Homeदेश-समाजस्टाइल फेम एक्टर साहिल खान और उनकी दोस्त पर FIR: महिला को धमकाया, सोशल...

स्टाइल फेम एक्टर साहिल खान और उनकी दोस्त पर FIR: महिला को धमकाया, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट भी किए

ओशिवारा की रहने वाली 43 वर्षीय महिला ने साहिल खान और उनकी दोस्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कारवाई है। शिकायत में बताया है कि एक जिम में पैसे को लेकर झगड़ा हुआ था। इस दौरान आरोपित महिला और अभिनेता ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और धमकी दी।

बॉलीवुड अभिनेता साहिल खान (Sahil Khan) और उनकी दोस्त के खिलाफ मुंबई पुलिस ने FIR दर्ज की है। एक कारोबारी की पत्नी ने दोनों के खिलाफ शिकायत की है। कहा है कि उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। सोशल मीडिया पर उसके बारे में आपत्तिजनक पोस्ट किए गए हैं। महिला का कहना है कि इसी साल फरवरी में उसका पैसों को लेकर झगड़ा हुआ था। उसके बाद उसे धमकी दी गई।

मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में महिला की शिकायत पर दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 500, 501, 509, 504, 506 और 34 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि अभिनेता और उनकी दोस्त दुबई चले गए हैं। उनसे संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओशिवारा की रहने वाली 43 वर्षीय महिला ने साहिल खान और उनकी दोस्त के खिलाफ मंगलवार (18 अप्रैल 2023) को प्राथमिकी दर्ज कारवाई थी। अपनी शिकायत में बताया है कि फरवरी 2023 में एक जिम में पैसे को लेकर झगड़ा हुआ था। इस दौरान आरोपित महिला और अभिनेता ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसे धमकी दी। पुलिस के अनुसार, साहिल खान और उसकी दोस्त ने शिकायतकर्ता और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट भी किए हैं। आरोपित महिला का शिकायतकर्ता के पति के साथ अफेयर होने और उसके द्वारा भी मामला दर्ज कराने की बात सामने आई है।

बता दें कि खान ने स्टाइल, एक्सक्यूज मी, अलादीन और रामा: द सेवियर सहित कुछ फिल्मों में अभिनय किया है। वह अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की गई वीडियो और तसवीरों को लेकर अक्सर विवादों में रहते हैं। पिछले साल अक्टूबर में हिंदू संगठन जय श्री राम सेना ने साहिल खान द्वारा यूट्यूब पर पोस्ट किए गए वीडियो की कड़ी निंदा की थी। वीडियो में अर्धनग्न बार डांसर एक शिव भजन पर डांस करती नजर आई थी। साहिल ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम की लाइव स्टोरी में भी पोस्ट किया था। इसको लेकर जय श्री राम सेना ने साहिल खान को कानूनी नोटिस भेजा था, जिसमें माँग की गई थी कि वह गाना बजाने और हिंदुओं को अपमानित करने के लिए माफी माँगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दिल्ली पुलिस ने कुछ गलत नहीं किया: जानिए कैसे पुलिसवालों के खिलाफ हिंसा भड़काने के लिए झूठ का जाल बुन रहे हैं अभिजीत दिपके

जंतर-मंतर पर टेंट गाड़ने और सड़कों को अनिश्चितकाल के लिए ब्लॉक करने की कॉकरोची जिद के सामने दिल्ली पुलिस ने गजब के संयम का परिचय दिया है।

जो कभी AIMIM-कॉन्ग्रेस का रहा था प्रचार, उसके पोस्टर अब CJP के प्रदर्शन में चमके: जानिए कौन है US से युवाओं को भड़काने और...

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में अमेरिका के उस्मान अली के पोस्टर दिखाई दिए। उस्मान अली AIMIM और कॉन्ग्रेस सपोर्टर है और विदेश में बैठकर भारत के युवाओं को भड़का रहा है।
- विज्ञापन -