Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयमहिला को पटक कर चाकू से ताबड़तोड़ वार, स्कूल यूनिफॉर्म में था हमलावर: लंदन...

महिला को पटक कर चाकू से ताबड़तोड़ वार, स्कूल यूनिफॉर्म में था हमलावर: लंदन में चिकन शॉप के बाहर घटना, काफी देर पड़ी रही बेसुध

हमलावार ने महिला को पहले सड़क पर धक्का देकर गिरा दिया फिर इसके बाद वह बेरहमी से महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करता रहा।

लंदन से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ बीच सड़क पर स्कूल की ड्रेस पहने एक लड़के ने दिन-दहाड़े महिला को चाकू घोंपकर घायल कर दिया। हमले के बाद महिला काफी देर तक बेसुध सड़क पर ही पड़ी रही। घटना के समय आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन किसी की भी हिम्मत नहीं हुई कि वह इस कातिल को रोक सकें। लड़के ने जिस वक्त इस घटना को अंजाम दिया, उस समय स्कूल के बच्चे भी वहाँ पर मौजूद थे। सड़क के बीचोंबीच यह सब देखकर वह काफी डर गए थे। ‘द सन’ की रिपोर्ट के अनुसार, लड़का चिकन की दुकान के बाहर दिन-दहाड़े इस घटना को अंजाम देने के बाद भाग गया था।

प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि लंदन के साउथ नॉरवुड में हमले से कुछ क्षण पहले ही पीड़िता और एक लड़की के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे महिला को स्कूल की वर्दी में हमलावर ने डराया और उसे सड़क पर गिरा कर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए।

घटनास्थल पर मौजूद एक माँ ने कहा, “एक महिला 7 साल की एक लड़की के साथ बहस कर रही थी।” वीडियो में स्कूली बच्चे चिकन की दुकान के बाहर खड़े होकर हमलावर और पीड़ित महिला को देखते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा लड़कियों को अपने सिर पर ड्रिंक डालते हुए देखा गया, जबकि एक शख्स स्थिति को नियं​त्रित करने की कोशिश करता हुआ दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि महिला अपना सामान उठा रही थी, तभी स्कूली बच्चों के सामने उस पर हमला कर दिया गया। हमलावार ने महिला को पहले सड़क पर धक्का देकर गिरा दिया फिर इसके बाद वह बेरहमी से महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करता रहा।

एक अन्य स्थानीय व्यक्ति ने बताया, “एक 11 साल के लड़के ने इस महिला को चाकू मार दिया। मैंने उस भयावह वीडियो को देखा है कि कैसे वह लड़का उस महिला पर ता​बड़तोड़ चाकू से वार कर रहा है।”

लंदन एम्बुलेंस सर्विस के प्रवक्ता ने कहा, “हमें साउथ नॉरवुड हाई स्ट्रीट, SE25 में एक घटना की रिपोर्ट के लिए मंगलवार (10 मई, 2022) को शाम 4.39 बजे बुलाया गया था। हमने घटनास्थल पर एक एम्बुलेंस भेजी और महिला को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।” बता दें कि वीडियो में चाकू मारने वाले को बाद में अन्य लड़कें खींचते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ED की शिकायत के बाद ‘द टिमोथी इनिशिएटिव’ पर कसा शिकंजा, जानिए FIR की डिटेल: विदेशी फंडिंग से चल रहा था ईसाई धर्मांतरण, बनाए...

ED की शिकायत पर अमेरिकी ईसाई संगठन TTI पर दर्ज FIR किया गया है। विदेशी फंडिंग को भारत में लाकर इस्तेमाल करने और फेमा के उल्लंघन का आरोप लगा है।

युद्ध की विभीषिका, भू-राजनीतिक समीकरण और होर्मुज की खाड़ी पर सिमटा कूटनीतिक सफर: US-ईरान में शांति समझौता, समझें इस जंग में किसे मिली ‘फतह’

अमेरिका-ईरान समझौते के बाद डोनाल्ड ट्रंप के उन पुराने बयानों की यादें ताजा हो गई है, जो उन्होंने युद्ध की शुरुआत और उसके दौरान दिए थे।
- विज्ञापन -