Homeदेश-समाजइस्लाम क़बूलो, वरना पति को मार डालूँगा... दूध बेचने वाले अब्दुल ने 'मुन्ना यादव'...

इस्लाम क़बूलो, वरना पति को मार डालूँगा… दूध बेचने वाले अब्दुल ने ‘मुन्ना यादव’ बन दलित लड़की को फाँसा, शादी के बाद ससुराल वाले घर में घुस कर किया रेप

आरोपित की सच्चाई सामने आने के बाद पीड़िता ने उससे दूरी बना ली। इस पर अब्दुल खालिद उसे धर्म परिवर्तन करने के लिए तरह-तरह के प्रलोभन देने लगा।

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में ‘लव जिहाद’ का मामला सामने आया है। यहाँ अब्दुल खालिद ने खुद को ‘मुन्ना यादव’ बताते हुए दलित लड़की को प्रेम जाल में फँसाया था। जब पीड़ित लड़की को उसकी सच्चाई पता चली तो उसने दूरी बना ली। लड़की की शादी होने के बाद अब आरोपित अब्दुल उसे और उसके घरवालों को जान से मारने की धमकी दे रहा था। साथ ही, इस्लाम कबूलने और निकाह करने का दबाव बनाया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला रायबरेली के सलोन थाना क्षेत्र अंतर्गत फटहा रसूलपुर गाँव का है। यहाँ दूध बेचने वाले अब्दुल खालिद ने खुद को ‘मुन्ना यादव’ बताते हुए दलित लड़की से दोस्ती की थी। इसके बाद जब अब्दुल पीड़िता को एक बार अपने घर ले गया, तब उसे पता चला कि वह ‘मुन्ना यादव’ नहीं बल्कि मुस्लिम है।

आरोपित की सच्चाई सामने आने के बाद पीड़िता ने उससे दूरी बना ली। इस पर अब्दुल खालिद उसे धर्म परिवर्तन करने के लिए तरह-तरह के प्रलोभन देने लगा। मना करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। इसकी जानकारी पीड़िता के घरवालों को हुई तो उन्होंने उसकी शादी कहीं और करा दी। लेकिन इसके बाद भी आरोपित अब्दुल ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। वह उसके ससुराल पहुँच गया।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि अब्दुल खालिद ने उसके ससुराल पहुँचकर उसके सिर में बंदूक रख दी। साथ ही गालियाँ देते हुए कहा कि उसे इस्लाम कबूलना पड़ेगा। यदि उसने ऐसा नहीं किया तो वह उसे, उसके पति और सास को जान से मार डालेगा। यही नहीं, अब्दुल ने उसके घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म भी किया।

अब्दुल खालिद की हरकतों से परेशान होकर पीड़िता दलित लड़की ने उसके खिलाफ सलोन थाने में एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जाँच करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

स्टैंडअप शो में बढ़ती अभद्र भाषा पर बहस तेज, प्रणित मोरे और मधुर विर्ली के वीडियो वायरल: क्या खुद दर्शक ही दे रहे ऐसे...

कॉमेडी इंडस्ट्री के विवादों में अभद्र कंटेंट कैसे फेम दिलाता है? समाज की भूमिका क्या है और क्या हम इसे सपोर्ट कर रहे हैं?

‘कॉन्ग्रेस ने भगवा आतंकवाद बोलने को कहा’: UPA सरकार में मंत्री रहे सुशील शिंदे ने खोल दी पार्टी की असलियत, पुराना वीडियो Viral होते...

वायरल वीडियो में शिंदे 'भगवा आतंकवाद' को लेकर बड़ा बयान दे रहे हैं। उन्होंने माना कि यह शब्द इस्तेमाल नहीं होना चाहिए था और इसके पीछे पार्टी का हाथ बताया।
- विज्ञापन -