Home Blog Page 1348

‘दोस्तों से मिलना हमेशा आनंददायी होता है’: इटली की जॉर्जिया मेलोनी वाली सेल्फी पर प्रफुल्लित PM मोदी ने दिया जवाब, COP 28 में छाई ‘मेलोडी’

दुबई में आयोजित क्लाइमेट चेंज कॉन्फ्रेंस (COP 28) के दौरान इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक सेल्फी क्लिक की और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “COP 28 में अच्छे दोस्त।” इसके साथ ही उन्होंने ‘Melodi’ का हैशटैग भी लगाया। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा है, “दोस्तों से मिलना हमेशा आनंददायी होता है।” बड़ी बात ये है कि जॉर्जिया मेलोनी के ट्वीट को अब तक 3 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।

G20 से के दौरान वो दिल्ली आई थीं और उस दौरान भी पीएम मोदी के साथ उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे। सार्वजनिक जगहों पर दोनों गर्मजोशी से मिलते रहे हैं और इसी बहाने सोशल मीडिया में मीम्स की बौछार हो जाती है। लोग दोनों की तस्वीरें व वीडियो एडिट कर कर के उसमें पीएम मोदी की आवाज़ में AI की मदद से तैयार किए गए रोमांटिक गाने लगा देते हैं और रील्स शेयर करते हैं। इंस्टाग्राम पर ऐसे कई रील्स वायरल हो रहे हैं।

पीएम मोदी ने क़तर के अमीर से भी इस कार्यक्रम के इतर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क़तर में भारतीय समाज के हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। COP 28 में इसमें जीवाश्म ईंधन के इस्तेमाल को खत्म करने और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। पोप फ्रांसिस ने भी इस समिट के बहाने वैश्विक नेताओं से अपील की है कि वो इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करें और ये एक नया मोड़ साबित हो। बुखार के कारण वो इसमें हिस्सा नहीं ले पाए, ऐसे में वेटिकन में उनके डिप्टी ने उनका ये सन्देश पढ़ा।

वहीं अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस ने जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए 3 बिलियन डॉलर (24,965.66 करोड़ रुपए) के अमेरिकी निवेश के संकल्प को दोहराया। वहीं भारत का प्रयास है कि 2028 में COP का आयोजन भारत में हो। पीएम मोदी इस कार्यक्रम में शिरकत कर के वापस दिल्ली लौट चुके हैं। रविवार (3 दिसंबर, 2023) और इसके अगले दिन 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम भी आने हैं, ऐसे में भाजपा और पीएम मोदी लगातार चर्चा में रहेंगे।

चक्रवात ‘मिचौंग’ को लेकर देश के तटीय राज्य सतर्क: 100 किमी/घंटे तक चल सकती हैं हवाएँ, स्कूल-कॉलेज बंद

चक्रवात मिधिली के बाद अब चक्रवात मिचौंग दस्तक दे रहा है। बंगाल की खाड़ी में बना दबाव क्षेत्र गहन दबाव क्षेत्र में बदल गया है और रविवार (3 दिसंबर 2023) तक यह चक्रवात में बदल जाएगा। इस दौरान हवाओं के 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की आशंका है। इसको लेकर तटीय राज्यों में चेतावनी जारी की गई है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है। शनिवार सुबह 5:30 बजे तक दबाव के केंद्र की पहचान पुडुचेरी से लगभग 500 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व, चेन्नई से 510 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व, नेल्लोर से 630 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और मछलीपट्टनम से 710 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में की गई है।

IMD ने आगे कहा, “3 दिसंबर 2023 तक बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। इसके बाद यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और 4 दिसंबर पूर्वाह्न तक दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु एवं उसके आसपास के तटों के पास पहुँचेगा।”

आईएमडी ने आगे कहा कि 5 दिसंबर की दोपहर के दौरान नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच पहुँचेगा। उस समय यह चक्रवाती तूफान अपने उफान पर होगा। इस दौरान हवा की गति 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 100 किमी प्रति घंटे तक हो सकता है।

मौसम एजेंसी ने चक्रवाती प्रभाव के कारण तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा सहित दक्षिणी और पूर्वी भारत के राज्यों में मध्यम से भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। शनिवार को उत्तरी तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है, साथ ही कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी आशंका है। रविवार से वर्षा की तीव्रता बढ़ेगी।

IMD ने सोमवार और मंगलवार को ओडिशा में हल्की से भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बीच, राज्य के विशेष राहत आयुक्त सत्यब्रत साहू ने संभावित चक्रवाती तूफान के मद्देनजर सात तटीय जिलों – बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, पुरी, खुर्दा और गंजाम को अलर्ट पर रखा है।

आईएमडी ने कहा है कि समुद्र की स्थिति बहुत खराब होगी और मछुआरों को अगली सूचना तक गहरे समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। इस बीच ओडिशा सहित आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, अंडमान निकोबार आदि की सरकारें इसको लेकर सतर्क हो गई।

कहाँ हैं अलर्ट

मौसम विज्ञान विभाग ने चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग’ के मद्देनजर दक्षिण के राज्यों तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट का मतलब है कि 115.6 मिमी से 204.4 मिमी तक भारी बारिश हो सकती है। शनिवार यानी दो दिसंबर से उत्तरी-तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश की शुरू होने की आशंका जताई गई है।

इसके असर से रविवार 3 दिसंबर को आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में बारिश होने की आशंका है। वहीं, सोमवार 4 दिसंबर को तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ जगहों में तेज से बहुत तेज बारिश हो सकती है। इसे लेकर आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में मछुआरों के लिए 5 दिसंबर तक के लिए तक अलर्ट जारी किया गया है। उन्हें समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

आईएमडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट किया है कि उत्तरी तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल के निवासियों को 3 दिसंबर को अत्यधिक भारी वर्षा (204.4 मिमी से ऊपर) और 4 दिसंबर को भारी से बहुत भारी वर्षा का सामना करना पड़ सकता है। सुरक्षित रहें और सभी सावधानियाँ बरतें। इसे लेकर पुडुचेरी में कराईकल और यानम क्षेत्रों के सभी स्कूल 4 दिसंबर 2023 को बंद कर दिए गए हैं।

वहीं रायलसीमा के साथ तेलंगाना और दक्षिणी ओडिशा में भी 4 दिसंबर को भारी बारिश होने की आशंका है। इसके असर से मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ आँधी-तूफान के साथ ही आसमान में बिजली कड़कने का पूर्वानुमान जताया है। इसके साथ ही उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में 2-3 दिसंबर को कोहरा छाने के आसार हैं।

‘मिचौंग’ के लिए तैयारियाँ

बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग’ को लेकर दिल्ली में कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) ने सरकारों और केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की।

इस दौरान भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक ने एनसीएमसी को चक्रवात मिचौंग के मौजूदा हालात के बारे में जानकारी दी। ये जानकारी भी दी गई कि मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही किसी भी तरह की अनहोनी से निपटने के लिए आश्रय स्थल, बिजली आपूर्ति, दवाइयों और आपात सेवाएँ तैयार की गई है।

एनडीआरएफ ने तमिलनाडु, आँध्र प्रदेश, ओडिशा और पुडुचेरी के लिए 18 बचाव दल बनाने के साथ 10 अतिरिक्त दलों को तैयार किया है। तट रक्षक, थल सेना, नौसेना के राहत और बचाव दल जहाजों, विमानों के सहित आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

दो बार में ली ₹2 करोड़ की रिश्वत, आरोपितों को फँसने से बचाया: दिल्ली शराब घोटाला मामले में AAP सांसद संजय सिंह के खिलाफ ED ने दायर की चार्जशीट

दिल्ली शराब घोटाला से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार (2 दिसंबर 2023) को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया। जाँच एजेंसी ने प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) की विभिन्न धाराओं के तहत राऊज एवेन्यू कोर्ट के समक्ष 60 पृष्ठों की यह चार्जशीट दायर की। इस चार्जशीट में संजय सिंह को आरोपित बनाया गया है।

यह इस मामले में पूरक आरोप पत्र है क्योंकि एजेंसी पहले ऐसी लगभग 5 अभियोजन शिकायतें दायर कर चुकी है। शराब घोटाले मामले में आरोपित दिनेश अरोड़ा की गवाही पर संजय सिंह के खिलाफ यह कार्रवाई हुई है। ईडी ने उनपर आरोप लगाया है कि उन्होंने आरोपित दिनेश अरोड़ा से अपने साथियों के माध्यम से दो किस्तों मे 2 करोड़ रुपए लिए।

इतना ही नहीं, ये बात भी सामने आई है कि संजय सिंह के कहने पर दिनेश अरोड़ा ने दिल्ली में आगामी चुनावों के लिए पार्टी फंड इकट्ठा करने के लिए कई रेस्तरां मालिकों से बात की थी। इसके अलावा संजय सिंह ने दिनेश अरोड़ा का एक मुद्दा भी सुलझाया था जोकि एक्साइज विभाग के पास था।

मीडिया रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि इस चार्जशीट में संजय सिंह पर साजिश, मनी लॉन्ड्रिंग और आरोपितों की मदद करने के आरोप लगे हैं। अब इस आरोप पत्र पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में 4 दिसंबर को दोपहर 2 बजे सुनवाई होगी।

गौरतलब है कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में अक्टूबर माह में ईडी ने संजय सिंह के घर छापा मारा था। इसके बाद संजय सिंह की गिरफ्तारी हुई। उसके बाद से वो तिहाड़ जेल में बंद हैं। वो अपनी जमानत के लिए हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक में गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कहीं से उन्हें सफलता नहीं मिली।

आखिरी बार 24 नवंबर संजय सिंह को कोर्ट में पेश किया गया था। जहाँ उनकी हिरासत को एक बार फिर बढ़ाते हुए 4 दिसंबर तक का कर दिया था। इससे पहले संजय सिंह को कोर्ट ने 10 नवंबर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

‘बंदूक के बल पर हुआ रिश्ता, लड़की को नहीं रखूँगा साथ’: पकड़ौआ विवाह के शिकार BPSC शिक्षक ने बताया – मेरी ही पेन से मेरे शर्ट पर लिख दिया…

बिहार में पकड़ौआ विवाह के शिकार नवनियुक्त BPSC शिक्षक गौतम कुमार के मामले में नया मोड़ आया है। पीड़ित शिक्षक ने इस शादी को मानने से इनकार करते हुए कहा है कि ये उनकी मर्जी के बगैर जुड़ा रिश्ता है। इससे उनकी बेइज्जती और बदनामी हुई। यहीं नहीं, उन्होंने अपनी नई नवेली दुल्हन को साथ रखने से भी साफ इनकार कर दिया है।

पकड़ौआ विवाह के लिए गौतम को अगवा करने के मामले में लड़की का चाचा आरोपित है। पुलिस ने रेपुरा गाँव के रहने वाले चाचा वृजभूषण प्रसाद उर्फ भूषण राय को शुक्रवार (1 दिसंबर, 2023) को जेल भेज दिया। वहीं आरोपित लड़की के चाचा का कहना है कि शादी के लिए गौतम के परिवारवालों से बात की थी, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था। उन्होंने खुद को बेकसूर बताया।

गौरतलब है कि 29 नवंबर को पीड़ित शिक्षक के दादा राजेन्द्र राय ने पातेपुर थाने में 5 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले के अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने शुक्रवार को पीड़ित शिक्षक को अदालत में पेश कर धारा 164 के तहत उनका बयान दर्ज करवाया।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए पकड़ौआ शादी से पीड़ित शिक्षक गौतम कुमार का कहना था कि उनको स्कूल से ही अगवा कर उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने बताया कि दो लोग स्कूल में मुलाकात का बहाना लेकर आए और प्रिंसिपल से मिलने के बहाने उन्हें ज़बरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया।

इसके बाद मारपीट कर बंदूक के बल जबरन विवाह करा दिया। शिक्षक कुमार का आरोप है कि इस दौरान उनका मोबाइल छीनने के साथ ही उनकी ही पेन से उनके शर्ट पर लिख दिया गया कि उनकी शादी जबरन कराई जा रही है। उन्होंने आगे कहा, “मेरे अपहरणकर्ता 30 नवंबर को दो-तीन गाड़ियों से आए और मुझे दोपहर ढाई बजे महनार छोड़कर चले गए। उनके साथ में जिस लड़की से मेरी शादी की गई वो और उसकी माँ भी थी।”

पीड़ित शिक्षक ने ये भी कहा, “मेरी फोटो वायरल कर मेरी किरकिरी करा दी। मेरी पूरी इमेज खराब करके रख दी। अब जो हुआ सो हुआ, लेकिन आगे देखा जाएगा। मैं इस शादी को नहीं मानता। ये मेरी मर्जी के बगैर हुई है। मैं लड़की को साथ नहीं रखूँगा।”

उन्होंने आगे कहा, “मेरा स्कूल लड़की के घर के पास में ही है। मुझे डर है। मुझे रिश्तेदारों के फोन पर धमकियाँ दी जा रही है।” रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित शिक्षक की बातचीत से ऐसा लगा रहा था कि लड़की के भाई भी इस शादी से खुश नहीं है। पकड़ौआ विवाह का ये वाकया बिहार के वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र का है। इस क्षेत्र के महया मालपुर गाँव के रहने वाले गौतम कुमार हाल ही में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा पास कर शिक्षक बने थे। उन्हें उनके स्कूल पातेपुर के रेपुरा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय से बुधवार (29 नवंबर, 2023) को अगुवा कर लिया गया था।

इसके बाद उनकी जबरन शादी करा दी गई। अपहरण से नाराज शिक्षक के परिवार वालों और ग्रामीणों ने गुरुवार (30 नवंबर, 2023) की सुबह से ही स्टेट हाइवे 49 पर जाम लगा दिया था। पातेपुर थाने की पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही अगुवा शिक्षक को सही सलामत नई नवेली दुल्हन के साथ बरामद कर लिया था। फिलवक्त पीड़ित शिक्षक की नई-नवेली दुल्हन मायके में है।

नीचे हीरोइन, पेट पर लेटा हीरो, दोनों नंगे… ‘Animal’ में रणबीर कपूर और तृप्ति डिमरी का न्यूड सीन बना चर्चा का विषय, सेक्स और हिंसा से भरी है फिल्म

रणबीर कपूर की फिल्म ‘Animal’ शुक्रवार (1 दिसंबर, 2023) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म बाप-बेटे के रिश्ते पर आधारित है, जिसमें उनके पिता का किरदार अनिल कपूर ने निभाया है। वहीं बॉबी देवल विलेन की भूमिका में हैं। रश्मिका मंदाना फिल्म की मुख्य अभिनेत्री हैं। फिल्म में एक सहायक अभिनेत्री भी हैं – तृप्ति डिमरी। रणबीर कपूर के साथ उनका न्यूड सीन खासा चर्चा में है। ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर इसके कई वीडियो वायरल हुए, जिन्हें कंटेंट पायरेसी के कारण हटा दिया गया है।

फिल्म में 2 ऐसे मौके आते हैं जब रणबीर कपूर पूरी तरह न्यूड दिखे हैं। एक दृश्य है जिसमें वो तृप्ति डिमरी के साथ बिस्तर पर लेटे होते हैं। इस सीन में तृप्ति डिमरी न्यूड लेटी हुई हैं और उनके ऊपर रणबीर कपूर भी नंगे लेटे हुए हैं। तृप्ति के पेट पर रणबीर ने अपना सिर रखा होता है। नीचे सफ़ेद बेडशीट बिछी होती है। फिल्म में रणबीर कपूर एक और दृश्य में अपने घर के परिसर में ही नंगे घूमते दिखे हैं। वहीं इस दृश्य में उनके साथी बंदूकों से गोलियाँ चलाते हुए दिखाई देते हैं।

‘Animal’ फिल्म में काफी हिंसा दिखाई गई है और ‘अल्फ़ा मेल’ कैरेक्टर पर पूरा फोकस होता है। फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा हैं, जो ‘अर्जुन रेड्डी’ और इसका हिंदी रीमेक ‘कबीर सिंह’ बना चुके हैं। वो अक्सर डोमिनेंट मेल कैरेक्टर के चित्रण के लिए जाने जाते रहे हैं। ‘पोस्टर बॉयज’ (2017) से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली तृप्ति डिमरी को 2020 में ‘बुलबुल’ और 2022 में ‘क़ाला’ में देखा गया था। 2018 में वो ‘लैला मजनू’ फिल्म में भी दिखी थीं।

जहाँ तक ‘Animal’ की बात है, इसने पहले दिन दुनिया भर में 116 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपए है। इसने पहले दिन हिंदी भाषा में 54 करोड़ रुपए की डोमेस्टिक नेट कमाई की, वहीं दक्षिण भारत से भी इसने 9 करोड़ रुपए की नेट कमाई कर ली है। ओपनिंग के मामले में शाहरुख़ खान की ‘जवान’ और ‘पठान’ ही इससे ऊपर है। एडल्ट सर्टिफिकेट के बावजूद फिल्म ने इतनी कमाई कर ली है।

TMC विधायक जफीकुल इस्लाम के घर CBI का छापा, ₹34 लाख नकद और 1.2KG सोना बरामद: शिक्षक भर्ती घोटाले से लिंक

तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) के विधायक जफीकुल इस्लाम के घर केन्द्रीय जाँच एजेंसी CBI ने छापा मारकर ₹34 लाख नकद और 1.2 किलोग्राम सोना बरामद किया है। उनके घर से पश्चिम बंगाल के स्कूलों के कुछ शिक्षकों के नियुक्ति पत्र भी बरामद हुए हैं। यह छापेमारी पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले के संबंध में की गई है।

जफीकुल इस्लाम के अलावा उनके द्वारा चलाए जा रहे शिक्षण संस्थानों पर भी छापेमारी की गई है। यह जानकारी सामने आई है कि उनके घर सहित कुल 11 संस्थानों पर छापेमारी हुई है। बता दें कि जफीकुल इस्लाम पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद की डोमकल सीट से विधायक हैं।

सीबीआई का कहना है कि उसने राज्य में कुल 8 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। जकीफुल इस्लाम के अलावा कोलकाता के पार्षद बप्पादित्या दासगुप्ता के घर पर भी छापेमारी हुई है। इसके अलावा कोलकाता के साल्ट लेक इलाके से पार्षद देबराज चक्रबर्ती और एक कारोबारी श्यामल कर एवं इनके भाई सजल कर के यहाँ भी रेड डाली गई है।

सीबीआई ये छापेमारी 30 नवम्बर 2023 को की। केंद्रीय एजेंसी इस बात की जाँच कर रही है कि कहीं इस घोटाले से कमाए गए अवैध धन से इन लोगों ने सम्पत्तियाँ तो अर्जित नहीं की है। जानकारी के अनुसार, जफीकुल इस्लाम के घर तीन बैग में नकद रुपए बरामद हुए हैं।

जफीकुल इस्लाम ने इन आरोपों को नकारा है। उनका कहना है, “मेरा शिक्षक भर्ती घोटाले से कोई लेना-देना नहीं था। मैंने कुछ दिनों पहले एक सम्पत्ति बेची थी। उसी का पैसा मेरे घर रखा हुआ था। मेरी पत्नी ने एजेंसी को इससे जुड़े कागज दिखाया था। सीबीआई अधिकारियों का कहना था कि जफीकुल इस्लाम को ये पैसा बैंक में रखना चाहिए था।”

जफीकुल इस्लाम द्वारा साल 2021 में चुनावों के समय दाखिल किए गए शपथपत्र में बताया गया था कि उनकी कमाई ₹8 लाख है, जबकि उनकी पत्नी की कमाई ₹6 लाख है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि उनके पास ₹2.5 करोड़ की चल-अचल संपत्ति और बैंक जमा था निवेश में ₹1.71 करोड़ की जमा धनराशि है।

वहीं नियुक्ति पत्र के विषय में उन्होंने सफाई दी कि वह किसी अभ्यर्थी का कोई परिणाम था। उन्होंने विधायक होने के कारण कई लोग उन्हें ऐसे कागज दे जाते हैं। उनका कहना था कि क्षेत्र के लोग अपनी समस्याएँ लेकर उनके पास आते हैं और ऐसे कई कागज जमा करते हैं।

क्या है बंगाल का शिक्षक भर्ती घोटाला?

पश्चिम बंगाल सरकार ने वर्ष 2014 में घोषणा की थी कि प्रदेश के स्कूलों के लिए राज्य स्तरीय परीक्षा के माध्यम से शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती पश्चिम बंगाल विद्यालय सेवा आयोग को करवानी थी। इस भर्ती पर 2016 में प्रश्न उठने लगे थे। तब बंगाल में उच्च शिक्षा मंत्रालय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी पार्थ चैटर्जी के पास था।

तमाम अभ्यर्थियों ने इस मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट को दी गई शिकायत में बताया था कि जिन अभ्यर्थियों के उनसे कम नम्बर थे, उन्हें मेरिट में ऊँची जगह दी गई। यह भी आरोप सामने आए कि उन लोगों को नियुक्ति भी दी गई, जो परीक्षा में शामिल ही नहीं थे। अब इस मामले की जाँच सीबीआई और ईडी कर रही है। पार्थ चैटर्जी को गिरफ्तार भी किया गया था।

बलात्कार, धर्मांतरण, गर्भपात… फरीदाबाद में हिंदू लड़की के साथ लव जिहाद, वीर बनकर आरिफ ने फँसाया, रिश्तेदारों से गैंगरेप करवाया

हरियाणा के फरीदाबाद से लव जिहाद का मामला आया है। वहाँ एक नाबालिग हिंदू लड़की को झूठी पहचान बताकर आरिफ ने प्रेम के जाल में फँसाया और उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ एक साल तक रेप करता रहा। जब लड़की बालिग हो गई तब उसने उसका धर्मांतरण करवाकर जबरन निकाह कर लिया। इसके बाद आरिफ ने अपने भाई-अब्बा सबसे उसका रेप कराया। एक समय आया जब उसके साथ गैंगरेप भी हुआ।

पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने अपने साथ हुए अत्याचार के बारे में बताया। पीड़िता ने कहा कि वीर बनकर आरिफ ने उसे फंसाया था। तब वो नाबालिग थी, इसलिए काफी दिनों तक वो वीर बनकर उसके साथ संबंध बनाए रखा। पीड़िता ने कहा कि इसी दौरान उसका रेप किया गया जिसकी वीडियो भी बनाई। बाद में इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वो ब्लैकमेल करने लगा।

लड़की का कहना है कि जितना समय वो आरिफ के साथ रही उस बीच वो कई बार गर्भवती हुई लेकिन आरोपियों ने उसका गर्भपात करवा दिया। एक 6 माह की बेटी को भी इन लोगों ने मारा। इसके बाद वो पीड़िता को मनाली ले जाकर पहाड़ से धक्का देने का प्लान बनाने लगे। हालाँकि इसी बीच किसी तरह लड़की ने घरवालों को संपर्क किया और उन्हें सारी आपबीती बताई। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुँचा। शिकायत में लड़की ने बताया कि आरिफ के ऊपर और भी मामले दर्ज हैं।

लड़की की शिकायत मिलने के बाद पुलिस अपने स्तर पर मामले की तहकीकात कर रही है। आरिफ के बारे में पता लगाया जा रहा है कि इससे पहले आरिफ के ऊपर किन मामलों में केस है। सेक्टर 16 महिला थाना एसएचओ इंदुबाला का कहना है कि मामले में धर्म परिवर्तन से लेकर गैंगरेप तक की संगीन धाराओं में केस दर्ज हुआ है। 14 लोग लड़की की शिकायत में आरोपित बनाए गए हैं।

पहली बार भारतीय नौसेना के युद्धपोत की कमान महिला अधिकारी के हाथ, हर स्ट्रीम में अग्निवीरों की भी नियुक्ति: अंग्रेजों के दिए रैंकों के नाम भी बदलेंगे

भारतीय नौसेना ने पहली बार युद्धपोत की कमान महिला अधिकारी के हाथों में सौंप कर इतिहास रच दिया है। ये पहली बार है कि नौसेना के फास्ट अटैक क्राफ्ट बोट की कमांडिंग अधिकारी किसी महिला को बनाया गया है।

हालाँकि, युद्धपोत पर तैनाती से पहले ये महिला अफसर प्री-कमीशन ट्रेनिंग लेंगी। नौसेना स्टाफ चीफ एडमिरल आर हरि कुमार ने शुक्रवार (1 दिसंबर, 2023) को नौसेना के जहाज पर पहली महिला कमांडिंग ऑफिसर नियुक्ति की जानकारी दी।

नौसेना चीफ ने जोर देकर कहा कि नौसेना सर्विस में सभी भूमिकाओं और सभी रैंकों में अधिकारी और अधिकारी पद से नीचे महिलाओं की तैनाती के आँकड़े महिलाओं के लिए नौसेना की सोच का सुबूत हैं। एडमिरल कुमार ने कहा, “हमने भारतीय नौसैनिक जहाज की पहली महिला कमांडिंग ऑफिसर को भी नियुक्त किया है। मौजूदा हालात को लगातार चुनौती देने और यह पक्का करने की की हमारी कोशिश रही है कि नौसेना भविष्य में इसी तरह की महत्वाकांक्षी और स्फूर्ति से भरी राह पर चलती रहे।”

नौसेना दिवस 4 दिसंबर से पहले एक प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान नौसेना चीफ ने उस पहल की भी बात की जो तीनों सेनाओं के मुकाबले नौसेना ने करने का हौसला दिखाया है। नेवी ऐसी पहली इंडियन फोर्स है जिसने अपने हर स्ट्रीम में पर्सनल बिलो ऑफिसर रैंक (PBOR) महिला अग्निवीरों की भर्ती की है।

उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना को लागू करने से बेहद जरूरी और परिवर्तनकारी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। एडमिरल कुमार ने कहा, “अग्निवीरों का हमारा पहला बैच इस साल मार्च में प्रतिष्ठित आईएनएस चिल्का से ग्रेजुएट हुआ और अहम बात यह है कि अग्निवीरों के इस बैच में 272 महिला अग्निवीर प्रशिक्षु भी शामिल हैं।” बताते चलें कि 2585 अग्निवीरों का पहला जत्था आईएनएस चिल्का ओडिसा से इसी साल मार्च में ग्रेजुएट हुआ था।

उन्होंने कहा, “अग्निवीरों के दूसरे बैच में कुल 454 महिलाएँ थीं और मैं कहना चाहता हूँ कि इस दिशा में आगे बढ़ते हुए आईएनएस चिल्का में अग्निवीरों के तीसरे बैच के साथ जिसे अभी शामिल किया गया है अब नौसेना महिला अग्निवीरों की कुल संख्या 1000 का आँकड़ा पार कर गई है।” एडमिरल ने कहा, “बीते साल पर नजर डालें और आप इस बात से सहमत होंगे कि 2023 हर क्षेत्र के लिए में हमारे देश के लिए एक शानदार साल रहा है। इसी तरह इस दौरान हमारे जहाजों, पनडुब्बियों और विमानों ने सैन्य, राजनयिक और कॉन्सटेबलरी भूमिकाओं से जुड़े मिशनों और कामों को अंजाम देते हुए बेहतरीन काम किया है।”

नौसेना चीफ ने आगे कहा, “राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए भारतीय नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र और उससे आगे भी मिशनों पर तैनात हैं, इसलिए समुद्र में समान रूप से बड़ी संख्या में बड़े पैमाने पर की गई इस तैनाती ने वास्तव में भारतीय नौसेना की मदद की है। बताते चलें कि PBOR कैडर में रैंकों को जेंडर न्यूट्रल बनाने के लिए भी नेवी काम कर रही है। इसमें पदनाम बदलने का काम शामिल है। नौसेना ने ब्रिटिशों से मिली नाविकों के रैंकों की समीक्षा पूरी कर ली है और इन्हें भारतीय पदनामों से बदलने की तैयारी है।

नौसेना के पीबीओआर कैडर में सात रैंकों को नया नाम दिया जाएगा। ये जेंडर न्यूट्रल नहीं हैं। ये रैंक मास्टर चीफ पेटी ऑफिसर प्रथम श्रेणी, मास्टर चीफ पेटी ऑफिसर द्वितीय श्रेणी, चीफ पेटी ऑफिसर, पेटी ऑफिसर, लीडिंग सीमैन, सीमैन प्रथम श्रेणी और सीमैन द्वितीय श्रेणी के है।

ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तानी क्रिकेटरों को बना दिया ‘मजदूर’, ट्रक में लदवाया सामान! वीडियो देख लोग बोले – ये तो अंतरराष्ट्रीय बेइज्जती

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें पाकिस्तानी खिलाड़ी अपने सामान को एक ट्रक पर मजदूरों की तरह लादते हुए दिख रहे हैं। यह तस्वीरें ऑस्ट्रेलिया के एक एयरपोर्ट के बाहर की हैं। अब इसे लेकर एक्स (पहले ट्विटर) पर पाकिस्तान का मजाक उड़ाया जा रहा है।

दरअसल, पाकिस्तानी की क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए पहुँची है। यह सीरीज 14 दिसंबर, 2023 से चालू होगी। पाकिस्तानी टीम 1 दिसम्बर 2023 को सिडनी एयरपोर्ट पहुँची थी, उनके साथ काफी सारा सामान भी था।

हालाँकि, जब पाकिस्तानी टीम एयरपोर्ट के बाहर अपना सामान लेकर पहुँची तो वहाँ पाकिस्तान के ऑस्ट्रेलियाई दूतावास से कोई भी अधिकारी उन्हें रिसीव करने नहीं पहुँचा। यहाँ पर अन्य सपोर्ट स्टाफ भी पाकिस्तान टीम के लिए पहुँचा। इस कारण से पाकिस्तान की टीम को अपना सामान खुद ही ट्रक में लोड करना पड़ा।

इस घटना के कुछ वायरल वीडियो में पाकिस्तान टीम के मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम और शाहीन आफरीदी जैसे खिलाड़ी एक ट्रक में सामान ढोते दिखते हैं। यहाँ रिजवान ट्रक पर हैं और बाकी खिलाड़ी नीचे से उन्हें सामान पकड़ा रहे हैं। वह इस सामान को इस ट्रक में डाल रहे हैं। यहाँ अन्य कोई भी स्टाफ नहीं दिखता है।

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। भारतीय फैन्स इस पर पाकिस्तान टीम के मजे ले रहे हैं। इसे पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय बेइज्जती बताया जा रहा है। एक फैन ने इसे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की सबसे बड़ी बेइज्जती बताया।

एक यूजर का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को औकात दिखा दी। लोगों ने मजे लेते हुए यह भी कहा कि चेक कर लें कि उनका वापस आने का टिकट भी किया गया है या नहीं।

पाकिस्तान के कुछ फैन्स इसका बचाव यह कह कर रहे हैं कि ऐसा करके पाकिस्तानी टीम ने नई मिसाल पेश की है जबकि कुछ इस पर दुख जता रहे हैं।

पाकिस्तानी यह भी दावा कर रहे हैं कि यह उनकी टीम की खुद की पहल थी और एयरपोर्ट या दूतावास की इस मामले में कोई गलती नहीं है।

हालाँकि, कुछ लोगों का कहना है कि किसी भी देश के खिलाड़ियों के साथ ऐसा सलूक नहीं होना चाहिए।

‘ओरल सेक्स’ वाले प्रोफेसर इफ्तिखार के खिलाफ डॉक्टर हो या वकील… सबको ‘रास्ते से हटाया’ जा रहा: केरल यूनिवर्सिटी का मामला

अंग्रेजी साहित्य पढ़ाने के नाम पर केरल सेंट्रल यूनिवर्सिटी में MA की छात्राओं पर सेक्सुअल कमेंट और अश्लील चर्चा करने वाले सहायक प्रोफेसर इफ्तिखार अहमद को निलंबित कर दिया गया है। अहमद पर दर्जनों छात्र-छात्राओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

यूनिवर्सिटी ने उस महिला डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई शुरू की, जिसने अहमद को छात्रा से छेड़छाड़ करते देखा था। इतना ही नहीं, जाँच कमिटी में शामिल एक महिला वकील को इस्तीफा देने पर मजबूर कर दिया गया। महिला वकील का कहना था कि अहमद ने उनके खिलाफ दुष्प्रचार किया है या नहीं, ये वही बता सकते हैं।

यौन उत्पीड़न की प्रमुख गवाह महिला डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस

विश्वविद्यालय आरोपित अहमद की शिकायत के बाद महिला डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि इस मामले में बिना इजाजत के मीडिया से बात करके महिला डॉक्टर ने इफ्तिखार अहमद की ‘छवि खराब करने’ की कोशिश की। उनसे 7 दिनों में जवाब माँगा गया है कि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों नहीं होनी चाहिए।

दरअसल, छात्राओं द्वारा दी गई शिकायत में कहा गया था कि 13 नवंबर 2023 को इफ्तिखार अहमद की पेपर का इंटरनल एक्जाम देते हुए एक छात्रा बेहोश-सी हो गई थी। उसका ब्लड शुगर लेवल नीचे आ गया था। इसके बाद अहमद के PhD स्कॉलर ने उन्हें बुलाया था।

इस दौरान अहमद बार-बार उस छात्रा को अपनी बाँहों में लेकर उठाने की कोशिश की, कंधों को पकड़ कर झकझोरा और चेहरे पर पानी का छींटें मारकर उसे हाथों से मला। इस दौरान लड़की को पहली बार असहजता महसूस हुई। हेल्थ सेंटर में ले जाने के बाद भी अहमद लड़की का कभी हाथ पकड़ते तो कभी पैर। उसे हर तरह से छूने की कोशिश की।

हेल्थ सेंटर की डॉक्टर ने भी कहा था कि हेल्थ सेंटर में अहमद छात्रा को अनुचित तरीके से छूने की कोशिश करते रहे। महिला डॉक्टर ने कहा था कि डॉक्टर इफ्तिखार अहमद जिस तरह से छात्रा से व्यवहार कर रहे थे, उनका व्यवहार अनुचित था। यह महिला डॉक्टर इस मामले की प्रमुख गवाह भी हैं।

यूनिवर्सिटी की आंतरिक जाँच कमिटी से महिला वकील का इस्तीफा

उधर, मामले की जाँच करने वाली यूनिवर्सिटी की आंतरिक जाँच समिति (ICC) की एकमात्र बाहरी सदस्य महिला वकील ने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह महिला वकील 10 सदस्यीय आतंरिक जाँच समिति की पिछले डेढ़ साल से सदस्य थी। इस कमिटी में वह यूनिवर्सिटी के बाहर की एकमात्र सदस्य थीं।

महिला वकील ने ऑनमनोरमा से कहा, “मैंने इस्तीफा दे दिया है, क्योंकि कुछ मीडिया में मेरे नाम से बयान चलाया जा रहा है, जिसे मैंने कहा ही नहीं है। मेरे पास सबूत है कि मैंने ऐसा नहीं कहा।” दरअसल, इफ्तिखार अहमद ने कहा था, “ICC में एक महिला वकील हैं। उन्होंने मुझसे कहा था कि ‘सर आप भाग्यशाली हैं। छात्रा ने अपने शरीर के जिन स्थानों को छूने का आरोप लगाया है, वहाँ कोई यौनांग नहीं है’।”

जब महिला वकील से पूछा गया कि क्या इफ्तिखार अहमद ने उन्हें यूनिवर्सिटी की आंतरिक जाँच समिति से हटाने के लिए ये साजिश रही, तो उन्होंने कहा कि ये बात सिर्फ आरोपित सहायक प्रोफेसर अहमद ही बता सकते हैं। हालाँकि, अहमद ने इससे साफ इनकार कर दिया।

इफ़्तिखार अहमद ने अपना बयान को ICC की सोशल मीडिया और अपनी कक्षा के पूर्व छात्रों के व्हाट्सएप ग्रुप पर पोस्ट किया। उन्होंने यह दावा किया कि वह छात्राओं के एक ग्रुप की साजिश का शिकार हुए हैं। अपने पुरुष छात्रों के साथ व्हाट्सएप पर हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट भी उन्होंने मीडिया को मेल किए।

छात्राओं के आरोप

छात्राओं ने ये आरोप लगाया कि इफ्तिखार अमहद कविता और साहित्य के नाम पर सेक्स, सेक्सुअल प्लेजर और चरम आनंद की बात करते हैं। अहमद क्लास के लिए डिजाइन अपने कोर्स में महिलाओं को सेक्स की वस्तु कहते हैं। ऐसी ही एक कक्षा में अहमद ने कहा था, “ओरल सेक्स (मुख मैथुन) कम्युनिकेशन का सबसे बेहतरीन माध्यम है।”

क्लास में ऐसा ही एक अश्लील उदाहरण देते हुए अहमद ने कहा था, क्या तुम लोग जानती हो कि बस पर सबसे खुश बस कंडक्टर क्यों होता है? क्योंकि, वह बहुत से लोगों (महिलाओं) में टच करता है।” अहमद ने तो क्लास की एक छात्रा को लेकर ही अश्लील टिप्पणी कर दी।

अहमद ने क्लास की एक छात्रा से कहा, क्या तुम मुझे अपने पूरे शरीर को चाटने दोगी, जैसा कि ‘जर्मन संभ्रांत वर्ग’ में प्रचलित था। उन्होंने चौड़ी ललाट वाली लड़कियों को क्लास में घूरते हुए कहा कि मध्यकालीन इंग्लैंड में चौड़ी ललाट वाली महिलाओं को काम-वासना से परिपूर्ण महिला माना जाता था।

इसी तरह ‘To His Coy Mistress’ कविता की चर्चा करते हुए अहमद ने कविता के संदर्भ हटकर बताया कि योनि प्रवेश (Penetration) कैसे किया गया है। इस दौरान अहमद ने छात्राओं की देखकर शारीरिक रूप से अश्लील संकेत भी किया। अहमद ने पढ़ाने को सेक्स करने की तरह बताया और कहा कि इसमें बोरियत से बचने के लिए पोजिशन बदलते रहने और अलग-अलग तकनीक अजमाने की जरूरत होती है।

एक छात्रा की ओर इशारा करते हुए अहमद ने यौन प्रलोभन और उन्माद को लेकर कहा कि वह दो साड़ी देकर उस लड़की को अपने कमरे में बुलाए और वह आने के लिए तैयार भी हो गई, लेकिन इसके बदले उसने तीन साड़ी की माँग की। अहमद ने कविता के जूनून को महिलाओं के अंडरवियर सूंघने की दीवानगी से की।