Home Blog Page 1553

आतंकी जैसा, नफरत फैलाने वाला, भीख पर पलने वाला… फुदक रहा था मोहम्मद जुबैर, आईना दिखा असली औकात दिखाई वेंकटेश प्रसाद ने

क्रिकेट की पिच पर फुदकते पाकिस्तानियों को पेवेलियन भेज औकात दिखाते थे वेंकटेश प्रसाद। वही फास्ट बोलर वेंकटेश अब सोशल मीडिया पर भी उसी फॉर्म में हैं – बेखौफ, बेधड़क! बस मैदान अलग है, टारगेट बदल गया है। मोहम्मद जुबैर नाम के फर्जी फैक्ट-चेकर ने जब वेंकटेश प्रसाद को टारगेट करना चाहा तो उसी की भाषा में चमाटेदार जवाब मिला।

वेंकटेश प्रसाद को डिलीट किए गए ट्वीट पर घेरना चाह रहा था जुबैर

इसकी शुरुआत होती है मोहम्मद जुबैर के एक ट्वीट से, जो उसने वेंकटेश प्रसाद को टारगेट कर लिखा। इसमें वेंकटेश प्रसाद के एक डिलीट किए गए ट्वीट का स्क्रीनशॉट लगाया गया था। वेंकटेश ने यह ट्वीट 9 सितंबर को किया था, जो किसी कारण से डिलीट किया गया होगा। इसी पर ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’ बनते हुए मोहम्मद जुबैर टूट पड़ा। बिना यह सोचे कि वेंकटेश उसे क्लिन बोल्ड करने वाले हैं। और हुआ भी ऐसा ही।

वेंकटेश प्रसाद ने मोहम्मद जुबैर की भाषा में ही जवाब दिया, उसके डिलीट किए गए ट्वीट का स्क्रीनशॉट लगाते हुए। उन्होंने लिखा:

“हाहाहा… हमेशा नफरत फैलाने वाला वो बोल रहा है, जिसने अपने एजेंडे के लिए कई लोगों की जान खतरे में डाल दी। तुम फैक्ट-चेकर के भेष में ठीक वैसे हो, जैसे कोई आतंकी शांति की बात कर रहा हो। अब पोस्ट करो कि तेरे को पैसे की जरूरत है, अपनी वेबसाइट के लिए भीख माँगो… क्योंकि लोगों को बेवकूफ बनाकर पेट पालने में तुम्हे कोई शर्म नहीं।”

राम-भक्त वेंकटेश को घेर रहे थे जुबैर के चमचे, खाए बाउंसर

जुबैर को उसके ट्वीट पर जब करारा जवाब मिल गया तो उसके चमचे वेंकटेश प्रसाद की ट्रोलिंग करने लगे। रोशन राय नाम के एक यूजर ने तो ‘राम-भक्त’ लिखते हुए वेंकटेश को चैलेंज तक कर डाला। लेकिन अफसोस! वेंकटेश ने यहाँ भी फास्ट बोलर वाली तेजी के साथ ही उसे धो डाला।

रोशन राय ने वेंकटेश प्रसाद के डिलीट किए गए ट्वीट के बारे में पूछा था, जिस पर विस्तार से बताते हुए उन्होंने लिखा कि उनका ट्वीट एक सामान्य ट्वीट था। जिसमें उन्होंने एक भ्रष्ट व्यक्ति के कारण उसके संगठन पर पड़ने वाले बुरे प्रभाव की बात कही थी। वेंकटेश ने यह भी कहा कि वर्ल्ड कप में टिकटों को लेकर वो बीसीसीआई की अक्षमता पर भी खुल कर लिख चुके हैं, इसी कारण से भ्रम पैदा हुआ। और ट्वीट डिलीट करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने लिखा:

“वरना नाम लेकर, खुल कर बोलने में रामभक्त किसी को छोड़ते नहीं, जय श्री राम।”

वेंकटेश प्रसाद को 9 सितंबर 2023 वाले ट्वीट को अगर गलत मंशा से डिलीट करना होता तो वो फिर से 10 सितंबर को वही ट्वीट एक लाइन जोड़ कर नहीं करते।

जुबैर ने बिना संदर्भ जाने उनको ट्रोल करना चाहा, जिसने कभी भारत का झंडा बुलंद किया है। और जुबैर ने क्या किया है? फर्जी और एडिट किए गए वीडियो के दम पर ‘सर तन से जुदा’ के नारे लगवाए, कट्टर इस्लामी लोगों को हिंदुओं की हत्या के लिए उकसाया।

मोहम्मद जुबैर: फैक्ट-चेकर की भेष में इस्लामी कट्टरपंथी

वो मोहम्मद जुबैर ही था जो ‘Times Now’ चैनल पर आए नाविका कुमार की उस डिबेट का एडिट किया हुआ वीडियो इस्लामी संगठनों तक लेकर गया था, जिसमें नूपुर शर्मा ने इस्लामी साहित्य में लिखी किसी बात का उल्लेख किया था। उससे पहले इस्लामी कट्टरपंथी तस्लीम रहमानी क्या कह रहा था, किस तरह शिवलिंग और हिन्दू देवी-देवताओं का मजाक बना रहा था – इस पर किसी का ध्यान नहीं गया। इसे एक साजिश के तहत एडिट कर दिया था मोहम्मद जुबैर ने।

एडिट वीडियो वायरल होने के बाद क्या हुआ? मोहम्मद ज़ुबैर वामपंथी मीडिया का हीरो बना… लेकिन नूपुर शर्मा और उनके परिवार को छिप कर रहना उनकी मजबूरी है। कन्हैया लाल तेली, उमेश कोल्हे और प्रवीण नेट्टारू को तो मार ही डाला गया।

फर्जी फैक्ट-चेकर जुबैर कैसे खबरों से खेल कर फेक न्यूज फैलाता है, BefittingFacts नाम के ट्विटर (अब X) यूजर ने इस पर लंबा थ्रेड लिखा है। वेंकटेश प्रसाद ने इस थ्रेड पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि यह अपने मालिक लोगों से सवाल नहीं करेगा और फिर से पत्रकारिता के नाम पर भीख माँग कर पेट पालेगा।

200 बैठकें, 300 घंटे और 15 ड्राफ्ट… यूँ ही नहीं भारत के घोषणा-पत्र पर पूरी G20 में बन गई सहमति: शशि थरूर भी हुए कायल, जानें उन अधिकारियों को जिन्होंने कर दिखाया ये कमाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के नेतृत्व में भारत ने वो कर दिखाया, जो कुछ महीने पहले तक असंभव सा लग रहा था। न सिर्फ G20 समिट का भव्य आयोजन नई दिल्ली में सफल हुआ, बल्कि समूह ने जो संयुक्त घोषणा-पत्र जारी किया, उसमें भी सर्व-सम्मति बन गई। वो भी तब, जब दुनिया रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बँटी हुई है। भारत ने रूस की निंदा करवाए बिना इस घोषणा-पत्र को पारित करवा दिया, साथ ही ये सन्देश भी दे दिया कि ये युद्ध का काल नहीं है। इसके लिए भारत के अधिकारियों ने भी खूब मेहनत की।

G20 में भारत के ‘शेरपा’ अमिताभ कांत ने बताया कि 200 घंटे तक चले नॉन-स्टॉप बातचीत के बाद G20 के डिक्लेरेशन पर सर्व-सहमति बनी। संगठन के 18वें समिट के दौरान भारत के अधिकारियों का एक पूरा समूह इसमें लगा हुआ था। इसमें जॉइंट सेक्रेटरी इनम गंभीर और नागराज नायडू काकनर शामिल थे। इनलोगों ने 300 से अधिक द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लिया और 15 ड्राफ्ट्स तैयार किए। यही कारण रहा कि G20 समिट के पहले ही दिन सर्वसम्मति से डिक्लेरेशन पास हो गया।

इसमें सबसे कठिन था जियोपॉलिटिकल पैरा, यानी रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर सबको एकमत में लाना। इसके लिए 200 घंटों की बातचीत, 300 बैठकें और 15 ड्राफ्ट्स लगे। अमिताभ कांत ने दोनों अधिकारियों को धन्यवाद करते हुए कहा कि इस कार्य में उन दोनों के सहयोग के लिए वो आभारी हैं। आइए, आपको बताते हैं कि ईनम गंभीर कौन हैं। वो भारतीय विदेश मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी हैं, जिन्हें G20 में भी इस पद पर रखा गया। वो 2005 बैच की भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी हैं।

उन्होंने भारत की G20 अध्यक्षता की नीतियों को निर्धारित करने में अहम भूमिका निभाई है। इससे पहले वो न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संस्था के अध्यक्ष की वरिष्ठ सलाहकार (शांति एवं सुरक्षा मामले) के रूप में काम कर चुकी हैं। उन्होंने UNGA (यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली) के 74वें अधिवेशन के दौरान इस पद पर काम किया था। मेक्सिको और अर्जेंटाइना जैसे दक्षिण अमेरिकी देशों में भारतीय दूतावास में कार्यरत रहीं ईनम गंभीर स्पेनिश भाषा में दक्ष हैं।

उन्होंने पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ईरान को लेकर भारत की विदेश नीति तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 2011-16 के बीच उन्होंने अलग-अलग पदों पर रहते हुए ये जिम्मेदारियाँ निभाईं। वो न्यूयॉर्क में UN में भारत के परमानेंट मिशन के रूप में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से गणित विषय में मास्टर्स ऑफ साइंस की डिग्री प्राप्त की है। साथ ही उन्होंने यूनिवर्सिटी और जेनेवा से एडवांस इंटरनेशनल सिक्योरिटी में भी मास्टर्स किया था। UN में उन्हें 2 बार भारत की तरफ से पाकिस्तान को जवाब देने का मौका मिला और उन्होंने पाकिस्तान की बखिया उधेड़ दी थी।

अब बात करते हैं नागराज नायडू काकनुर की, जो फ़िलहाल जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर हैं और चीनी भाषा में दक्ष हैं। यूक्रेन संबंधी विषय पर ड्राफ्ट तैयार करने और मोलभाव में उन्होंने ही नेतृत्व किया। उन्होंने 76वें UNGA अधिवेशन के अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद के चीफ कैबिनेट के रूप में काम किया था। अब्दुल्ला शाहिद ने कहा था कि नागराज नायडू एक बहुत अच्छे कूटनीतिज्ञ हैं, जो संकट के समय में काम आते हैं और मेहनत और प्रतिबद्ध हैं। साथ ही वो संयुक्त राष्ट्र में भारत के डिप्टी परमानेंट रिप्रेजेन्टेटिव रहे हैं।

उन्होंने 4 बार अलग-अलग जिम्मेदारियाँ देकर चीन भेजा गया था। उन्होंने 2000-2003 में बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास में सेकंड एवं थर्ड सेक्रेटरी (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के रूप में काम किया था। 2003-06 में उन्हें हॉन्गकॉन्ग स्थित भारतीय काउंसलेट में काउंसल (राजनीतिक एवं वाणिज्यिक) के रूप में काम करने की जिम्मेदारी मिली थी। 2009-12 में वो बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास में फर्स्ट सेक्रेटरी एन्ड काउंसलर (इकोनॉमिक एन्ड कमर्शियल अफेयर्स) के रूप में कार्यरत रहे।

चीन के गुआंगझोउ में 2013-15 में वो भारतीय काउंसलेट में काउंसल रहे। नई दिल्ली में केंद्रीय विदेश मंत्रालय में लौटने के बाद वो 2015-17 में इसके इकोनॉमिक डिप्लोमेसी डिवीज़न में जॉइंट सेक्रेटरी/डायरेक्टर जनरल के पद पर रहे। उन्होंने अमेरिका के मेडफोर्ड सहित फ्लेचर स्कूल ऑफ लॉ एन्ड डिप्लोमेसी से मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की थी। ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका और इंडोनेशिया ने भारत द्वारा तैयार किए गए डिक्लेरेशन को सर्वसम्मति प्रदान करवाने में बड़ी भूमिका निभाई।

इसमें रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले की चर्चा किए बिना सामान्य तौर पर सभी देशों को एक-दूसरे की क्षेत्रीय संप्रभुता का सम्मान करने का सन्देश दिया गया। अन्य अधिकारियों, जिन्होंने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उनमें अभय ठाकुर का भी नाम है। अभय ठाकुर भारतीय विदेश मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेटरी हैं। उन्हें G20 में ‘डिप्टी’ (Sous शेरपा) का पद मिला है। वो मॉरीशस और नाइजीरिया में भारत के राजदूत रह चुके हैं। विदेश मंत्रालय में नेपाल और भूटान से डील करने का अनुभव उनके पास है। वो रूसी भाषा के जानकार भी हैं।

इसी तरह एक नाम 2005 बैच के IFS अधिकारी आशीष सिन्हा का है। मैड्रिड, काठमांडू, नैरोबी और न्यूयॉर्क में काम कर चुके आशीष सिन्हा स्पेनिश भी बोलते हैं। पिछले 7 वर्षों से वो कई समझौतों में भारत के लिए मोलभाव करते रहे हैं। G20 में शामिल बड़े वैश्विक नेताओं ने इस डिक्लेरेशन की तारीफ़ की है। यहाँ तक कि भारत में विपक्षी पार्टी कॉन्ग्रेस के नेता शशि थरूर भी इन IFS अधिकारियों के कायल हो गए। उन्होंने अमिताभ कांत को बधाई देते हुए कहा कि भारत ने एक दक्ष IFS अधिकारी खो दिया, क्योंकि उन्होंने IAS में जाना पसंद किया।

शशि थरूर खुद भारत के विदेश राज्यमंत्री रहे हैं और IFS अधिकारी के रूप में UN में काम कर चुके हैं। उन्होंने अमिताभ कांत के एक बयान को शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया था कि कैसे G20 समिट के एक रात पहले ही डिक्लेरेशन को लेकर सर्वसम्मति बनी थी। केरल कैडर के 1980 बैच के IAS अधिकारी रहे अमिताभ कांत ‘नीति आयोग’ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि पहले ड्राफ्ट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ आई थीं और किसी को नहीं लग रहा था कि सब सहमत होंगे, लेकिन प्रयास जारी रखा गया। पहला, दूसरा, तीसरा… और 15वें ड्राफ्ट में सहमति बनी।

‘बुढ़ापे में शादी तो कर लेते हैं लेकिन पत्नी के साथ…’ : 6 बार के कॉन्ग्रेस विधायक ने की महिलाओं पर घटिया बात, वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की पिछोर सीट से 6 बार के कॉन्ग्रेस विधायक केपी सिंह ‘कक्काजू’ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह महिलाओं को लेकर विवादित बयान देते हुए नजर आ रहे हैं। विधायक केपी सिंह ने इस वायरल वीडियो में बुजुर्ग पतियों की कम उम्र की पत्नियों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि जिन औरतों के पति बूढ़े होते हैं, उन औरतों के साथ रात को दूसरे मर्द सोने आते हैं। उनके पतियों से कुछ होता नहीं है। उनके बस में कुछ होता नहीं है। यह वीडियो, पिछोर विधानसभा क्षेत्र में एक आमसभा का बताया जा रहा है।

कॉन्ग्रेस विधयक केपी सिंह ने विवादित वीडियो में कहा, “मैंने ऐसे कई लोगों को देखा है कि जो बुढ़ापे में शादी करते हैं, पहले तो मजा आता है कि घर में बहू आ गई, लेकिन बाद में उस बहू के लक्षण होते हैं कि अपना आदमी तो ऐसे ही पड़ा है और घर में दूसरे मर्द आ रहे हैं, क्योंकि बुढ़ापा है और खुद की बस की कुछ है नहीं, तो ना तो बहू को रोक पा रहे हैं और ना कुछ कह पा रहे हैं।”

भाजपा प्रवक्ता ने साधा निशाना

केपी सिंह कक्काजु का महिलाओं के अपमान करने वाला वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा के प्रवक्ता शिवम शुक्ला ने सोशल मीडिया पर X पर लिखा, “पिछोर कॉन्ग्रेस विधायक के पी सिंह महिलाओं को अपशब्द बोल रहे हैं। सार्वजनिक रूप से इस तरह की भाषा का प्रयोग करना कॉन्ग्रेस की निकृष्ट मानसिकता को प्रदर्शित कर रहा है। कॉन्ग्रेस नेताओं की यही सोच भँवरी देवी, सरला मिश्रा, बॉबी मर्डर केस और तंदूर कांड जैसे प्रकरणों में परिभूत होती है।”

गौरतलब है कि केपी सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालाँकि वीडियो दो-तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि अक्सर ही उनके इस तरह के बायान इंटरनेट मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।

बदनामी के बाद आई कॉन्ग्रेस विधायक की सफाई 

वीडियो वायरल होने के बाद निशाने पर आए कॉन्ग्रेस विधायक ने वीडियो जारी कर इस मामले पर अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर मेरे वक्तव्य को तोड़ मड़ोर कर पेश किया जा रहा है, और मेरे विपक्षी लोग इसका दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरी सबसे प्रार्थना है कि मेरे द्वारा ना तो ऐसा कोई वक्तव्य दिया गया है और ना ही मेरा कोई ऐसा इरादा है। मैं सारी महिलाओं का सम्मान करता हूँ और किसी को मेरे इस बयान से कथन से ठेस पहुँची हो तो मैं क्षमा चाहता हूँ। 

पहले 48 घंटों में 30, साल में 500+ बच्चों की मौत… अब आँकड़ा है – शून्य: जापानी इंसेफेलाइटिस, चिकनगुनिया, मलेरिया पर योगी सरकार विजयी

उत्तर प्रदेश की वर्तमान योगी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में एक मील का पत्थर स्थापित किया है। सरकार ने दावा किया कि लगभग 40 वर्षों से आम जनता पर कहर की तरह बरसने वाली जापानी इंसेफेलाइटिस, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी बीमारियों पर काबू पा लिया गया है। सरकार ने इन बीमारियों को जड़ से खत्म करना अपना अगला टारगेट बताया है। इसी के साथ शासन ने इस साल अभी तक जापानी इंसेफेलाइटिस, चिकनगुनिया व मलेरिया से एक भी मौत न होने की जानकारी दी है।

शनिवार (9 सितंबर 2023) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग के साथ एक समीक्षा बैठक की। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा इस बावत आँकड़े पेश किए गए। CM कार्यालय के मुताबिक, “पूर्वी उत्तर प्रदेश के जनपदों में इंसेफेलाइटिस से हजारों बच्चों की मौत होती थी। साल 2017 में उत्तर प्रदेश सरकार ने अंतरविभागीय समिति बनाकर जापानी इंसेफेलाइटिस के नियंत्रण के लिए कार्य किए। नतीजा, इस वर्ष 01 जनवरी से 07 सितंबर तक प्रदेश में जापानी इंसेफेलाइटिस, चिकनगुनिया व मलेरिया से एक भी मृत्यु नहीं हुई।”

उत्तर प्रदेश शासन ने अपना अगला लक्ष्य इन बीमारियों को जड़ से खत्म करना बताया है। शासन स्तर पर इसकी तैयारियाँ भी शुरू कर दी गई हैं। मरीजों के बेहतर इलाज की मॉनिटरिंग के लिए सभी जिलों के ज़िलाधिकारियों को एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। आने वाले अक्टूबर माह में इंसेफेलाइटिस, चिकनगुनिया और मलेरिया के खिलाफ विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। इस अभियान के लिए संबंधित अधिकारियों को अभी से तैयारियाँ शुरू करने के लिए कहा गया है। हर अस्पताल की रोज जाँच के भी आदेश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक संचारी रोगों के लिए 15 नवंबर तक का समय संवेदनशील है। अपने लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर चली इस मीटिंग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से किसी भी तरह की ढिलाई न स्वीकार होने के साथ अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती करने के भी आदेश दिए। मरीजों की देखरेख के लिए जिलेवार अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की गई है। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी फुल शर्ट और पैंट में आने की सलाह दी गई है।

बैठक में बीमारियों के हिसाब से नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर, पीलीभीत, सीतापुर, हरदोई, संतकबीरनगर, सहारनपुर, बस्ती, संभल, शाहजहाँपुर, बरेली और बुलंदशहर को संवेदनशील बताते हुए विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। बीमारियों की आशंका दूर करने के लिए अधिकारियों द्वारा आम लोगों को साफ-सफाई के लिए जागरूक करने का अभियान भी चलाए जाने के लिए भी बोला गया है।

एक साल में 500 मौतें, 48 घंटों में 30 बच्चे… और सरकारी घोषणाएँ

योगी आदित्यनाथ की सरकार से पहले जापानी इंसेफेलाइटिस बच्चों के लिए मौत का दूसरा नाम बन चुका था। उत्तर प्रदेश में 2012 में 500 से ज्यादा मौतें हुई थीं। इनमें अधिकतर बच्चे थे। कभी-कभी तो सिर्फ 48 घंटों के भीतर ही 30 बच्चों की मौत भी इसी उत्तर प्रदेश ने झेला है। अखिलेश यादव की सरकार तब मरने वाले बच्चों के माँ-बाप को 50000-50000 रुपए देकर सरकारी काम करने का दायित्व उठाती थी।

जापानी इंसेफेलाइटिस की बात हो तो बिहार कोई अलग नहीं है उत्तर प्रदेश से। 2019 में सिर्फ एक जिले मुजफ्फरपुर में 100 से ज्यादा बच्चों की मौत हुई। नीतीश कुमार की सरकार अखिलेश यादव की ही तरह सरकारी काम करने का दायित्व उठाते रही। इन दोनों मुख्यमंत्रियों के उलट योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बीमारी के जड़ को खोजा, उसको दूर करने का प्लान बनाया और रिजल्ट सबके सामने है।

अमेरिकी राष्ट्रपति भारत आकर G20 से पहले पादरी के साथ करते हैं प्रार्थना-भोज… चुप हैं वामपंथी-सेक्युलर क्योंकि निशाना सिर्फ हिंदू धर्म को है बनाना 

देश के राजधानी दिल्ली में G-20 शिखर सम्मलेन से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक मजहबी अनुष्ठान किया लेकिन उस पर किसी ने कोई बवाल नहीं किया। वहीं भारत में प्रधानमंत्री मोदी या मुख्यमंत्री योगी जैसे राजनेता जब भी कोई राजनीतिक कार्य से पहले पूजा-पाठ या धार्मिक अनुष्ठान करते हैं तो वामपंथियों से लेकर खुद को सेक्युलर कहने वाले सभी धड़े पीछे पड़ जाते हैं क्योंकि मूल में हिन्दू धर्म होता है। और हिन्दू धर्म का विरोध ही लेफ्ट-लिबरल गैंग का मुख्य एजेंडा है। 

अब चाहे वह संसद में सेंगोल की स्थापना हो, राम मंदिर का शिलान्यास, काशी विश्वनाथ या महाकाल कॉरिडोर का उद्घाटन या प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किसी मंदिर में पूजा-पाठ, तब-तब यही सेक्युलर गैंग यह सिखाने जरूर आता है कि राष्ट्र का कोई धर्म नहीं होता, राष्ट्र सेक्युलर होता है। जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति के ईसाई पादरी को बुलाकर विशेष प्रार्थना और भोज के आयोजन से उन्हें कोई समस्या नहीं क्योंकि विरोध तो केवल सनातन हिन्दू धर्म का करना है, उसको नीचा दिखाना है, उसके अलावा बाकी सब सेक्युलर है। 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने शिखर सम्मलेन से पहले किया विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन 

नई दिल्ली में G-20 शिखर सम्मलेन के दो दिवसीय (9-10 सितम्बर, 2023) बैठक से पहले भारत में अमेरिकी दूतावास के अधिकारी यह सुनिश्चित करने में लगे रहे कि बैठक से पहले जो बाइडेन की इच्छानुसार हॉली कम्यूनियन सर्विस (एक पवित्र भोज सेवा) का आयोजन कराया जा सके। इसके लिए दिल्ली के ईसाई मजहबी आयोजन के प्रमुख फादर निकोलस डायस से एक सप्ताह पहले ही संपर्क कर सब कुछ तय कर दिया गया था।

बता दें कि फादर निकोलस डायस, जो बेनौलीम, गोवा के रहने वाले हैं और तीन दशकों से अधिक समय से विभिन्न ईसाई मजहबी आयोजनों और उपदेशों के लिए काम कर रहे हैं, उन्होंने शिखर सम्मेलन शुरू होने से पहले ही प्रार्थना सेवा के लिए राष्ट्रपति बाइडेन के अनुरोध को पूरा करने में लग गए। इसी के लिए शनिवार (9 सितम्बर, 2023) सुबह लगभग 9 बजे, फादर डायस होटल आईटीसी मौर्य में थे, जहाँ, राष्ट्रपति बाइडेन के साथ, एक छोटे अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने 30 मिनट की पवित्र भोज सेवा में भाग लिया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जो जानकारी निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक यह कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति बाइडेन इस मामले में बिलकुल स्पष्ट थे कि वह अपने दो दिवसीय जी-20 कार्यक्रम की शुरुआत भारत मंडपम में पवित्र यूचरिस्ट और प्रार्थना के साथ शुरू करना चाहते हैं। वहीं फादर निकोलस डायस ने भी द इंडियन एक्सप्रेस को बताया, “हमने मिलकर प्रतिभागियों के साथ-साथ शिखर सम्मेलन की सफलता और उन वैश्विक मुद्दों के लिए प्रार्थना की, जिन पर G-20 शिखर सम्मलेन में चर्चा होनी थी।”

फादर ने आगे बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक संक्षिप्त बातचीत में उनको बताया कि कैसे उनकी दादी का उनके जीवन और कैथोलिक पालन-पोषण का बहुत बड़ा योगदान है। फादर ने अमेरिकी राष्ट्रपति को उपहार में बेबिनका (गोवा का एक पुर्तगाली व्यंजन) भी भेंट किया जो भारत में ईसाई मजहब की जड़ों, प्रभाव और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। साथ ही उन्होंने भारत के तटीय राज्यों तक पहली बार सेंट फ्रांसिस जेवियर द्वारा कैसे ईसाई धर्म पहुँचा इसकी भी चर्चा की। 

भारत और हिन्दू धर्म की हर पहचान से है सेक्युलरों को नफरत 

इतना सब कुछ हुआ वह भी विश्व के एक सबसे शक्तिशाली राष्ट्र के मुखिया द्वारा, जिसने एक वैश्विक शिखर सम्मलेन से पहले भी अपनी ईसाई पहचान और मज़हब के अनुकूल आचरण को विदेशी धरती पर भी नहीं छोड़ा। लेकिन, इस पर न कहीं कोई बवाल हुआ और न सोशल मीडिया पर ही कोई चर्चा देखने को मिली। क्योंकि, लेफ्ट-लिबरलों की दृष्टि में यहाँ डेमोक्रेसी और राष्ट्र का धर्म जैसी बातें नहीं आती। वहीं आपको याद होगा यह गैंग कब-कब बवाल नहीं किया है। चाहे वह संसद भवन में पहली बार प्रवेश से पहले मंगलाचरण हो, राम मंदिर का शिलान्यास, काशी विश्वनाथ या महाकाल कॉरिडोर का उद्घाटन हो, अयोध्या में दिवाली सहित कई मंदिरों के जीर्णोद्धार के बाद उद्घाटन भी शामिल है। 

असली बवाल तो लेफ्ट-लिबरल गैंग ने तब काटा था हाल ही में नए संसद भवन के उद्घाटन के पहले सेंगोल की स्थापना की बात आई। बता दें कि चोल राजवंश के प्रतीक ‘सेंगोल’ को राजदंड के रूप में देखा जाता है, जो शासक को न्याय और धर्म की याद दिलाता रहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब नए संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी के बगल में इसे स्थापित किया और इस दौरान तमिल पुरोहितों का समूह, जिन्हें ‘अधीनम’ कहा जाता है, वो मौजूद रहे। उनकी ही निगरानी में ये पूरा का पूरा कार्यक्रम संपन्न हुआ। तब भी इस लेफ्ट लिबरल गिरोह ने न सिर्फ उसका विरोध किया बल्कि हिन्दू धर्म को जड़ से उखाड़ने जैसी बातें की थी। 

और हाल ही में इन्हें विदेशी गुलामी का प्रतीक ‘इंडिया’ इतना भा गया है कि ये अब ‘भारत’ के विरोध में भी हाथ धो कर पड़ गए हैं। क्योंकि भारत में इन्हें हिन्दुओं का वर्चस्व दिखाई दे रहा है जबकि इंडिया इनके लिए सेक्युलर शब्द है।  

बेटा कहे जाने का विरोध करने पर आलोक की चाकुओं से गोद कर हत्या, यामीन, गुगा और राजा की तलाश: फरीदाबाद की घटना

हरियाणा के फरीदाबाद में 2 युवकों पर चाकुओं से हमला किया गया। इस हमले में आलोक नाम के युवक की मौत हो गई है। एक अन्य पीड़ित शिवम गंभीर रूप से घायल है। शिवम का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हमले के बाद सभी आरोपित फरार हो गए हैं। पुलिस ने यामीन, राजा और गुगा पर FIR दर्ज कर ली है। घटना शनिवार (9 सितम्बर 2023) की है।

FIR कॉपी के मुताबिक यह घटना फरीदाबाद के पल्ला थानाक्षेत्र की है। मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले के निवासी नवीन कुमार चौधरी ने इस मामले में शिकायत दी है। नवीन फिलहाल दिल्ली के जैतपुर में किराए पर रहते हैं। शिकायत में उन्होंने बताया कि उन्हें 9 सितंबर को रात एक बजे अपने सबसे छोटे 21 वर्षीय बेटे आलोक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली थी। साथ ही शिवम नाम के एक अन्य व्यक्ति को भी बेरहमी से पीटे जाने के बारे में बताया गया। आलोक के दोस्त राहुल नेगी ने हमले के लिए यामीन, गुगा और राजा को जिम्मेदार बताया। ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है।

इस सूचना के बाद आलोक के परिजनों ने खोजबीन शुरू की। लगभग 3 घंटे बाद घायल आलोक अपने परिजनों को पंचशील कॉलनी के एक पार्क में घायल अवस्था में मिले। परिजनों ने उन्हें दिल्ली के एम्स (AIIMS) अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान ही आलोक ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने इस केस को IPC की धारा 302 और 34 के तहत दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों का केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने का भी एलान किया है। फरार आरोपितों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की 4 टीमें लगाई गई हैं।

हमले में गंभीर रूप से घायल शिवम का इलाज अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालात चिंताजनक बताई जा रही है। हरियाणा के बजरंग दल पदाधिकारी ललित भाटी ने इस मामले में ऑपइंडिया से बातचीत की। ललित के मुताबिक आलोक और शिवम लव जिहाद के खिलाफ काम करते थे। कुछ समय पहले ही उन्होंने एक हिन्दू लड़की को लव जिहाद से बचाया था। लेकिन फरीदाबाद पुलिस ने इन दावों का खंडन किया है।

पुलिस ने X/ट्विटर पर एक लंबे पोस्ट में बताया है कि मृतक और आरोपितों की पहले से जान पहचान थी। इनका रोज का मिलना जुलना था। आलोक ने बेटा कहने का विरोध किया जिसके कारण उस पर हमला किया गया। बजरंग दल से जुड़ाव और किसी लड़की को बचाने के कारण हमला किए जाने के दावों को पुलिस ने झूठ बताया है।

पुलिस का कहना है कि नामजद आरोपितो राजा, यामीन और बुगा उर्फ गुगा उर्फ गोगा उर्फ अजहर की तलाश क्राइम ब्रांच की चार टीमें कर रही है। आमलोगों से भी पुलिस ने इनकी जानकारी देने की अपील की है।

अपडेट: इस मामले में फरीदाबाद पुलिस द्वारा वस्तुस्थिति स्पष्ट किए जाने के बाद हमने खबर में जरूरी बदलाव किए हैं

गले में भगवा गमछा, आँखों में ईश्वर भक्ति: PM बनकर नहीं, ‘प्राउड हिन्दू’ होकर ऋषि सुनक ने अक्षरधाम मंदिर में की पूजा

दिल्ली में चल रहे G20 सम्मेलन के दूसरे दिन ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अक्षरधाम मंदिर में दर्शन किए। रविवार (10 जुलाई 2023) को इस दर्शन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस दौरान सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति भी मौजूद रहीं। मंदिर में कुछ देर समय बिता कर ब्रिटिश प्रधानमंत्री राजघाट की तरफ निकल गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनक की यात्रा से पहले ही पुलिस ने मंदिर और आसपास के इलाकों में बैरिकेड लगा दिए थे। सुबह-सुबह 7 बजे सुनक अपनी पत्नी के साथ मंदिर पहुँचे। यहाँ उन्होंने स्वामीनारायण सम्प्रदाय के मंदिर अक्षरधाम में पारम्परिक ढंग से पूजा अर्चना की। सुनक की पत्नी भी भारतीय परिधान में थीं। दोनों ने गले में भगवा गमछा डाल रखा था। मंदिर में दर्शन के दौरान बारिश हो रही थी। हालाँकि इसकी वजह से किसी प्रकार की कोई बाधा नहीं आई। वीडियो में पुलिस के जवानों को रेनकोट में मुस्तैद देखा जा सकता है।

बताते चलें कि ऋषि सुनक ने भारत आने से पहले खुद को ‘प्राउड हिन्दू’ बताते हुए मंदिर में जाने का एलान किया था। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वो अक्षरधाम मंदिर जा सकते हैं। मंदिर में सुनक लगभग 40 मिनट तक रहे। इस दौरान उन्होंने मंदिर प्रशासन से जुड़े लोगों से बातचीत की। मंदिर की कलाकृतियों को देखा। फिर पत्नी अक्षता के साथ राजघाट की तरफ निकल गए।

ऋषि सुनक के मंदिर दर्शन के बाद वहाँ के डायरेक्टर ज्योतिंद्र दवे का बयान सामने आया है। ज्योतिंद्र ने बताया कि दर्शन के दौरान ब्रिटिश प्रधानमंत्री की आँखों में एक सच्चे ईश्वर भक्त के भाव थे। साथ ही उन्होंने इसे राजकीय नेता की यात्रा के बजाय भगवान के एक भक्त की यात्रा कहा। ऋषि सुनक द्वारा खुद को ‘प्राउड हिन्दू’ कहे जाने वाले बयान पर ज्योतिंद्र का दावा है कि उन्होंने जो कुछ भी सुना था, वो सच पाया।

पाव, चटनी, पान, चाय, मिठाई… G20 के शाकाहारी डिनर में दिखी भारत की विविधता, ‘नालंदा यूनिवर्सिटी’ के सामने मेहमानों का स्वागत

G20 समिट में शामिल होने आए मेहमानों के सम्मान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू डिनर होस्ट कर रही हैं। इसके मेन्यू में सभी शाकाहारी व्यंजन शामिल किए गए हैं। मेन्यू भारतीय परंपरा, रीति-रिवाज और देश की विविधता को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

भारत मंडपम के लेवल-3 में आयोजित इस डिनर में शामिल होने आए मेहमानों का स्वागत नालंदा यूनिवर्सिटी के बैकग्राउंड के सामने हुआ। डिनर में दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्षों, डेलीगेट्स, भारत के प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति, सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय और राज्य मंत्री समेत करीब 170 लोगों को आमंत्रित किया गया है। साथ ही उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, व पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी बुलावा भेजा गया है।

इस डिनर के मेन्यू में शुरुआती भोजन यानी स्टारर के तौर पर, पात्रम ‘ताजी हवा का झोंका’ में दही के गोले और भारतीय मसालेदार चटनी से सजे कंगनी श्रीअन्न (मिलेट) लीफ क्रिस्प (दूध, गेहूँ और मेवा युक्त) रखा गया है। वहीं, मुख्य भोजन यानि मेन कोर्स में वनवर्णम ‘मिट्टी के गुण’, ग्लेजड कॉरेस्ट मशरूम, कुटकी श्रीअन्न (मिलेट) क्रिस्प और करी पत्ते के साथ तैयार केरल काल चावल के साथ परोसे गए कटहल गैलेट (दूध और गेहूँ युक्त)।

वहीं रोटी में मुंबई का पाव कलौंजी के स्वाद वाले मुलायम बन (दूध और गेहूँ युक्त)। इसके अलावा, दूसरी रोटी में बाकरखानी इलायची के स्वाद वाली मीठी रोटी रखी गई है। मिष्ठान यानी मीठे में, मधुरिमा ‘स्वर्ण कलश’ इलायची की खुशबू वाला साँवा का हलवा, अंजीर-आडू मुरब्बा और अंबेमोहर राइस क्रिस्प्स (दूध और श्रीअन्न, गेहूँ और मेवा युक्त) है। पेय पदार्थ यानि कि पीने के लिए कश्मीरी कहवा, फिल्टर कॉफी और दार्जलिंग चाय रखी गई है। खाने-पीने यानि डिनर के बाद मेहमानों के लिए पान के स्वाद वाली चॉकलेट की पत्तियाँ रखी गईं हैं।

भोज खाने दिल्ली पहुँचे CM नीतीश कुमार, उधर उनके ही मंत्री ने कहा – ‘G20 समिट देश के समय की बर्बादी’

G-20 समिट में दुनिया भर के दिग्गज नेता शिकरत कर रहे हैं। भारत की अध्यक्षता में हो रही इस समिट पर पूरी दुनिया नजर गढ़ाए बैठी है। रात्रिभोज में हिस्सा लेने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुँचे। लेकिन, नीतीश कुमार के मंत्री मदन सहनी इसे समय की बर्बादी बता रहे हैं। सहनी ने कहा कि पीएम मोदी इस तरह के सम्मेलन आयोजित कर अपना और देश दोनों का समय बर्बाद करते हैं।

मदन सहनी बिहार के दरभंगा जिले के बहादुरपुर से जदयू विधायक और नीतीश कुमार सरकार में समाज कल्याण मंत्री हैं। सहनी ने मीडिया से बात करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “अभी तक माननीय प्रधानमंत्री जी देश और विदेश घूमते रहे हैं। फायदा के नाम पर तो हम लोग जीरो समझते हैं। यदि उनके 9 साल के कार्यकाल का आकलन करें तो देश के सबसे विफल प्रधानमंत्री की सूची में मोदी सबसे निचले पायदान पर रहेंगे।”

मदन सहनी ने आगे कहा, “हम लोगों को लगता है कि G-20 का सम्मेलन हो या मोदी विदेश जाते हों, ये अपना समय तो बर्बाद करते ही हैं। देश का समय भी बर्बाद करते हैं।” जदयू नेता मदन सहनी के इस बयान पर I.N.D.I.A. गठबंधन बँटा हुआ नजर आ रहा है। कॉन्ग्रेस प्रवक्ता असितनाथ तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि G-20 सम्मेलन निरर्थक ऐसा नहीं जा सकता। जदयू नेता मदन सहनी के इस बयान पर I.N.D.I.A. गठबंधन बँटा हुआ नजर आ रहा है। कॉन्ग्रेस प्रवक्ता असितनाथ तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि G-20 सम्मेलन निरर्थक है ऐसा नहीं जा सकता।

वहीं, एनडीए गठबंधन की सदस्य RJLP के प्रवक्ता चंदन सिंह ने कहा मदन सहनी पर हमला बोला। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या मदन सहनी को पता है G-20 सम्मेलन क्या है? इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरी दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण राजनयिक एक साथ बैठे हुए हैं। पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। बिहार के मंत्री का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली पहुँच कर राष्ट्रपति द्वारा आयोजित भोज में शिरकत की।

G-20 क्या है?

G-20 का मतलब GROUP-20 से है। यह दुनिया के 19 शक्तिशाली देशों और यूरोपियन यूनियन (यूरोप के देशों का समूह) का समूह है। इस वर्ष इस समूह में अफ्रीकी यूनियन भी जुड़ गया है। G20 की स्थापना 1999 में हई थी। यह समूह दुनिया की 85 प्रतिशत अर्थव्यवस्था और 75 वैश्विक व्यापार को नियंत्रित करता है। अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, चीन, भारत, रूस जैसे देश हर साल G-20 समिट में मिलते हैं और दुनिया की आर्थिक स्थिति समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा करते हैं।

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस’: जैव ईंधन के लिए वैश्विक सहयोग को बढ़ावा, संयुक्त सैटेलाइट मिशन के लिए भी पहल

G-20 सम्मेलन के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लोबल बायोफ्यूल एलायंस (Global Biofuel Alliance) के गठन का ऐलान किया। इसमें भारत के अलावा अमेरिका और ब्राजील प्रारंभिक सदस्य के रूप में जुड़ गए हैं। पीएम मोदी ने जी-20 में शामिल सभी देशों से इस एलायंस में शामिल होने का आग्रह किया। साथ ही पेट्रोल में 20% एथनॉल मिलाने की पहल की है। इस एलायंस का उद्देश्य जैव ईंधन के लिए वैश्विक सहयोग और इसके उपयोग को बढ़ावा देना है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने G-20 समिट के पहले सत्र ‘वन अर्थ’ को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, “आज समय की माँग है कि सभी देशों को ईंधन मिश्रण के क्षेत्र में मिलकर काम करना चाहिए। हमारा प्रस्ताव पेट्रोल में एथनॉल मिश्रण को 20 प्रतिशत तक ले जाने के लिए वैश्विक स्तर पर पहल करने का है। या फिर एथनॉल की जगह हम वैश्विक भलाई के लिए कोई और मिश्रण विकसित करने पर काम कर सकते हैं।”

PM ने आगे कहा, “यह मिश्रण ऐसा होना चाहिए जो जलवायु सुरक्षा में योगदान देते हुए एक स्थिर ऊर्जा आपूर्ति कर सके। इसको लेकर हम ग्लोबल बायोफ्यूल एलायंस (वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन) शुरू कर रहे हैं। भारत आप सभी को इस पहल में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता है।”

प्रधानमंत्री ने भारत को कई धर्मों और लोकतंत्र की जननी बताते हुए कहा कि भारत आस्था, आध्यात्मिकता और परंपराओं की विविधता का देश है। दुनिया के कई प्रमुख धर्मों ने यहाँ जन्म लिया। लोकतंत्र की जननी के रूप में, संवाद और लोकतांत्रिक सिद्धांतों में हमारा विश्वास हमेशा से ही अटूट रहा है। हमारा आचरण ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के सिद्धांत पर आधारित है। इसका अर्थ है, विश्व एक परिवार है।

उन्होंने आगे कहा कि विश्व को एक परिवार मानने की यही धारणा हर भारतीय को ‘वन अर्थ’ की जिम्मेदारी की भावना से भी जोड़ती है। इसी भावना के चलते भारत ने COP-26 में ‘ग्रीन ग्रिड इनिशिएटिव- वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड’ शुरू किया था। दशकों से कॉर्बन क्रेडिट पर चर्चा हो रही है। इसमें यह कहा जाता है कि क्या नहीं किया जाना चाहिए। यह एक निगेटिव नजरिया है। पॉजिटिव नजरिए के लिए हमें ग्रीन क्रेडिट पर ध्यान देना चाहिए। भारत का प्रस्ताव है कि G-20 के देश ‘ग्रीन क्रेडिट इनिशिएटिव’ पर काम शुरू करें।

G-20 सेटेलाइट मिशन की पहल करते हुए कहा है कि भारत के मून मिशन, चंद्रयान की सफलता से सभी परिचित हैं। इससे प्राप्त डेटा पूरी मानवता के लिए फायदेमंद होगा। इसी भावना के साथ, भारत ‘G-20 सेटेलाइट मिशन फॉर इनवायरमेंट एंड क्लाइमेट ऑब्जर्वेशन’ का प्रस्ताव कर रहा है। इससे प्राप्त जलवायु और मौसम के आँकड़ों को सभी देशों, विशेष रूप से ग्लोबल साउथ के देशों के साथ साझा किया जाएगा। भारत सभी G-20 देशों को इस पहल में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता है।