Homeदेश-समाजकेरल में बीजेपी के 2 कार्यकर्ताओं पर हथियारों से हमला, बचाने दौड़ी माँ से...

केरल में बीजेपी के 2 कार्यकर्ताओं पर हथियारों से हमला, बचाने दौड़ी माँ से भी मारपीट

केरल में भाजपा और संघ के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने की ये पहली घटना नहीं है। पहले भी कई मौकों पर हिंदूवादियों पर घात लगा कर हमला किया जा चुका है। इन हमलों में कई की जान भी जा चुकी है।

वामपंथी शासन वाले केरल के पलक्कड़ में भाजपा के 2 कार्यकर्ताओं पर हमला होने की खबर है। हमले में दिनेश और विष्णु नाम के 2 भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। हमले के दौरान विष्णु की माँ अपने बेटे को बचाने के लिए दौड़ी थीं। हमलावरों ने उन्हें भी मार कर घायल कर दिया। घटना मंगलवार (14 मार्च 2023) की है। तीनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। अभी तक किसी हमलावर की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

मामले की FIR बुधवार (15 मई 2023) को दर्ज हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना पलक्कड़ के थानाक्षेत्र अलथुर की है। इस हमले में विष्णु और दिनेश के हाथों पर चोटें आईं हैं। हमले के शिकार तीनों पीड़ितों की हालत स्थिर बताई जा रही है। इस मामले में अभी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। जानकारी आने पर खबर को अपडेट किया जाएगा।

पहले भी भाजपा व RSS सदस्य रहे हैं निशाना

केरल में भाजपा और संघ के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने की ये पहली घटना नहीं है। पहले भी कई मौकों पर हिंदूवादियों पर घात लगा कर हमला किया जा चुका है। इन हमलों में कई की जान भी जा चुकी है। नवम्बर 2021 में 26 साल के युवा RSS कार्यकर्ता संजीत की हत्या उनकी पत्नी के आगे ही कर दी गई थी। घटनास्थल पलक्कड़ का इल्लापुल्ली था।

इसके अलावा 16-17 फरवरी 2022 की रात लगभग 12.30 पर बीजेपी कार्यकर्ता सरथ कुमारपुरम को चाकुओं से गोद दिया गया था। सरथ कुमारपुरम के करीब स्थित वरयंकोडे के रहने वाले थे। एक अन्य मामले में 26 सितम्बर 2022 से लापता भाजपा कार्यकर्ता बिंदु कुमार का शव बरामद हुआ था। यह घटना केरल के कोट्टयम जिले के चंगनसेरी क्षेत्र की थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।

गंगा जल संधि 12 दिसंबर को खत्म, बॉंग्लादेश मॉंग रहा पानी की ‘गारंटी’: जानिए मोदी सरकार क्यों नहीं दोहराएगी 1977 वाली गलती

12 दिसंबर 2026 को गंगा जल संधि खत्म हो रही है। बांग्लादेश पानी की न्यूनतम गारंटी माँग रहा है, पर भारत ने ऑटोमैटिक रिन्यूअल से इनकार कर दिया है।
- विज्ञापन -