Homeदेश-समाजराम के लिए हिंदू बनी मुस्कान खातून, मंदिर में की शादी: कहा- परिवार वाले...

राम के लिए हिंदू बनी मुस्कान खातून, मंदिर में की शादी: कहा- परिवार वाले जान से मारने की दे रहे धमकी

कोर्ट में बयान देने के बाद लड़की को पुलिस की तरफ से सुरक्षा प्रदान की गई। इसके बाद दोनों भागलपुर पहुँचे। भागलपुर के पीरपैंती स्थित मीनाक्षी मंदिर में ग्रामीणों की उपस्थिति में मुस्कान ने सनातन धर्म अपनाते हुए राम कुमार मण्डल के साथ शादी कर ली।

झारखंड (Jharkhand) की मुस्कान खातून ने सनातन धर्म अपनाकर पूरे रीति-रिवाज के साथ राम नाम के एक हिन्दू से शादी कर ली है। यह शादी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। मुस्कान ने कहा है कि उसे सनातन धर्म पसंद है और हिन्दू धर्म अपना कर वह काफी खुश हैं। वह अपने पति के साथ सनातन धर्म के रास्ते पर अपना जीवन गुजारेंगी।

मुस्कान को मिल रही है जान से मारने की धमकी

राम और मुस्कान दोनों झारखंड के गोड्डा में रहते हैं। राम गोड्डा के मेहरमा में रहकर पढ़ाई करते थे। उसी मोहल्ले में बिहार के भागलपुर की मुस्कान अपनी ननिहाल है, जहाँ रहकर वह भी पढ़ाई करती थी। एक साल पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई और जो प्यार में बदल गई। हालाँकि, मुस्कान के घर वाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे, लेकिन मुस्कान हर हाल में राम से विवाह करना चाहती थी।

घरवालों के विरोध को देखते हुए दोनों 17 अक्टूबर 2022 को कोर्ट मैरिज करने गोड्डा पहुँच गए। इसकी भनक मुस्कान के घरवालों को लग गई और वे कोर्ट परिसर में पहुँचकर लड़की के साथ मारपीट करने लगे। इस बीच पुलिस ने बीच-बचाव किया और लड़की को सुरक्षा दी। मुस्कान ने कोर्ट में अपना बयान दिया कि वह अपनी मर्जी से राम के साथ आई है और शादी कर रही है। मुस्कान ने कोर्ट में अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की माँग की।

हर-हर महादेव के नारों के बीच विवाह

कोर्ट में बयान देने के बाद लड़की को पुलिस की तरफ से सुरक्षा प्रदान की गई। इसके बाद दोनों भागलपुर पहुँचे। भागलपुर के पीरपैंती स्थित मीनाक्षी मंदिर में ग्रामीणों की उपस्थिति में मुस्कान ने सनातन धर्म अपनाते हुए राम कुमार मण्डल के साथ शादी कर ली।

वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के नारों के बीच विवाह संपन्न कराया गया। इस बीच ग्रामीण महिलाओं ने पारंपरिक विवाह के गीत भी गाए। लड़के के परिजनों ने दोनों को स्वीकार कर लिया है। इस शादी को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सोशल मीडिया पर भी इस शादी की खूब चर्चा है और लोग इस जोड़े को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएँ दे रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -