Homeदेश-समाजबड़ा हो गया है पहले से… झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री का Video वायरलः BJP...

बड़ा हो गया है पहले से… झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री का Video वायरलः BJP सांसद ने कहा- यह है काॅन्ग्रेस का चरित्र, मंत्री बन्ना गुप्ता बोले- वीडियो एडिटेड

हालाँकि, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता इस वीडियो को एडिटेड बता रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो को अपनी छवि धूमिल करने की साजिश करार देते हुए FIR दर्ज करने की बात कही है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति किसी महिला से वीडियो कॉल पर अश्लील चैटिंग कर रहा है। झारखंड से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने यह वीडियो प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री और कॉन्ग्रेस विधायक बन्ना गुप्ता का होने का दावा किया है। वहीं बन्ना गुप्ता ने वीडियो को एडिटेड बताते हुए इसे अपनी छवि को धूमिल करने की साजिश करार दिया है। रविवार (23 अप्रैल, 2023) को उन्होंने इस मामले में एक FIR भी दर्ज कराए जाने की जानकारी दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वायरल हुआ वीडियो 17 अप्रैल, 2023 का है। इस वीडियो में दिख रही महिला शादीशुदा बताई जा रही है क्योंकि उसके माथे पर सिन्दूर दिख रहा है। भाजपा MP निशिकांत दुबे द्वारा शेयर किए लगभग 19 सेकेण्ड के इस वायरल वीडियो में एक व्यक्ति सैंडो-बनियान पहने बड़ी स्क्रीन पर दिख रहा है। नीचे एक बॉक्स में कुछ अश्लील दृश्य चल रहे हैं। इन दृश्यों में एक महिला द्वारा अपने प्राइवेट पार्ट दिखाए जा रहे हैं। बीच में महिला और पुलिस की आवाजें भी सुनाई दे रहीं हैं।

निशिकांत दुबे का दावा है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति कॉन्ग्रेस विधायक और झारखंड सरकार में मंत्री बन्ना गुप्ता हैं।

वीडियो में महिला की तरफ से आवाज आती सुनाई दी, “बड़ा हो गया है पहले से।” वीडियो का कैप्शन देते हुए निशिकांत ने लिखा, “यह है कॉन्ग्रेस का चरित्र। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी का यह तथाकथित माजरा है। महिलाओं के इज़्ज़त से खेलना, कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता सुशील शर्मा का अपने पत्नी को तंदूर में जलाना, काश गॉंधी परिवार समझ पाता। यदि यह सही है तो कॉन्ग्रेस के लिए डूब मरने वाली बात है।”

मंत्री ने बताया एडिटेड वीडियो

हालाँकि, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता इस वीडियो को एडिटेड बता रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो को अपनी छवि धूमिल करने की साजिश करार देते हुए FIR दर्ज करने की बात कही है। बन्ना गुप्ता का दावा है कि पुलिस जल्द ही जाँच कर के दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी। वीडियो बनाने वालों के खिलाफ भी कॉन्ग्रेस विधायक ने कानूनी कार्रवाई का एलान किया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -