Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयचर्च में मौजूद थे 30-40 लोग, बाहर से चलने लगीं ताबड़तोड़ गोलियाँ: 1 की...

चर्च में मौजूद थे 30-40 लोग, बाहर से चलने लगीं ताबड़तोड़ गोलियाँ: 1 की मौत, 5 घायल, दहशतगर्द हिरासत में

जिस समय फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया उस वक्त चर्च में 30 से 40 लोग मौजूद थे। चर्च में ज्यादातर लोग ताइवान मूल के थे। इस मामले की व्यापक पैमाने पर जाँच की जा रही है। पुलिस को शक है कि फायरिंग करने वाले शख्स ने घृणा के चलते वारदात को अंजाम दिया है।

अमेरिका में आए दिन गोलीबारी की घटनाएँ सामने आ रही हैं। ताजा मामला अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर का है, जहाँ एक चर्च में फायरिंग हुई है। घटना रविवार (15 मई 2022) की है। गोलीबारी में एक शख्स की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को हिरासत में ले लिया है। उसके पास से हथियार भी बरामद हुआ है। संदिग्ध हमलावर के पास से दो हथगोले बरामद हुए हैं। पुलिस इस शख्स के साथ पूछताछ कर रही है। फिलहाल गोलीबारी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना साउथ कैलिफोर्निया के प्रेबिस्टेरियन चर्च की है।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक ऑरेंज काउंटी शेरिफ विभाग ने बताया है कि लगुना वुड्स शहर जिनेवा प्रेबिस्टेरियन चर्च में ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज सुनी गई। मामला दोपहर में करीब 1:26 बजे के आसपास का है। फायरिंग की आवाज सुनकर वहाँ भगदड़ मच गई और लोग जान बचाने के लिए वहाँ से भागने लगे। 

चर्च में मौजूद थे 30 से 40 लोग

पुलिस का कहना है कि फायरिंग कर दहशत का माहौल बनाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके पास से एक हथियार बरामद हुआ है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए शेरिफ के प्रवक्ता ने बताया है कि जिस समय फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया उस वक्त चर्च में 30 से 40 लोग मौजूद थे। चर्च में ज्यादातर लोग ताइवान मूल के थे। इस मामले की व्यापक पैमाने पर जाँच की जा रही है। पुलिस को शक है कि फायरिंग करने वाले शख्स ने घृणा के चलते वारदात को अंजाम दिया है।

शनिवार को हुई फायरिंग में 10 लोगों की मौत हो गई

जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका में इससे पहले भी इस तरह की फायरिंग की घटनाएँ सामने आ चुकी है। शनिवार (14 मई 2022) को न्यूयॉर्क के बफेलो में भी एक सुपर मार्केट में सिरफिरे ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई थी और 3 लोग घायल हो गए थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।

गंगा जल संधि 12 दिसंबर को खत्म, बॉंग्लादेश मॉंग रहा पानी की ‘गारंटी’: जानिए मोदी सरकार क्यों नहीं दोहराएगी 1977 वाली गलती

12 दिसंबर 2026 को गंगा जल संधि खत्म हो रही है। बांग्लादेश पानी की न्यूनतम गारंटी माँग रहा है, पर भारत ने ऑटोमैटिक रिन्यूअल से इनकार कर दिया है।
- विज्ञापन -