Homeराजनीति'अमित शाह का कार्यक्रम टालने के लिए बिहार सरकार की साजिश': हिंसा के बाद...

‘अमित शाह का कार्यक्रम टालने के लिए बिहार सरकार की साजिश’: हिंसा के बाद रद्द हुई अमित शाह की सासाराम रैली, घरों-दुकानों में आगजनी और लूटपाट

सासाराम और नालंदा के साथ-साथ गया में भी उपद्रवियों ने जमकर बवाल काटा। यहाँ रामनवमी की शोभायात्रा के साथ-साथ पुलिस बलों को भी निशाना बनाया गया।

बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में रामनवमी की शोभायात्रा पर हमले के बाद बिगड़े हालात को काबू करने की कोशिश जारी है। इसी सिलसिले में पूरे रोहतास जिले में धारा 144 लागू कर दिया गया है। सासाराम में अगले आदेश तक इंटरनेट सेवाएँ बंद कर दी गई हैं। हालात के मद्देनजर गृहमंत्री अमित शाह का दौरा भी रद्द कर दिया गया है। इस बात की जानकारी बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दी।

सम्राट चौधरी ने पत्रकारों को जानकारी दी कि जिले में बिगड़े हालात के मद्देनजर इंटरनेट सेवाएँ बंद हैं और धारा 144 लागू है। ऐसे में एक साथ 4 या उससे अधिक लोग एक स्थान पर जमा नहीं हो सकते। इसलिए केंद्रीय गृहमंत्री का सासाराम दौरा स्थगित कर दिया गया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी दी कि अमित शाह का बिहार दौरा रद्द नहीं हो रहा है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार (1 अप्रैल 2023) की शाम वे पटना पहुँचने वाले हैं। रविवार (2 अप्रैल) को नवादा में एक रैली को संबोधित करेंगे।

रविवार को ही गृहमंत्री अमित शाह सासाराम भी जाने वाले थे। सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर उन्हें एक विशाल जनसभा को संबोधित करना था। बिगड़े हालात की वजह से यह कार्यक्रम अब स्थगित कर दिया गया है।

सासाराम में क्या हुआ?

रामनवमी के अवसर (30 मार्च, 2023) पर सासाराम में शोभा यात्रा निकाली गई थी। जुलूस पर हमले के बाद 2 पक्षों में तनाव हो गया। देखते-देखते शहर के सहजलाल, बस्ती मोर, चौखंडी, आदमखानी और सोनापट्टी जैसे इलाकों में साम्प्रदायिक हिंसा भड़क उठी। 31 मार्च की रात भी कुछ इलाकों में बवाल जारी रहा। कई दुकानों और वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। आभूषण के दुकानों के शटर तोड़ लूट मार की कोशिश हुई। इस हिंसा में आम लोगों समेत पुलिसकर्मियों के भी जख्मी होने की खबर है।

नालंदा में भी हिंसा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में रामनवमी के बाद भी हिंसा का दौर रुक नहीं रहा है। बिहारशरीफ में ना सिर्फ पथराव किया गया, बल्कि जमकर फायरिंग भी की गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इस क्षेत्र में भी धारा 144 लगानी पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार बिहारशरीफ में लहेरी थाना क्षेत्र के दीवानगंज इलाके में शोभायात्रा के दौरान जमकर पथराव किया गया।

दंगाइयों ने ना सिर्फ पथराव किया, बल्कि आसपास के घरों और दुकानों में आगजनी की और जमकर फायरिंग भी की। फायरिंग में चार लोगों को गोली लगी है। हमले के कारण शोभायात्रा शामिल छह युवक घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है।

गया में उपद्रवियों का पुलिस पर हमला

सासाराम और नालंदा के साथ-साथ गया में भी उपद्रवियों ने जमकर बवाल काटा। यहाँ रामनवमी की शोभायात्रा के साथ-साथ पुलिस बलों को भी निशाना बनाया गया। भीड़ ने जम कर पत्थरबाजी की। ये घटना चाकंद थाना क्षेत्र के डब्बू गाँव की है। इलाके के ढकायीन गाँव से रामनवमी की शोभा यात्रा निकाली गई थी। डब्बू गाँव में यात्रा के पहुँचते ही वहाँ मुस्लिम भीड़ ने डीजे और जयघोष को बंद करने का दबाव बनाया। इस बात को लेकर कहासुनी हुई।

झड़प की खबर के बाद मौके पर पहुँची पुलिस को भी निशाना बनाया गया। इस घटना में 2 पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने मामले में 16 लोगों को गिरफ्तार किया है।

भाजपा ने सरकार पर लगाए आरोप

सासाराम और नालंदा में भड़की हिंसा को लेकर बीजेपी महागठबंधन सरकार पर हमलावर है। भाजपा नेता विजय सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बीजेपी विधायक पवन जयसवाल ने आरोप लगाया कि सरकार ने गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम रद्द कराने के लिए हालात खराब करने की साजिश की।

गिरिराज सिंह ने ट्विटर पर लिखा, “बिहार सरकार ने जानबूझकर रामनवमी पर पथराव करवाया और फिर 144 लगवा दी, ताकि अमित शाह का कार्यक्रम रद्द किया जा सके।”

दूसरी तरफ बिहार पुलिस ने दावा किया है कि सभी जगहों पर अब हालात काबू में हैं। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। हालाँकि, तनाव की स्थिति को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में पुलिस मार्च कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ममता से ज्यादा अभिषेक बनर्जी से क्यों नाराज है बंगाल? सत्ता, घोटालों और अहंकार की राजनीति ने कैसे बनाया जनता के गुस्से का सबसे...

बंगाल में TMC की करारी हार के बाद जनता का सबसे बड़ा निशाना ममता बनर्जी के भतीजे और राजनीतिक उत्तराधिकारी माने जाने वाले अभिषेक बनर्जी बने हैं।

आज जहाँ से पकड़ा गया है आतंकी मोहम्मद शेख, वहीं के रहने वाले थे बाटला हाउस एनकाउंटर में ढेर हुए आतंकी: ‘आतंक की नर्सरी’...

यूपी एटीएस ने मुस्तैदी दिखाकर Target Killing की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। अब वो आतंकी गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।
- विज्ञापन -