Homeदेश-समाजसब्जियों पर पेशाब कर हिंदू इलाकों में बेचता था शरीफ खान: बरेली में लोगों...

सब्जियों पर पेशाब कर हिंदू इलाकों में बेचता था शरीफ खान: बरेली में लोगों ने पकड़ कर पीटा और पुलिस के हवाले किया, वीडियो वायरल

प्रेम नगर थाने के SSI वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एक सब्जी विक्रेता शरीफ खान के खिलाफ लोगों ने सब्जियों पर पेशाब करने का आरोप लगाया है। उसे हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खाने के सामान में थूकने और पेशाब करने जैसी घिनौनी हरकतें बंद होने का नाम नहीं ले रही हैं। उत्तर प्रदेश के बरेली से फिर एक ऐसी ही घटना सामने आई है। जिले के प्रेम नगर थाना क्षेत्र में एक शरीफ खान नाम के मुस्लिम सब्जी विक्रेता सब्जियों पर पेशाब करके उसे हिंदू इलाकों में बेचता था। लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, शरीफ खान शुक्रवार (16 सितंबर 2022) को सड़क के किनारे सब्जी का ठेला लगाकर खड़ा था। वहीं पर नीचे रखी सब्जियों पर वह पेशाब कर रहा था। उसे ऐसा करते देख किसी ने घटना का वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया।

कर्मचारी नगर निवासी हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि वे शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे जनकपुरी में कैलाश अस्पताल के पास से गुजर रहे थे। अचानक उनकी निगाह सड़क किनारे खड़े सब्जी के ठेले वाले पड़ी। वह ठेले की आड़ में सब्जियों पर पेशाब कर रहा था।

दुर्गेश ने बताया कि इस घटना का उन्होंने अपनी कार में बैठे ही वीडियो बना लिया। इसके बाद जब वह सब्जी विक्रेता से बात करने पहुँचे तो उसने अपना नाम शरीफ खान और पता परतापुर चौधरी बताया। उन्होंने जब शरीफ से सब्जियों पर पेशाब करने की बता पूछी तो वह उनके साथ अभद्रता करने लगा।

हंगामा होता देख वहाँ दर्जनों लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने शरीफ खान की पिटाई कर दी। इसके बाद प्रेम नगर थाने की पुलिस को सूचित कर दिया। प्रेम नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुँचकर शरीफ को लेकर थाने ले आई और उससे पूछताछ की।

पूछताछ में शरीफ ने पुलिस को बताया कि उसे पेशाब लगी थी, इसलिए वह ठेले की आड़ में पेशाब करने लगा। उसने सब्जियों पर पेशाब करने की बात को नकार दिया। लोगों के अनुसार, शरीफ खान हिंदू आबादी वाले जनकपुरी और राजेंद्रनगर क्षेत्र में सब्जी बेचने आता है।

प्रेम नगर थाने के SSI वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एक सब्जी विक्रेता शरीफ खान के खिलाफ लोगों ने सब्जियों पर पेशाब करने का आरोप लगाया है। उसे हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंताल्या में COP31 की नाकामी, बिना समझौते लौटे करीब 200 देश: जलवायु संकट के बीच गरीब देशों के हिस्से आए खोखले वादे, जानिए सबकुछ

समझौते के मसौदे से कोयला, तेल और गैस यानी जीवाश्म ईंधन को चरणबद्ध तरीके से खत्म करने या उनसे दूर जाने का साफ जिक्र तक हटा दिया गया।

1962 की ईसाई किताब से गोवा के Save Goa और CJP के धारा Section 39A अभियान तक का सफर

रेनबो वॉरियर्स की 2014 में गोवा में एंट्री हुई। उसके संस्थापक ने खुद माना कि अमेरिकी मूलनिवासी विचारधारा पर ये संस्था आधारित है।
- विज्ञापन -