Homeदेश-समाजहम सब राम के वंशज: प्रमाण देने 2 हज़ार रघुवंशियों ने किया अयोध्या के...

हम सब राम के वंशज: प्रमाण देने 2 हज़ार रघुवंशियों ने किया अयोध्या के लिए कूच

करीब 100 गाड़ियों में सवार 2,000 लोगों का काफिला रविवार सुबह तक अयोध्या पहुँचेगा। सरयू नदी में स्नान करने के बाद ये लोग रामलला के दर्शन करेंगे। इनलोगों ने जन्मभूमि स्थल पर जल्द से जल्द बनाने भव्य मंदिर की माँग की है।

अयोध्या मामले की सुनवाई के दौरान जब से सुप्रीम कोर्ट ने राम के वंशजों के बारे में पूछा है कई लोग उनका वंशज होने का दावा कर चुके हैं। अभी तक दावा करने वाले लोगों में ज्यादातर भाजपा-कॉन्ग्रेस के नेता, राजे-रजवाड़े से जुड़े लोग ही थे। अब मध्य प्रदेश के रघुवंशी समाज के करीब 2 हज़ार लोगों ने खुद को श्री राम का वंशज बताते हुए प्रदेश के शिवपुरी से अयोध्या की ओर प्रस्थान कर दिया है।

अखंड रघुवंशी समाज कल्याण के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर सिंह रघुवंशी ने आज तक से बात करते हुए दावा किया कि यह आंदोलन और यात्रा सुप्रीम कोर्ट द्वारा श्री राम के वंशजों के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में है। वे लोग संदेश देना कहते हैं कि श्री राम के वंशज पूरे देश भर में रहते हैं।

करीब 100 गाड़ियों में सवार 2,000 लोग मध्य प्रदेश के 15 जिलों से इकट्ठे हुए हैं और झांसी, कानपुर और लखनऊ से होते हुए रविवार सुबह तक अयोध्या पहुँच जाएंगे। वहाँ यह काफिला सरयू नदी में स्नान करने के बाद रामलला के दर्शन करेगा। इन सभी ने जन्मभूमि स्थल पर श्री राम का भव्य मंदिर जल्द से जल्द बनाने की माँग की है।

9 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या विवाद की सुनवाई के दौरान सवाल पूछा था कि क्या श्री राम के कोई वंशज अभी भी हैं। इसके बाद भाजपा नेत्री राजकुमारी दीया कुमारी, राजस्थान कॉन्ग्रेस के प्रवक्ता सत्येंद्र सिंह राघव और मेवाड़ राजघराने के अरविंद सिंह मेवाड़ ने खुद को भगवान राम का वंशज बताया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -