Home Blog Page 1552

‘जहाँ हो रहा G20 समिट, वहाँ बढ़ रहा विस्फोटक-हथियार लदा ऑटो’: जिस फोन कॉल के बाद पुलिस महकमे में मची खलबली, वो निकली फर्जी

दिल्ली के भलस्वा डेयरी और जामा मस्जिद इलाकों से पुलिस को फर्जी कॉल कर के गड़बड़ी की सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों मामलों की जाँच की और सूचनाओं को अफवाह बताया। भलस्वा डेयरी से बंदूक और विस्फोटक वाले संदिग्ध की अफवाह उड़ाने वाला 21 वर्षीय एक युवक निकला। जामा मस्जिद इलाके से इसी तरफ की अफवाह उड़ाने वाला मदरसे का एक नाबालिग छात्र। पुलिस ने शुक्रवार (8 सितंबर, 2023) को भलस्वा डेयरी के आरोपित को गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया है।

पहले मामले में शुक्रवार को दिल्ली पुलिस को फोन पर एक अज्ञात कॉलर ने एक संदिग्ध ऑटो रिक्शा के प्रगति मैदान की तरफ बढ़ने की जानकारी दी। इसी जगह पर G 20 के सम्मेलन का एक हिस्सा आयोजित हो रहा है जिसमें देश-विदेश की कई बड़ी हस्तियाँ मौजूद हैं। कॉलर ने आगे बताया कि ऑटो में संदिग्ध विस्फोटक और हथियारों के साथ मौजूद है। मामले की सूचना पर पुलिस फ़ौरन हरकत में आई। पुलिस ने कॉलर के बताए रास्तों की तलाशी ली तो सूचना झूठी पाई गई। अंत में कॉलर की लोकेशन ट्रेस की गई तो वो भलस्वा डेयरी की निकली।

पुलिस ने शुक्रवार को ही संदिग्ध आरोपित को हिरासत में ले कर पूछताछ की। आरोपित ने झूठी सूचना देना कबूल किया। पुलिस ने उसे समुचित धाराओं में गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया है। साथ ही मामले में आगे की जाँच की जा रही है।

दिल्ली पुलिस प्रेसनोट

मदरसा छात्र ने भी उड़ाई अफवाह

दूसरा मामला जामा मस्जिद इलाके से सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ,घटना शुक्रवार (8 सितंबर, 2023) की है। इस दिन सुबह 7:50 पर दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम में एक अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले कॉलर ने जामा मस्जिद के आगे एक संदिग्ध व्यक्ति के मूवमेंट की जानकारी दी। कॉलर ने संदिग्ध के पास बंदूक होने का भी दावा किया। साथ ही जामा मस्जिद में बम होने की भी सूचना दी। आनन-फानन में सक्रिय हुआ पुलिस दस्ता घटनास्थल पर पहुँचा और चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। पुलिस को गहन छानबीन के बावजूद कुछ नहीं मिला।

बाद में सूचना देने वाले मोबाइल नंबर को ट्रेस किया गया। कॉलर का नंबर मदरसे में पढ़ रहे एक 14 साल के नाबालिग का निकला। यह मदरसा जामा मस्जिद के पास ही है। कॉल करने वाले छात्र से पूछताछ की गई तब उसने इस करतूत में अपने एक साथी और उसी मदरसे के छात्र के भी शामिल होने की सूचना दी। दोनों ने बताया कि वो मदरसे में छुट्टी करवाना चाह रहे थे इसलिए उन्होंने फर्जी कॉल पुलिस को की। दोनों नाबालिगों से पुलिस के साथ इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने भी पूछताछ की। हालाँकि इस पूछताछ में कुछ भी संदिग्ध निकल कर नहीं आया।

पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। बताते चलें कि G20 सम्मेलन को देखते हुए प्रशसन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जमीन से आसमान तक नजर रखने के साथ सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी की जा रही है। पुलिस बार-बार लोगों को अफवाहों से बचने की अपील भी जारी कर रही है।

अक्षरधाम मंदिर में दर्शन के बाद सोशल मीडिया पर छाए ऋषि सुनक और उनकी पत्नी, जानिए क्यों एक तस्वीर में नहीं दिख रहीं अक्षता मूर्ति

जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक रविवार (सितंबर 10, 2023) को अन्य कार्यक्रमों की शुरुआत से पहले दर्शन के लिए दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर पहुँचे। यहाँ वह अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ करीब 45 मिनट तक रुके, पूजा-अर्चना की, आरती में हिस्सा लिया और साधु-संतों से मुलाकात भी की। अक्षरधाम की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं जिनमें ब्रिटेन के प्रधानमंत्री अकेले नजर आ रहे हैं। इन्हीं तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ी है। 

दरअसल, ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति की अक्षरधाम यात्रा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अलग-अलग तस्वीरों में यूके के पीएम और उनकी पत्नी को अक्षरधाम मंदिर परिसर में घूमते और दर्शन और आरती करते देखा जा सकता है। लोग उनकी तस्वीरों को शेयर कर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। उनकी ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

जहाँ बाकी सभी तस्वीरों में अक्षता मूर्ति ऋषि सुनक के साथ नजर आ रही हैं, वहीं एक-दो तस्वीरें ऐसी भी हैं, जिनमें सिर्फ ऋषि सुनक ही नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में ऋषि सुनक अक्षरधाम मंदिर के प्रांगण में  स्वामीनारायण संस्था के साधु-संतों के साथ दोनों हाथ जोड़े खड़े नजर आ रहे हैं। एक अन्य फोटो में उन्हें संतों को तिलक करते हुए देखा जा सकता है। इन्हीं तस्वीरों में उनकी पत्नी के साथ न होने से लेफ्ट-लिबरल गैंग सहित कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं। 

तस्वीरों में उनकी पत्नी के न होने की क्या है वजह 

बता दें कि दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर का पूरा प्रबंधन बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था करती है। जिन तस्वीरों में साधु-संत होते हैं, उनमें ऋषि सुनक अकेले नजर आते हैं, इसका कारण यह है कि स्वामीनारायण संप्रदाय के नियमों के मुताबिक दीक्षित संतों को ब्रह्मचर्य का पालन करना होता है। इसलिए वे कभी भी किसी भी तरह से महिलाओं के संपर्क में नहीं आते हैं। प्रारंभ से ही संप्रदाय का यही नियम रहा है, जो आज भी जारी है। ये नियम संप्रदाय के संस्थापक सहजानंद स्वामी की शिक्षाओं में पाए जाते हैं। यही वजह है कि इन तस्वीरों में वह साधु-संतों के साथ अकेले नजर आ रहे हैं। 

स्वामीनारायण संप्रदाय और ब्रह्मचर्य

स्वामीनारायण संप्रदाय की स्थापना सहजानंद स्वामी (1781-1830) ने की थी। उन्होंने संतों से निष्काम,  निःस्वार्थता, स्नेह, अस्वाद, निर्माण और निर्लभता का अभ्यास करने को कहा। जिनमें से पहला है निष्काम अर्थात कर्म रहित जीवन। इसके लिए उन्होंने अष्टांग ब्रह्मचर्य का पालन करने को कहा। जिसमें आठ प्रकार से स्त्री-संग का त्याग करने की बात कही गई है।

वर्ष 1826 में सहजानंद स्वामी ने एक ‘शिक्षापत्री’ लिखी, जिसमें एक सामान्य व्यक्ति से लेकर राजा और साधु तक को कैसे व्यवहार करना चाहिए, आदर्श जीवन कैसे जीना चाहिए, इसकी शिक्षा दी गई है। इस शिक्षापत्री में साधुओं के लिए भी नियम हैं।

स्वामी सहजानंद धार्मिक ब्रह्मचारियों के लिए कहते हैं, ऐसे साधुओं को महिलाओं को छूना या उनके साथ संवाद नहीं करना चाहिए और जानबूझकर महिलाओं की ओर नहीं देखना चाहिए। (शिक्षापत्री-175) उन्होंने भिक्षुओं से महिलाओं के बारे में बात करने से भी परहेज करने को कहा गया है। (शिक्षापत्री- 176, 179)

इसके अलावा किसी महिला द्वारा पहने गए वस्त्र को न छूना और जो महिला देवी न हो उसकी मूर्ति को न छूना जैसी बातें भी कही गई हैं। हालाँकि, यह भी कहा गया था कि अगर किसी महिला की जान या खुद की जान खतरे में है और आपातकालीन स्थिति में सुरक्षा के लिए महिलाओं को छूना या उनसे संवाद करना है, तो ऐसा करें और उनकी रक्षा करें। (शिक्षापत्री-182)

‘हमारे बचपन के नायक नायक एक-एक कर गिर रहे’: वेंकटेश प्रसाद ने मोहम्मद ज़ुबैर को दिखाया आईना तो पीछे पड़ा कॉन्ग्रेसी-वामपंथी-इस्लामी गिरोह, कहा – आपका फैन था, दिल तोड़ दिया

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने के लिए मोहम्मद जुबैर को जमकर लताड़ लगाई थी। इसके बस कॉन्ग्रेसी, वामपंथी और इस्लामवादी एकजुट होकर फर्जी फैक्ट-चेकर जुबैर के बचाव में उतर आए।

दरअसल, वेंकटेश प्रसाद ने ‘भ्रष्ट और अहंकारी व्यक्ति द्वारा पूरे संस्थान को खराब करने’ को लेकर एक पोस्ट किया था। बाद में उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दिया था। इसको लेकर फेक खबर फैलाने के लिए कुख्यात ऑल्टन्यूज के सह-संस्थापक जुबैर ने उन पर निशाना साधा था।

इस पर वेंकटेश प्रसाद ने जुबैर को उसकी ‘औकात’ याद दिलाई थी। इससे कॉन्ग्रेस का यूथ यूनियन, यूथ कॉन्ग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवासन BV को तकलीफ हो गई। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि वेंकटेश प्रसाद जुबैर को बदनाम करने में उतर आए हैं। वेंकटेश प्रसाद ने याद किया था कि कैसे मोहम्मद ज़ुबैर ने एडिट किया हुआ वीडियो डाल कर नूपुर शर्मा की जान खतरे में डाली।

ओवरसीज कॉन्ग्रेस के सोशल मीडिया समन्वयक विजय थोट्टाथिल ने लिखा, “अपने बचपन के हीरो को इतना नीचे गिरते देखना दुःखद है। आमिर सोहेल का विकेट अभी भी खुशी देता रहता है और भारतीय क्रिकेट के सबसे बेहतरीन पलों में से एक है। लेकिन आकाओं को खुश करने में लोग अपनी गरिमा, आत्मसम्मान और विश्वसनीयता भूल जाते हैं। एक फ्लैश में हीरो से जीरो।”

कॉन्ग्रेस समर्थक तहसीन पूनावाला ने लिखा, “प्रिय वेंकटेश प्रसाद आप हर किसी के लिए हीरो की तरह हैं। इस दुनिया ने आपको बहुत कुछ दिया है। कृपया कृतज्ञ रहें। जिस तरह आप जुबैर के लिए निगेटिव हैं, दूसरों के लिए निगेटिव न बनें। आपके पास जो कुछ भी है उसकी खुशी मनाएँ। आप पॉवर में हैं, उसे टारगेट न करें। ये उचित नहीं है।”

प्रोपेगेंडा कार्टूनिस्ट सतीश आचार्य ने लिखा, ‘मैं दशकों से आपका फैन रहा हूँ। लेकिन इस भाषा ने मेरा दिल तोड़ दिया, वेंकी सर।”

रेडियो जॉकी से न्यूजपेडलर बनी सायमा ने लिखा, “एक-एक करके सभी हीरो गिर रहे हैं। यह कितना निराशाजनक है। अपनी भाषा देखिए। कैसी बीमार मानसिकता है। यह बेहद शर्मनाक है।”

कथित पत्रकार जोया रसूल ने अपना परमानेंट टाइप ‘विक्टिम कार्ड’ खेलते हुए लिखा, “एक पूर्व क्रिकेटर अब एक ट्रॉल बन गया है। सामूहिक हत्यारों का समर्थक और मॉब लिंचर से सहानुभूति रखने वाला आतंकियों के बारे में बात कर रहा है? आप कायर हैं जो हर दिन हत्या करने वाले आतंकियों को मौन समर्थन देते हुए एक मुस्लिम को आतंकी कहने से पहले दो बार नहीं सोचते।”

कर्नाटक के उडुपी में हुए टॉयलेट कांड में लीपापोती करने की कोशिश करने वाली ‘पत्रकार’ अनुषा रवि सूद ने लिखा कि हमारे बचपन के नायक आखिर कितना नीचे गिरेंगे।

वेंकटेश प्रसाद ने दिया जवाब

कॉन्ग्रेस नेताओं, वामपंथियों और इस्लामवादियों के गुट द्वारा वेंकटेश प्रसाद को भला-बुरा कहे जाने के बाद पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने ‘बाउंसर’ के जरिए जवाब दिया। उन्होंने बताया कि कैसे मोहम्मद जुबैर एक पार्टी विशेष के खिलाफ एजेंडे के तहत काम कर रहा है, पैसे बनाने के लिए। उन्होंने कहा कि वो सब कुछ है, लेकिन फैक्ट-चेकर नहीं।

प्रोपेगेंडाधीश सतीश आचार्य को जवाब देते हुए उन्होंने लिखा, “ऐसे कई उदाहरण हैं जिनसे यह साबित होता है कि यह व्यक्ति अपना एजेंडा आगे बढ़ा रहा है। वीडियो को आसानी से एडिट कर रहा है। पैसे कमाने के लिए किसी राजनीतिक दल के खिलाफ चुनिंदा और पक्षपातपूर्ण तरीके से काम कर रहा है। वह एक फैक्ट-चेकर के अलावा कुछ भी नहीं है। सच्चाई को न देखने के लिए किसी का अंधा होने की जरूरत नहीं है।”

तहसीन पूनावाला को जवाब देते हुए लिखा कि स्वघोषित फैक्ट-चेकर जुबैर फैक्ट-चेक के नाम पर अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए कई लोगों की जान खतरे में डाल चुका है। लेकिन इसके बाद भी वह अब तक नहीं सुधरा है। अनजाने में ही सही लेकिन शायद आप भी उसे अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने में मदद कर रहे हैं।

वेंकटेश ने आगे लिखा, “बीसीसीआई ने विश्व कप की टिकट को लेकर जिस तरह का रवैया अपनाया है। उसकी आलोचना करता रहा हूँ। लेकिन अब इस तरह के एजेंडा पेडलर्स का एक उदाहरण दिखाइए जहाँ वह अपने मालिकों के खिलाफ बोल रहा हो। उनकी गै-रजिम्मेदारी और हरकतों ने कई लोगों के जीवन को खतरे में डाल दिया है।” इन तमाम बातों के बीच वेंकटेश प्रसाद ने डिलीट किए गए पोस्ट को फिर से शेयर किया है।

मछली खरीदने निकला, पुलिस के हत्थे चढ़ गया… NIA-ATS को थी PFI आतंकी रियाज़ मारूफ की तलाश, फरारी में ही भाभी के लिए किया था चुनाव प्रचार

बिहार पुलिस ने प्रतिबंधित चरमपंथी संगठन ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया’ (PFI) के राज्य सचिव को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आतंकी का नाम रियाज़ मारूफ है। उसे पूर्वी चम्पारण के चकिया क्षेत्र से पकड़ा गया है। ATS और NIA लम्बे समय से रियाज़ की तलाश कर रहीं थीं। शनिवार (9 सितम्बर, 2023) को पकड़े गए आतंकी से किसी गुप्त स्थान पर पूछताछ चल रही है। पूछताछ में रियाज़ के बाकी साथियों के बारे में भी जानकारी मिल सकती है। NIA और ATS को रियाज़ की गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है।

रियाज़ मारूफ PFI का बिहार राज्य सचिव है। प्रतिबंध लगने के बाद से वह फरार था। उसकी तलाश में ATS और NIA लगातार छापेमारी कर रहीं थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को पूर्वी चम्पारण जिले के चकिया क्षेत्र की पुलिस को PFI के भगोड़े रियाज़ मारूफ के होने की सूचना मिली। मुखबिर ने मारूफ के बाजार जा कर मछली खरीदने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की। थोड़े समय बाद आखिरकार सूचना सही पाई गई और मारूफ को बाजार से घर लौटने के दौरान दबोच लिया गया।

तस्दीक हो जाने के बाद पुलिस मारूफ को किसी अज्ञात जगह ले गई। वहाँ आरोपित से पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि मारूफ अपने बाकी साथियों की भी जानकारी पुलिस को दे सकता है। इस बीच कार्रवाई की जानकारी NIA और ATS को भी दे दी गई है। जल्द ही केंद्रीय एजेंसियाँ भी मारूफ से पूछताछ कर सकती हैं। पूर्व में NIA की तमाम दबिश के दौरान आरोपित भाग निकला था। हालाँकि, दावा किया जा रहा है कि मारूफ फरारी के बावजूद भी कई बार घर आया था। इसी दौरान उसने अपनी भाभी रजिया खातून को चकिया नगर परिषद का चुनाव भी लड़ाया था।

मारूफ पर आरोप है कि उसने चकिया और मेहसी के आस-पास के कुछ मुस्लिम युवाओं का ग्रुप बनाया। यहाँ वो उन युवाओं को मज़हबी कट्टरता का पाठ पढ़ाया करता था। वह युवाओं को देश विरोधी बातें बताया करता था। पूर्वी चम्पारण के पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार ने मीडिया से बातचीत में मारूफ की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

‘जामा मस्जिद में रखा है बम’: जुमे के दिन छुट्टी के लिए मदरसे के लड़के ने किया था फर्जी फोन कॉल, G20 समिट से पहले अटक गई थीं सुरक्षा एजेंसियों की साँसें

दिल्ली में G20 समिट का समापन हो गया है। दुनिया के तमाम बड़े नेता अपने-अपने वतन जा चुके हैं या जाने की तैयारी कर रहे हैं। इस समिट का मुख्य कार्यदिवस शनिवार (9 सितंबर, 2023) और रविवार को था, लेकिन इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली के जामा मस्जिद में सुबह सुबह ही बन रखे जाने की सूचना आ गई थी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों के लोग सकते में आ गए थे।

दरअसल, इस जी-20 समिट के लिए दिल्ली को सुरक्षा की दृष्टि से अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया था, लेकिन उसी दिल्ली की सबसे मशहूर जगहों में से एक जामा मस्जिद में ही बम रखे जाने की सूचना मिली थी।

जी-20 समिट से एक दिन पहले हुई थी बदमाशी!

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार (8 सितंबर, 2023) की सुबह करीब 7:50 मिनट पर जामा मस्जिद थाने को मस्जिद में बम रखे होने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही महकमे में हड़कंप मच गया। पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई थी। साथ ही कॉलर को भी ट्रैक किया जा रहा था। कॉल करने वाले की पहचान 14 साल के मदरसा छात्र के रूप में हुई, जो शुक्रवार को छुट्टी चाहता था, इसलिए उसने ही बम रखे होने की सूचना दी थी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस पूरे खेल में उसका एक दोस्त भी शामिल था। सुरक्षा एजेंसियों ने दोनों से कड़ी पूछताछ की, साथ ही जामा मस्जिद जैसे जगह की चप्पे-चप्पे पर तलाशी ली। जाँच में जब कॉल का फर्जी होने पाया गया, तब जाकर सुरक्षा एजेंसियों के लोगों ने राहत की साँस ली।

बदमाशी या सतर्कता?

हालाँकि अमर उजाला की रिपोर्ट में बताया गया है कि लड़के ने एक लावारिस बैग देखा था, जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी थी। इस बैग से कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। वो लड़का भी घटनास्थल के नजदीक ही मिला और उसने बताया कि एहतियात के तौर पर उसने कॉल किया था।

जी-20 समिट का समापन, नवंबर तक भारत रहेगा अध्यक्ष

जी-20 की अध्यक्षता भारत के पास है। इसके शिखर सम्मेलन का आयोजन समाप्त हो चुका है। जी-20 की बैठकों के दौरान उठे अधिकतर मुद्दों पर एक साझा सहमति भी बनाई गई, तो पर्यावरण की रक्षा के लिए बायोफ्यूल्स के इस्तेमाल को बढ़ाने पर भी सहमति बनी। इसके लिए एक एलायंस का भी ऐलान किया गया।

क्या होता है बायोफ्यूल्स, कैसे बनता है, क्यों इसे दिया जा रहा बढ़ावा: समझिए सब कुछ, PM मोदी ने किया है ‘ग्लोबल बायोफ्यूल्स अलायंस’ का गठन

भारत की अध्यक्षता में G20 समिट के पहले दिन ‘ग्लोबल बायोफ्यूल्स एलायंस’ बनाने की घोषणा की गई। इसका उद्देश्य बायोफ्यूल्स के विकास और उपयोग को बढ़ावा देना है। G20 समिट के पहले दिन अमेरिका के राष्ट्रपति जो बायडेन, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की उपस्थिति में पीएम मोदी ने ‘ग्लोबल बायोफ्यूल्स अलायंस’ की घोषणा करते हुए इसे ‘ऐतिहासिक क्षण’ बताया।

वर्तमान में इसमें 19 सदस्य देश शामिल हैं। इस एलायंस को काफी महत्वपूर्ण समझा जा रहा है। इसलिए सबसे पहले यही जान लेते हैं कि आखिर ग्लोबल बायोफ्यूल्स एलायंस करेगा क्या और क्यों इसकी स्थापना की गई है।

ग्लोबल बायोफ्यूल्स एलायंस के प्रमुख लक्ष्य

  • 1-बायोफ्यूल्स के लिए एक अनुकूल नीतिगत माहौल बनाना
  • 2-बायोफ्यूल्स के विकास और उपयोग के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करना
  • 3-बायोफ्यूल्स के उत्पादन और उपयोग के लिए बाजारों को बढ़ावा देना
  • 4-बायोफ्यूल्स के पर्यावरणीय और सामाजिक प्रभावों का आकलन करना

‘ग्लोबल बायोफ्यूल्स एलायंस‘ के सदस्य देश बायोफ्यूल्स के उत्पादन और उपयोग को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करेंगे। सभी देश बायोफ्यूल्स के लिए नीतिगत समर्थन के साथ ही तकनीकी भी साझा करेंगे। इन देशों में बायोफ्यूल्स के उत्पादन और उपयोग को बढ़ावा देने पर व्यापक रूप से सहमति बनी है।

‘ग्लोबल बायोफ्यूल्स एलायंस’ के सदस्य देशों में शामिल हैं: ब्राजील, भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, चिली, चीन, कोलंबिया, इंडोनेशिया, इटली, मेक्सिको, नॉर्वे, पेरू, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और युगांडा।

‘ग्लोबल बायोफ्यूल्स एलायंस’ को बायोफ्यूल्स के विकास और उपयोग के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में देखा जा रहा है। इस एलायंस से बायोफ्यूल्स के उत्पादन और उपयोग को बढ़ावा मिलेगा, जिससे जीवाश्म ईंधन के उपयोग को कम करने और जलवायु परिवर्तन से लड़ने में मदद मिलेगी।

क्या होता है बायोफ्यूल्स

बायोफ्यूल्स को जैव-द्रव, जैव-ईंधन या जैव-ऊर्जा के रूप में भी जाना जाता है। बायोफ्यूल्स प्राकृतिक रूप से उत्पन्न होते हैं और जीवाश्म ईंधन, जैसे कोयला, तेल और गैस के विकल्प होते हैं। बायोफ्यूल्स का उपयोग विभिन्न प्रकार के उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है, जिसमें परिवहन, बिजली उत्पादन, हीटिंग और खाना पकाना शामिल है। बायोफ्यूल्स जीवाश्म ईंधन की तुलना में कई लाभ प्रदान करते हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • 1-बायोफ्यूल्स कम कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन उत्पन्न करते हैं, जो जलवायु परिवर्तन को कम करने में मदद कर सकता है।
  • 2-बायोफ्यूल्स अपेक्षाकृत नवीकरणीय हैं, जिसका अर्थ है कि वो लंबे समय तक उपलब्ध रहने वाले हैं।
  • 3-बायोफ्यूल्स स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं।

बायोफ्यूल्स में कुछ खामियाँ भी हो सकती हैं –

वे अक्सर जीवाश्म ईंधन की तुलना में अधिक महँगे होते हैं।

उनके उत्पादन से कभी-कभी पर्यावरणीय समस्याएँ हो सकती हैं, जैसे कि मिट्टी का क्षरण और ज़्यादा पानी का उपयोग।

बायोफ्यूल्स का उत्पादन विभिन्न प्रकार के जैव-द्रव्य पदार्थों से किया जा सकता है, जिनमें शामिल हैं:

फसल जैसे गन्ना, मक्का और सोयाबीन

पशु अपशिष्ट

कचरा

खाद्य अपशिष्ट

बायोफ्यूल्स को कई अलग-अलग तरीकों से बनाया जा सकता है। सबसे आम तरीकों में शामिल हैं:

एथेनॉल का उत्पादन, जो गन्ने, मक्का और अन्य फसलों से बनाया जा सकता है।

बायोडीजल का उत्पादन, जो तेल बीजों या पशु वसा से बनाया जा सकता है।

बायोगैस का उत्पादन, जो फसलों के अपशिष्ट, पशु अपशिष्ट और अन्य जैविक पदार्थों से बनाया जा सकता है।

बायो-हाइड्रोजन का उत्पादन, जो जीवाणुओं के माध्यम से पानी से किया जा सकता है।

बायोफ्यूल्स एक महत्वपूर्ण ऊर्जा स्रोत बनने की क्षमता रखते हैं। वे जीवाश्म ईंधन के उपयोग को कम करने और जलवायु परिवर्तन से लड़ने में मदद कर सकते हैं।

CAA का विरोध, 370 का समर्थन, आतंकियों से नरमी… भारत के खिलाफ ज़हर उगलने वाले प्रोफेसर से मिले राहुल गाँधी, हिन्दू संगठनों को बताता है ‘हिंसक’

कॉन्ग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी यूरोप दौरे पर हैं। इस बीच उन्होंने 8 सितंबर को पेरिस की एक यूनिवर्सिटी में छात्रों को संबोधित किया। इस दौरान लेखक और कॉलमिस्ट क्रिस्टोफ जैफरलॉट उनके साथ मंच पर नजर आया। क्रिस्टोफ जैफरलॉट भारत और हिंदुओं के खिलाफ नफरत उगलने के लिए कुख्यात रहा है। राहुल के इस कार्यक्रम की फोटो कॉन्ग्रेस के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट्स से शेयर की गई थीं।

भारत विरोधी बयानों को लेकर अक्सर विवादों में रहने वाले राहुल गाँधी के साथ मंच पर नजर आया क्रिस्टोफ जैफरलॉट का भारत के खिलाफ लिखने का लंबा इतिहास रहा है। वह आमतौर पर केंद्र की भाजपा सरकार और उसके नेतृत्वकर्ता प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करता रहा है।

हिंदू संगठनों का विरोध

क्रिस्टोफ जैफरलॉट ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को भारत की धर्मनिरपेक्ष भावना के खिलाफ करार दिया था। उसने CAA की तुलना इजरायल और वहाँ के यहूदियों से तुलना करते हुए कहा था, “इस तरह का दृष्टिकोण जातीय और धार्मिक आधार पर किसी भी देश की दृष्टि को दर्शाता है। जहाँ बहुसंख्यक आबादी के अलावा बाकी सभी दोयम दर्जे की जिंदगी जीने को मजबूर होते हैं। यह इजरायल की तरह है, जहाँ यहूदी बहुतायत में हैं।”

दिलचस्प बात यह है कि अल्पसंख्यकों को (मुस्लिमों को छोड़ कर) नागरिकता देने के भारतीय कानून में जैफरलॉट को समस्या तो नजर आती है। लेकिन, भारत के 3 पड़ोसी इस्लामी मुल्कों में अल्पसंख्यकों खासतौर से हिंदुओं की दयनीय स्थिति दिखाई नहीं देती।

क्रिस्टोफ जैफरलॉट हिंदुओं में आत्मसम्मान की कमी होने और भाजपा नेताओं पर मुस्लिम जनसंख्या विस्फोट का ‘झूठ’ फैलाने का भी आरोप लगाता रहा है। उसे यह नहीं दिखता कि भारत में मुस्लिम आबादी 20 करोड़ की दहलीज पर खड़ी है। वहीं पड़ोसी मुल्कों में हिंदू शून्य की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। यही नहीं, वह भारत विभाजन के लिए अंग्रेजों को तो जिम्मेदार ठहराता है। लेकिन, इस्लामिक चरमपंथियों और मुस्लिम लीग जैसे कट्टरपंथी संगठनों के नापाक इरादों का जिक्र करना भूल जाता है।

राहुल गाँधी ने व्यक्ति के साथ मंच साझा किया वह भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की कोशिश करते और निर्दोष लोगों की हत्या करने वाले आतंकियों को दोषी नहीं ठहराता। बल्कि वह यह कहता है कि भारत में 1993 से लेकर 2008 तक जो आतंकी हमले हुए उसका फायदा भाजपा को मिला। वह कहता है कि भाजपा ने भय की राजनीति कर चुनाव जीता है। क्रिस्टोफ जैफरलॉट को दुनिया के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खुद को ‘संघ परिवार’ कहने से भी समस्या है।

जैफरलॉट ने राष्ट्रवादी संगठन ‘बजरंग दल’ पर हिंसा करने, चर्च और मुस्लिमों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। वह हिंदुओं द्वारा किए गए किसी पलटवार का हर बार जिक्र करता है। लेकिन, इस्लामी कट्टरपंथियों द्वारा आए दिन हिंदुओं के साथ हो रही हिंसा और मिशनरी चर्च के माध्यम से हिंदुओं के खिलाफ रची जा रही साजिशों पर चुप्पी साध लेता है।

प्रधानमंत्री मोदी पर हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साल 2014 और 2019 में केंद्र में भाजपा सरकार सत्ता में है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि पीएम मोदी के केंद्र की सत्ता में आने से पहले और बाद में विरोधियों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। इनमें से एक नाम क्रिस्टोफ जैफरलॉट का भी है। भाजपा की लगातार जीत पर अपनी निराशा व्यक्त करते हुए उसने ‘मोदीज इंडिया: हिंदू नेशनलिज्म एंड द राइज ऑफ एथनिक डेमोक्रेसी’ नामक अपनी पुस्तक में लिखा है, “पिछले दो दशकों में नरेंद्र मोदी की वजह से हिंदू राष्ट्रवाद को एक तरह के राष्ट्रीय लोकप्रियता के साथ जोड़ा गया है। इससे चुनावों में पहले गुजरात में और फिर भारत में बड़े पैमाने पर सफलता मिली है।”

उसने अपनी इस किताब में भारतीय जनता पार्टी पर विकास का वादा करने के साथ ही जातीय-धार्मिक आधार पर मतदाताओं का ध्रुवीकरण कर देश की जनता को बहकाने का आरोप लगाया। हालाँकि, जैफरलॉट ने अपनी किताब में पीएम मोदी की लोक-कल्याणकारी, विकासवादी और महत्वाकांक्षी योजनाओं डिजिटल इंडिया, जन धन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना का जिक्र नहीं किया। क्योंकि सच्चाई यह है कि देश की जनता अब किसी बहकावे की जगह विकास के नाम पर वोट देती है।

क्रिस्टोफ जैफरलॉट ने दावा किया है कि उसने पीएम मोदी को लेकर भारतीयों का इंटरव्यू किया है। इस इंटरव्यू के आधार पर उसने लिखा है, “मोदी सरकार ने भारत को लोकतंत्र के एक नए रूप में बदल दिया है। यह एक तरह का जातीय लोकतंत्र है, जिसमें बहुसंख्यक समुदाय के साथ देश में समानता का व्यवहार होता है। लेकिन मुस्लिम और ईसाइयों को दोयम दर्ज के नागरिकों की तरह ट्रीट किया जाता है।” जैफरलॉट ने दावे तो बड़े-बड़े किए हैं। लेकिन, भारत के अन्य विरोधियों की तरह उसके पास भी इस दावे की पुष्टि के लिए कोई सबूत नहीं है। इसके अलावा, अनुच्छेद-370 को लेकर सुनवाई में देरी के लिए उसने भारत की न्यायपालिका पर लांछन लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट पर भी हमला बोला।

डिसमेंटलिंग ग्लोबल हिंदुत्व इंवेट

साल 2021 में आयोजित ‘डिसमेंटलिंग ग्लोबल हिंदुत्व इंवेट’ में क्रिस्टोफ जैफरलॉट को बतौर वक्ता आमंत्रित किया गया था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदुत्व के खिलाफ लड़ना और हिंदू धर्म को टारगेट करना था। जैफरलॉट ने इस कार्यक्रम में बोलते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और हिंदुत्व हमला किया था।

(यह लेख मूल तौर पर अंग्रेजी में प्रकाशित किया गया है। मूल कॉपी पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।)

PM मोदी ने की G20 के समापन की घोषणा, ब्राजील को सौंपी अध्यक्षता: डिजिटल पेमेंट्स से लेकर ‘चंद्रयान 3’ तक की बात, UNSC में बदलाव पर भी बोले

दिल्ली में दो दिन तक चले G-20 शिखर सम्मेलन के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 समिट की अध्यक्षता ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा को सौंप दी। इसके साथ ही PM ने समिट के समापन का ऐलान किया। ब्राजील अगले साल होने वाली G20 समिट का आयोजन करेगा। इस दौरान PM मोदी ने इस समिट के दौरान लिए गए फैसलों की समीक्षा के लिए नवंबर में जी-20 वर्चुअल समिट का भी सुझाव दिया।  

समिट के समापन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कल हमने वन अर्थ और वन फैमली सेशन में व्यापक चर्चा की। उन्होंने कहा, “मुझे संतोष है कि आज G-20, वन अर्थ, वन फैमली और वन फ्यूचर को लेकर आशावादी प्रयासों का प्लेटफ़ॉर्म बना है। यहाँ हम ऐसे फ्यूचर की बात कर रहे हैं, जिसमें हम ग्लोबल विलेज से आगे बढ़कर ग्लोबल फैमिली को हकीकत बनता देखेंगे। एक ऐसा फ्यूचर, जिसमें देशों के केवल हित ही नहीं जुड़े हों, बल्कि हृदय भी जुड़े हों।  समापन का ऐलान करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि संपूर्ण विश्व में आशा और शांति का संचार हो। 140 करोड़ भारतीयों की इसी मंगलकामना के साथ आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद।”

प्रधानमंत्री मोदी ने समापन के इस अवसर पर कहा, “जैसा आप सब जानते हैं भारत के पास नवंबर तक G 20 की अध्यक्षता है।अभी ढाई महीने बाकी है।  इन दो दिनों में आपने कई बातें और प्रस्ताव रखे हैं। हमारी ज़िम्मेदारी है कि जो सुझाव आए और देखा जाए कि उनकी प्रगति में गति कैसे लाई जा सकती है। मेरा प्रस्ताव है कि हम नवंबर के अंत में G-20 का एक और वर्चुअल सेशन रखें। इसमें हम इस समिट के दौरान लिए गए निर्णयों की समीक्षा कर सकते हैं। इस सबका ब्योरा हमारी टीम आपके साथ साझा करेगी। मैं उम्मीद करता हूँ कि आप सब इससे जुड़ेंगे।”

पीएम मोदी के समापन स्पीच की खास बातें

  1. मैंने GDP सेंट्रिक अप्रोच के बजाय ह्यूमन सेंट्रिक विजन पर निरंतर आपका ध्यान आकर्षित किया है।आज भारत जैसे अनेक देशों के पास ऐसा कितना कुछ है, जो हम पूरे विश्व के साथ साझा कर रहे हैं। भारत ने चंद्रयान मिशन के डेटा को मानव हित में सबके साथ शेयर करने की बात की है। ये भी ह्यूमन सेंट्रिक ग्रोथ को लेकर हमारे कमिटमेंट का प्रमाण है।
  2. भारत ने टेक्नॉलॉजी को इंक्लूसिव डेवलपमेंट के लिए, लास्ट माइल डिलिवरी के लिए, उपयोग किया है। हमारे छोटे से छोटे गाँव में, छोटे से छोटा व्यापारी भी, डिजिटल पेमेंट्स कर रहा है। मुझे खुशी है कि भारत की अध्यक्षता में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए मजबूत फ्रेमवर्क पर सहमति बनी है। इसी तरह, “G20 Principles on Harnessing Data for Development” को भी स्वीकार किया गया है।
  3. ग्लोबल साउथ के विकास के लिए “Data for Development Capacity Building Initiative” को लॉन्च करने का निर्णय भी लिया है। भारत की प्रेसीडेंसी में स्टार्टअप 20 एंगेजमेंट ग्रुप का गठन भी एक बड़ा कदम है।
  4. आज हम न्यू जेनेरेशन टेक्नॉलॉजी में अकल्पनीय स्केल और स्पीड के गवाह बन रहे हैं। आर्टिफीसियल इंटेलीजेन्स का उदाहरण हमारे सामने है। 2019 में G20 ने “Principles on AI” अपनाये थे। आज हमें उससे एक कदम और आगे बढ़ने की जरूरत है। मेरा सुझाव है कि अब हम Responsible Human-centric AI governance के लिये एक फ्रेमवर्क तैयार करें। इस संबंध में भारत भी अपने सुझाव देगा। हमारा प्रयास होगा कि Socio-Economic Development, ग्लोबल वर्कफोर्स और R&D जैसे क्षेत्रों में सभी देशों को AI का लाभ मिले।
  5. आज कुछ अन्य ज्वलंत समस्याएँ भी हमारे विश्व के सामने हैं, जो हम सभी देशों के वर्तमान और भविष्य, दोनों को प्रभावित कर रही हैं। साइबर सिक्योरिटी और क्रिप्टो-करेंसी की चुनौतियों से हम परिचित हैं। क्रिप्टो-करेंसी का क्षेत्र, सोशल आर्डर, मोनेटरी और फाइनेंसियल स्टेबिलिटी, सबके लिए एक नया विषय बनकर उभरा है। इसलिए हमें क्रिप्टो-करेंसी को रेगुलेट करने के लिए ग्लोबल स्टैंडर्ड्स विकसित करने होंगे। हमारे सामने ‘Basel standards on bank regulation’ एक मॉडल के रूप में है।
  6. इस दिशा में जल्द से जल्द ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। इसी प्रकार साइबर सिक्योरिटी के लिए भी वैश्विक सहयोग और फ्रेमवर्क की ज़रूरत है। साइबर जगत से आतंकवाद को नए माध्यम, फंडिंग के नए तौर-तरीके मिल रहे हैं। ये हर देश की सुरक्षा और समृद्धि के लिए बहुत महत्वपूर्ण विषय है। जब हम हर देश की सुरक्षा, हर देश की संवेदना का ध्यान रखेंगे, तभी वन फ्यूचर का भाव सशक्त होगा।
  7. विश्व को एक बेहतर भविष्य की तरफ ले जाने के लिए ये जरूरी है कि वैश्विक व्यवस्थाएँ वर्तमान की वास्तविकताओं के मुताबिक हों। आज “संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद” भी इसका एक उदाहरण है। जब UN की स्थापना की गई थी, उस समय का विश्व आज से बिलकुल अलग था। उस समय UN में 51 फाउंडिंग मेंबर्स थे। आज UN में शामिल देशों की संख्या करीब 200 हो चुकी है।
  8. बावजूद इसके, UNSC में स्थाई सदस्य आज भी उतने ही हैं। तब से आज तक दुनिया हर लिहाज़ से बहुत बदल चुकी है। ट्रांसपोर्ट हो, कम्यूनिकेशन हो, हेल्थ, एजुकेशन, हर सेक्टर का कायाकल्प हो चुका है। ये नई  वास्तविकता हमारे नए ग्लोबल स्ट्रक्चर में भी दिखाई देनी चाहिए।
  9. ये प्रकृति का नियम है कि जो व्यक्ति और संस्था समय के साथ स्वयं में बदलाव नहीं लाती है, वो अपनी प्रासंगिकता खो देती है। हमें खुले मन से विचार करना होगा कि आखिर क्या कारण है कि बीते वर्षों में अनेक रीजनल फोरम्स अस्तित्व में आए हैं, और वो प्रभावी भी सिद्ध हो रहे हैं।
  10. आज हर वैश्विक संस्था को अपनी प्रासंगिकता बढ़ाने के लिए सुधार करना आवश्यक है। इसी सोच के साथ हमने कल ही अफ्रीकन यूनियन को G-20 का स्थाई सदस्य बनाने की ऐतिहासिक पहल की है। इसी तरह, हमें Multilateral Development Banks के मैंडेट का विस्तार भी करना होगा। इस दिशा में हमारे फैसले तुरंत होने चाहिए, और प्रभावी भी होने चाहिए।

गौरतलब है कि G20 समिट के दूसरे और आखिरी दिन G20 और मेहमान देश के नेताओं ने राजघाट पहुँचकर महात्मा गाँधी को श्रद्धांजलि दी। राजघाट पर प्रधानमंत्री मोदी ने सभी नेताओं का खादी के शॉल के साथ स्वागत किया। सभी नेताओं को राजघाट के बारे में जानकारी भी दी।

ताजिया जुलूस को लेकर भिड़ा मुस्लिमों का ही 2 पक्ष, जम कर हुई हिंसा और पत्थरबाजी: बीच-बचाव कर रहे बुजुर्ग को भी जड़ दी लाठी, चिड़ीमार टोले का वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में ताजिया जुलूस के दौरान 2 पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान लाठी-डंडे चलाने के साथ-साथ पत्थरबाजी भी की गई है। घटना में लगभग आधे दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज करवाया जा रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी है। घटना 8-9 सितम्बर रात की है। झगड़े में शामिल दोनों पक्ष एक ही समुदाय के बताए जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना हरदोई के थानाक्षेत्र मल्लावाँ की है। यहाँ शुक्रवार (8 सितंबर, 2023) को बाजार के टोला चिड़ीमार में एक पक्ष ने चेहल्लुम के मद्देनजर ताजिए का जुलूस निकला था। ताजिया ले जा रहे लोगों में ग्यास, मोहम्मद अमान और बबलू आदि शामिल थे। शिकायत के मुताबिक चंदन, शकील, जग्गीर, सलमान और रवावुल ने चिड़ीमार टोले में ताजियादारों से झगड़ा शुरू कर दिया। आरोप है कि हमलावरों के हाथों में लाठी-डंडे थे। झगड़े की वजह ताजिया आगे-पीछे करने से शुरू हुई बहस बताई गई।

आरोप है कि कुछ ही देर में बहस ने हिंसा का रूप ले लिया। दोनों तरफ से एक-दूसरे पर लाठी-डंडे बरसने लगे। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में हमलावरों व पीड़ितों में नाबालिग भी शामिल दिखाई दे रहे हैं। मौके पर चीख-पुकार मची हुई है। ताजिया 2 अलग-अलग वाहनों में दिख रही है जिसमें से एक के ड्राइवर को भी भीड़ खींच कर पीटा गया। एक बुजुर्ग मामले को शांत करने का प्रयास करता दिख रहा है जबकि दूसरा हमलावरों को उकसा रहा। अंत में बीच-बचाव कर रहे बुजुर्ग को भी एक लाठी मारी जाती है। हालाँकि, ऑपइंडिया इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

मामले में दूसरे पक्ष ने भी पुलिस में तहरीर दे कर कार्रवाई की माँग की है। इस तहरीर में साल 2013 में भी ताजिए को ले कर विवाद होने का आरोप लगा है। इस तहरीर पर अभी FIR दर्ज नहीं हुई है। हरदोई जिले के एडिशनल एसपी दुर्गेश कुमार सिंह ने मीडिया से बात करते हुए इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि एक ही समुदाय के बीच हुई मारपीट की इस घटना की वजह पुरानी रंजिश है। इस मामले में 5 लोगों पर FIR दर्ज कर के जाँच की जा रही है।

मोरक्को में 2000 से अधिक मौतें, 12वीं शताब्दी का मस्जिद भी ध्वस्त: रात में सड़क पर सोने को मजबूर हैं हजारों लोग, 100 साल में सबसे ज़्यादा तीव्र भूकंप

मोरक्को में आए भीषण भूकंप ने 2000 से भी ज़्यादा लोगों की जानें लील ली हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस प्राकृतिक आपदा के दुष्प्रभावों से पूरी तरह बाहर निकलने में मोरक्को को वर्षों लग जाएँगे। अटलांटिक महासागर और भूमध्य सागर से लगा उत्तरी अफ्रीका के इस देश में चीख-पुकार मची है। अब तक 2059 लोगों की मौत और 1200 से ज़्यादा लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि हुई है। ‘रेड क्रॉस’ ने कहा है कि नुकसान की भरपाई में कई वर्ष लग जाएँगे।

मोरक्को में स्थित हाई एटलस पर्वत श्रृंखला शुक्रवार (8 सितंबर, 2023) को आए इस भूकंप का केंद्र था। इसका एपिसेंटर ईघिल नामक जगह है, जो मोरक्को के चौथे सबसे बड़े शहर मारकेश से 70 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। तुर्की और सीरिया में ऐ भूकंपों का भी असर यहाँ पड़ा था, लेकिन तब कुछ ही हफ़्तों में हालात सामान्य हो गए थे। कई घर ध्वस्त हो गए हैं। पहाड़ी क्षेत्र में स्थित इलाकों के सभी घर ध्वस्त हो गए हैं। टाफेघाघटे नामक एक महत्वपूर्ण शहर के सभी घर भी मिट्टी में मिल गए हैं।

लगातार दूसरी रात भूकंप पीड़ितों को सड़क पर सोना पड़ा। मारकेश शहर के लोगों ने भी घर से बाहर रात गुजारी, क्योंकि भूकंप के फिर से आने का डर था। मोरक्को में 1960 में भयंकर भूकंप आ चुका है, जिसमें 15,000 लोगों को जान गँवानी पड़ी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मोरक्को को मदद का आश्वासन दिया है, जिसके बाद मोरक्कन मूल की बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फ़तेही ने उन्हें धन्यवाद दिया। अमेरिकी विशेषज्ञों ने कहा है कि सन् 1900 के बाद अब तक मोरक्को में 6 से ज़्यादा मैग्नीट्यूड का भूकंप नहीं आया।

भूकंप की गहराई धरती के भीतर 18.5 किलोमीटर थी, जो इसे ‘Shallow भूकंप’ की कैटेगरी में डालता है और ये सामान्य भूकंप से ज़्यादा विनाशकारी होता है। कई क्षेत्र ऐसे हैं जहाँ हेलीकॉप्टर से ही अब पहुँचा जा सकता है। अल-हौज़ प्रान्त में जहाँ भूकंप का एपिसेंटर था, वो ग्रामीण इलाका है। मोरक्कों के दुश्मन देश अल्जीरिया ने भी मदद के लिए अपना एयरस्पेस खोलने का आश्वासन दिया है। कई लाशें धूल-मिट्टी में सनी हुई मिलीं। सड़क पर सोते हुए लोगों की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

मोरक्को का जेमा-अल-फ़ना मस्जिद भी ध्वस्त हो चुका है। कुतुबिय्या मस्जिद में मरम्मत का कार्य चल रहा था, लेकिन अब ये पूरी तरह गिर चुका है। ये 12वीं शताब्दी का मस्जिद है। इसके 69 मीटर (226 फ़ीट) के मीनार को मारकेश की छत कहा जाता था। रेस्क्यू के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सन् 1492 में यहूदियों द्वारा बनवाया गया एक सिनेगॉग (धर्मस्थल) भी तबाह हो गया। मोरक्को ने अब तक किसी देश से सहायता नहीं माँगी है। कई लोगों ने पलायन किया है।