Saturday, May 4, 2024
Homeदेश-समाजतिलक लगा 'अमर' बन गया मोहम्मद अकरम, हिंदू महिला से रेप-मुस्लिम बनाने की कोशिश:...

तिलक लगा ‘अमर’ बन गया मोहम्मद अकरम, हिंदू महिला से रेप-मुस्लिम बनाने की कोशिश: भोपाल पुलिस कर रही तलाश

अकरम ने पीड़िता को एक होटल में बुलाकर रेप किया। उसे इस्लाम कबूलने के लिए कहा। पीड़िता पर नमाज पढ़ने का दबाव बनाया।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। मोहम्मद अकरम पर अमर कुशवाहा बनकर हिंदू महिला से रेप और धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप है। भोपाल पुलिस ने बताया है कि अकरम की तलाश की जा रही है।

पीड़िता शादीशुदा और दो बच्चों की माँ है। अकरम ने अमर नाम से सोशल मीडिया प्रोफाइल बना रखा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़िता का पति दूसरे प्रदेश में नौकरी करता है। आरोपित से उसकी जान-पहचान एक फोन कॉल के जरिए हुई। करीब 2 माह पहले घर की रंगाई-पुताई का काम करने वाले को कॉल करते हुए गलती से पीड़िता का फोन अकरम को लग गया। उस समय महिला ने कॉल काट दी। लेकिन इसके बाद अकरम खुद को अमर कुशवाहा बताते हुए मैसेज और कॉल करने लगा।

पीड़िता का यह भी आरोप है कि अकरम ने उसे विश्वास में लेने के लिए अपनी तिलक लगाई फोटो भेजी। कुछ दिनों बाद दोनों में बातचीत होने लगी। इस बीच अकरम ने रविवार (16 अक्टूबर 2022) को भोपाल के एमपी नगर के एक होटल में पीड़िता को बुलाकर उसके साथ रेप किया। आरोप है कि इस दौरान अकरम ने पीड़िता से इस्लाम कबूलने के लिए कहा। उस पर पीड़िता पर नमाज पढ़ने का दबाव बनाने का भी आरोप है। महिला का आरोप है कि होटल में ही उसे अमर के अकरम होने की जानकारी हुई।

अकरम के चंगुल से निकलकर पीड़िता एमपी नगर पुलिस स्टेशन पहुँची। यहाँ उसने अकरम के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अकरम के खिलाफ IPC की धारा 376, 354 और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। घटना के बाद से अकरम फरार है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राहुल गाँधी ने फिर दिखाई हिन्दू घृणा: PM मोदी की भक्ति को बताया ड्रामा, भगवान श्रीकृष्ण की नगरी पर बरसे पूर्व कॉन्ग्रेस अध्यक्ष

प्राचीन द्वारका नगरी के के बारे में मान्यता है कि उसे भगवान श्रीकृष्ण ने देह-त्याग से पहले समुद्र में डुबो दिया था। पुरातत्त्वविदों ने समुद्र में हजारों वर्ष पूर्व शहर के अवशेष भी खोज निकाले हैं।

हिंदू गंदे हैं, इसलिए उनका पुनर्जन्म होता है… हाफिज जन्नत ले जाता है: दरभंगा के इरफान-अफगान चला रहे थे अवैध मदरसा, जकात के पैसे...

लखनऊ में एक अवैध मदरसे से पुलिस ने 21 बच्चों को छुड़ाया है। इन बच्चों का ब्रेनवॉश किया जा रहा था और इस्लाम की शिक्षा दी जा रही थी।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -