Homeराजनीति'ईद का दिन, लेकिन कहीं सड़क पर नमाज नहीं हुआ': CM योगी का साफ़...

‘ईद का दिन, लेकिन कहीं सड़क पर नमाज नहीं हुआ’: CM योगी का साफ़ सन्देश – यहाँ कानून सबके लिए बराबर

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, "वर्ष 2017 में जब मैंने राज्य की कमान संभाली थी तो उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उच्चतर शिक्षा चयन आयोग और माध्यमिक शिक्षा चयन आयोग से जुड़ी परीक्षाओं में शिकायतों की ढेर लगी हुई थी।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि ईद मनाई जा रही है, नमाज पढ़े जा रहे हैं लेकिन कहीं भी सड़क जाम नहीं किया गया। ईद की नमाज सड़कों पर नहीं मस्जिद में पढ़ी जा रही है क्योंकि सबको मालूम है कि यहाँ कानून का राज है। अब प्रदेश में दंगे नहीं होते। यूपी की कानून व्यवस्था दूसरे राज्यों के लिए उदाहरण बन गई है।

सीएम योगी राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्षों के दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करने पहुँचे थे। सम्मेलन लखनऊ के सिग्नेचर बिल्डिंग में आयोजित किया गया है। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि पहले राज्य में राजनीतिक संक्रमण था। जिसकी वजह से राज्य को माफियाओं ने जकड़ रखा था। पहले राज्य लोक सेवा व चयन आयोग की भर्ती नहीं हो पाती थी। भाई भतीजा वाद व जाति वाद हावी था।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, “वर्ष 2017 में जब मैंने राज्य की कमान संभाली थी तो उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उच्चतर शिक्षा चयन आयोग और माध्यमिक शिक्षा चयन आयोग से जुड़ी परीक्षाओं में शिकायतों की ढेर लगी हुई थी। भर्ती की कई प्रक्रियाओं में न्यायालय का स्टे लगा हुआ था। मैंने अधिकारियों से भर्ती प्रक्रिया में जरूरी सुधार और पारदर्शीता लाने के लिए कहा। अब राज्य में पारदर्शी तरीके से भर्ती होती है।”

मुख्यमंत्री योगी ने अपने संबोधन के दौरान राज्य के कानून व्यवस्था पर भी बात की। उन्होंने कहा पहले उपद्रव होते थे अब उत्सव होते हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा, “आज ईद है, ईद की नमाज पढ़ी जा रही है लेकिन कहीं भी सड़क पर नमाज नहीं हो रही। कोई आवागमन बंद नहीं है क्योंकि सभी को मालूम है कि यहाँ कानून का राज है और ये सब के लिए समान है।” सीएम योगी ने कहा कि कानून व्यवस्था में सुधार का ही नतीजा है कि दुनिया भर के निवेशक यूपी में निवेश के लिए आकर्षित हो रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जहाँ युवा, वहाँ PM मोदी… एक ही Reel से बना डाला रिकॉर्ड: मंत्रियों को संदेश- अब Insta करें इस्तेमाल, जानें- कैसे ‘फोटो शेयरिंग ऐप’...

इंस्टाग्राम युवाओं का सबसे पसंदीदा ठिकाना है। PM मोदी ने अपनी आवाज युवाओं तक इसके जरिए पहुँचाई। सभी मंत्रियों को भी यूज करने का निर्देश दिया।

आज से आरंभ हुआ चातुर्मास: 120 दिनों तक योगनिद्रा में रहेंगे भगवान विष्णु, शिव संभालेंगे सृष्टि का संचालन; जानें- इन महीनों में कैसा हो...

आज से शुरू चातुर्मास। विष्णु की योगनिद्रा तक शिव संभालेंगे सृष्टि का संचालन। जानें 120 दिनों का धार्मिक महत्व। माँगलिक कार्यों पर विराम।
- विज्ञापन -