Homeदेश-समाजनाबालिग बहन को घर में अकेला पाकर बाथरूम में ले गया मुजाहिद, मिली अधजली...

नाबालिग बहन को घर में अकेला पाकर बाथरूम में ले गया मुजाहिद, मिली अधजली लाश: चाकू से गला रेता, बोरे में रख जलाया

नाबालिग लड़की को घर पर न पाकर उसके परिजनों ने मुजाहिद से पूछताछ की। इस पर उसने चुप्पी साध ली। सगे भाई का शक उस वक्त और भी पुख्ता हो गया, जब उसने आरोपित की गाड़ी में खून देखा।

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में अपनी बेइज्जती का बदला लेने के लिए एक भाई ने अपनी 16 वर्षीय चचेरी बहन की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में डालकर नदी किनारे जला दिया। मृतका के सगे भाई की शिकायत पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि मऊ के सराय लखंसी थाना क्षेत्र के खालिसपुर गाँव में मुजाहिद अपनी चचेरी बहन साइमा को घर में अकेला पाकर उसे बाथरूम में ले गया और चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को नदी किनारे ले जाकर जला दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खालिसपुर गाँव में शनिवार (9 अप्रैल, 2022) की शाम किशोरी के घर से गायब होने पर खलबली मच गई। नाबालिग लड़की को घर पर न पाकर उसके परिजनों ने मुजाहिद से पूछताछ की। इस पर उसने चुप्पी साध ली। सगे भाई का शक उस वक्त और भी पुख्ता हो गया, जब उसने आरोपित की गाड़ी में खून देखा। इसके बाद सगे भाई और मृतका के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

उन्होंने पुलिस को बताया कि उस दिन शाम को साइमा पुत्री इफ्तेखार (16) को चचेरे भाई मुजाहिद पुत्र रियाज के साथ बाइक से जाते देखा गया था। कुछ देर बाद मुजाहिद लौट आया, उसके कपड़े खून से सने थे। उसने किसी से बिना कुछ कहे बाथरूम में जाकर कपड़े बदल लिए। जब उससे साइमा के बारे में पूछा गया तो उसने कुछ नहीं बताया।

पुलिस ने आरोपित मुजाहिद को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ, जिसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसकी निशानदेही पर साइमा का अधजला शव बुढावे गाँव के पास टौंस नदी के किनारे बरामद किया गया है। आरोपित ने पुलिस को बताया कि उसने हत्या के बाद चचेरी बहन का शव जलाने का भी प्रयास किया था। उसने ये सब बदला लेने के लिए किया था, क्योंकि उसे लगता था कि साइमा और उसके परिवार वाले हमेशा उसकी बेइज्जती किया करते थे। सीओ सिटी धनंजय मिश्रा ने बताया कि अभी आरोपित से और पूछताछ की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जिस चुनाव आयोग को राहुल गाँधी विदेश तक कोसते रहे, ट्रंप ने उसी की तारीफ की: कॉन्ग्रेस को लगी मिर्ची

ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था और फोटो-ID सिस्टम का उदाहरण देते हुए अमेरिका में SAVE America Act पास करने की माँग की।

बंगाल मे शुभेंदु सरकार के 100 दिन पूरे: जानिए ममता राज जाने से राज्य में क्या-क्या हुए परिवर्तन

अब जब बंगाल में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे हो रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि इन 100 दिनों के भीतर बंगाल की तस्वीर कितनी बदली है?
- विज्ञापन -