Homeराजनीति'इसे AC कार में क्यों घुमा रहे हो? क्या ये चल नहीं सकता?': पार्था...

‘इसे AC कार में क्यों घुमा रहे हो? क्या ये चल नहीं सकता?’: पार्था चटर्जी पर महिला ने फेंकी चप्पल, अर्पिता ने कहा – मैं नहीं थी तो घर पर रख दिया पैसा

"ये नेता जनता का धन लूट रहे हैं। गरीब लोगों ने बहुत मेहनत से पैसा कमाया है, लेकिन पार्था जैसे लोगों के बेनकाब होने के बाद भी उन्हें महँगी गाड़ियों में घुमाया जा रहा है।"

पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले में फँसे पूर्व मंत्री पार्था चटर्जी पर मंगलवार (2 अगस्त, 2022) को एक महिला ने गुस्से में चप्पल फेंक दी। इस दौरान महिला ने कहा, “ये नेता जनता का धन लूट रहे हैं। गरीब लोगों ने बहुत मेहनत से पैसा कमाया है, लेकिन पार्था जैसे लोगों के बेनकाब होने के बाद भी उन्हें महँगी गाड़ियों में घुमाया जा रहा है।”

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब पार्था चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी को ईएसआई अस्पताल से उनकी नियमित जाँच के बाद ईडी कार्यालय ले जाया जा रहा था। निशाना चूकने के बाद महिला ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मैं उस पर अपनी चप्पल फेंकने आई थी। उसने गरीब लोगों के पैसे लिए हैं। मुझे खुशी होती अगर चप्पल उसके सिर पर लगी होती।”

महिला ने फिर दोहराया कि पार्था ने मासूम लोगों को ठगा है और करोड़ों रुपए का घोटाला किया है। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा, “भर्ती घोटाले का पर्दाफाश होने के बाद भी उन्हें (पार्था चटर्जी) लग्जरी सेवाएँ क्यों मुहैया कराई जा रही हैं? उन्हें AC कारों का उपयोग करने की अनुमति क्यों दी गई है? क्यों उन्हें व्हीलचेयर की सुविधा दी गई है? क्या वह चल नहीं सकता?।”

इस बीच, चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी ने कहा कि ईडी ने उनके अपार्टमेंट से जो कैश बरामद किया है, वह उनका नहीं है। यह उनकी अनुपस्थिति में उनके घर पर रखा गया था। प्रवर्तन निदेशालय ने बीते दिनों अर्पिता मुखर्जी के घरों पर छापेमारी कर 50 करोड़ रुपए से ज्यादा कैश और 5 किलो सोना बरामद किया था। हालाँकि, 2 अगस्त को अर्पिता के ताजा बयान के बाद ईडी फिर से कोलकाता में उनके अन्य परिसरों में छापेमारी कर रही है।



बता दें कि साल 2014 के इस घोटाले को कई तरह से अंजाम दिया गया था। इसमें बिना मेरिट वालों को नौकरी दी गई। जो छठी कक्षा पास थे, उन्हें भी टीचर बना दिया गया। इतना ही नहीं, जिन्होंने एग्जाम ही नहीं दिया, उनका भी सिलेक्शन हो गया था। इन भर्तियों के लिए अभ्यर्थियों से लाखों रुपए लिए गए थे।

गौरतलब है कि हाई कोर्ट के निर्देश पर इस भर्ती घोटाले की सीबीआई जाँच कर रही है। वहीं, मनी लॉन्ड्रिंग की जाँच प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर रहा है। बंगाल के पूर्व मंत्री पार्था चटर्जी और उनकी करीबी दोस्त अर्पिता मुखर्जी ईडी की हिरासत में हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग से बनाई दूरी, CJP में फूट के बाद क्या अब आंदोलन की उलटी गिनती हो...

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की माँग पर छात्र आंदोलन बंटता हुआ दिख रहा है। जहाँ सोनम वांगचुक ने इसे अपनी शर्तों में तरजीह नहीं दी है वहीँ सीजेपी की यह पहली शर्त है।

रवीश कुमार तुम ही पत्रकारों की पिटाई के जिम्मेदार हो, खुद ‘गोदी’ में बैठ करते रहे पत्रकारिता… अब चला रहे ‘गोदी मीडिया’ वाला प्रोपेगेंडा

रवीश कुमार की मौकापरस्ती सिर्फ एक व्यक्ति का पतन नहीं है, बल्कि यह उस विचार का पतन है जो खुद को 'पत्रकार' कहकर जनता को गुमराह करता रहा है।
- विज्ञापन -