Monday, May 6, 2024
Homeदेश-समाजआरिफ ने आशू बनकर दलित महिला से की शादी... सच खुला तो पहले अप्राकृतिक...

आरिफ ने आशू बनकर दलित महिला से की शादी… सच खुला तो पहले अप्राकृतिक सेक्स किया, फिर पीटकर घर से निकाला: हरियाणा में केस दर्ज

दलित समुदाय की एक महिला ने आरिफ नाम के व्यक्ति पर खुद को हिन्दू बता कर शादी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद न सिर्फ आरोपित ने उसे कई बार मारा-पीटा बल्कि अप्राकृतिक संबंध भी बनाए।

हरियाणा के यमुना नगर से लव जिहाद का एक नया मामला सामने आया है। यहाँ दलित समुदाय की एक महिला ने आरिफ नाम के व्यक्ति पर खुद को हिन्दू बता कर शादी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद न सिर्फ आरोपित ने उसे कई बार मारा-पीटा बल्कि अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। शिकायत बुधवार (28 दिसंबर 2022) को दी गई है। शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति सहित कुछ अन्य लोगों पर भी केस दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला का आरोप है कि वो 5 साल पहले छछरौली के एक स्कूल में पढ़ने जाया करती थी। इस दौरान आरिफ खान उसका पीछा किया करता था। पहली मुलाकात में आरिफ ने खुद को हिन्दू बताया। उसने अपना परिचय आशू के तौर पर दिया। थोड़े समय बाद दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। इसी दौरान एक दिन आरोपित महिला को लेकर पंजाब के मोहाली चला गया। यहाँ वो किरतपाल व हरिंदर कौर के पास रुका। महिला का आरोप है कि मोहाली में आरिफ ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

शिकायत में आगे बताया गया है कि आरिफ ने 24 अगस्त 2021 में पीड़िता से मोहाली में शादी की। यह शादी हिन्दू विधि-विधान से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद तक पीड़िता और आरिफ पंजाब में ही रुके थे। दोनों ने चंडीगढ़ हाईकोर्ट में भी अपनी सुरक्षा के लिए आवेदन किया था। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों बाद आरोपित की माँ मंजू दोनों से मिलने आईं थी। पीड़िता का दावा है कि यहाँ पर उसे पहली बार आशू के मुस्लिम होने की भनक लग पाई थी।

महिला ने शिकायत में आगे बताया है कि अपने साथ हुए धोखे की शिकायत जब उसने आरिफ से की तो उसे प्रताड़ना झेलनी पड़ी। आरोप है कि आरिफ ने गुस्से में पीड़िता को बहुत मारा-पीटा। इसी नाराजगी के चलते आरिफ महिला को पंजाब से वापस छछरौली अपने गाँव में रख लिया। यहाँ पीड़िता को जातिसूचक शब्द बोले गए। इसी के साथ आरिफ ने अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। इतने के बाद भी जब आरिफ का मन नहीं भरा तब जनवरी 2022 में उसने पीड़िता को अपने घर से निकाल दिया।

शिकायत में महिला ने बताया है कि तब से वो अपने मायके में रह रही है। हर तरफ से थक हार कर आख़िरकार महिला ने पुलिस में आरिफ और उसके घर वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में आसिफ के अब्बा जितेंद्र खान, अम्मी मंजू, शाहीन, गुल्लू, हरिंदर कौर और किरत पाल को नामजद किया गया है। सभी आरोपितों पर IPC की धारा 323, 506 और 498- A के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक केस दर्ज कर के मामले की जाँच की जा रही है। ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चुनाव ब्रिटेन का, बातें फिलिस्तीन की: जीत के बाद मुस्लिम काउंसलर ने लगाए ‘अल्लाह-हू-अकबर’ के नारे, जानिए कैसे पश्चिम को जकड़ रहा इस्लामी कट्टरपंथ

इंग्लैंड के निकाय चुनावों में जीत हासिल करने के बाद एक मुस्लिम प्रत्याशी मोतिन अली ने अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए।

माँ के सामने सेक्स टॉय की बातें सही, माँ के साथ TV पर खुद का रोस्ट देखना दुखद: इतना दोगलापन कहाँ से लाते हैं...

एक छोटे से कलाकार केतन सिंह ने करण जौहर की मिमिक्री कर दी तो उन्हें बुरा लग गया। कॉमेडियन को माफ़ी माँगनी पड़ी। क्या करण जौहर AIB का वो शो भूल गए, जब उनकी माँ के सामने ही Dildo, Fuck, Asshole, Slutty और Cock जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा था?

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -