Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयननकाना साहिब में पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मस्तान सिंह के...

ननकाना साहिब में पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मस्तान सिंह के परिवार पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

" पाकिस्तान में नारे लगाए जा रहे हैं। आजादी आजादी आजादी यहाँ सिखों के लिए कोई आजादी नहीं, कोई सुरक्षा नहीं, अल्पसंख्यकों को कोई सुरक्षा नहीं जिसके लिए पाकिस्तान में हर दिन सिख-हिंदू परिवारों पर जानलेवा हमले हो रहे हैं।"

पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (PSGPC) के पूर्व अध्यक्ष और सिख नेता मस्तान सिंह और उनके परिवार पर ननकाना साहिब में घातक हमला हुआ है। जिसमें उनके दो बेटों के गंभीर रूप से घायल होने की बात सामने आई है। यह हमला 19 अप्रैल, 2022 की रात की बताई जा रही है।

मामले में पत्रकार आदित्य राज कौल ने ट्वीट किया करते हुए लिखा है, “पाकिस्तानी अल्पसंख्यक सिख नेता सरदार मस्तान सिंह के परिवार पर स्थानीय मुस्लिमों ने ननकाना साहिब, पाकिस्तान में बेरहमी से हमला किया। दोनों बेटों दिलावर सिंह और पल्ला सिंह को इस्लामी कट्टरपंथियों ने बेरहमी से पीटा। पाकिस्तान का दौरा करने वाला कौन इसकी निंदा करता है?”

वहीं पाकिस्तान के पत्रकार, ज़फर बसीर ने ट्वीट किया, “पीएसजीपीसी के पूर्व अध्यक्ष एस मस्तान सिंह के परिवार पर कल रात पाकिस्तान के ननकाना साहिब में स्थानीय मुसलमानों ने हमला किया है। उनके बेटों दिलावर सिंह और पल्ला सिंह को बेरहमी से पीटा गया है। ननकाना साहिब पुलिस द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई है, वह ननकाना साहिब के सरकारी अस्पताल में जीवन-मौत की लड़ाई से गुजर रहे हैं।”

मीडिया रिपोर्ट में मस्तान सिंह के बेटे दिलावर सिंह के हवाले से कहा गया है कि पाकिस्तान में नारे लगाए जा रहे हैं। आजादी आजादी आजादी यहाँ सिखों के लिए कोई आजादी नहीं, कोई सुरक्षा नहीं, अल्पसंख्यकों को कोई सुरक्षा नहीं जिसके लिए पाकिस्तान में हर दिन सिख-हिंदू परिवारों पर जानलेवा हमले हो रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चंदन गुप्ता याद हैं? जिन्हें ‘भारत माता की जय’ बोलने पर मुस्लिमों की भीड़ ने उतारा मौत के घाट: समझें वंदे मातरम बिल की...

चंदन गुप्ता हत्याकांड को समझने के लिए जरूरी माना जाता है कि वंदे मातरम् बिल में संशोधन की जरूरत क्यों महसूस की जा रही है।

जौहर यूनिवर्सिटी विवाद के बीच अल्पसंख्यक संस्थानों में आरक्षण पर बहस, AMU-JMI में भी कोटा सिस्टम लागू नहीं: समझें इस ‘दोहरी व्यवस्था’ पर क्यों...

बहस इस बात की है कि मुस्लिम जातियाँ अन्य संस्थानों में OBC आरक्षण का लाभ लेती हैं, लेकिन अपने संस्थानों में हिंदुओं को मौका क्यों नहीं देती?
- विज्ञापन -