Homeदेश-समाजमजदूरी के नाम पर शकील अंसारी करता था हिंदू परिवार की रेकी, पति के...

मजदूरी के नाम पर शकील अंसारी करता था हिंदू परिवार की रेकी, पति के निकलते ही पत्नी से रेप की कोशिश: FIR दर्ज

शिकायत के मुताबिक जब पीड़िता ने शकील की हरकत का विरोध किया तब उसे डंडों से मारा-पीटा गया। अंतिम विकल्प के तौर पर पीड़िता और उसके बच्चे जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिए। इस बात से हड़बड़ा कर शकील ने पीड़िता के पूरे परिवार को कमरे में बंद कर दिया और बाहर से कुण्डी लगा कर भाग गया।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बिहार से मजदूरी करने आए एक मिस्त्री द्वारा घर में घुस कर एक महिला से रेप का प्रयास करने का मामला सामने आया है। आरोपित का नाम शकील अंसारी है। बताया जा रहा है कि पीड़िता के विरोध के बाद उसने डंडों से महिला की पिटाई भी की थी। पुलिस ने आरोपित पर केस दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी है। सोमवार (12 दिसंबर 2022) को हुई इस घटना के बाद से शकील फरार है। इस बीच पीड़िता ने 16 दिसंबर (शुक्रवार) को कोर्ट में अपने बयान दर्ज करवाए हैं।

यह घटना लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस के थानाक्षेत्र गोमती नगर विस्तार की है। यहाँ सुशील यादव (बदला हुआ नाम) अपनी पत्नी और बच्चों के साथ किराए के मकान में विज्ञान खंड 5 में रहते हैं। सुशील टेलिकॉम कम्पनी में काम करते हैं। उनके घर के ठीक सामने जल निगम के एक अधिकारी का मकान पिछले लगभग 2 वर्षों से बन रहा है। इसी मकान को बनाने में मूल रूप से बिहार का रहने वाला शकील अंसारी भी राजमिस्त्री के तौर पर काम कर रहा था। सुशील के मुताबिक इस दौरान शकील से उनकी दुआ-सलाम अक्सर हो जाया करती थी।

उन्होंने ऑपइंडिया को बताया कि पिछले 2 वर्षों से शकील उसी बन रहे मकान में रहता था। इस दौरान उसने लोगों के घर आने-जाने के समय पर नजर रखी और रेकी करता रहा। घटना की शिकायत करते हुए उनकी पत्नी ने बताया कि उस दिन वो घर में अपने बच्चों के साथ थीं। इस दौरान शकील ने घर का दरवाजा खटखटाया जिसे बच्चों ने खोल दिया।

शिकायत में आगे बताया गया है कि घर में घुसते ही शकील ने बच्चों को दूसरे कमरे में बंद कर दिया और पीड़िता को एक अलग कमरे में ले गया। इस दौरान पीड़िता के साथ जबरन शरीरिक संबंध बनाने की कोशिश की गई। शिकायत पत्र के अनुसार जब पीड़िता ने शकील की हरकत का विरोध किया तब उसे डंडों से मारा-पीटा गया। अंतिम विकल्प के तौर पर पीड़िता और उसके बच्चे जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिए। इस बात से हड़बड़ा कर शकील ने पीड़िता के पूरे परिवार को कमरे में बंद कर दिया और बाहर से कुण्डी लगा कर भाग गया। ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है।

महिला का ये भी आरोप है कि जाते-जाते शकील ने उसे किसी के आगे मुँह खोलने पर जान से मार डालने की भी धमकी दी थी। शिकायत में महिला ने कहा है कि वो अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को ले कर काफी डरी हुई है। अंत में आरोपित शकील पर कड़ी कार्रवाई की माँग की गई है। पीड़िता की इस शिकायत पर पुलिस ने शकील के खिलाफ IPC की धारा 354 (क), 452, 323 और 506 के तहत FIR दर्ज कर ली। घटना के बाद से शकील लगातार फरार चल रहा है। पीड़िता ने 16 दिसम्बर को कोर्ट में भी अपने बयान दर्ज करवाए हैं। पुलिस शकील की तलाश कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -