झारखंड (Jharkhand) की मुस्कान खातून ने सनातन धर्म अपनाकर पूरे रीति-रिवाज के साथ राम नाम के एक हिन्दू से शादी कर ली है। यह शादी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। मुस्कान ने कहा है कि उसे सनातन धर्म पसंद है और हिन्दू धर्म अपना कर वह काफी खुश हैं। वह अपने पति के साथ सनातन धर्म के रास्ते पर अपना जीवन गुजारेंगी।
मुस्कान अब अपने प्रेमी के साथ मंदिर में जाकर सात जन्मों के बंधन में बंध गई हैं और उनकी इस अनोखी शादी चर्चा हर तरफ है.https://t.co/d6vKMAEwk2
— News18 India (@News18India) November 23, 2022
मुस्कान को मिल रही है जान से मारने की धमकी
राम और मुस्कान दोनों झारखंड के गोड्डा में रहते हैं। राम गोड्डा के मेहरमा में रहकर पढ़ाई करते थे। उसी मोहल्ले में बिहार के भागलपुर की मुस्कान अपनी ननिहाल है, जहाँ रहकर वह भी पढ़ाई करती थी। एक साल पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई और जो प्यार में बदल गई। हालाँकि, मुस्कान के घर वाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे, लेकिन मुस्कान हर हाल में राम से विवाह करना चाहती थी।
घरवालों के विरोध को देखते हुए दोनों 17 अक्टूबर 2022 को कोर्ट मैरिज करने गोड्डा पहुँच गए। इसकी भनक मुस्कान के घरवालों को लग गई और वे कोर्ट परिसर में पहुँचकर लड़की के साथ मारपीट करने लगे। इस बीच पुलिस ने बीच-बचाव किया और लड़की को सुरक्षा दी। मुस्कान ने कोर्ट में अपना बयान दिया कि वह अपनी मर्जी से राम के साथ आई है और शादी कर रही है। मुस्कान ने कोर्ट में अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की माँग की।
बिहार: मुस्कान खातून ने सनातन धर्म में वापसी कर किया राम कुमार से विवाह। अब मिल रही जान से मारने की धमकी। लड़की के घर वाले जान से मारने की दे रहे हैं धमकी।
— Ritesh Kashyap (@meriteshkashyap) November 24, 2022
मामला पिरपैंती, भागलपुर का pic.twitter.com/ipSrDRyrko
हर-हर महादेव के नारों के बीच विवाह
कोर्ट में बयान देने के बाद लड़की को पुलिस की तरफ से सुरक्षा प्रदान की गई। इसके बाद दोनों भागलपुर पहुँचे। भागलपुर के पीरपैंती स्थित मीनाक्षी मंदिर में ग्रामीणों की उपस्थिति में मुस्कान ने सनातन धर्म अपनाते हुए राम कुमार मण्डल के साथ शादी कर ली।
मुस्कान खातून का सनातन धर्म में स्वागत किजिए ..
— ???????? ????? ???????? – DKG (@10rathgoyal) November 24, 2022
तुझ में रब दिखता है…
भागलपुर के पीरपैंती की मुस्कान खातून और झारखंड के गोड्डा के रहने वाले राम ने एक दूसरे से प्रेम विवाह किया है, हिंदू रीति-रिवाज से शादी के साथ ही लड़की ने सनातन धर्म को भी अपनाया है। pic.twitter.com/Z0qopJ76x0
वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के नारों के बीच विवाह संपन्न कराया गया। इस बीच ग्रामीण महिलाओं ने पारंपरिक विवाह के गीत भी गाए। लड़के के परिजनों ने दोनों को स्वीकार कर लिया है। इस शादी को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सोशल मीडिया पर भी इस शादी की खूब चर्चा है और लोग इस जोड़े को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएँ दे रहे हैं।


