Homeदेश-समाज'तुम्हारी जगह मेरे बिस्तर पर है, आओ मेरे बच्चे पैदा करो' : मदरसे में...

‘तुम्हारी जगह मेरे बिस्तर पर है, आओ मेरे बच्चे पैदा करो’ : मदरसे में खाना बनाने वाले नूरदीन ने स्कूली छात्राओं के सामने उतारे कपड़े, रेप और कत्ल की धमकी दी

नूरदीन ने लड़कियों के आगे अपने कपड़े उतारे और उनसे संबंध बनाने को कहने लगा। जब छात्राओं ने इसके लिए मना किया तब नूरदीन उन्हें कत्ल करने की धमकी देने लगा। उसने छात्राओं से कहा, "तुम्हारी जगह मेरे बिस्तर पर है, आओ मेरे बच्चे पैदा करो।"

राजस्थान के भिवाड़ी में एक व्यक्ति पर स्कूली छात्राओं के आगे कपड़े उतार कर खड़े होने का आरोप है। आरोपित का नाम नूरदीन है जो मदरसे में खाना बनाने का काम करता है। नूरदीन पर आरोप है कि उसने दलित बालिकाओं को रेप करने और कत्ल करने की धमकी दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी है।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक घटना राजस्थान के भिवाड़ी जिले में पड़ने वाले थानाक्षेत्र शेखपुर के गाँव खिदरपुर की है और पीड़ित छात्राएँ गाँव गूंतोली की रहने वाली हैं। घटना के दौरान छात्राएँ स्कूल से वापस लौट रही थीं। इसी दौरान आरोपित उनके आगे कर उनसे संबंध बनाने के लिए कहने लगा। जब छात्राओं ने इसके लिए मना किया तब नूरदीन उन्हें कत्ल करने की धमकी देने लगा।

बताया जा रहा है कि उसने छात्राओं से कहा, “तुम्हारी जगह मेरे बिस्तर पर है, आओ मेरे बच्चे पैदा करो।” कुछ ही देर बाद उसने लड़कियों के आगे कपड़े उतार दिए और छेड़छाड़ करने लगा। जैसे तैसे बच कर छात्राएँ डरी-सहमी अपने घर पहुँची। वहाँ उन्होंने अपने परिवार में सारी बातें बताईं। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस ने की तब पुलिस ने SC/ST एक्ट और पॉक्सो के तहत केस दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी।

घटना के बाद लड़कियाँ डरी सहमी रहने लगी और उन्होंने स्कूल जाने से इंकार कर दिया। बाद में शनिवार को वही छात्राएँ अपने परिजनों के साथ शनिवार को फिर से स्कूल गईं। इसी दौरान उन छात्राओं ने मदरसे में मौजूद आरोपित को पहचान लिया।

आरोप है कि जब लड़की के परिजन और ग्रामीण आरोपित नूरदीन के पास शिकायत ले कर गए तो उसने ग्रामीणों से भी झगड़ा करना शुरू कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जाँच सक्षम अधिकारी कर रहे हैं और जरूरी कार्रवाई की जा रही है। मामले की जाँच तिजारा डीएसपी प्रेम बहादुर कर रहे हैं। अभी तक आरोपित पकड़ा नहीं गया है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -