Homeदेश-समाजSSC भर्ती घोटाले में CBI ने दाखिल की चार्जशीट: 16 आरोपितों में बंगाल के...

SSC भर्ती घोटाले में CBI ने दाखिल की चार्जशीट: 16 आरोपितों में बंगाल के पूर्व मंत्री का भी नाम, 31 अक्टूबर तक हिरासत में रहेंगे

बीते तीन महीनों से जेल में बंद पार्थ चटर्जी ने गत सप्ताह जमानत याचिका भी दायर की थी। लेकिन, गुरुवार (29 सितंबर 2022) को हुई सुनवाई में सीबीआई की विशेष अदालत ने उनकी इस याचिका को खारिज करते हुए 31 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में सीबीआई (CBI) ने शुक्रवार (30 सितंबर 2022) को चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट में सीबीआई ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी समेत 16 लोगों को आरोपित बनाया है।

पार्थ के अलावा सीबीआई ने इस घोटाले में और किन-किन लोगों को आरोपित बनाया है और चार्जशीट में क्या-क्या आरोप लगाए गए हैं यह सामने आना बाकी है।

बता दें, पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती को लेकर हुए घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पार्थ चटर्जी की करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के कई ठिकानों में छापेमारी की थी। इस छापेमारी में ईडी (ED) ने करीब 50 करोड़ रुपए बरामद किए थे। जिसके बाद, ईडी ने शिकंजा कसते हुए पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया था।

इस गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें वाणिज्य और उद्योग सहित कई विभागों के प्रभारी मंत्री पद से हटाने के साथ ही तृणमूल कॉन्ग्रेस से भी निलंबित कर दिया था। गिरफ्तारी के बाद ईडी द्वारा पार्थ चटर्जी से लगातार पूछताछ की गई और कुछ समय पहले सीबीआई (CBI) ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

गौरतलब है कि बीते तीन महीनों से जेल में बंद पार्थ चटर्जी ने गत सप्ताह जमानत याचिका भी दायर की थी। लेकिन, गुरुवार (29 सितंबर 2022) को हुई सुनवाई में सीबीआई की विशेष अदालत ने उनकी इस याचिका को खारिज करते हुए 31 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

बता दें, कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश और स्कूल सेवा आयोग (SSC) की सिफारिश पर सीबीआई (CBI) पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा सहायता प्राप्त स्कूलों में ग्रुप-सी और डी स्टाफ के साथ-साथ शिक्षकों की भर्ती में कथित अनियमितताओं की जाँच कर रही है। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ED) इस घोटाले में हुए पैसों के लेन-देन की जाँच कर रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -