Homeदेश-समाजउत्तराखंड में नूर हसन ने ब्लेड से काटा सावित्री का गला, गन्ने के खेत...

उत्तराखंड में नूर हसन ने ब्लेड से काटा सावित्री का गला, गन्ने के खेत में नग्न लाश मिली: छत्तीसगढ़ में दानिश के ‘लव जिहाद’ का शिकार हुई जनजातीय युवती

नूर हसन ने पुलिस को बताया है कि उसके और महिला के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान उसने महिला को धक्का दे दिया। इससे सिर में चोट लगने से उसकी की मौत हो गई। इसके बाद उसने हत्या को दूसरा रूप देने के लिए शेविंग ब्लेड से महिला का गला काट लाश गन्ने के खेत में फेंक दी।

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में नूर हसन ने शेविंग ब्लेड से गला काटकर एक हिंदू महिला की हत्या कर दी। महिला का शव गन्ने के खेत में नग्नावस्था में मिला था। वहीं, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में दानिश पर लिव इन रिलेशन में रह रही हिंदू लड़की की हत्या का आरोप लगा है। मौत से पहले मृतका ने दानिश को लेकर कई बड़े खुलासे किए।

पहला मामला उधमसिंह नगर जिले के कनौरा गाँव का है। यहाँ सोमवार (29 मई, 2023) को गन्ने के खेत में नग्न अवस्था में एक महिला का शव मिला था। महिला के गले पर काटने का निशान था। दुष्कर्म और हत्या की आशंका जताई जा रही थी। मृतका के पति ने ठेकेदार नूर हसन पर हत्या का शक जताया था। मृतक महिला नूर हसन के यहाँ काम करती थी। मामले की जाँच कर रही पुलिस ने शक के आधार पर ठेकेदार नूर हसन को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

शुरुआती पूछताछ में नूर हसन हत्या की बात से इनकार करता रहा। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती की की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस अधीक्षक अभय प्रताप सिंह ने खुलासा करते हुए बताया है कि नूर ने ही महिला की हत्या की थी। मृतका उसके यहाँ मजदूरी करती थी और दोनों के बीच पिछले आठ सालों से संबंध थे। नूर हसन ने पुलिस को बताया है कि उसके और महिला के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान उसने महिला को धक्का दे दिया। इससे सिर में चोट लगने से उसकी की मौत हो गई। इसके बाद उसने हत्या को दूसरा रूप देने के लिए शेविंग ब्लेड से महिला का गला काट लाश गन्ने के खेत में फेंक दी। 

छत्तीसगढ़ में भी लव जिहाद

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में भी लव जिहाद और हत्या का मामला सामने आया है। यहाँ पहले से शादीशुदा दानिश नामक युवक के अनुसूचित जनजाति समाज की लड़की के साथ संबंध थे। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। लड़की प्रेग्नेंट हुई तो दानिश ने उसे गर्भपात कराने के लिए दवा खिला दी। इससे गर्भपात तो हो गया, लेकिन लड़की की तबियत भी खराब हो गई। उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी मौत हो गई। 

इस मामले में मृतक लड़की का वीडियो भी सामने आया है। मौत से पहले उसने कहा है कि दानिश उसे मारपीट कर प्रताड़ित करता था। वह दानिश से अलग होना चाहती है, लेकिन वह अलग नहीं होने दे रहा था और लगातार परेशान कर रहा था। मृतका ने यह भी खुलासा किया कि दानिश से पहले भी उसको एक बच्चा हुआ था। उस बच्चे के जन्म के दो दिन बाद ही दानिश ने कहीं गायब कर दिया।

मृतका के भाई का आरोप है कि दानिश ने पहचान छिपाकर उसकी बहन से दोस्ती की और संबंध बनाए। वह उस पर धर्मांतरण कर इस्लाम कबूल करने का दवाब बनाता था। इनकार करने पर मारपीट करता था। मृतक लड़की के भाई ने न्याय की गुहार लगाते हुए दानिश पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने और हाई कोर्ट के जज की अध्यक्षता में एसआईटी बनाकर जाँच कराने की माँग की है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंतरिक्ष में भी अमेरिका-रूस टकराव: ISS में ‘एयर लीक’ को लेकर भिड़े दोनों देश, समझें- सबसे महँगी अंतरिक्ष प्रयोगशाला के संकट की पूरी कहानी

रूसी मॉड्यूल में बढ़ते एयर लीक के बीच NASA ने एहतियातन 5 अंतरिक्ष यात्रियों को ड्रैगन कैप्सूल में 'सेफ हेवन' लेने का निर्देश दिया। क्यों- ISS में आमने-सामने आए US-रूस?

‘वीडियो बनाकर फैसला वापस लो’: दाऊदी बोहरा विवाद में पूर्व जस्टिस के परिवार को मिल रहीं श्मशान की धमकियाँ, लंदन में बेटी पर हमला;...

रिटायर्ड जस्टिस गौतम पटेल और उनके परिवार को दाऊदी बोहरा उत्तराधिकार विवाद पर दिए गए फैसले के बाद पिछले 10 महीने से लगातार धमकियाँ मिल रही हैं।
- विज्ञापन -