Homeदेश-समाजविरोध के आगे झुका Zomato, महाकाल का नाम इस्तेमाल करने पर माँगी माफ़ी: MP...

विरोध के आगे झुका Zomato, महाकाल का नाम इस्तेमाल करने पर माँगी माफ़ी: MP के गृह मंत्री ने उज्जैन एसपी से तलब की रिपोर्ट, कहा – होगी कार्रवाई

इस विज्ञापन को लेकर जोमैटो ने भले ही माफी माँग ली हो, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग ऋतिक रोशन के माफी माँगने पर अड़े हुए हैं। 'ऋतिक रोशन माफ़ी माँग' ट्विटर पर भी ट्रेंड कर रहा है।

हिन्दू विरोध के कारण फिल्मों के बॉयकॉट के बाद भी बॉलीवुड एक्टर सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस लिस्ट में नया नाम ऋतिक रोशन (Hritik Roshan) का है। दरअसल, ऋतिक रोशन ने फूड डिलेवरी कम्पनी जोमैटो (Zomato) के एक ऐड में उज्जैन के प्रसिद्ध शिव मंदिर महाकाल का नाम ले लिया, जिसके बाद से विवाद शुरू हो गया है। यही नहीं, इस पूरे मसले पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कार्यवाही की बात कही है।

जोमैटो के विवादित विज्ञापन में ऋतिक रोशन कहते हुए दिखाई दे रहे हैं, “थाली का मन किया। उज्जैन में हैं तो महाकाल से मँगा लिया।” इस विज्ञापन को लेकर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री ने कहा,”मैंने उज्जैन के पुलिस अधीक्षक से कहा है कि वो वीडियो की वास्तविकता की जाँच करें और देखकर मुझे रिपोर्ट करें, ताकि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जा सके।”

हालाँकि, इस विज्ञापन को लेकर शुरू हुए विरोध के आगे Zomato को झुकना पड़ा है और कंपनी की तरफ से माफी माँगते हुए सफाई जारी की है। जोमैटो ने अपने बयान में कहा है कि हमने इस विज्ञापन में ‘महाकाल रेस्टोरेंट’ का जिक्र किया था न कि महाकालेश्वर मंदिर का।

बता दें कि इस विज्ञापन में ऋतिक द्वारा महाकाल का नाम लिए जाने पर महाकाल मंदिर के पुजारियों ने भी आपत्ति जताते हुए कहा था कि यदि ऋतिक रोशन माफी नहीं माँगते हैं तो हम कोर्ट जाएँगे। महाकाल मंदिर के एक पुजारी ने कहा था कि ऐसे विज्ञापन बनाने से पहले कंपनी को सोच-विचार करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि हिन्दू सहिष्णु है इसलिए कोई कुछ भी कह रहा है और यदि यही बात किसी और के लिए कही गई होती तो कंपनी में आग लगा दी जाती।

इस विज्ञापन को लेकर जोमैटो ने भले ही माफी माँग ली हो, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग ऋतिक रोशन के माफी माँगने पर अड़े हुए हैं। इसको लेकर ट्विटर पर लगातार ट्वीट किए जा रहे हैं और कह रहे हैं कि महाकाल हमारी आस्था और शक्ति का केंद्र है, आपकी माँ की रसोई नहीं, जहाँ आप थाली मँगवाएँगे। ‘ऋतिक रोशन माफ़ी माँग’ ट्विटर पर भी ट्रेंड कर रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दिल्ली पुलिस ने कुछ गलत नहीं किया: जानिए कैसे पुलिसवालों के खिलाफ हिंसा भड़काने के लिए झूठ का जाल बुन रहे हैं अभिजीत दिपके

जंतर-मंतर पर टेंट गाड़ने और सड़कों को अनिश्चितकाल के लिए ब्लॉक करने की कॉकरोची जिद के सामने दिल्ली पुलिस ने गजब के संयम का परिचय दिया है।

जो कभी AIMIM-कॉन्ग्रेस का रहा था प्रचार, उसके पोस्टर अब CJP के प्रदर्शन में चमके: जानिए कौन है US से युवाओं को भड़काने और...

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में अमेरिका के उस्मान अली के पोस्टर दिखाई दिए। उस्मान अली AIMIM और कॉन्ग्रेस सपोर्टर है और विदेश में बैठकर भारत के युवाओं को भड़का रहा है।
- विज्ञापन -