Homeदेश-समाज5 कश्मीरियों ने फेसबुक पर पोस्ट की थी फर्जी-संवेदनशील जानकारी, शांति भंग की आशंका...

5 कश्मीरियों ने फेसबुक पर पोस्ट की थी फर्जी-संवेदनशील जानकारी, शांति भंग की आशंका पर मामला दर्ज

इन 5 आरोपितों पर आईपीसी की धारा 153 ए और आईटी एक्ट की 66 बी के तहत मामला दर्ज हुआ है। इनकी पहचान जाकिर शाह बुखारी, जहिर चौधरी, नाजिक हुसैन, इमराम काजी और सरदार तारिक खान के रूप में की गई है।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ इलाके के रहने वाले 5 लोगों पर ‘फर्जी जानकारी’ और ‘संवेदनशील टिप्पणियाँ’ करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक इन 5 लोगों ने अपने फेसबुक पर ऐसी आपत्तिजनक चीजें पोस्ट की थी जिससे राज्य की शांति बाधित हो सकती थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजौरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक युगल मन्हास ने बताया सोशल मीडिया पर नियमित रूप से निगरानी रखने के दौरान उन्हें कुछ ऐसे लोगों के बारे में पता चला जो राज्य की शांति को बाधित करने का काम कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने उनके बारे में जानकारी जुटाई और उनपर मामला दर्ज किया।

पुलिस के मुताबिक इन 5 आरोपितों पर आईपीसी की धारा 153 ए और आईटी एक्ट की 66 बी के तहत मामला दर्ज हुआ है। इनकी पहचान जाकिर शाह बुखारी, जहिर चौधरी, नाजिक हुसैन, इमराम काजी और सरदार तारिक खान के रूप में की गई है।

पुलिस का कहना है कि कानूनी प्रक्रिया के तहत जल्द ही इन सभी के पासपोर्ट रद्द किए जाएँगे। एसएसपी ने बताया है कि ये पाँचो युवा राज्य के बाहर काम करते थे और कश्मीर पर लगातार सोशल मीडिया पर अफवाह फैला रहे थे।

इसके अलावा बता दें कि इस घटना के बाद पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के सभी लोगों के साथ-साथ राज्य के बाहर रह रहे यहाँ के सभी लोगों से सोशल मीडिया के जरिए अपील की है कि वह ऐसे पोस्ट न डालें जिससे कश्मीर में हालात खराब होने की आशंका हो।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चाँदनी कुरैशी के ‘जिम जिहाद’ का शिकार बना करोड़पति हिंदू कारोबारी का बेटा: रहमान बना किया निकाह, पीड़ित पिता बोले- पूरे परिवार को मुस्लिम...

शामली में जिम ट्रेनर चाँदनी कुरैशी ने करोड़पति दवा कारोबारी के 27 साल के बेटे आयुष मलिक को मुस्लिम बना दिया। अब वह दाढ़ी बढ़ाकर और सफेद टोपी लगाकर नमाज अदा करने लगा है।

‘राम मंदिर का चढ़ावा हुआ चोरी’: अखिलेश यादव ने किया दावा, सपा प्रवक्ता ऑपइंडिया से बोले- कोई सबूत नहीं, सूत्रों के आधार पर टहल...

क्या राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ों की चोरी हुई? अखिलेश यादव के दावे पर सपा प्रवक्ता पवन पांडेय ने माना- कोई ठोस सबूत नहीं। जानिए पूरा विवाद
- विज्ञापन -