Tuesday, April 30, 2024
Homeदेश-समाजहीना ख़ान ने गीता बन कर पुजारी से रचाई शादी, अगले दिन भागने की...

हीना ख़ान ने गीता बन कर पुजारी से रचाई शादी, अगले दिन भागने की कोशिश में गिरफ़्तार

शादी के अगले ही दिन हीना ख़ान ने बीमार होने का बहाना बनाया। ससुराल से भागने का प्रयास किया। जब घर वालों ने रोका तो...

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक महिला और दलाल ने मिलकर धोखाधड़ी का ऐसा जाल बिछाया, जिसमें एक पुजारी फँस गए। उक्त पुजारी की शादी नहीं हो रही थी और इसको लेकर वो परेशान था। इसका फायदा उठाते हुए एक दलाल ने एक मुस्लिम महिला से उसकी शादी करा दी। सबसे बड़ी बात यह कि पुजारी को शादी से पहले यह तक नहीं बताया गया कि महिला मुस्लिम है। महिला को हिन्दू कह कर पुजारी से मिलवाया गया।

यह मामला खिलचीपुर स्थित गदिया कला गाँव का है। यहाँ एक दलाल ने न सिर्फ़ मुस्लिम महिला से पुजारी की धोखे से शादी करा दी बल्कि सवा लाख रुपए भी ऐंठ ले गया। महिला ने शादी के अगले ही दिन ससुराल से भागने का प्रयास किया, जिस पर परिजनों ने उसे रोका। इसके बाद महिला हंगामा करने लगी। स्थिति बिगड़ते देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुँच कर उक्त महिला को गिरफ़्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गाँव के मंदिर का पुजारी अशोक कई दिनों से अपनी शादी के प्रयास में था। इसका फायदा उठाते हुए दलाल नारायण ने उस से सवा लाख रुपए ठग लिए और एक मुस्लिम महिला से मिलवाया। पुजारी को धोखे में रखने के लिए महिला का नाम गीता बताया गया।

इसके बाद महिला को राजगढ़ बुलाया गया और मंदिर में ही शादी की रस्म पूरी की गई। इसके बाद दलाल नारायण कोर्ट मैरिज की तैयारी करने के बहाने चंपत हो गया। शादी के बाद उक्त महिला बीमार होने का बहाना कर भाग रही थी। महिला का असली नाम हीना ख़ान है। उसने पुलिस को सारी कहानी बताई। लेकिन, अभी तक दलाल नारायण सिंह का कोई अता-पता नहीं है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

प्रज्वल रेवन्ना मामले में घिरी कर्नाटक की कॉन्ग्रेस सरकार, दावा- महीनों पहले मिले थे सेक्स स्कैंडल के Videos, पर हाथ पर हाथ धरे बैठी...

जेडीएस हासन सांसद प्रज्वल रेवन्ना के कथित सेक्स वीडियो मामले में अमित शाह ने पूछा है कि कॉन्ग्रेस सरकार ने इस पर पहले एक्शन क्यों नहीं लिया।

जिस मालेगाँव ब्लास्ट पर कॉन्ग्रेस ने रची थी ‘हिन्दू आतंकवाद’ की थ्योरी, उसमें समीर शरद कुलकर्णी के खिलाफ ट्रायल पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई...

समीर शरद कुलकर्णी पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने ही ब्लास्ट के लिए केमिकल की व्यवस्था की थी। वो मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करते थे।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -