Sunday, May 5, 2024
Homeराजनीतिफिर हिरासत में लिए गए विधायक T राजा सिंह: CM केसीआर को बुलेटप्रूफ गाड़ी...

फिर हिरासत में लिए गए विधायक T राजा सिंह: CM केसीआर को बुलेटप्रूफ गाड़ी लौटा कर अब बाइक से चल रहे, कहा – कुछ हुआ तो तेलंगाना सरकार जिम्मेदार

राजा सिंह ने हमें आगे बताया कि उन्हें इस बात का भी शक होने लगा था कि सरकार ने उन्हें बुलेटप्रूफ गाड़ी सुरक्षा के लिए दी थी या किसी साजिश के चलते। उनका दावा है कि उन्होंने स्थानीय प्रशासन से कई बार गाड़ी को बदलने की माँग की, लेकिन उसे अनसुना कर दिया गया था।

हैदराबाद के गोशमहल से भाजपा के निलंबित विधायक टी राजा सिंह ने राज्य सरकार पर अपनी सुरक्षा से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा दी गई बुलेटप्रूफ गाडी को भी वापस कर दिया है और बाइक से चलना शुरू कर दिए हैं। राजा सिंह के अनुसार उन्हें जानबूझ कर बिगड़ी और खराब गाड़ी दी गई है जो उनके लिए सुरक्षा से ज्यादा असुरक्षा की वजह बन रही है। गाड़ी को सीधे मुख्यमंत्री को वापस देने के दौरान राजा सिंह को पुलिस ने हिरासत में भी लिया था और बाद में छोड़ दिया। यह घटना शुक्रवार (10 फरवरी, 2023) की है।

ऑपइंडिया से बात करते हुए गोशमहल विधानसभा से लगातार दूसरी बार से विधायक राजा सिंह ने पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले काफी समय से उनको आतंकियों और देशविरोधी ताकतों से खतरा है। इसी खतरे को देखते हुए उनको राज्य सरकार ने बुलेटप्रूफ कार उपलब्ध करवाई थी। राजा सिंह का आरोप है कि लगभग 3 साल पहले मिली ये बुलेटप्रूफ कार कम से कम 6 बार खराब हो चुकी है। उन्होंने बताया कि कभी बीच रास्ते में ये रुक गई तो कभी इसका इंजन गर्म हो गया।

राजा सिंह ने हमें आगे बताया कि उन्हें इस बात का भी शक होने लगा था कि सरकार ने उन्हें बुलेटप्रूफ गाड़ी सुरक्षा के लिए दी थी या किसी साजिश के चलते। उनका दावा है कि उन्होंने स्थानीय प्रशासन से कई बार गाड़ी को बदलने की माँग की, लेकिन उसे अनसुना कर दिया गया था। घटना के दिन का जिक्र करते हुए गोशमहल विधायक ने बताया कि अंतिम बार तो गाड़ी स्पीड में थी और उसका पहिया ही निकल कर बाहर हो गया जिस से उनका एक्सीडेंट होते-होते बचा। इस बार राजा सिंह ने अधिकारियों से नाराजगी जताई तो उन्हें किसी ने वही गाडी दिए रहने का सीधे मुख्यमंत्री KCR का दबाव बताया।

बकौल राजा सिंह उन्होंने तय किया कि अगर खराब गाड़ी सीधे CM तेलंगाना के आदेश पर मिली है तो वो उन्ही को उसे लौटाएँगे भी। 10 फरवरी को राजा सिंह वही खराब गाडी ले कर मुख्यमंत्री के आवास पर पहुँच गए। यहाँ मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने राजा सिंह को रोका और इसी बात पर वहाँ बहस होने लगी। राजा सिंह वह बुलेटप्रूफ गाडी वहीं छोड़ दिए। इस दौरान पुलिस ने राजा सिंह को हिरासत में लिया और उन्हें मुख्यमंत्री आवास से ले कर विधानसभा में छोड़ कर चली गई।

राजा सिंह ने अपने फोटो और वीडियो भेज कर हमें आगे बताया कि अब वो बुलेट बाइक से चल रहे हैं। इस दौरान उनका कहना था कि अगर भविष्य में उनकी सुरक्षा के साथ कोई समस्या आती है तो उसका जिम्मेदार तेलंगाना की वर्तमान सरकार को माना जाए।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

राहुल पाण्डेय
राहुल पाण्डेयhttp://www.opindia.com
धर्म और राष्ट्र की रक्षा को जीवन की प्राथमिकता मानते हुए पत्रकारिता के पथ पर अग्रसर एक प्रशिक्षु। सैनिक व किसान परिवार से संबंधित।

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘400 पार’ और ‘जय श्री राम’ से गूँजी अयोध्या नगरी: रामलला के सामने साष्टांग दण्डवत हुए PM मोदी, फिर किया भव्य रोडशो

पीएम मोदी ने भव्‍य एवं दिव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन के बाद राम जन्‍मभूमि पथ से रोड शो शुरू किया।

नसीरुद्दीन शाह की बीवी ने ‘चिड़िया की आँख’ वाली कथा का बनाया मजाक: हरिद्वार से लेकर मणिपुर और द्वारका तक घूमे थे अर्जुन, फिर...

अर्जुन ने वन, पर्वत और सागर से लेकर एक से एक रमणीय स्थल देखे। हरिद्वार में उलूपी, मणिपुर में चित्रांगदा और द्वारका में सुभद्रा से विवाह किया। श्रीकृष्ण के सबसे प्रिय सखा रहे, गुरु द्रोण के सबसे प्रिय शिष्य रहे। लेकिन, नसीरुद्दीन शाह की बीवी को लगता है कि अर्जुन के जीवन में 'चिड़िया की आँख' के अलावा और कुछ नहीं था।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -