Homeसोशल ट्रेंड'एकता कपूर वाले श्रीकृष्ण...': बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव को हुए 'साक्षात दर्शन',...

‘एकता कपूर वाले श्रीकृष्ण…’: बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव को हुए ‘साक्षात दर्शन’, नेटिजन्स की हुई मौज, बोले- यह तो नेक्स्ट लेवल का है भाई…

इससे पहले तेज प्रताप यादव के सपने में मुलायम सिंह यादव आए थे। उन्होंने लिखा था, “सुबह मैंने स्वप्न में स्वर्गीय मुलायम सिंह जी को देखा। उन्होंने मुझे गले लगाकर स्नेहिल आशीर्वाद दिया। मेरी कोशिश रहेगी कि मैं उनके दिखाए रास्ते पर आजीवन चलूँ। आज मैं अपने मंत्रालय अरण्य भवन साइकिल से जा रहा हूँ।”

बिहार सरकार में मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार सपने में ‘साक्षात दर्शन’ को लेकर। दरअसल, तेज प्रताप ने बुधवार (22 मार्च 2023) रात 1:31 बजे अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें वे सोते हुए नजर आ रहे हैं। वह सपने में भगवान श्रीकृष्ण का विराट रूप देखकर चौंक जाते हैं और उठ जाते हैं।

तेज प्रताप ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “विश्व रूप दर्शन योग में मुकुट से सुशोभित चक्र और गदा से सुसज्जित शस्त्रों के साथ सर्वत्र दीप्तिमान लोक के रूप में आपके रूप को देख रहा हूँ। इस चमचमाती अग्नि में आपके तेज को देख पाना कठिन है, जो सभी दिशाओं से प्रस्फुटित होने वाले सूर्य के प्रकाश की भाँति है।” इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स तेज प्रताप यादव के मजे लेने लगे।

अतुल मिश्रा लिखते हैं, “केवल अर्जुन, भीष्म, विदुर और संजय ही देख पाए थे। अब तेज प्रताप जी भी देख सकते हैं। जय हो प्रभु।” प्रयाग नाम के यूजर ने तो लालू के बेटे को ऑस्कर अवॉर्ड तक पहुँचा दिया। उन्होंने लिखा कि एक और ऑस्कर केवल तेजू भैया को जाता है।

मुकेश जिंदल ने ट्वीट किया कि ऑस्कर से कम में मैं तो नहीं मानूँगा। अगर ऑस्कर नहीं मिला श्री श्री तेजू भैया तो मोदी जी की ईंट से ईंट बजा देंगे।

राजेश्वर नाम के यूजर ने तेज प्रताप के मजे लेते हुए लिखा, “यह तो नेक्स्ट लेवल का है भाई…।”

अभिषेक आचार्य ने एकता कपूर को टैग करते हुए लिखा, “प्लीज, किसी सीरियल में इन्हें एक्टिंग का मौका दो।”

पूजा झा ने लिखा, “लेकिन इन्हें एकता कपूर वाले श्री कृष्ण ने दर्शन दिए। नीतीश भारद्वाज ने नहीं।”

एक और यूजर ने लिखा, “स्वयं भगवान कृष्ण ने साक्षात दर्शन देकर ये चेतावनी दे दी है कि कल्कि का अवतार हो चुका है और तेजू भैया जल्दी इसकी पुष्टि कर दे तो और ही स्पष्ट हो जाए।”

बता दें कि इससे पहले तेज प्रताप यादव के सपने में मुलायम सिंह यादव आए थे। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, “आज दिनांक 22.2.2023 को सुबह मैंने स्वप्न में स्वर्गीय मुलायम सिंह जी को देखा। उन्होंने मुझे गले लगाकर स्नेहिल आशीर्वाद दिया। मेरी कोशिश रहेगी कि मैं उनके दिखाए रास्ते पर आजीवन चलूँ। आज मैं अपने मंत्रालय अरण्य भवन साइकिल से जा रहा हूँ।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -