Homeसोशल ट्रेंडदेवरानी-जेठानी लड़ते-लड़ते नाले में गिरीं, बाल खींचे, लात-घूँसे चले: करोड़पति कुमावत परिवार की लड़ाई...

देवरानी-जेठानी लड़ते-लड़ते नाले में गिरीं, बाल खींचे, लात-घूँसे चले: करोड़पति कुमावत परिवार की लड़ाई का Video वायरल

ये तमाशा देख रहे वहाँ खड़े लोगों ने भी बीच-बचाव करने की कोशिश की। लेकिन आसपास की हर चीज से बेखबर दोनों महिलाएँ आपस में गाली-गलौज और मारपीट करती रहीं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो राजस्थान के अजमेर का बताया जा रहा है। इसमें एक ही परिवार की दो बहुओं को लड़ते हुए देखा जा सकता है। हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों महिलाएँ करोड़पति घर से हैं और रिश्ते में देवरानी-जेठानी लगती हैं। देवरानी-जेठानी लड़ाई में इतनी मशगूल होती है कि वह लड़ते-लड़ते पास के नाले में जा गिरती है। हालाँकि, यहाँ भी उनकी लड़ाई जारी रहती है।

परिवार के अन्य सदस्यों ने इसमें शामिल होने की कोशिश की और ये तमाशा देख रहे वहाँ खड़े लोगों ने भी बीच-बचाव करने की कोशिश की। लेकिन आसपास की हर चीज से बेखबर दोनों महिलाएँ आपस में गाली-गलौज और मारपीट करती रहीं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना अजमेर के ब्यावर की है, जहाँ एक प्रमुख कारोबारी के परिवार में संपत्ति के मुद्दों पर दो भाइयों के बीच लड़ाई चल रही है। बुधवार (15 जून 2022) को दोनों भाइयों की पत्नियों में जमकर मारपीट हो गई। वे एक-दूसरे के बाल खींचने लगीं, मुट्ठियों और घूँसे से हमला किया और लात मारी। उनके परिवार के सदस्य भी उन्हें अलग करने की बजाय लड़ाई में शामिल हो गए।

वायरल हुई घटना के वीडियो में, तमाशबीन बनें कई लोग गड्ढे (नाले) के आसपास खड़े दिखाई दे रहे हैं। कोई वीडियो शूट करने में व्यस्त है तो कोई महिलाओं का हौसला बढ़ा रहा है।

दिलचस्प बात यह है कि लड़ाई के दौरान तीसरी और चौथी महिला भी शामिल हो गई। लेकिन देवरानी जेठानी ने इन पर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने बस अपनी लड़ाई जारी रखी। तभी अचानक एक शख्स ने नाले में छलांग लगा दी और 3 नंबर की महिला को गले से लगा लिया। जो भीड़ अब तक महिलाओं की लड़ाई को रोकने के लिए कुछ नहीं कर रही थी, अचानक एक्शन मोड में आ गई और उस आदमी पर हमला कर दिया। एक व्यक्ति ने उसे निंजा स्टाइल में नाले के बाहर से लात मारी, जबकि दूसरे ने उसे यह कहते हुए खींच लिया कि उसने एक महिला को मारने की हिम्मत कैसे की।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, महिलाएँ कुमावत परिवार से हैं। पेट्रोल पंप मालिक नरेंद्र कुमावत और उनके मृत भाई के परिवार के बीच संपत्ति का विवाद लंबे समय से चल रहा है। 15 जून को, मृतक भाई की विधवा संगीता कुमावत कथित तौर पर अपने मायके वालों के साथ पेट्रोल पंप पहुँची थी और नरेंद्र कुमावत के परिवार के सदस्यों के साथ लड़ाई शुरू कर दी थीं।

कहा जा रहा है कि नरेंद्र कुमावत की पत्नी चंदा और बहू शिखा ने संगीता को पीटना शुरू कर दिया था और लड़ते-झगड़ते महिलाएँ नाले में गिर गईं। वहीं दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़ व तोड़फोड़ की शिकायत दर्ज कराई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंतरिक्ष में भी अमेरिका-रूस टकराव: ISS में ‘एयर लीक’ को लेकर भिड़े दोनों देश, समझें- सबसे महँगी अंतरिक्ष प्रयोगशाला के संकट की पूरी कहानी

रूसी मॉड्यूल में बढ़ते एयर लीक के बीच NASA ने एहतियातन 5 अंतरिक्ष यात्रियों को ड्रैगन कैप्सूल में 'सेफ हेवन' लेने का निर्देश दिया। क्यों- ISS में आमने-सामने आए US-रूस?

‘वीडियो बनाकर फैसला वापस लो’: दाऊदी बोहरा विवाद में पूर्व जस्टिस के परिवार को मिल रहीं श्मशान की धमकियाँ, लंदन में बेटी पर हमला;...

रिटायर्ड जस्टिस गौतम पटेल और उनके परिवार को दाऊदी बोहरा उत्तराधिकार विवाद पर दिए गए फैसले के बाद पिछले 10 महीने से लगातार धमकियाँ मिल रही हैं।
- विज्ञापन -