Home Blog Page 478

कहीं हिंदू बन प्यार का झाँसा, कहीं नौकरी के नाम पर फँसाना… गोरखपुर हो या पूर्णिया, रेशमा खान से लेकर आफताब खान तक लड़कियों को बना रहे ‘धंधे वाली’

पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और बिहार के पूर्णिया से सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था। एक को ऑपरेट कर रही थी 22 साल की रेशमा खान और दूसरे को ऑपरेट कर रहा था आफताब खान। ये लोग लड़कियों को फँसाकर उन्हें सेक्स के धंधे में धकलते थे और ऐसा न करने पर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था।

रेशमा खान ने अपना धंधा गोरखपुर और आसपास के इलाकों में फैला रखा था। वह लड़कियों की मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें धंधे में धकेलती थी और उससे पैसा कमाती थी। उसने करीबन 300 लड़कियों को सेक्स रैकेट में फँसाकर इतने रुपए कमाए थे कि मात्र 22 साल की उम्र में उसे लग्जरी जीवन जीने की आदत पड़ गई थी।

वहीं आफताब खान की बात करें तो लग्जरी जीवन आफताब भी जीता था लेकिन लड़कियों को धोखे में रखने के लिए। उसने थार खरीद रखी थी और उस पर ‘जय बजरंगबली’ लिखवा रखा था। वो लड़कियों को अपना नाम अंकित तिवारी नाम बताकर प्रेम जाल में फँसाता था। वहीं आफताब के दोस्त शाकिब ने अपना नाम राजीव साह रखा हुआ था। यह लोग लड़कियों से वेश्यावृत्ति करवाने के लिए एक रात के 10 लजार रुपए तक लेते थे। इसके अलावा ये लोग लड़कियों को दूसरे राज्य में बेचने का काम भी करते थे।

पूर्णिया में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा 29 जनवरी को हुआ था। इस दौरान 11 नाबालिगों को रेस्क्यू किया गया था जबकि पुलिस छापेमारी में 32 लोग पकड़े गए थे। वहीं गोरखपुर की रेशमा खान के बारे में खुलासा अभी हाल में हुआ है। हालिया रिपोर्ट्स में सामने आया कि वो अनिरुद्ध ओझा नाम के व्यक्ति से जुड़ी थी जिसका खुद का काम भी लड़कियों को बहला-फुसलाकर ब्लैकमेल करके उनका रेप करना था।

रेशमा खान इन्हीं के साथ थी और दूसरी लड़कियों को हुक्का बार लाकर उन्हें सेक्स धंधे में धकेलती थी। उसका काम था कि वो हुक्का बार में आने वाली लड़कियों पर नजर रखती थी और बाद में उनकी लाचारी का फायदा उठाकर उनसे रेप करती थी। पुलिस की पड़ताल से पता चलता है कि उसने 300 के करीब लड़कियों को सेक्स धंधे में धकेल दिया था। वह हुक्का बार में आने वाली लड़कियों को निशाना बनाती थी और समझाती थी कि अगर वह अपने साथ और लड़कियों को जोड़ेगी तो उन्हें कमीशन मिलेगा। अगर वह उनका सहयोग नहीं करेंगी तो उनकी तस्वीरें उनके परिवार वालों को भेज दी जाएँगी।

रेशमा इंटरव्यू के बहाने भी लड़कियों को होटल में बुलाती थी। इसके बाद वह उनका रेप कराती थी और तस्वीरें लेकर उनसे जबरन वेश्यावृत्ति करवाती थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि 10वीं फेल रेशमा के कनेक्शन देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, मऊ, बलिया, आजमगढ़, बस्ती, सिद्धार्थनगर ही नहीं बल्कि नेपाल तक में भी थे।

पुलिस ने इन दोनों केसों में कई आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गोरखपुर मामले में मुख्य साजिशकर्ता रेशमा खान अरेस्ट है लेकिन पूर्णिया मामले में आफताब फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। रेशमा खान ने पूछताछ में बताया कि करीब 3 साल पहले वह जीनस बाटल रेस्टोरेंट के मालिक अनिरुद्ध ओझा के संपर्क में आई थी और उसके बाद वो पहले इस गिरोह का शिकार बनी, बाद में वो खुद इस गिरोह की मुख्य संचालक बन गई।

कौन हैं एलिजाबेथ, गौरव गोगोई से शादी के बाद भी कैसे रहा पाकिस्तान से जुड़ाव: CDKN-तौकीर शेख से क्या हैं कनेक्शन, असम CM ने क्यों कहा- पूरे इकोसिस्टम की जड़ें खोदेंगे

कॉन्ग्रेस सांसद गौरव गोगोई की ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई के ISI से लिंक वाले आरोपों पर SIT जाँच हो सकती है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने SIT जाँच को जरूरी बताया है। उन्होंने गोगोई के पत्नी के शादी के बाद भी पाकिस्तान जाने के सबूत होने का दावा किया है। इस बीच एलिजाबेथ कोलबर्न के पाकिस्तानी सुपरवाइजर पर नए खुलासे हुए हैं। गौरव गोगोई के पाकिस्तानी हाई कमिश्नर से मिलने को लेकर भी प्रश्न उठ रहे हैं।

CM सरमा ने क्या कहा?

असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने शनिवार (15 फरवरी, 2025) को कहा, “हमारे पास पक्की जानकारी है कि एलिजाबेथ गोगोई अपनी शादी के बाद भी पाकिस्तान गई हैं। वह सांसद के साथ गई थीं या अकेली, इन बातों की पुष्टि हो जाएगी। कई नई जानकारियाँ भी सामने आ रही हैं।”

उन्होंने कहा कि रविवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में इस मामले की SIT जाँच के लिए चर्चा होगी। CM सरमा ने स्पष्ट किया है कि यह जाँच मात्र एलिजाबेथ कोलबर्न तक ही नहीं बल्कि उसने जुड़े लोगों और बाकी इकोसिस्टम को भी दायरे में लेकर की जाएगी।

उन्होंने कहा है कि जाँच के लिए एक केस दर्ज किया जाएगा, इसके बाद उनके पासपोर्ट और वीजा की जानकारी जुटाई जाएगी। उन्होंने इस बात पर भी चिंता जताई है कि क्या गौरव गोगोई के पिता तरुण गोगोई के मुख्यमंत्री रहते हुए ISI का मुख्यमंत्री दफ्तर तक दखल था। उन्होंने इसकी जाँच भी करवाने की बात कही है।

सीएम हिमंता बिस्वा ने गौरव गोगोई की पाकिस्तानी हाई कमिश्नर अब्दुल बासित से मुलाक़ात को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने उनकी पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न का एक पुराना ट्वीट दिखाया है, जिसमे वह इस्लामाबाद में होने सम्बन्धित बात लिख रही हैं।

कौन हैं एलिजाबेथ कोलबर्न?

गौरव गोगोई के ऊपर उठे विवाद के केंद्र में उनकी पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई हैं। कोलबर्न और गौरव गोगोई की मुलाक़ात संयुक्त राष्ट्र सचिवालय में काम करने के दौरान 2010 में हुई थी। इसके बाद दोनों में प्रेम संबंध बन गया। 2013 में कोलबर्न और गोगोई का विवाह हो गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गौरव गोगोई के पिता और तब असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई इस विवाह के लिए पहले तैयार नहीं थे। हालाँकि, बाद में उन्होंने अपनी सहमति इसको लेकर दे दी थी। एलिजाबेथ लन्दन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से पढ़ी हुई हैं और ज्यादातर करियर उनका NGO में काम करते हुए गुजरा है।

कोलबर्न वर्तमान में ऑक्सफ़ोर्ड पॉलिसी मैनेजमेंट संस्थान में काम करती हैं। यह संस्थान पर्यावरण को लेकर काम करता है। एलिजाबेथ कोलबर्न इससे पहले CDKN नाम के एक NGO में काम कर चुकी हैं। इस NGO में पाकिस्तानी हस्तक्षेप का आरोप है।

क्या हैं कोलबर्न पर आरोप?

एलिजाबेथ कोलबर्न की नागरिकता को लेकर सबसे पहले CM बिस्वा सरमा ने प्रश्न उठाए थे। उन्होंने पूछा था कि विवाह के 12 साल के बाद भी कोलबर्न के पास भारतीय नागरिकता क्यों नहीं और वह अपनी ब्रिटिश नागरिकता क्यों बनाए हुए हैं। विवाह के पहले और बाद भी जिन संगठनों के साथ कोलबर्न ने काम किया, उनको लेकर प्रश्न उठे हैं।

कोलबर्न 2011-15 के बीच क्लाइमेट एंड डेवलपमेंट नॉलेज नेटवर्क (CDKN) के लिए काम किया था। दावा है कि वह इस दौरान अधिकतर समय पाकिस्तान में रहीं। CDKN से ही जुड़े एक संगठन LEAD के लिए वह पाकिस्तान में काम करती थीं। उनके पाकिस्तान सरकार की एक टास्क फ़ोर्स में भी शामिल रहने का दावा किया गया है।

यह टास्क फ़ोर्स कथित तौर पर पाकिस्तान के लिए पैसा जुटाती थी। इसके ISI का एक मुखौटा होने का दावा है। इसी को लेकर उन पर ISI लिंक के आरोप लगाए गए हैं। पाकिस्तान और भारत में काम करने के दौरान कोलबर्न का सुपरवाइजर एक पाकिस्तानी अली तौकीर शेख था। उसका भारत विरोधी प्रोपेगेंडा भी अब सामने आया है।

CDKN के एक और संगठन ICLEI से जुड़े होने की बात सामने आई है। ICLEI को भारत विरोधी जॉर्ज सोरोस ने 2.1 मिलियन डॉलर (लगभग ₹17 करोड़) की धनराशि दी थी। इसके अलावा कोलबर्न के एक अमेरिकी सेंटर टॉम उडाल से भी जुड़े होने का आरोप लगाया गया है जो पाकिस्तान का हमदर्द रहा है।

सुपरवाइजर कर रहा था भारत को बदनाम

अली तौकीर शेख स्वयं को एक पर्यावरण और पानी से जुड़े मुद्दों का एक्सपर्ट बताता है। वह कई NGO के साथ काम कर चुका है। अब शेख के भारत विरोधी एजेंडा चलाने के सबूत सामने आए हैं। उसे अपने ट्विटर अकाउंट से भारत की गलत छवि विश्व के सामने पेश करने की कोशिश की थी।

एलिजाबेथ के साथ काम करने वाले शेख ने भारतीय मुस्लिमों की नागरिकता चले जाने उन्हें डिटेंशन सेंटर में भेजे जाने जैसी अफवाह फैलाई जाएँगी।

शेख ने लव जिहाद और तबलीगी जमात के मामलों पर भी जहर फैलाया था। उसने दिल्ली दंगों का मामला संसद में उठाने पर कॉन्ग्रेस सांसद गौरव गोगोई की तारीफ़ भी की थी। इसको लेकर उसने एक ट्वीट किया था। अली शेख इसके अलावा और भी कई भारत विरोधी ट्वीट कर चुका है।

उसने बांग्लादेशी घुसपैठियों के भारत में घुसने को समस्या मानने से इनकार किया था। उसने दावा किया था कि भाजपा इसे हिन्दू-मुस्लिम विवाद की तरह पेश कर रही है। अली तौकीर शेख ने लगातार असम से जुड़े मुद्दों पर सरकार या फिर भाजपा के खिलाफ ट्वीट किए थे। जबकि पाकिस्तानी नागरिक होने के चलते इसने उनका कोई सीधा सरोकार नहीं था।

गौरव गोगोई पर भी सवाल

एलिजाबेथ कोलबर्न के अलावा उनके पति गौरव गोगोई को भी CM हिमंता बिस्वा सरमा ने घेरा है। CM बिस्वा सरमा ने बताया था कि 2015 में पाकिस्तानी हाई कमिश्नर अब्दुल ने गौरव गोगोई को बुलाया था। गौरव गोगोई इस मुलाक़ात में अपने साथ 50-60 छात्रों को लेकर गए थे। CM सरमा ने पूछा है कि तब क्या गौरव गोगोई ने विदेश मंत्रालय से अनुमति ली थी।

CM सरमा ने एक ट्वीट में बताया है कि अब्दुल बासित से मुलाक़ात के कुछ ही दिनों बाद गौरव गोगोई ने भारत के कोस्ट गार्ड के विषय में कई प्रश्न पूछे थे। गौरव गोगोई ने पूछा था कि कोस्ट गार्ड कौन से नए राडार स्टेशन स्थापित कर रहा है और कौन सर्विलांस के साजोसामान खरीद रहा है। उन्होंने इसे सिर्फ एक संयोग मानने से इनकार किया है।

CM सरमा ने इन प्रश्नों की टाइमिंग को लेकर प्रश्न उठाए हैं। MP गौरव गोगोई के NGO के एक लेख में बांग्लादेशी घुसपैठियों पर दया दिखाने की बात कही गई थी। इसमें BSF पर मानवाधिकार उल्लंघन करने की बात कही गई थी। इसको लेकर भी प्रश्न उठे हैं।

वहीं लोकसभा में कॉन्ग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया है और कहा है कि वह ऐसे आरोपों पर कानूनी कार्रवाई करने वाले हैं। उन्होंने कहा था कि अगर उनकी पत्नी ISI एजेंट हैं तो वह स्वयं R&AW के एजेंट हैं।

BJP ने दिया मौका, चायवाला बन गया रायगढ़ का मेयर: छत्तीसगढ़ निकाय चुनावों में भाजपा की शानदार जीत; 10 नगर निगम और 36 नगरपालिका पर हुआ कब्जा

छत्तीसगढ़ की नगर निकाय चुनावों में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा ने राज्य के सभी 10 नगर निगम चुनावों में जीत हासिल करके कॉन्ग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है। वहीं, नगरपालिका परिषद और नगर पंचायतों में भी भगवा आगे है। भाजपा ने कॉन्ग्रेस को पछाड़कर रायगढ़ नगर निगम का चुनाव भी जीता है। यहाँ से चाय का दुकान चलाने वाले भाजपा के मेयर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान जीते हैं।

जीवर्धन चौहान ने कॉन्ग्रेस के प्रत्याशी जानकी काटजू को 34,000 वोटों के भारी अंतर से हराया है। जीवर्धन चौहान ने जीत का श्रेय रायगढ़ की जनता को दिया है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और रायगढ़ विधायक एवं राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी को धन्यवाद दिया, जिनकी वजह से उन्हें चुनाव लड़ने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि वे रायगढ़ के महापौर के रूप में विकास का काम करेंगे।

चुनाव जीतने के बाद भी जीवर्धन सिंह चौहान अपनी दुकान में लोगों को चाय पिला रहे हैं। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री जीवर्धन ने कहा कि वे पहले भी चायवाला थे और अब भी चायवाला बनकर लोगों के बीच रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे अपनी दुकान में रहकर ही लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और उसका समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि वे रायगढ़ में मूलभूत सुविधाओं की कमी नहीं होने देंगे।

नगर निगमों में जीतने वाले उम्मीदवारों की सूची (साभार: दैनिक भास्कर)

जीवर्धन चौहान की जीत पर ओपी चौधरी कहा कि रायगढ़ की जनता जनार्दन का आशीर्वाद मिलने का पूर्ण विश्वास था। पिछले एक वर्ष में लोगों ने राज्य में विकास की नई राजनीति को देखा है। चाय का ठेला चलाकर ईमानदारी से जीवन-यापन करने वाले जीवर्धन चौहान और भाजपा पार्षदों को जनता ने जो आशीर्वाद दिया है, उसे हृदय से स्वीकार करते हुए भाजपा लोगों की आशाओं के अनुरूप कार्य करती रहेगी।

बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान जीवर्धन चौहान के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जमकर प्रचार किया था। इसके साथ ही अलग-अलग समय पर दोनों बड़े नेताओं ने जीवर्धन चौहान के ठेले पर चाय भी बनाई थी और लोगों को पिलाया था। इसके कारण चुनाव से पहले ही रायगढ़ के मेयर (महापौर) उम्मीदवार घोषित हो चुके जीवर्धन चौहान भारी मतों से जीते।

नगरपालिका के उम्मीदवारों की सूची (साभार: दैनिक भास्कर)

रायगढ़ के नगर निकाय चुनाव में भाजपा को 33 वार्डों में जीत मिली है। वहीं, कॉन्ग्रेस 12 वार्डों में सिमट कर रह गई है। एक वार्ड में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। इसके साथ ही 2 निर्दलीय भी जीते हैं। रायगढ़ में करीब 69.68 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहाँ मेयर के लिए 7 और वार्ड पार्षद के लिए 144 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे।

रायपुर में भाजपा ने 15 साल बाद वापसी की है। भाजपा ने नगर निगम की सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, 49 नगरपालिका में 36 पर भाजपा ने जीत हासिल की है, जबकि 7 में कॉन्ग्रेस, 1 में AAP और 5 निर्दलीय जीते हैं। बता दें कि 10 नगर निगमों में मेयर और पार्षदों के साथ 49 नगरपालिका और 114 नगर पंचायतों समेत 173 नगरीय निकायों के अध्यक्ष और पार्षद के चुनाव हुए हैं।

शब-ए-बारात की रात दिल्ली के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर मुस्लिम भीड़ ने मचाया हुड़दंग: गेट फांदकर निकलने की वीडियो वायरल, सवाल उठने पर DMRC ने दी पूरी जानकारी

दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि नमाजी टोपी पहने मुस्लिम किशोर और युवाओं सहित भीड़ मेट्रो स्टेशन पर हुड़दंग मचा रही है। वे एग्जिट गेट पर टोकन या मेट्रो कार्ड स्वैप किए बिना ही उसे फाँदकर क्रॉस कर रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाया है। इसके बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बयान जारी किया है।

दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा की जिम्मेदारी सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) के पास है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग CISF पर भी सवाल उठा रहे हैं। वहीं, DMRC ने कहा, “कुछ यात्रियों द्वारा एएफसी गेट को कूदकर बाहर निकलने के बारे में सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वायरल वीडियो के संदर्भ में डीएमआरसी यह सूचित करना चाहता है कि उक्त घटना 13 फरवरी 2025 की शाम को मैजेंटा लाइन पर जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन की है।”

DMRC ने आगे कहा, “कुछ यात्रियों द्वारा एएफसी गेट को कूदकर बाहर निकलने के कारण कुछ समय के लिए यात्रियों की अस्थायी भीड़ उमड़ पड़ी थी। ऐसे यात्रियों को परामर्श देने के लिए सुरक्षाकर्मी और अन्य कर्मचारी पर्याप्त रूप से मौजूद थे और स्थिति कभी भी नियंत्रण से बाहर नहीं हुई। बल्कि, यह एएफसी गेट पर अचानक भीड़ उमड़ने के कारण कुछ यात्रियों की क्षणिक प्रतिक्रिया थी।”

कहा जा रहा है कि यह वीडियो 13 फरवरी 2025 शब-ए-बारात की रात 11:22 बजे का है। इसे मैजेंटा लाइन पर जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर रिकॉर्ड किया गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, DMRC बताया कि एक ही समय पर दो ट्रेनें स्टेशन पर आ गईं, जिससे भीड़ बढ़ गई और एग्जिट गेट पर भीड़ जमा हो गई। एग्जिट गेट पर प्रेशर बढ़ने के कारण उसने अस्थायी रूप से काम करना बंद कर दिया।

अधिकारियों के मुताबिक, इस स्थिति में यात्रियों को पास के साइड गेट से बाहर निकलने की अनुमति दी गई थी। हालाँकि, कुछ यात्रियों ने जल्दबाजी में AFC (ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन) गेट को फाँदकर बाहर जाने का प्रयास किया। कुछ देर के बाद स्टेशन पर सामान्य स्थिति बहाल हो गई। किसी तरह की अफरातफरी या हिंसा नहीं हुई। अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

सत्ता जाते ही बढ़ी अरविंद केजरीवाल की मुश्किल, ‘शीशमहल’ में किए भ्रष्टाचार की होगी पड़ताल: CVC ने दिए जाँच के आदेश, BJP नेता ने 2024 में दी थी शिकायत

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ‘शीशमहल’ को रेनोवेट कराने में हुए भ्रष्टाचार मामले में केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा जाँच के आदेश दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, इस मामले में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) को विस्तृत जाँच करने को कहा गया है।

बता दें कि इस मामले में शिकायत भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता द्वारा दायर की गई थी। 14 अक्टूबर 2024 को गुप्ता ने केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित पूर्व आवास पर अवैध निर्माण के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी।

बीजेपी नेता ने आरोप लगाए थे कि केजरीवाल ने 40,000 वर्ग गज (8 एकड़) में फैली एक आलीशान हवेली (‘शीश महल’) बनाने के लिए भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन किया। शिकायत में इस बात पर प्रकाश डाला गया कि राजपुर रोड पर प्लॉट नंबर 45 और 47 (पहले टाइप-वी फ्लैट में वरिष्ठ अधिकारियों और न्यायाधीशों के आवास थे) और दो बंगलों (8-ए और 8-बी, फ्लैग स्टाफ रोड) सहित सरकारी संपत्तियों को ध्वस्त कर दिया गया और नए आवास में मिला दिया गया।

16 अक्तूबर को सीवीसी ने इस मामले में शिकायत दर्ज की और गंभीरता से मामले की जाँच शुरू की। 5 नवंबर 2024 को CVC ने CPWD (केंद्रीय लोक निर्माण विभाग) को विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। CPWD द्वारा प्रस्तुत प्रारंभिक तथ्यात्मक रिपोर्ट के आधार पर (जिसमें कहा गया था कि 40,000 वर्ग गज (8 एकड़) में फैली इस हवेली के निर्माण में नियमों का उल्लंघन हुआ है) CVC ने 13 फरवरी 2025 को विस्तृत जाँच करने का आदेश दिया।

इस विस्तृत जाँच में यह देखा जाएगा कि क्या नवीनीकरण में खर्च की गई राशि वैध थी या नहीं, और क्या इसमें कोई वित्तीय अनियमितताएँ थीं। विजेंद्र गुप्ता ने दूसरी शिकायत में भी ‘फिजूलखर्ची‘ और ‘बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता’ का आरोप लगाया था। ये शिकायत शिकायत 21 अक्तूबर 2024 को दर्ज कराई गई थी।

जर्मनी जाकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लगाई पश्चिमी देशों की क्लास, दो टूक बोले- हमारा लोकतंत्र खतरे में नहीं, अपना मॉडल न थोपें

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पश्चिमी देशों को लोकतंत्र को लेकर आइना दिखाया और कहा भारत में यह समय के साथ और भी जीवंत होते जा रहा है। उन्होंने ‘खतरे में लोकतंत्र’ की बात करने वाले पश्चिमी देशों पर बांग्लादेश का लिए बिना कटाक्ष किया। विदेश मंत्री ने कहा कि पश्चिम ने ग्लोबल साउथ में गैर-लोकतांत्रिक ताकतों को प्रोत्साहित किया। वे बाकी दुनिया पर अपने लोकतंत्र का मॉडल थोपने में लगे रहते हैं।

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि पश्चिमी देशों को भी पश्चिम के बाहर के सफल मॉडलों को अपनाना चाहिए। उन्होंने मतदान के दौरान अंगुली पर लगी स्याही को दिखाते हुए कहा, “हमारे लिए लोकतंत्र केवल एक सिद्धांत नहीं, बल्कि एक डिलीवर किया गया वादा है।” उन्होंने पश्चिमी देशों को बताया कि बीतते समय के साथ भारत में लोकतंत्र और भी जीवंत होते जा रहा है।

जयशंकर ने कहा, “भारत ने आजादी के बाद लोकतंत्र को इसलिए अपनाया, क्योंकि यह हमारे परामर्शात्मक (consultative) और बहुलवादी (pluralistic) समाज के मूल्यों से मेल खाता था।” पश्चिमी देशों की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि अतीत में पश्चिम ने लोकतंत्र को सिर्फ अपने तक सीमित रखा और ग्लोबल साउथ में गैर-लोकतांत्रिक शक्तियों को समर्थन दिया।

जयशंकर ने शुक्रवार (14 फरवरी 2025) को जर्मनी की राजधानी म्यूनिख में आयोजित सुरक्षा सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान कुछ वक्ताओं ने दुनिया में लोकतंत्र का भविष्य खतरे में बताया। हालाँकि, भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर ने इसे खारिज कर दिया और कहा, “मैं लोकतंत्र को लेकर आशावान हूँ। मैं अभी अपने राज्य के चुनाव में हिस्सा लेकर आया हूँ।”

उन्होंने आगे बताया, “बीते साल हमारे देश में राष्ट्रीय चुनाव हुए और कुल मतदाताओं में से करीब दो तिहाई ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।” उन्होंने अंगुली पर मतदान वाली स्याही को दिखाते हुए कहा, “मैं एक अपेक्षाकृत निराशावादी पैनल में आशावादी व्यक्ति हूँ। मैं अपनी अंगुली उठाकर शुरू करूँगा। इसे बुरा मत मानिएगा। जो निशान आप मेरे नाखून पर देख रहे हैं, वह अभी-अभी हुए मतदान का निशान है।”

जयशंकर ने बताया कि राष्ट्रीय चुनावों में लगभग 90 करोड़ मतदाताओं में लगभग 70 करोड़ मतदाताओं ने मतदान किया। उन्होंने बताया, “हम एक ही दिन में इन सभी वोटों की गिनती करते हैं। जब परिणाम घोषित होता है तो कोई भी उस पर विवाद नहीं करता। हम अच्छे से मतदान कर रहे हैं और हमारे लोकतंत्र की दिशा के बारे में आशावादी हैं।

इससे जुड़ा तर्क देते हुए उन्होंने कहा, “आधुनिक युग में जब से हमने मतदान करना शुरू किया है, तब से लेकर आज जो मतदान हो रहा है, उसमें 20 प्रतिशत अधिक लोग मतदान कर रहे हैं। इसलिए, पहला संदेश यह है कि लोकतंत्र पर कोई संकट नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के लिए चुनौतियाँ भी हैं। अलग-अलग देशों में हालात अलग-अलग हैं, लेकिन कई देशों में लोकतंत्र अच्छे से काम कर रहा है।

वक्ताओं में शामिल अमेरिकी सीनेटर एलिसा स्लोटकिन ने कहा कि लोकतंत्र ‘खाने की मेज पर भोजन नहीं रखता’। इस पर जयशंकर ने कहा कि भारत 80 करोड़ लोगों को पोषण सहायता देता है। उन्होंने कहा कि दुनिया के कुछ ऐसे हिस्से हो सकते हैं जहाँ ऐसा नहीं होता हो, लेकिन कुछ ऐसे हिस्से भी हैं, जहाँ ये सब हो रहा है और इनमें भारत भी शामिल है।

महाकुंभ पर फर्जी जानकारी फैलाने वालों की खैर नहीं, अब तक 54 सोशल मीडिया अकॉउंटस् पर FIR दर्ज: CM योगी के निर्देश पर UP पुलिस कर रही सख्ती से निगरानी

महाकुंभ पर फर्जी जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ सीएम योगी आदित्यनाथ सख्त हैं। उनके निर्देश पर यूपी पुलिस सोशल मीडिया पर 24*7 नजर बनाए हुए है। इसी कारण से कुंभ को लेकर झूठ फैलाने के 54 सोशल मीडिया अकॉउंट्स पर अब तक कार्रवाई हो चुकी है। 13 फरवरी को भी निगरानी के दौरान दो भ्रामक वीडियोज के बारे में पता चला। एक मिस्र से थी और एक पटना से। दोनों को दिखाकर महाकुंभ को बदनाम करने का प्रयास हो रहा था।

मिस्र की वीडियो को दिखाकर बताया जा रहा था कि मिस्र में बहुत भीषण आग लग गई है। घटना में 40-50 वाहन भी जल गए हैं, लेकिन जब जाँचा गया तो वीडियो साल 2020 में कायरो के पाइपलाइन अग्निकांड के दौरान रिकॉर्ड की गई थी।

इस झूठ को फैलाने वालों में ‘इंडिया विद कॉन्ग्रेस’ नाम का एक्स हैंडल भी शामिल है। इसके अलावा हरिंद्र राव, अनिल पटेल, विशाल बाबू, नेमी चंद, सिफा बदौरिया और हेलो प्रयागराज जैसे अकॉउंट शामिल हैं।

इसके अलावा पटना वाली वीडियो को साझा करके ऐसे दिखाया गया जैसे राष्ट्रवादी लोग कुंभ में आर्मी जवानों के ऊपर चप्पल फेंक रहे हैं। हकीकत जबकि ये है कि ये वीडियो पुष्पा-2 के लॉन्च के दौरान एक इवेंट में शूट किया गया था। इस मामले में भी 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दायर हो गया है।

इनमें इंद्रजीत बराक, सुनील, निहाल, निहाल शेख, डिंपी, सत सेवा, संदेश वाटक न्यूज, लोकेश मीणा, राज सिंह चौधरी, युनूस आलम, अमीनुद्दीन सिद्दीकी, अरविंद यादव अहिरवाल, शिवम कुमार कुशवाहा, जैन रेणु, अमित कुमार नाम के सोशल मीडिया यूजर्स का नाम है।

बता दें कि इससे पहले नेपाल की एक वीडियो को साझा करके भ्रम फैलाया गया था कि महाकुंभ में हुई भगदड़ के बाद शव लावारिस पड़े हैं। वहीं 9 फरवरी को भी धनबाद की वीडियो शेयर करके ऐसे ही झूठा दावा किया गया कि उत्तर प्रदेश पुलिस अपने लापता रिश्तेदारों की तलाश कर रहे तीर्थयात्रियों की पिटाई कर रही है। 12 फरवरी को भी वर्ष 2021 में गाजीपुर में मिले शवों की तस्वीरों को महाकुंभ से जोड़ने वाले 7 अकॉउंट पर एक्शन लिया गया था।

अब पुलिस ऐसी ही फर्जी जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ एक्शन ले रही है। लोगों से भी आग्रह किया जा रहा है कि वे सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक स्रोतो पर ही भरोसा करें और असत्यापित सामग्री को साझा करने से बचें।

सोनिया गाँधी के खास अहमद पटेल के बेटे ने कॉन्ग्रेस का झटका हाथ, BJP में जाने के लग रहे कयास: सीट न मिलने पर बढ़ा विवाद, बोले- मुझे पार्टी में हर कदम पर रोका गया

सोनिया गाँधी के राजनीतिक सलाहकार रहे कॉन्ग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल के बेटे फैसल अहमद पटेल ने पार्टी से दूरी बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वे अपने दिवंगत अब्बू के पदचिह्नों पर चलने की कोशिश की, लेकिन उनके हर कदम को पार्टी द्वारा रोक दिया जा रहा है। उन्होंने घोषणा की है कि अब उन्होंने कॉन्ग्रेस के लिए काम करना बंद करने का निर्णय लिया है।

फैसल पटेल पिछले साल के लोकसभा चुनावों में गुजरात की भरूच सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन कॉन्ग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया। इसको लेकर वे पार्टी से नाराज हैं। बता दें कि उनके पिता अहमद पटेल कॉन्ग्रेस में काफी प्रभावशाली थे। वे सांसद रहने के साथ-साथ कॉन्ग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और सोनिया गाँधी के राजनीतिक सचिव भी थे। नवंबर 2020 में उनका निधन हो गया था।

अहमद पटेल के बेटे फैसल अहमद पटेल ने सोशल मीडिया साइट X (पूर्व में ट्विटर) पर घोषणा की, “बहुत दुख और पीड़ा के साथ मैंने कॉन्ग्रेस के लिए काम करना बंद करने का फैसला किया है। यह कई सालों तक एक कठिन यात्रा रही है। मेरे दिवंगत पिता अहमद पटले ने अपना पूरा जीवन देश, पार्टी और गाँधी परिवार के लिए काम करते हुए दिया था।”

गुजरात कॉन्ग्रेस को झटका देते हुए उन्होंने आगे कहा, “मैंने उनके पदचिह्नों पर चलने की कोशिश की, लेकिन हर कदम पर मुझे रोका गया। मैं मानवता के लिए हरसंभव तरीके से काम करना जारी रखूँगा। कॉन्ग्रेस पार्टी हमेशा की तरह मेरा परिवार रहेगी। मैं कॉन्ग्रेस के सभी नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ, जिन्होंने मेरा समर्थन किया।”

कयास लगाए जा रहे हैं कि फैसल पटेल भाजपा में जा सकते हैं। लोकसभा चुनावों से पहले उन्होंने गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल से मुलाकात भी की थी। अहमद पटेल के निधन के बाद फैसल पटेल और उनकी बहन मुमताज कॉन्ग्रेस में सक्रिय हैं। दिल्ली चुनावों में मुमताज प्रचार भी कीं, लेकिन फैसल ने दूरी बनाए रखी। राजनीतिक हलकों में मुमताज को अहमद पटेल के वारिस के तौर पर देखा जाता है।

बता दें कि फैसल पटेल और कॉन्ग्रेस के बीच अनबन साल 2024 में शुरू हुई थी। इसके पीछे की वजह उनके पिता की भरूच सीट थी। कॉन्ग्रेस उनके पिता अहमद पटेल की भरूच लोकसभा सीट अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को दे दी थी। दरअसल, सीट शेयरिंग फॉर्मूले के तहत कॉन्ग्रेस ने INDI गठबंधन की सहयोगी AAP को भरूच और भावनगर सीट दी थी।

उस समय फैसल पटेल ने नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने मीडिया के सामने कहा था कि वह किसी भी हालत में लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा था कि अगर उन्हें टिकट मिलता तो कॉन्ग्रेस यह सीट जीत सकती थी, क्योंकि पिता के देहांत के बाद उन्होंने यहाँ काफी मेहनत की है। उन्होंने यह भी कहा था कि भरूच से उनका पारिवारिक लगाव है। वे अपने पिता की सीट को ऐसे जाने नहीं दे सकते। 

उमर खालिद को जमानत नहीं मिली… क्योंकि कपिल सिब्बल चाहते ही नहीं थे: डीवाई चंद्रचूड़ ने बता दी कोर्ट में पचड़े डालने वाली बात, लगाई OpIndia के विश्लेषण पर मुहर

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ का बरखा दत्त ने 13 फरवरी 2025 को एक इंटरव्यू लिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने उमर खालिद की बेल का मुद्दा उठाया। उन्होंने सवाल पूछा कि क्या उमर खालिद जैसे मामलों में पूर्व सीजेआई को कोई अफसोस होता है कि इनमें समय के भीतर क्यों कार्रवाई नहीं हुई। यह सुन डीवाई चंद्रचूड़ ने बरखा दत्त को करारा जवाब दिया।

उन्होंने उमर खालिद के मामले को ‘विशेष’ कहा और साफ किया कि ये विशेष ‘खूबियों’ वाला नहीं है। उन्होंने बताया कि उमर खालिद को जो बेल नहीं मिली है उसकी वजह कोई और नहीं बल्कि खुद उमर खालिद और उनके वकील हैं जिन्होंने कोर्ट में बेल याचिकाएँ लंबित रहने के दौरान ही कम से कम 7 बार मामले में एडजर्न कराया।

याद दिला दें कि फरवरी 2024 में ऐसा हुआ था। उमर खालिद की बेल याचिका सुप्रीम कोर्ट की बेंच के पास पहुँची, लेकिन बाद में कपिल सिब्बल ने उसे वापस ले लिया ये कहते हुए कि परिस्थितियों में थोड़ा बदलाव हुआ है और वो ट्रायल कोर्ट के समक्ष नए सिरे से जमानत की माँग करेंगे।

इसी तरह उन्होंने 2023 में किया था और तब तो पूरी लेफ्ट लॉबी ये साबित करने पर जुट गई थी कि सुप्रीम कोर्ट ही उमर खालिद की याचिका पर सुनवाई नहीं कर रहा है। द वायर जैसे संस्थान उमर खालिद के अब्बा (पूर्व में सिमी आतंकी) का इंटरव्यू ले रहे थे। विदेशी वामपंथी आउटलेट्सस द्वारा प्रपंच फैलाया जा रहा था कि उमर खालिद मुस्लिम होने की सजा भुगत रहा है और अपने देश में इसे हवा दे रहे थे वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण जैसे लोग।

ऑपइंडिया ने पहले ही किया था खुलासा

उस समय ऑपइंडिया ने आपको इस पूरे खेल से बारे में विस्तार से समझाया था जिसकी पुष्टि आज पूर्व जस्टिव डीवाई चंद्रचूड़ द्वारा भी कर दी गई है। हमने आपको पुराने लेख में जानकारी दी थी कि उमर खालिद मामले में कोर्ट द्वारा देर की ही नहीं जा रही, ये सारा विलंब याचिका डालने और फिर उसे वापस लेने में चक्कर में हो रहा है।

संक्षेप में बताएँ तो सत्र न्यायालय मे 8 माह के भीतर ही खालिद की याचिका खारिज की थी, फिर हाईकोर्ट ने 6 महीने में। इसके बाद वो जब सुप्रीम कोर्ट गया तो 14 में से 7 बार मामला उसके वकील के कारण स्थगित हुआ

केस को कैसे घुमाया गया

दरअसल, 31 अक्टूबर 2023 को जब उमर खालिद का मामला जस्टिस अनिरुद्ध बोस और बेला त्रिवेदी के पास पहुँचा उसी के बाद कपिल सिब्बल द्वारा कोर्ट की कार्यवाही स्थगित करने का भी सिलसिला शुरू हो गया था। जजों ने इस दौरान  खालिद की जमानत याचिका को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के प्रावधानों की संवैधानिकता को चुनौती देने वाले अन्य मामलों के साथ जोड़ दिया था।

29 नवंबर 2023 को इन मामलों के याचिकाकर्ताओं द्वारा फिर मामले को डी-टैग करने की बात सामने आई। आगे पता चला कि प्रशांत भूषण चाहते हैं कि इस मामले की सुनवाई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ करें। हालाँकि, एक अन्य मामले में जवाब देते हुए डीवाई चंद्रचूड़ ने यह साफ कह दिया था-  “अगर मामला किसी जज के सामने सूचीबद्ध है, तो जज ही फैसला लेंगे। मैं कुछ नहीं कहूँगा।“

केस को एएसजी और कपिल सिब्बल की अनुपलब्धता के कारण पहले जनवरी 2024 तक के लिए टाला गया। फिर एएसजी के मौजूद न होने के कारण इसे 17 जनवरी 2024 तक के लिए और फिर कपिल सिब्बल के ही अनुरोध पर इसे 24 जनवरी 2024 तक बढ़ाया। धीरे-धीरे मामला 14 फरवरी तक खिंचा और जब जमानत याचिका पर सुनवाई शुरू हुई तो सिब्बल ने जमानत याचिका ही वापस ले ली।

पूर्व CJI ने उठाया का जवाब

पूरी टाइमलाइन से साफ था कि उमर खालिद के मामले में सुनवाई के लिए कपिल सिब्बल ‘फोरम शॉपिंग’ के जरिए अपनी किस्मत आजमा रहे थे। खुद बरखा दत्त ने जब डीवाई चंद्रचूड़ से सवाल किया तो उन्होंने ये कहते हुए शुरुआत की थी कि डीवाई चंद्रचूड़ दोनों पक्षों (वामपंथी और दक्षिणपंथी) को जमानत देने के दावे करते हैं, जिसे सुन साफ पता चलता है कि आखिर क्यों कपिल सिब्बल, प्रशांत भूषण चाहते थे कि मामला कहीं और नहीं बल्कि डीवाई चंद्रचूड़ द्वारा सुना जाए। बरखा दत्त के साथ बातचीत में पूर्व सीजेआई ने मुद्दे पर गहराई से बात की और कपिल सिब्बल का नाम लिए बिन पूछा कि वह अदालत के समक्ष मामले पर बहस करने में अनिच्छुक क्यों थे और इसके बजाय, बार-बार स्थगन की माँग कर रहे थे?

(जानकारी- फ़ोरम शॉपिंग तब होती है जब कोई पक्ष किसी ऐसे न्यायालय या न्यायक्षेत्र को चुनता है जिसके बारे में उन्हें लगता है कि वह उनके पक्ष मेैं फैसले दे सकते हैं।)

नोट- यह लेख नुपूर जे शर्मा द्वारा अंग्रेजी में लिखे गए आर्टिकल पर आधारित है। आप उनके मूल लेख को इस लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं। इसके अलावा इस मुद्दे पर ऑपइंडिया द्वारा किया गया खुलासा यहाँ क्लिक करके पढ़ सकते हैं।

रेशमा खान: 10वीं फेल लेकिन सेक्स रैकेट नेटवर्क मार्केटिंग मॉडल वाला – नौकरी के बहाने होटल में करवाती थी रेप, फिर धंधा के लिए करती थी मजबूर, गोरखपुर की चौंकाने वाली कहानी

गोरखपुर के रामगढ़ताल इलाके में 31 दिसंबर 2024 एक किशोरी से हुए सामूहिक दुष्कर्म के बाद पुलिस जाँच में एक सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था। इसके बाद कई किशोरियाँ सामने आईं। इस मामले में 10 जनवरी को शाहपुर थाने में कैंपियरगंज की किशोरी ने और 13 जनवरी को देवरिया की किशोरी ने केस दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले की जाँच की तो इस सिडिकेंट का परत दर परत खुलकर सामने आ गया। इसका मास्टरमाइंड रेशमा खान निकल कर सामने आई है।

दरअसल, गोरखपुर के गीता वाटिका में एक हुक्का बार में इन किशोरियों के साथ बलात्कार हुआ था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने होटल के मालिक अनिरुद्ध ओझा, उसकी पत्नी रुचि ओझा, नितिन गौड़ और आदित्य मौर्या को गिरफ्तार कर लिया। अनिरुद्ध ओझा ने नितिन और आदित्य के साथ मिलकर 12 साल की किशोरी से सामूहिक बलात्कार किया था। किशोरी अपने सहेलियों के साथ वहाँ आई थी।

पुलिस ने इस हुक्का बार में जाँच की तो यहाँ से कई युवक-युवतियाँ पकड़ में आईँ। इसके साथ ही यहाँ मादक पदार्थों के सेवन की बात भी सामने आई। बाद में पुलिस ने तीनों आरोपितों को पकड़ लिया। बाद में हुक्का बार के मालिक अनिरुद्ध ओझा की पत्नी रुचि और उसके जीजा का नाम इस मामले में सामने आया। जाँच के दौरान यहाँ देह व्यापार का भी मामला सामने आया।

जाँच में यह भी सामने आया कि अनिरुद्ध ओझा का हुक्का बार बिना नक्शा पास कराए बिल्डिंग में चल रहा। पुलिस ने जाँच शुरू की तो देह व्यापार में शामिल कई दलालों के नाम भी सामने आए। पुलिस ने आरोपितों के मोबाइल की जाँच के बाद 30 जनवरी को तीन दलालों को गिरफ्तार कर लिया। ये लड़कियों को ब्लैकमेल कर होटलों में भेजते थे। बाद में एक नाम फ्लाइ इन

ये लोग नाबालिग लड़कियों को नौकरी का झाँसा देकर बुलाते थे और फिर दोस्ती करके पार्टी करते थे। उस दौरान उन्हें नशा देकर दुष्कर्म करते थे। फिर बाद में ब्लैकमेल करके उन्हें देह व्यापार में ढकेल देते थे। काम करने का उनका यही तरीका था। इस काम में रेशमा खान और उसकी सहयोगी मुस्कान और श्रेय शुक्ला शामिल थे। बाद में पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया तो इनका काम करने का तरीका देखकर पुलिस भी चौंक गई।

22 साल की रेशमा खान ही वो लड़की है जो दूसरी लड़कियों को बहलाकर उन्हें हुक्का बार और होटलों तक लाती थी और देह व्यापार में धकेलती थी। रेशमा खान हुक्का बार के मालिक अनिरुद्ध ओझा से जुड़ी थी। वहीं, मुस्कान और श्रेय शुक्ला शाहपुर स्थित जेनिस बॉटल रेस्टोरेंट के हुक्का बार में देह व्यापार से संबंधित ग्राहकों को तय कमरों में पहुँचाते थे। इसके बदले दोनों को रोजाना 700 रुपए मिलते थे।

बाद में एक चौथी लड़की ने अनिरुद्ध और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। लड़की ने आरोप लगाया कि अनिरुद्ध की पत्नी भी इसमें मदद करती थी। वह लड़कियों को देह व्यापार के लिए अलग-अलग जगहों पर लेकर जाती थी। इसके बदले में उसे 4000 रुपए दिए जाते थे। मना करने पर हत्या की धमकी दी जाती थी। इसमें एक नाम और जुटा होटल फ्लाई इन के मालिक अनुराग सिंह का।

पुलिस जाँच में पता कि रेशमा खान शाहपुर के गीता वाटिका स्थित ‘जेनिस बॉटल रेस्टोरेंट’ के हुक्का बार में सक्रिय थी। वह यहाँ आने वाली लड़कियों पर नजर रखती, उनकी परेशानियों और कमजोरियों को समझकर उन्हें जाल में फँसाती थी। उसने देह व्यापार का अपना एक नेटवर्क खड़ा कर लिया था, जो बेहद संगठित था। इस मामले में रेशमा खान सहित अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जाँच में यह बात सामने आई है कि रेशमा ने अब तक 300 लड़कियों को इस गंदे धंधे में धकेल चुकी है। वह नेटवर्क मार्केटिंग की तरह इस धंधे को ऑपरेट करती थी। वह जिस लड़की को देह व्यापार में धकेलती थी, उसके सामने यह प्रस्ताव रखती थी कि वह कोई दूसरी लड़की तो लाती है तो उसे कमीशन मिलेगा। इसके अलावा, वह लड़की जिस ग्राहक के पास जाएगी, उसका एक हिस्सा उसे मिलेगा।

धीरे-धीरे उसने इस धंधे को गोरखपुर के आसपास के जिलों में भी फैला दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, वह नौकरी दिलाने के लिए इंटरव्यू के बहाने लड़कियों को होटल में बुलाती थी। फिर नशा देकर उनका रेप करवाती थी। इस दौरान लड़कियों का अश्लील वीडियो बना लिया जाता था। जो लड़की देह व्यापार के लिए तैयार नहीं होती थी, उसे धमकी दी जाती थी कि उसकी अश्लील तस्वीर उसके परिवार को भेज दी जाएगी।

डर और शर्म-लाज से लड़कियाँ उसके चंगुल में फँस जाती थीं। फिर उनके सामने कमीशन की बात रखी जाती थी। जब गिरोह को ग्राहक नहीं मिलते थे तो लड़कियों पर ग्राहक लाने का दबाव डाला जाता था। उन्हें लालच दिया जाता था कि रिफरेंस से ग्राहक लाने पर 30 प्रतिशत कमीशन दिया जाएगा। लड़कियों की डिलिंग मोबाइल और व्हाट्सएप के जरिए होती थी और सुंदरता के आधार पर रेट तय होते थे।

रेशमा 14 साल की उम्र में इस धंधे में आ गई थी। वह 10वीं फेल है, लेकिन लग्जरी लाइफ जीती है। रेशमा खान का नेटवर्क गोरखपुर के अलावा देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, मऊ, बलिया, आजमगढ़, बस्ती, सिद्धार्थनगर के ज्यादातर होटलों तक है। वह रिसेप्शन पर बैठी महिलाओं के संपर्क में रहती थी। उनके जरिए ही ग्राहकों तक लड़कियाँ भेजती थीं।

रेशमा खान ने पूछताछ में बताया कि करीब 3 साल पहले वह जीनस बाटल रेस्टोरेंट के मालिक अनिरुद्ध ओझा के संपर्क में आई थी। इस रेस्टोरेंट में अनिरुद्ध हुक्का बार भी चलाता था। कहा जा रहा है कि वह ओझा के गिरोह का पहले शिकार बनी थी और बाद में खुद इसकी संचालक बन गई। इसके अलावा, रेशमा कुशीनगर की एक महिला से भी संपर्क में थी।

दैनिक भास्कर ने सोर्स के हवाले से लिखा है कि यही महिला रेशमा खान की मेंटर है। लड़कियों को फँसाने की शुरुआती ट्रेनिंग उसी ने दी है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसके मोबाइल में डिलीट किए गए डेटा को रिकवर करवा रही है। इसके साथ ही अन्य आरोपितों की तलाश भी की जा रही है। रेशमा गोरखपुर के चिलुआताल के फतेहपुर डिहवा गाँव की रहने वाली है।