Homeदेश-समाज'अपनी मर्जी से कर रही हूँ शादी': मुस्लिम लड़की ने हिन्दू लड़के से की...

‘अपनी मर्जी से कर रही हूँ शादी’: मुस्लिम लड़की ने हिन्दू लड़के से की शादी तो SDM कोर्ट के बाहर मुस्लिम भीड़ ने किया हंगामा, लात-घूँसे भी चले

इस मामले में बयान दर्ज करवाने के लिए कोर्ट ने दोनों को शुक्रवार को बुलवाया था। इस दिन होने वाली सुनवाई की जानकारी लड़की के घर वालों को हो गई और...

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक हिन्दू लड़के से मुस्लिम लड़की की शादी के दौरान हंगामा खड़ा हो गया। लड़की के घर वालों ने युवक पर अपहरण का आरोप लगाया। वहीं लड़की ने SDM कोर्ट में खुद को बालिग बताते हुए अपनी मर्जी से शादी करने का बयान दिया। इस मामले में हिन्दू और मुस्लिम पक्ष आमने-सामने हो गए। मौके पर पहुँची पुलिस ने तनावपूर्ण माहौल को शांत करवाया। घटना शुक्रवार (23 दिसंबर, 2022) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़का देहरादून के चंद्रबनी इलाके का और लड़की माज़रा क्षेत्र की रहने वाली है। कुछ दिन पूर्व 18 नवम्बर 2022 को लड़की अपने प्रेमी के साथ उसके घर चली गई थी। इस मामले में लड़की पक्ष में पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जाँच के दौरान पुलिस ने लड़की को लड़के के घर से खोज निकाला था। हालाँकि तब लड़की ने खुद को बालिग बताते हुए अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ रहने का बयान दिया था।

इस बीच मिली जानकारी के मुताबिक, लड़की और लड़के ने एक मंदिर में शादी भी कर ली थी। अपनी इसी शादी को कानूनी वैधता देने के लिए दोनों ने उप जिला मजिस्ट्रेट की कोर्ट में अर्जी दी थी। इस मामले में बयान दर्ज करवाने के लिए कोर्ट ने दोनों को शुक्रवार को बुलवाया था। इस दिन होने वाली सुनवाई की जानकारी लड़की के घर वालों को हो गई और अपने कुछ साथियों के साथ SDM कोर्ट के बाहर खड़े हो गए।

लड़की के परिजनों की तरफ से कोर्ट में मुस्लिम संगठन के लोग जमा होने लगे। मुस्लिम पक्ष की तरफ से महिला वकील रज़िया बेग मौजूद थीं। इस बात की जानकारी हिन्दू संगठनों को हुई तो उन्होंने भी SDM कोर्ट का रुख किया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों ने अपने-अपने दावे करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान लात-घूँसे चलने की भी खबर है। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को हुई तो उसने मौके पर पहुँच कर लोगों को अलग किया। इस बीच बार एसोसिएशन के सदस्य भी SDM कोर्ट के बाहर पहुँच गए।

मुस्लिम पक्ष की वकील ने लड़की के धर्म परिवर्तन करवा कर हिन्दू बनाने का आरोप लगाया है। लड़की के परिजनों की आपत्ति को देखते हुए SDM ने इस मामले की अगली सुनवाई 30 दिसंबर को तय की। उन्होंने पुलिस को लड़का और लड़की की सुरक्षा का भी आदेश दिया। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच युवक और युवती को उनके घर छोड़ा। इसके बाद दोनों तरफ से जमा हुए लोग वापस लौट आए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

PM मोदी की 4 REEL के पीछे छिपे सरकार के 4 बड़े एक्शन: 1 हफ्ते में पेपर लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट से लेकर...

पीएम मोदी की 4 रील के पीछे सरकार के 4 बड़े एक्शन भी हैं। खासकर NEET पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार ने पिछले एक हफ्ते के भीतर जिस तेजी से फैसले लिए हैं, उस पर भी नजर डालनी चाहिए।

स्पेन में घुसे हजारों अफ्रीकी घुसपैठियों को संभालने के लिए सेना तैनात, SC का आदेश बना ढाल: जानिए 6 साल पहले कैसे तबाही की...

मोरक्को से हजारो घुसपैठिए स्पेन में घुस गए हैं। इसको लेकर यूरोप में हलचल मचा हुआ है। इटली पीएम मेलोनी ने इस स्थिति पर चिंता जताई है।
- विज्ञापन -