Home Blog Page 1275

2024 की पहली सुबह इसरो ने भरी XPoSat उड़ान, पृथ्वी की कक्षा में सैटेलाइट स्थापित: न्यूट्रॉन तारों और ब्लैक होल का खोलेगा राज

भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संसथान (ISRO) ने 1 जनवरी, 2024 को सुबह 9:10 बजे अपने रिसर्च सैटेलाईट XPoSAT सैटेलाईट को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अन्तरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। यह सैटेलाईट ISRO के PSLV C-58 रॉकेट से लॉन्च किया गया है। सैटेलाईट को सफलतापूर्वक उसकी कक्षा में स्थापित कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, इस सैटेलाईट को पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित किया गया है। यह सैटेलाईट अन्तरिक्ष में X किरणों के विषय में जानकारी इकट्ठा करेगा। इसके द्वारा भेजी गई जानकारी से ISRO, न्यूट्रॉन तारों और ब्लैक होल के बारे में शोध करेगा। इस तरह के शोध के लिए भेजा जाने वाला यह विश्व का दूसरा सैटेलाईट है।

इस सैटेलाईट में दो पेलोड लगे हैं। एक का नाम POLIX और दूसरे का नाम XSPECT है। यह मिशन 2017 में शुरू हुआ था, इसे लगभग ₹10 करोड़ की लागत में पूरा किया गया है। इस सैटेलाईट को रमन रिसर्च सेंटर ने डिजाइन किया है।

पोलिक्स 8-30 kEV एनर्जी बैंड के बीच की अन्तरिक्षीय ऊर्जा के शोध का काम करेगा। EV का मतलब इलेक्ट्रान वोल्ट होता है। K का मतलब हजार से है। यह किसी इलेक्ट्रान की ऊर्जा मापने का पैमाना है। पोलिक्स के लगभग पाँच वर्ष काम करने की आशा ISRO ने जताई है। इस दौरान यह 40 चमकीले खगोलीय स्रोतों से आने वाली ऊर्जा की जानकारी भेजेगा। यह मध्यम रेंज की खगोलीय X किरणों के शोध के लिए भेजा जाने वाला दुनिया का पहला पेलोड है।

XpoSAT सैटेलाईट, जिसे आज ISRO ने लाँच किया है
XpoSAT सैटेलाईट, जिसे आज ISRO ने लॉन्च किया है

वहीं XSPECT, दूसरे पेलोड POLIX की सहायता करेगा। यह विद्युत्चुम्बकीय किरणें छोड़ने वाले न्यूट्रॉन तारों, जिन्हें पल्सर कहा जाता है, उनके ऊपर शोध करेगा। यह इसके अलावा पोलिक्स से कम ऊर्जा बैंड के अन्य ऊर्जा स्रोतों पर शोध भी करेगा।

ISRO ने यह सैटेलाईट भेजने के लिए PSLV रॉकेट को चुना था। PSLV रॉकेट के DL वेरिएंट ने यह सैटेलाईट कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किए हैं। इस रॉकेट की मुख्य बॉडी पर दो बूस्टर लगे होते हैं जो इसकी रेंज और स्पीड बढाने में मदद करते हैं। इनमें 12 टन ईंधन भरा होता है। यह लगभग 1250 किलो तक के सैटेलाईट ले जाने में सक्षम है। PSLV रॉकेट को सबसे पहले 1993 में सफलतापूर्वक लाँच किया गया था। चंद्रयान भी PSLV के ही जरिए लाँच किया गया था।

22 जनवरी को इबादत गाह भी सजाएँ, मस्जिद में 11 बार करें श्रीराम के नाम का जाप: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक का अनुरोध, कहा- हमारे पूर्वज एक

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इन्द्रेश कुमार ने मस्जिदों में राम नाम का जाप करने की अपील की है। उन्होंने देश के चर्चों से भी यही करने को कहा है।

एक कार्यक्रम में बोलते हुए इन्द्रेश कुमार ने कहा, “मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने अपील की है और मैं दोहरा रहा हूँ कि दरगाहों, मस्जिदों, मकतबों और मदरसों में 11 बार ‘श्री राम जय राम जय जय राम’ का जाप किया जाए।” उन्होंने यह 22 जनवरी, 2023 वाले दिन करने को कहा है, जिस दिन अयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होनी है।

उन्होंने यह बयान कार्यक्रम में एक किताब ‘राम मंदिर, राष्ट्र मंदिर – एक साझा विरासत’ के विमोचन के बाद दिया। उन्होंने कहा, “देश के 99% मुस्लिम और गैर हिन्दुओं का देश से ही नाता है। हमारे पूर्वज एक हैं। इन लोगों ने केवल धर्म ही बदला है देश नहीं।” इन्द्रेश कुमार ने कहा, “हमारे पुरखे भी एक ही थे, हमारी शक्ल सूरत एक जैसी ही है, हमारी पहचान सम्बन्धी आकांक्षाएँ एक समान हैं। हम सभी का भारत से ही संबंध है, हमारा विदेशियों से कोई लेना देना नहीं है।”

इन्द्रेश कुमार ने कहा, “मैं गुरुद्वारों, चर्चों और सभी धार्मिक स्थानों से अपील करता हूँ कि वह 22 जनवरी, 2023 को 11-2 बजे के बीच अपने इबादत गाह और प्रार्थना कक्षों को भव्य रूप से सजाएँ और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को टीवी पर देखें। उन्होंने कहा, “भारत और दुनिया भर में शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए प्रार्थना करें।”

गौरतलब है कि 22 जनवरी, 2023 को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम की तैयारियाँ जोरों पर हैं। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत लगभग 7000 लोग शामिल होंगे।

इसी कार्यक्रम में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, “मर्यादा पुरूषोत्तम राम हमारी आवश्यकता हैं, ताकि हम अपने आने वाले नस्लों के चरित्र का निर्माण कर सकें।” उन्होंने आगे कहा, “यह महत्वपूर्ण नहीं है कि मेरा जन्म किस घर में हुआ। महत्वपूर्ण यह है कि मैं क्या करता हूँ। भारतीय संस्कृति के अनुसार और इस्लाम के अनुसार भी कर्म ही प्रधान है।”

BHU गैंगरेप में गिरफ्तार 3 लोगों को BJP ने किया निष्कासित, योगी सरकार के मंत्री बोले- कहीं का भी हो आरोपित, होगी सख्त कार्रवाई

आईआईटी बीएचयू में 2 माह पहले हुए गैंगरेप मामले में यूपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन आरोपितों का भारतीय जनता पार्टी से कनेक्शन मिलने के बाद पार्टी ने तुरंत उन्हें निष्कासित किया है।

वाराणसी भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने इस मामले पर सामने आकर कहा कि वो मामले से बिलकुल पल्ला नहीं झाड़ रहे। आरोपित भाजपा से थे अगर, तो उन्हें निष्कासित कर दिया गया है। आगे पार्टी के निर्देशानुसार कार्रवाई होगी।

बता दें कि 1 नवंबर 2023 को हुई इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपितों को कल 31 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद इन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहाँ से इन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस को इनके पास से बरामद बुलेट बाइक भी मिली। जानकारी के अनुसार, इनके नाम कुणाल पांडेय, अभिषेक चौहान और सक्षम पटेल हैं। इस गिरफ्तारी पर यूपी सरकार में स्टांप मंत्री रविंद्र जायसवाल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने विपक्ष द्वारा उठाए सवालों पर संज्ञान लेते हुए साफ कहा कि आरोपित कोई हो। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, “आरोपित कहीं का भी हो, कहीं से भी आया हो, बीजेपी की शरण लिया हो, अगर दोषी है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

गौरतलब है कि आईआईटी बीएचयू की एक छात्रा अपने क्लासमेट के साथ 1 नवंबर, 2023 की रात में हॉस्टल से बाहर निकलकर टहल रही थी। इसी दौरान उसके साथ दरिंदगी की बात सामने आई। इस मामले में मजिस्ट्रेट को दिए बयान में तीनों आरोपितों ने बंदूक से पहले डरा धमका कर छात्रा को निर्वस्त्र किया। उसके बाद आरोपितों ने छात्रा का वीडियो बनाया और उसके बाद तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने तीनों आरोपितों के हुलिया के बारे में FIR में विस्तार से बताया था।

इस मामले में आईपीसी की धारा 354(ख), 506 और 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें बाद में गैंगरेप (IPC 376-D) और इलेक्ट्रॉनिक साधनों के जरिए यौन उत्पीड़न (IPC 509) जैसी धाराएँ बढ़ा दी गई थी। ये दोनों धाराएँ पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए गए बयान के बाद बढ़ाई गई थी।

तीनों आरोपितों की गिरफ्तारी करने के लिए काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया था। इन प्रदर्शनों में 5 हजार से अधिक लोग शामिल हुए थे। प्रदर्शनकारियों में बीएचयू के छात्रों के साथ ही स्थानीय लोग भी शामिल हो गए थे। सबने इन पर कार्रवाई की माँग की थी।

राम मंदिर के द्वार से विश्वगुरु बनने की ओर भारत, साध्य और साधन बन ऑपइंडिया का मार्ग प्रशस्त करते पाठक: संपादक का सन्देश – इतिहास का अमिट वर्ष होगा 2024

सुधी पाठको,
सीताराम

2024 के शुरुआती क्षणों में आपसे संवाद स्थापित करने के लिए मुझे इससे उपयुक्त कोई और शब्द नहीं मिल रहा। यद्यपि मैं इस सत्य से अवगत हूँ कि साल/वर्ष/कैलेंडर का बदल जाना कोई दुर्लभ घटना नहीं है। 2023 बीत गया, 2024 आ गया। वह क्षण भी आएगा जब 2024 की यात्रा पूरी हो जाएगी और 2025 आ जाएगा।

लेकिन कुछ वर्ष ऐसे होते हैं जो मानव सभ्यता के इतिहास में अमिट होते हैं। जो किसी राष्ट्र के भविष्य के सैकड़ों सालों का निर्धारण कर चले जाते हैं। जो किसी समाज की सहिष्णुता, धर्मपरायणता और जिजीविषा का परिचायक होते हैं। जो सैकड़ों साल बाद भी किसी राष्ट्र/किसी समाज के लिए मुश्किल क्षणों में प्रेरणा बन जाते हैं। उनको संघर्ष का ताप प्रदान कर जाते हैं। 2024 एक ऐसा ही वर्ष है।

सनातन के इतिहास में 2024 जैसे वर्ष आते रहे हैं। यही कारण है कि दुनिया भर की सभ्यताएँ खंडहर हो गईं, पर हम जीवित हैं। तमाम षड्यंत्रों और बर्बरता को झेलकर भी हम फल-फूल रहे हैं। हम मानव इतिहास का वो अध्याय बन चुके हैं जो अमिट है। ऐसा नहीं है कि 2024 में षड्यंत्रकारी शक्तियों का निर्मूल नाश हो जाएगा, लेकिन 2024 यह निश्चित करके जाएगा कि जब भी षड्यंत्र के बादल घने हो हमारे ज्ञान का प्रकाश उसको चीरकर जगत को अपने प्रकाश से आलोकित करे।

अयोध्या… एक अध्याय

2024 की 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। हिंदुओं के करीब 500 साल के संघर्ष और सर्वोच्च न्यायालय के एक फैसले ने इस क्षण का आना सुनिश्चित कर दिया था। लेकिन 2024 में ही इस क्षण का आना इसे इतिहास का एक अमिट वर्ष बना जाता है।

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा केवल मंत्रोच्चार की प्रक्रिया नहीं है। न ही इसका महत्व धार्मिक कर्मकांड तक सीमित है। यह भारत के स्वाभिमान का प्रतीक है। यह भारत के वैभव का द्वार है। यह वो रास्ता है जो एक लोकतांत्रिक व्यवस्था को उस रामराज की ओर ले जाता है, जो संसार की सबसे आदर्श व्यवस्था है। वह व्यवस्था जिससे भारत विश्वगुरु कहलाया। वह व्यवस्था जो वसुधैव कुटुम्बकम को गढ़ती है। जो सत्यमेव जयते को ज्योति प्रदान करती है।

अयोध्या जी में श्रीराम का विराजमान होना, वह संदेश देती है जो पूरब को पश्चिम से और उत्तर को दक्षिण से जोड़ती है। जिसमें अगड़े-पिछड़े का, रंग का, वर्ण का भेद नहीं है। श्रीराम वह नाम है, जिसका उद्घोष होते ही षड्यंत्रकारी व्याकुल हो उठते हैं। आश्चर्य नहीं है कि प्राण-प्रतिष्ठा से पहले ही इन षड्यंत्रकारी शक्तियों का नकाब उतरने लगा है। वे इस भय से अक्रांत हैं कि 2024 में भारत उनको वही गति प्रदान करेगा जो ताड़का से लेकर रावण तक के हिस्से आया।

2024 आम चुनावों का वर्ष

भारत लोकतंत्र की जिस व्यवस्था में जीता है, उसमें हरेक 5 साल पर आम चुनाव होना ही है। बेमेल राजनीतिक प्रयोगों के कारण कभी-कभी समय पूर्व चुनाव भी हुए हैं। भले आम जनता अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल कर सरकारें 5 साल के लिए चुनती हैं, लेकिन कुछेक चुनाव ऐसे होते हैं जिनका जनादेश अगले कई दशक की दिशा का निर्धारण कर जाते हैं।

2024 का आम चुनाव भी ऐसा ही है। अर्थव्यवस्था हो या खेल, शिक्षा हो या चिकित्सा, समृद्धि हो या खेत-खलिहान, विज्ञान हो या पुराण… पिछले 10 सालों के श्रम से भारत ने अपने लिए जो लक्ष्य निर्धारित किए हैं, उन तक पहुँचने की उसकी गति कैसे होगी, यह 2024 का जनादेश ही निश्चित करेगा। इसलिए 2024 भारत के मतदाताओं के लिए दायित्व बोध का भी वर्ष है।

साध्य और साधन… सब कुछ ऑपइंडिया के पाठक ही

भारत और सनातन विरोधी शक्तियों से वैचारिक संघर्ष के लिए ही ऑपइंडिया आया। अपनी स्थापना के समय से ही इन शक्तियों के निशाने पर हम हैं। इस संघर्ष में आप पाठक ही हमारे साध्य और साधन दोनों बने। यह आपका ही बल है कि ये षड्यंत्रकारी शक्तियाँ हमारा बाल बाँका न कर सकीं। हमने भी 2024 जैसे किसी वर्ष के आगमन के स्वप्न के ही साथ यह यात्रा शुरू की थी। इस वर्ष हम अपने विस्तार के चरण में होंगे। सूचनाओं के कई प्रकल्पों पर कार्य शुरू करेंगे। यह सब कुछ करने का साहस हमें आप पाठकों ने दिया है। इसके लिए संसाधन भी आप पाठक ही देंगे, यह हमारा दृढ़ विश्वास है।

राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त ने लिखा है;

अलक्ष की बात अलक्ष जानें,
समक्ष को ही हम क्यों न मानें?
रहे वहीं प्लावित प्रीति-धारा,
आदर्श ही ईश्वर है हमारा।

हमारे राम जगत को आदर्श पथ पर ले जाएँगे, इन्हीं कामनाओं को साथ आप सबको नूतन वर्ष का अभिनंदन!

पुलवामा हमले से राम मंदिर की तुलना, कॉन्ग्रेसी मंत्री ने रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को बता दिया स्टंट: डैमेज कंट्रोल में जुटे CM सिद्दारमैया बोले – हम मंदिर निर्माण के पक्ष में

कर्नाटक की कॉन्ग्रेस सरकार के योजना और सांख्यिकी मंत्री दशरथैया सुधाकर ने राम मंदिर और पुलवामा हमले को एक बता दिया है। वोटों की राजनीति के लिए वो ये कहने से भी नहीं चूके कि आगामी लोकसभा चुनावों में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए राम मंदिर का निर्माण किया गया है। ये पुलवामा हमले की तरह एक महज एक राजनीतिक स्टंट है।

इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री सिद्दारमैया सरकार के इस मंत्री ने राम मंदिर के लिए दिए अपने दान की भी नुमाइश कर डाली। चित्रदुर्ग में रविवार (31 दिसंबर, 2023) को मीडिया से बात करते हुए मंत्री डी सुधाकर ने भगवान राम के मंदिर प्रोजेक्ट को लेकर पीएम मोदी की सरकार की मंशा पर संदेह जताया है। उन्होंने कहा कि यह ध्यान भटकाने और मतदाताओं का ध्रुवीकरण करने के लिए एक सोची-समझी रणनीति हो सकती है।

वो यही नहीं रूके उन्होंने आगे कहा, “ये सब महज स्टंट हैं। पहले, उन्होंने पुलवामा में दिखाया और अब वे भगवान राम की तस्वीर दिखा कर वही कर रहे हैं। लोग भोले नहीं हैं। हमें दो बार धोखा दिया गया, और मुझे विश्वास है कि हम तीसरी बार धोखा नहीं खाएँगे।” उन्होंने आगे कहा, “यह सच है कि राम मंदिर का उद्घाटन लोकसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में है।

मंत्री सुधाकर ने यह भी दावा किया कि सभी ने भगवान राम मंदिर के निर्माण के लिए दान और ईंटों के प्रतीकात्मक दान कर योगदान दिया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भगवान राम सभी के पूजनीय हैं और भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। कर्नाटक के मंत्री ने आगे कहा, “हम सभी ने भगवान राम मंदिर के निर्माण के लिए धन का योगदान दिया। मैंने दान दिया, रघुराम ने योगदान दिया और हमने ईंटें भी दान कीं। इन सभी में भगवान राम पूजनीय हैं। हम वहाँ भेदभाव नहीं कर सकते।”

मंत्री सुधाकर ने ये भी आरोप लगाया कि इस तरह के कोशिशें आध्यात्मिकता की आड़ में मतदाताओं को प्रभावित करने के प्रयास हैं। उन्होंने पिछले चुनावों से तुलना की करते हुए कहा कि इन चुनावों में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए पुलवामा हमले का कथित तौर पर फायदा उठाया गया था।

सुधाकर ने सवाल दागा,”पिछली बार, उन्होंने मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए पुलवामा का इस्तेमाल किया। लोगों को यह विश्वास दिलाकर प्रभावित किया गया कि वे देश की रक्षा करेंगे। लेकिन पिछली बार कितनी जानें गईं?” उन्होंने आरोप लगाया, ” बीजेपी वोट हासिल करने के लिए भारत की धार्मिक मान्यताओं का इस्तेमाल कर रही है। पिछले चुनाव में राम मंदिर कहां था?”

हालाँकि, मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने अपनी सरकार के मंत्री डी सुधाकर के इस बयान को ढाँपने की पुरजोर कोशिश की है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार और उनकी पार्टी राम मंदिर के पूर्ण समर्थन में है। सिद्दारमैया ने रविवार को कहा, “हम अयोध्या राम मंदिर के मुद्दे के खिलाफ नहीं हैं, हम मंदिर निर्माण के भी खिलाफ नहीं हैं, हम राम मंदिर के खिलाफ नहीं हैं, हम राम मंदिर के पक्ष में हैं।”

बताते चलें कि फरवरी 2018 में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलवामा जिले के लेथापोरा में 40 सेना के जवानों को ले जा रही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की बस पर आत्मघाती हमलावर ने हमला किया था।

हमले के कुछ दिनों बाद, भारतीय वायु सेना ने 26 फरवरी, 2018 को जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के आतंकी शिविर पर हवाई हमले किए। IAF ने पाँच स्पाइस 2000 बम गिराए थे। इनमें से चार इमारतों की छतों में घुस गए थे जहाँ आतंकी सो रहे थे। कहा जाता है कि हवाई हमले में सैकड़ों आतंकवादी मारे गए।

153 लड़कियों के साथ लव-जिहाद, साल 2023 में: मजहबी षड्यंत्र के टारगेट पर बच्ची भी, SC/ST भी – कुछ को मार डाला, जो बचीं… वो जिंदा लाश

लव-जिहाद को नकारने वालों के लिए यह लिस्ट चौंकाने वाली है। लिस्ट है लव-जिहाद की 153 पीड़िताओं के भोगे हुए सच की। लिस्ट है साल 2023 की। 28 दिसंबर 2023 तक ऑपइंडिया ने जितनी भी खबरें लव-जिहाद से संबंधित प्रकाशित की हैं, लिस्ट में वो सब हैं। न जानें कितनी और गैर-मुस्लिम लड़कियों/महिलाओं को यह भोगना पड़ा होगा इस साल, जो किसी कारणवश खबर नहीं बन पाईं। विभिन्न कारणों से देश/समाज में ऐसे कई और मामले भी होंगे, जो पुलिस-प्रशासन तक नहीं पहुँचे। कुछ ऐसे होंगे, जिन्हें मीडिया ने जानबूझ कर दबा दिया होगा।

लव-जिहाद एक सामाजिक कोढ़ है, इसके लिए षड्यंत्र रचा जाता है। जिन वामपंथियों/तथाकथित बुद्धिजीवियों को यह लगता है कि लव-जिहाद जैसा कुछ है ही नहीं, उनके लिए यह लिस्ट है। यह लिस्ट उनके लिए भी है, जिनसे सोशल मीडिया पर जवाब माँगा जाता है। अगली बार लव-जिहाद को खारिज करता कोई शख्स अगर आपसे जवाब माँगे तो इस लिस्ट को उसके मुँह पर मारिएगा।

नाबालिग लड़कियों के साथ ग्रूमिंग-जिहाद, लव-जिहादियों के निशाने पर SC/ST भी

2023 में लव-जिहाद से पीड़ित कुल 153 लड़की/महिलाओं में से 42 नाबालिग थीं। ये 18 साल से कम उम्र की लड़कियों को ग्रूम करते हैं। लव-जिहाद का ही वृहद और ज्यादा खौफनाक रूप है ग्रूमिंग-जिहाद।

‘जय भीम जय मीम’ की राजनीतिक पट्टी आँखों पर बाँधें हुए लोगों की आँखें खोल देगी यह लिस्ट। जो यह सोचते हैं कि दलित सताए हुए हैं और मुस्लिम कौम ही उनका सच्चा साथी है, यह लिस्ट और इसके आँकड़ें उनके लिए भी हैं। 2023 में लव-जिहाद से पीड़ित कुल 153 लड़की/महिलाओं में से 23 दलित या जनजातीय समाज से थीं।

लव-जिहाद में फँसी लड़की मतलब जिंदा लाश

2023 में लव-जिहाद से पीड़ित कुल 153 लड़की/महिलाओं में से 124 के साथ दरिंदा बन कर व्यवहार किया गया। कुछ को अंतरंग पलों/सेक्स करते समय के वीडियो से धमकी दी गई। तो कुछ मामलों में देवी-देवता की मूर्तियों को तोड़ने से लेकर गौमांस खिलाने और बुर्का पहनने से लेकर दोस्तों या सगे-संबंधियों से रेप/गैंगरेप तक करवाया गया। कुछ के परिवार वालों को ‘सर तन से जुदा’ की धमकी देकर फँसाया गया।

मजहब इस्लाम, नाम और पहचान हिंदुओं वाला

‘मजहबी षड्यंत्र’ शब्द का प्रयोग यूँ ही नहीं किया गया। पहचान छिपा कर दोस्ती कौन करता है? अगर करता है तो क्या यह सामान्य है? यही ‘मजहबी षड्यंत्र’ है, यही कट्टर इस्लामी सोच है। गैर-मुस्लिमों को फाँसने के लिए छद्म हिंदू नाम रखना, हाथ में कलावा बाँधना, अपने इस्लामी नाम को छुपाना – लव जिहादियों का यह कॉमन काम है। 2023 में लव-जिहाद से पीड़ित कुल 153 लड़की/महिलाओं में से 95 के साथ पहचान छिपा कर उनसे दोस्ती की गई, फिर उनको प्यार के जाल में फँसाया गया।

लव-जिहाद: किस राज्य और महीने में कितने मामले

साल 2023 में लव जिहाद की जिन खबरों को ऑपइंडिया ने रिपोर्ट किया, उनके आँकड़ों को देखने से यह स्पष्ट है कि इससे कोई एक राज्य-विशेष ही प्रभावित नहीं है बल्कि लगभग हर राज्य ग्रसित है। उत्तर प्रदेश से 69; मध्य प्रदेश से 22; गुजरात से 12; उत्तराखंड से 11; महाराष्ट्र से 9; हरियाणा, बिहार और छत्तीसगढ़ से 5-5, झारखंड और राजस्थान से 3-3; दिल्ली, असम और ओडिशा से 2-2; कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल से 1-1 मामला सामने आया।

पुलिस सक्रिय है, लव-जिहादियों को पकड़ रही है… ऐसा सोच कर ये मजहबी अपराधी शांत नहीं बैठते हैं। राज्यों के बाद महीने-दर-महीने के आँकड़े देखने से स्पष्ट हो जाता है कि लव-जिहाद इनके लिए एक मिशन है, ‘मजहबी षड्यंत्र’… जिसे करते जाना है।

हर महीने ऑपइंडिया ने लव-जिहाद के कितने मामले प्रकाशित किए, वह इस प्रकार है: जनवरी में 19 केस, फरवरी में 9 केस, मार्च में 4 केस, अप्रैल में 7 केस, मई में 17 केस, जून में 26 केस, जुलाई में 10 केस, अगस्त में 13 केस, सितंबर में 16 केस, अक्टूबर में 15 केस, नवंबर में 10 केस, दिसंबर में 7 केस।

दिसंबर 2023: कुल 7 लव जिहाद

2 दिसंबर 2023: हरियाणा के फरीदाबाद से लव जिहाद का मामला आया। एक नाबालिग हिंदू लड़की को झूठी पहचान बताकर आरिफ ने प्रेम के जाल में फँसाया और उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ एक साल तक रेप करता रहा। जब लड़की बालिग हो गई, तब उसने उसका धर्मांतरण करवाकर जबरन निकाह कर लिया। इसके बाद आरिफ ने अपने भाई-अब्बा सबसे उसका रेप कराया। एक समय आया जब उसके साथ गैंगरेप भी हुआ।

5 दिसंबर 2023: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से ‘लव जिहाद’ का मामला सामने आया। यहाँ शोएब नाम के एक व्यक्ति पर एक दलित लड़की के धर्मांतरण का आरोप है। पीड़िता के पिता ने यह भी बताया कि उनकी बेटी को जबरन गोमांस खिलाया गया और यौन शोषण किया गया।

10 दिसंबर 2023: झारखंड के गुमला जिले में लव जिहाद और क्रूर हत्या का एक भयावह मामला सामने आया। अर्चना कंडुलना नाम की एक आदिवासी लड़की के साथ बलात्कार किया गया, उसकी हत्या कर दी गई और फिर उसके शरीर को एसान मिरदाहा नाम के आरोपी ने तीन टुकड़ों में काट दिया। आरोपित एसान ने पीड़िता को अपने प्रेम जाल में फँसाने के लिए खुद को बादल बताया।

13 दिसंबर 2023: मध्य प्रदेश के इंदौर से ‘लव जिहाद’ का मामला सामने आया। यहाँ एक मोबाइल ऐप से एक हिन्दू लड़की को अपने जाल में फँसा कर रेप किया गया। आरोपित का नाम अशरफ मंसूरी है। अशरफ ने पीड़िता पर इस्लाम कबूल करने का भी दबाव बनाया।

15 दिसंबर 2023: लव जिहाद का एक मामला उत्तराखंड के देहरादून से सामने आया। 16 वर्षीय हिंदू लड़की का 23 वर्षीय फैजल ने यौन उत्पीड़न किया। फैजल ने नाबालिग से दोस्ती करने के लिए सोशल मीडिया पर हिंदू नाम का इस्तेमाल किया।

20 दिसंबर 2023: उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर जिले में एक हिन्दू लड़की ने फैज़ आलम के खिलाफ शिकायत दी। आरोप है कि फैज़ ने खुद को हिन्दू बता कर युवती को शादी का झाँसा दिया और कई दिनों तक रेप किया। बाद में फैज़ ने पीड़िता का गर्भपात करवा कर उसने दूसरी लड़की से निकाह कर लिया।

20 दिसंबर 2023: ओडिशा की स्पेशल टास्क फोर्स ने कश्मीरी सैयद ईशान बुखारी को रिमांड पर लिया। बुखारी ने खुद को कभी आर्मी डॉक्टर, कभी PMO ऑफिसर, तो कभी उच्च पदस्थ एनआईए अधिकारियों का करीबी सहयोगी बताते हुए कम से कम छह से सात लड़कियों से शादी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक बुखारी ने लव जिहाद करके लखनऊ में भी एक लड़की से शादी की।

नवंबर 2023: कुल 10 लव जिहाद

1 नवंबर 2023: राजकोट में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 साल की हिंदू नाबालिग को एक मुस्लिम युवक द्वारा अगवा करने का मामला सामने आया। आरोपित काफी समय से नाबालिग का पीछा कर रहा था और जब वह स्कूल पहुँची तो गेट से ही उसने नाबालिग का अपहरण कर लिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपित को द्वारका जाने वाली ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया।

3 नवंबर 2023: मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक हिंदू लड़की को शादीशुदा मुस्लिम युवक फरजान खान प्यार का झाँसा देकर राजस्थान का अजमेर ले भागा। इस दौरान फरजान ने लड़की को डरा-धमकाकर अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद राजगढ़ ब्यावरा ले जाकर लड़की पर निकाह करने का दबाव डालने लगा और हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम कबूलने के लिए धमकाने लगा।

3 नवंबर 2023: लखीमपुर खीरी में जाहिद नूर का बेटा जोहिद अख्तर लव जिहाद के उद्देश्य से हिन्दू लड़की की अश्लील वीडियो बनाकर उससे शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा। और बाद में जोहिद ने वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जोहिद के अब्बू जाहिद ने बेटे से इज्जत जाने और निकाह पढ़वाने की बात कही। कहा कि जब बदनामी हो ही गई तो अब निकाह पढ़वा लो।

4 नवंबर 2023: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। यहाँ फुरकान अली नाम का एक राजमिस्त्री खुद को हिन्दू बताकर एक दलित लड़की को अपनी जाल में फँसाकर भगा ले गया। फुरकान के चंगुल में फँसी लड़की ने खुद को धोखे में रखकर निकाह करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।

9 नवंबर 2023: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लव जिहाद का मामला सामने आया। लखनऊ के मड़ियाँव इलाके में मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान छिपाकर हिंदू महिला को प्रेमजाल में फँसाया, फिर नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। महिला को मोहम्मद मजहर ने राहुल नाम से प्रेम जाल में फँसाया था।

21 नवंबर 2023: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से ‘लव जिहाद’ का मामला सामने आया। एक दलित युवती ने शान-ए-आलम पर खुद से निकाह करने का दबाव डालने और इनकार करने पर अपने फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया। वायरल फोटो-वीडियो में लड़की बुर्के में दिखाई दे रही। आरोपित ने पीड़िता को जातिसूचक शब्द भी बोले।

22 नवंबर 2023: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से लव जिहाद का एक मामला सामने आया। यहाँ एक हिन्दू महिला ने नावेद उर्फ रिक्की नाम के व्यक्ति पर मज़हब छिपाकर उससे संबंध बनाने और फिर मजबूर करके शादी करने का आरोप लगाया। शिकायत में पीड़िता ने रिक्की की अम्मी और भाई पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने और प्रताड़ित करने की बात कही।

26 नवंबर 2023: महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में ‘लव जिहाद’ की शिकार एक हिन्दू महिला की नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार किया गया। रेप का आरोप महिला के ही प्रेमी पर लगा है, जिसका नाम अशपाक शेख है। आरोप है कि शेख पिछले 3 साल से नाबालिग को नशा देकर उससे बलात्कार कर रहा था।

29 नवंबर 2023: हरियाणा के फरीदाबाद जिले से ‘लव जिहाद’ का मामला सामने आया। पुलिस ने आरिफ नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिसने एक नाबालिग हिंदू लड़की को प्रेम संबंध में फँसाने के लिए खुद को हिंदू बताया था। आरोपी ने लड़की के साथ बलात्कार किया और उसका जबरन धर्म परिवर्तन भी कराया।

30 नवंबर 2023: बिहार के सारण जिले से लव जिहाद का एक मामला सामने आया। मुस्लिम परिवार के 25 वर्षीय व्यक्ति अरमान अली ने हिंदू परिवार की 16 वर्षीय आरती कुमारी को प्रेमजाल में फँसाया। इसके बाद वह उसे 2021 में मुंबई ले गया। उसने अदालत में शादी करने के लिए उम्र के बारे में झूठ बोला और फिर उसे मुस्लिम बनने के लिए मजबूर किया और उसका नाम तमन्ना रखा। जब वह 18 वर्ष की हो गई तो उसने उसे छोड़ दिया।

अक्टूबर 2023: कुल 15 लव जिहाद

1 अक्टूबर 2023: उत्तर प्रदेश के मेरठ में लव जिहाद का एक नया मामला सामने आया। आरोप है कि हारून नामक युवक ने अपना नाम ‘रोहित’ बताते हुए हिंदू लड़की को प्यार के जाल में फँसाया। फिर शादी का झाँसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। लड़की को जब हारून की सच्चाई का पता चला तो वह उसके अश्लील फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर इस्लाम कबूलने का दबाव बनाने लगा।

1 अक्टूबर 2023: उत्तर प्रदेश के फ़तेहपुर जिले से लव जिहाद का मामला सामने आया। हिंदू पीड़िता ने शादी अहमद शरीफ से की। क्योंकि उसने बताया था कि वो मर्चेंट नेवी में काम करता है। जब उसने पहली बार लड़की से फोन पर संपर्क किया तो उसने अपनी पहचान अजय सिंह के रूप में बताई थी। शादी तक उसने अपने मजहब का खुलासा नहीं किया।

5 अक्टूबर 2023: पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर इलाके से अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन का एक मामला सामने आया। इस मामले में एक 15 वर्षीय हिंदू लड़की का अपहरण कर लिया गया और उसे इस्लाम कबूल करने के लिए मजबूर किया गया। आरोपित की पहचान असीबुर रहमान के रूप में हुई है और कहा जाता है कि सत्तारूढ़ तृणमूल कॉन्ग्रेस के एक प्रमुख व्यक्ति के साथ उसके करीबी संबंध हैं।

6 अक्टूबर 2023: गुजरात के सूरत से लव जिहाद का नया मामला सामने आया। यहाँ रिजवान गफ्फार खान नाम के मुस्लिम युवक ने खुद को करन बताकर एक हिंदू लड़की को अपने जाल में फाँस लिया। वो उसे दिल्ली लेकर गया और फिर पोल खुलने के डर से उसने लड़की को डरा धमकाकर मुस्लिम बना लिया, निकाह कर लिया। इसके बाद भी वो दूसरी हिंदू लड़कियों को इंस्टाग्राम के माध्यम से जाल में फँसाने लगा, तो हिंदू से मुस्लिम बनी पहली लड़की (उसकी बीवी) ने ऐतराज जताया। इसके बाद रिजवान ने जो खुलासा किया वो चौंकाने वाला है। रिजवान ने बताया कि वो ‘कौम का काम’ कर रहा है। उसे पैसों की जरूरत है। ऐसे में वो एक और हिंदू लड़की को फाँस कर ले आएगा, तो उसे पैसे मिलेंगे

6 अक्टूबर 2023: मध्य प्रदेश के दमोह में शहवाज खान नाम के युवक पर ‘लव जिहाद’ का आरोप लगा है। शहवाज पर 20 वर्षीय एक हिंदू युवती ने शादी के नाम पर दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। लड़की का कहना है कि जब उसने मना किया तो शहवाज ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

7 अक्टूबर 2023: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लव जिहाद का मामला सामने आया। आरोप है कि मोहम्मद शाहिद ने हिंदू लड़की से दोस्ती कर उसे अपने प्यार के जाल में फँसाया। एक दिन उसने मंदिर में ले जाकर शादी का नाटक किया और लड़की की माँग में सिंदूर डाल दिया। इसके बाद वह 9 साल तक लड़की का शोषण करता रहा। अब शाहिद ने हिंदू बोलकर उस लड़की को छोड़ दिया

8 अक्टूबर 2023: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले से लव जिहाद का मामला सामने आया। आरोप मध्य प्रदेश की एक लड़की ने शौकत पठान नाम के शख्स पर लगाए। पीड़िता उत्तर प्रदेश के नोएडा में मॉडल के तौर पर काम करती थी। उसने बताया कि आरोपी ने खुद को कश्मीरी हिंदू बताकर पहले उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर उससे शादी कर ली। बाद में, उसने अपनी असली पहचान बताई और उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला। वह उसके दबाव के आगे झुक गई लेकिन आरोपी और उसके परिवार ने उसे परेशान करना जारी रखा। फिर उसने उसे तलाक दिए बिना एक अलग महिला से शादी कर ली।

9 अक्टूबर 2023: बिहार के बेगूसराय में ‘लव जिहाद’ का मामला सामने आया है। आरोप है कि मोहम्मद आसिफ नामक युवक तिलक और भगवा गमछा डालकर रहता था। उसने शादी का झाँसा देकर दलित लड़की को अगवा किया है।

13 अक्टूबर 2023: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लव जिहाद का एक मामला सामने आया। अफजल सिद्दीकी नाम के एक मुस्लिम व्यक्ति ने पहले एक हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसके अश्लील वीडियो के जरिए पीड़िता को ब्लैकमेल किया। इसके अलावा, जब वह गर्भवती हो गई तो उसने उसे गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया और उस पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव डाला।

17 अक्टूबर 2023: लव जिहाद का एक मामला आगरा से सामने आया। साहिल नाम के मुस्लिम युवक पर एक नाबालिग किशोरी को साथ रखने का आरोप लगा। किशोरी दलित समुदाय से है। हिन्दू संगठनों के सदस्य साहिल के घर पहुँचे तो उसने नाबालिग को अपनी बीवी और दिल्ली की रहने वाली बताया। जबकि पीड़िता ने खुद के पंजाब की निवासी होने और वहाँ पर गुमशुदगी का केस दर्ज होने की जानकारी दी। अपनी पोल खुलते देखकर साहिल भागने लगा, जिसे बजरंग दल वालों ने दौड़ा कर पकड़ लिया।

20 अक्टूबर 2023: “वह मुझे ड्रग्स समेत अन्य बिजनेस में शामिल करना चाहता है, अगर मैं मना करती थी तो वह मेरे साथ मारपीट करता है। वह मुझे इस बुरे धंधे में फँसाना चाहता है, मैं इसमें फँस गई हूँ, किसी भी बहन को ऐसे विधर्मी के जाल में नहीं फँसना चाहिए।”

ऊपर उस लव जिहाद पीड़िता जानकी के शब्द हैं, जिसे भुज में फिरोज नाम के एक मुस्लिम युवक ने अपने जाल में फँसाया और उसे इस्लाम कबूल करवाकर निकाह कर ली। निकाह के बाद फिरोज ने लड़की को दूसरे लोगों के साथ संबंध बनाने को कहा। फ़िरोज़ द्वारा दी गई यातनाओं के बारे में पीड़िता ने बताया, “मैं अपना मंदिर लेकर गई थी और शुरुआत में पूजा-पाठ करती थी। लेकिन एक दिन फिरोज ने भगवान और मंदिर सहित सब कुछ फेंक दिया।”

25 अक्टूबर 2023: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से लव जिहाद का एक अनोखा मामला सामने आया। पुलिस ने इरफान और रहमान नाम के दो लोगों पर अपनी धार्मिक पहचान छुपाने और दो हिंदू लड़कियों को ‘प्रेम’ के जाल में फंसाने का मामला दर्ज किया। यह घटना तब सामने आई जब खुद को हिंदू बताने वाले क्रमशः प्रेम और कुलदीप नाम के लड़कों ने हिंदू लड़कियों को एक होटल में बुलाया। होटल मैनेजर ने लड़कों को तब बेनकाब किया, जब मैनेजर को उन्होंने दो कमरे बुक करने के लिए फर्जी आधार कार्ड मुहैया कराया।

25 अक्टूबर 2023: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हिंदू लड़की के साथ लव जिहाद का मामला सामने आया। हारून नाम के एक मुस्लिम व्यक्ति ने उसका शोषण करने के लिए खुद की हिंदू पहचान बताई थी। उसने पीड़िता को अपने साथ संबंध बनाने का झांसा दिया और उसके साथ बलात्कार किया। लड़की ने पुलिस शिकायत में कहा कि उसकी मुलाकात आरोपित से सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। उसने खुद को हिंदू बताया और उससे दोस्ती की थी।

26 अक्टूबर 2023: गुजरात के सूरत इलाके के एक हिंदू व्यापारी की 15 साल की बेटी को मुसेब जमशेद मनियार नाम का ‘कट्टर मुस्लिम’ लव जेहाद में फाँसने में सफल हो गया। सोशल मीडिया के जरिए 15 साल की नाबालिग हिंदू लड़की को अपने प्यार के जाल में फँसा लिया। इसके बाद वह औरंगाबाद से सूरत पहुँचकर एक होटल में रूका और वहाँ उसने लड़की को अपने जन्मदिन मनाने के लिए बुलाया। इसके बाद वह लड़की को लेकर फरार हो गया।

29 अक्टूबर 2023: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर से ‘लव जिहाद’ का मामला सामने आया। देवरिया जिले की रहने वाली एक हिन्दू लड़की ने थाने पहुँच कर सऊद खान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में पीड़िता ने सऊद खान पर नाम बदल कर अपने साथ रेप करने का आरोप लगाया गया।

सितंबर 2023: कुल 16 लव जिहाद

1 सितम्बर 2023: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सामने आए एक चौंकाने वाले प्रकरण में एक लड़की ने अरमान खान नाम के शख्स पर खुद को हिंदू बताकर लव जिहाद में फंसाने का आरोप लगाया है. उसकी प्रामाणिक पहचान के बारे में पता चलने के बाद उसने खुद को उससे दूर कर लिया, जिस बिंदु पर उसने अपना असली रंग प्रकट किया। उसने पीछा करना, ब्लैकमेल करना और उस पर इस्लाम अपनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। यहां तक कि उसने पीड़िता और उसके परिजनों के साथ मारपीट भी की.

1 सितम्बर 2023: सोशल मीडिया में एक लव जिहाद पीड़िता का वीडियो वायरल है। पीड़ित उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली है। उसने जिस अबू आमिर अंसारी पर फँसाकर निकाह और इस्लामी धर्मांतरण का आरोप लगाया है, वह मूल रूप से अलीगढ़ का रहने वाला है। फिलहाल अपने परिवार के साथ बरेली में रहता है। पीड़िता के अनुसार अब अबू अंसारी का अब्बा उस पर निकाह कर अपनी बीवी बनने का दबाव डाल रहा है।

3 सितम्बर 2023: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पिंकी गुप्ता नामक लड़की ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के परिजनों ने शाकिब नामक युवक पर लड़की को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। इस मामले में सामने आया है कि शाकिब शादीशुदा था। उसने पिंकी से मुलाकात के दौरान अपना नाम बन्नी बताया था। वहीं लड़की के सुसाइड नोट से पता चला है कि वह शाकिब के लिए धर्म परिवर्तन करने के लिए भी तैयार थी।

4 सितम्बर 2023: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से लव जिहाद का एक अनोखा मामला सामने आया है। आगरा पुलिस ने एक अमीर नाबालिग लड़की को प्रेम प्रसंग में फंसाने और फिर उसके साथ बलात्कार करने और पैसे के लिए लूटपाट करने के आरोप में साहिल खान नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी ने भी अपनी पहचान छिपाई और खुद को दिव्यांशु अग्रवाल नाम के एक हिंदू व्यक्ति के रूप में पेश किया। उसने और उसके परिवार ने लड़की को इस्लाम में परिवर्तित करने का भी प्रयास किया।

6 सितम्बर 2023: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से लव जिहाद का मामला सामने आया है। आरोपित खुर्शीद ने बबलू बनकर एक अनाथ हिंदू लड़की को फँसाया। दो साल उसके साथ लिव इन में रहा। लड़की को प्रेग्नेंट करने के बाद वह भाग खड़ा हुआ और चुपके से अपनी ममेरी बहन से निकाह कर ली।किसान संगठन की महिलाओं को पीड़िता रेलवे स्टेशन पर बदहवास हाल में मिली। उन्होंने उसकी मदद की और खुर्शीद को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खुर्शीद मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

16 सितम्बर 2023: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में लव जिहाद का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां अफसर रैनी नाम के एक 22 वर्षीय मुस्लिम व्यक्ति ने खुद को राहुल बताया और एक नाबालिग हिंदू लड़की से दोस्ती की, जिसके बाद उसने उसे प्रेम संबंध में फंसाया और उसके साथ बलात्कार किया। इसके अलावा, उसने 16 वर्षीय लड़की का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किया और इसका इस्तेमाल चार साल तक उसका यौन उत्पीड़न करने के लिए किया। वह अब 20 साल की है। उसने धमकी दी कि अगर उसने उसकी विकृत इच्छाओं का पालन नहीं किया तो वह फुटेज सोशल मीडिया पर जारी कर देगा। मामले की शिकायत मिलने के बाद फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

17 सितम्बर 2023: छत्तीसगढ़ में 51 साल के नबी आलम खान ने एक लड़की के साथ ‘लव जिहाद’ की घटना को अंजाम दिया है। यहाँ एक लड़की को अधेड़ ने काम का लालच और प्रेम की आड़ में फँसा कर न सिर्फ उसका रेप किया, बल्कि उसकी बीवी ने भी उसका गर्भपात कराया और मारपीट की घटनाओं को अंजाम दिया। ये मामला रायपुर का है। यहाँ ग्रिल बनाने का काम करने वाले नबी आलम खान ने ब्यूटीशियन का काम करने वाली 20 साल की लड़की को फाँस कर पहले तो उसका रेप किया, फिर उसका मुँह बंद कर कराने के लिए उसे शादी का झाँसा दिया। उसके लिए अलग रहने की व्यवस्था की और मनमाने तरीके से हवस बुझाने उसके पास जाता रहा।

17 सितम्बर 2023: छत्तीसगढ़ के रायपुर से लव जिहाद का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया, जहां 51 वर्षीय नबी आलम खान ने 20 वर्षीय हिंदू लड़की को लव जिहाद में फंसाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधेड़ उम्र के शख्स नबी आलम ने हिंदू लड़की को अतिरिक्त सैलरी का झांसा दिया और बाद में शादी के बहाने पीड़ित लड़की के साथ कई बार रेप किया।

18 सितम्बर 2023: बिहार के पूर्णिया जिले से लव जिहाद और हत्या की कोशिश का खौफनाक मामला सामने आया है. आरोपी मोहम्मद इसहाक, जो पहले से ही चार बच्चों का पिता है, ने एक हिंदू आदिवासी लड़की को उसकी कुछ अपमानजनक तस्वीरें दिखाकर ब्लैकमेल किया और उसे शादी के लिए मजबूर किया। बाद में, उसने उसका धर्म परिवर्तन कर उसे इस्लाम में परिवर्तित कर दिया और अपनी पहली पत्नी की मदद से उसे मारने की कोशिश की।

19 सितम्बर 2023: मध्य प्रदेश के कटनी जिले से ‘लव जिहाद’ का एक मामला सामने आया है। यहाँ सलमान नाम के एक युवक पर मजहब छिपा कर हिन्दू लड़की से 6 माह तक रेप का आरोप लगा है। बाद में आरोपित द्वारा पीड़िता का गर्भपात करवा दिया गया। लड़की को निकाह न करने पर जान से मार डालने की भी धमकी दी गई है। जानकारी होने पर लड़की के परिजनों ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस ने सलमान को गिरफ्तार कर लिया है।

21 सितम्बर 2023: लखनऊ के मोहनलालगंज से लव जिहाद का मामला सामने आया है। मुस्लिम युवक पर एक नाबालिग का ब्रेनवॉश कर उसे भगाने का आरोप है। पीड़ित भाई के अनुसार इस युवक ने हिंदू बनकर उसकी बहन से जान-पहचान बढ़ाई थी। बाद में उससे चोरी छिपे इस्लाम का अनुसरण करवाने लगा। इसके बाद लड़की अचानक लापता हो गई।

21 सितम्बर 2023: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। पहले शोएब ने सौरभ बनकर लड़की से दोस्ती की थी, इसके बाद नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ रेप किया। सच्चाई सामने आने के बाद शोएब पीड़िता पर धर्मांतरण कर निकाह करने का दबाव बना रहा है। बात न मानने पर अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी।

22 सितम्बर 2023: बेंगलुरु में आईटी इंजीनियर के तौर पर काम करने वाले 32 साल के मोगिल अशरफ बेग को कश्मीर से गिरफ्तार किया गया है। उस पर बेंगलुरु की एक आईटी कंपनी में काम करने वाली लड़की के साथ लव जेहाद का आरोप है। इस मामले में पीड़िता ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पुलिस से मदद माँगते हुए उस पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया था। इसके बाद बेंगलुरु पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।

23 सितम्बर 2023: अयोध्या ट्रेन कांड में मारा गया अनीस और घायल आजाद खान ने नाबालिग हिंदू लड़कियों का किया था ब्रेनवॉश, फिर धर्मांतरण कर किया था निकाह। आज़ाद खान ने सुमन से निकाह किया। 4 बच्चों की माँ सुमन अब शबाना बन चुकी है। सुमन की माँ ने बताया कि उनकी बेटी स्कूल जाती थी, तब से आज़ाद खान उसके पीछे लगा रहता था। जब सुमन 20 साल की हुई, तब दोनों ने निकाह कर लिया।

23 सितम्बर 2023: अयोध्या ट्रेन कांड में मारा गया अनीस और घायल आजाद खान ने नाबालिग हिंदू लड़कियों का किया था ब्रेनवॉश, फिर धर्मांतरण कर किया था निकाह। अनीस की बीवी अंतिमा (अब बानो) की माँ ने बताया कि उनकी बच्ची के पीछे अनीस तब से पड़ा था, जब वो नाबालिग थी। अनीस नाबालिग उम्र में ही अंतिमा से निकाह करना चाहता था, लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप से ये नहीं हो पाया। बाद में अनीस अंतिमा के बालिग होने का इंतज़ार किया और उसके बालिग होते ही अपने साथ ले गया।

26 सितम्बर 2023: उत्तराखंड के देहरादून में जावेद नाम के युवक ने नाबालिग हिन्दू लड़की को डराकर दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक जावेद ने एक नाबालिग हिन्दू लड़की को धमका कर अपने साथ ले गया और उसका रेप कर आरोपित ने पीड़िता की वीडियो बना ली और ब्लैकमेल भी करने लगा।रिपोर्ट के अनुसार, जावेद ने नाबालिग के रेप के वीडियो के आधार पर दोबारा लड़की पर शारीरिक सम्बन्ध के लिए दबाव बनाने लगा। यह तब हुआ जब लड़की बाजार में खड़ी थी। जहाँ विरोध करने पर जावेद ने उसकी पिटाई की और और बीच बाजार कपड़े भी फाड़ दिए।

अगस्त 2023: कुल 13 लव जिहाद

3 अगस्त 2023: एक हिंदू लड़की ने इरफान नाम के एक मुस्लिम व्यक्ति पर खुद को राहुल नाम का हिंदू बताकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसाने, उसकी निजी तस्वीरें ऑनलाइन प्रसारित करने और उस पर इस्लाम अपनाने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाते हुए लखनऊ के रहीमाबाद पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी इरफान लखनऊ के रहीमाबाद शाहखेड़ा में रहता है जबकि पीड़िता हरदोई के बेनीगंज की रहने वाली है।

4 अगस्त 2023: अहमदाबाद के इसानपुर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। एक मुस्लिम युवक ने हिंदू नाम रखकर 16 साल की नाबालिग को अपने प्यार में फँसाया और उसके साथ बार-बार बलात्कार किया। पीड़िता की माँ की शिकायत पर आरोपित इलियास को गिरफ्तार कर लिया गया है। अहमदाबाद के इसानपुर में 16 साल की एक हिंदू लड़की सगीरा इलियास नाम के मुस्लिम युवक के संपर्क में आई। मुस्लिम युवक ने अपनी असली पहचान छिपाकर उस अपना नाम ‘यश’ बताया और उससे दोस्ती कर ली। इसके बाद उसने लड़की को भरोसे में लिया और झूठ बोलकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

6 अगस्त 2023: सैय्यद फैज ने करन बनकर एक हिंदू युवती से दोस्ती की और उसके साथ संबंध बनाए। पुलिस के मुताबिक, युवती राजपुर बड़वानी की रहने वाली है और फिलहाल खंडवा नाका क्षेत्र में रहती है। वह निजी कंपनी में नौकरी करती है। वहीं, आरोपित भी बड़वानी का रहने वाला है। आरोपित फैज से करीब चार साल पहले स्कूल आते-जाते समय परिचय हुआ था।उस समय फैज ने अपना नाम करन राणावत बताया था। इस दौरान करन बने फैज ने युवती को शादी का झाँसा दिया। फैज अपने दोस्त के रूम पर ले गया और युवती के साथ शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद से वह लगातार शोषण शारीरिक शोषण करने लगा।

6 अगस्त 2023: इंदौर में एक हिन्दू लड़की को इस्लाम कबूल करवाने को लेकर दबाव बनाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ एक पिता ने विजय नगर थाने में शिकायत दर्ज करते हुए कहा है कि हैदराबाद के आईटी कंपनी में इंजीनियर सैय्यद इम्तियाज ने मेरी बेटी को बंधक बनाकर पहले उससे शादी कर ली, और अब वो धमकी दे रहा है कि अगर 2 लाख रुपए नहीं दिए तो बेटी का धर्म बदलवा दूँगा। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपित इम्तियाज को गिरफ्तार कर लिया है। 

15 अगस्त 2023: असम के लखीमपुर जिले से लव जिहाद का मामला सामने आया है. यहां एक शादीशुदा शख्स और तीन बच्चों के पिता गुलजार अहमद ने खुद को हिंदू बताकर एक हिंदू लड़की को फंसाया। उसने 2016 में उससे शादी की जिसके बाद पीड़िता पर अत्याचार शुरू हो गए. आरोपी ने उस पर लगातार गोमांस खाने का दबाव बनाया और जब उसने मांस खाने से इनकार कर दिया तो उसके साथ मारपीट की।

16 अगस्त 2023: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लव जिहाद का मामला सामने आया। आरोप है कि इरशाद अली ने खुद को ईश्वर बताते हुए लड़की को प्रेम जाल में फँसाया। फिर हिंदू रीति-रिवाज से उससे शादी कर ली। इसके बाद मारपीट कर जबरन धर्मांतरण करा दिया। पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जाँच शुरू कर दी।

16 अगस्त 2023: उत्तर प्रदेश की रामनगरी अयोध्या जिले के बीकापुर थाना क्षेत्र में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अयोध्या के रहने वाले शाहनवाज नाम के एक मुस्लिम व्यक्ति ने खुद को दिलीप बताकर मालती नाम की हिंदू महिला से शादी की। पीड़िता विधवा और दो बच्चों की मां थी। उनकी शादी के कुछ दिनों बाद, उन्होंने उसके बेटे का खतना कराने की कोशिश की। इसके बारे में पता चलने पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीकापुर थाने में धर्म परिवर्तन की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

19 अगस्त 2023: राजस्थान की राजधानी जयपुर से लव जिहाद का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां जालूपुरा निवासी मोईन खान नाम के शख्स ने एक युवती और 14 और 17 साल की दो नाबालिग लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाया. उसने उन्हें बंधक बनाकर रखा और उनके साथ दुष्कर्म किया। उसने अपने उन दोस्तों से भी पैसे लिए जो 14 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न करने के लिए आगे बढ़े। उसे करीब एक महीने तक उसने बंधक बनाकर रखा।

19 अगस्त 2023:  एक ताजा मामला सूरत के भटार में सामने आया है। एक युवक शोएब शफी शेख ने एक हिंदू नाबालिग को न सिर्फ अपने प्रेमजाल में फँसाया बल्कि पिछले 10 महीने से उसके साथ अलग-अलग जगहों पर रेप करता रहा।  आरोपित शोएब शफी शेख भटार रोड का रहने वाला है। वहाँ वह मटन शॉप पर काम करता था। वह इलाके में रहने वाली एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की से इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क में आया। इसके बाद वह नाबालिग के पीछे पड़ गया। जब वह स्कूल जाती थी तो वह उसका पीछा करता था। किसी तरह उसने पीड़िता का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और उसे व्हाट्सएप्प पर कॉल और मैसेज करना शुरू कर दिया। आगे चलकर उसने नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फँसा लिया।

24 अगस्त 2023: उत्तर प्रदेश के संभल से लव जिहाद का मामला सामने आया, जहां एक शादीशुदा हिंदू महिला को गुल मोहम्मद नाम के मुस्लिम युवक ने प्रेमजाल में फंसाया. रिपोर्टों से पता चलता है कि आरोपी गुल मोहम्मद, जो उस समय संभल में एक किराए के घर में रहता था, ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसे बहला-फुसलाकर इस्लाम में परिवर्तित कर दिया।

25 अगस्त 2023: मामला बीड जिले के अंबेजोगाई क्षेत्र का है। जहाँ एक 26 वर्षीय हिंदू लड़की को प्रेम संबंध में फँसाकर, उसे धोखे से इस्लाम कबूल कराया, उसके साथ बलात्कार और मारपीट की गई। उसके बाद उसे पुणे जिले के आमिर तम्बोली से निकाह करने के लिए मजबूर किया गया। वहीं इस मामले में अंबेजोगाई पुलिस ने आमिर तम्बोली और उसके साथियों नंदिनी बनर्जी, वकील अरशद नेहाल और आसिफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।

27 अगस्त 2023: भिवंडी से प्यार, धर्म परिवर्तन और फिर तलाक का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपित सिराज ने पहले सोशल मीडिया फेसबुक के जरिए विवाहिता को दोस्त बनाया फिर हिन्दू नाम ‘राजू’ बताकर हिन्दू परंपरा के अनुसार शादी की। कुछ दिन बाद उसने खुद की असली पहचान मुस्लिम के रूप में बताई और महिला का धर्म परिवर्तन कराकर इस्लाम कबूल करवा लिया।

27 अगस्त 2023: उत्तर प्रदेश के कानपुर से लव जिहाद का एक मामला सामने आया है जहां जहीर नाम के एक शख्स ने खुद को राहुल बताकर एक नाबालिग हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसाया और लड़की के साथ बलात्कार किया। पीड़ित लड़की को अपराधी की मूल पहचान के बारे में तब पता चला जब उसकी पत्नी रुखसार बानो ने पीड़िता से संपर्क किया और उसे बताया कि जहीर का असली नाम राहुल है। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित लड़की पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव डाला। उसने पीड़ित नाबालिग लड़की को धर्म परिवर्तन न करने पर उसकी अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी। पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी जहीर को गिरफ्तार कर लिया गया.

जुलाई 2023: कुल 10 लव जिहाद

1 जुलाई 2023: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लव जिहाद, बलात्कार और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आकिब जावेद नामक युवक ने नौकरी दिलाने के नाम पर हिंदू लड़की का बलात्कार किया और जब लड़की ने शादी की बात की तो आकिब उससे मारपीट करके उस पर धर्मांतरण का दबाव डालने लगा। अब पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित आकिब को गिरफ्तार कर लिया है। 

7 जुलाई 2023: उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस ने लकी खान और सुहैब खान नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया है. दोनों पर एक नाबालिग हिंदू लड़की का अपहरण, ब्लैकमेलिंग और बलात्कार करने और बाद में उसे इस्लाम में परिवर्तित होने के लिए मजबूर करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लकी खान और उसके दोस्त सुहैब खान, जो झांसी के नवाबाद इलाके के रहने वाले हैं, को कानपुर के सरिता पैलेस होटल से गिरफ्तार किया गया, जहां वे पीड़िता को जबरदस्ती ले गए थे और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया था।

7 जुलाई 2023: उत्तर प्रदेश के हरदोई से लव जिहाद का एक अनोखा मामला सामने आया है। मूल रूप से यूपी के हरदोई के रहने वाले रोशन अली नाम के युवक ने एक हिंदू महिला को फंसाने के लिए इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने का नाटक किया। उसने एक हिंदू मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार उससे शादी की और फिर उसे इस्लाम कबूल करने और निकाह करने के लिए मजबूर किया।

8 जुलाई 2023: उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस धर्मान्तरण के रैकेट का खुलासा करते 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम मोहम्मद राहिल, मुशीर और अब्दुल्ला अहमद हैं। राहिल और अब्दुल्ला पहले हिन्दू थे जिन्होंने बाद में इस्लाम कबूल कर लिया था। अब्दुल्ला अहमद पूर्व में AMU और वर्तमान में देवबंद दारुल उलूम मदरसे का छात्र है। जबकि मुशीर बच्चों को कोचिंग पढ़ाता है और रोहिल प्राइवेट कम्पनी में नौकरी करता है। पुलिस इस गैंग से जुड़े बाकी आरोपितों और फंडिंग स्रोतों की तलाश कर रही है।

9 जुलाई 2023: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से ‘लव जिहाद’ की घटना सामने आई है। यहाँ इंटरमीडिएट में पढ़ने वाली एक छात्रा को फँसाने की कोशिश की गई, लेकिन जब वो जाल में नहीं फँसी तो चाकू के बल पर उसका अपहरण कर लिया गया। ‘लव जिहाद’ गिरोह के चंगुल में फँसी छात्रा का एक आरोपित ने बलात्कार किया और दूसरे ने इसका वीडियो शूट कर लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया गया। कहा जाने लगा कि वो इस्लाम अपना कर मुस्लिम बन जाए।

11 जुलाई 2023: उत्तराखंड के 2 अलग-अलग हिस्सों से लव जिहाद के 2 अलग-अलग मामले सामने आए हैं। पहला मामला रुद्रपुर के सितारगंज का है। यहाँ एक मुस्लिम युवक पर हिन्दू लड़की से नाम बदल कर निकाह करने और बाद में उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। एक पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का भी आरोप लगाया है। दूसरा मामला हल्द्वानी के काठगोदाम इलाके का है। यहाँ एक हिन्दू लड़की के अपहरण के आरोपित सैफ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

16 जुलाई 2023: राजस्थान के अलवर जिले से लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहाँ जुनैद नाम के लड़के पर रोहित नाम से हिन्दू लड़की को प्यार के जाल में फँसाने और रेप करने का आरोप लगा है। लड़की के मुताबिक जुनैद ने उसके अश्लील वीडियो बनाए और उसे ब्लैकमेल कर के लाखों रुपए भी ठगे। शनिवार (15 जुलाई 2023) को पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर के जाँच करने की जानकारी दी है। फिलहाल जुनैद फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

21 जुलाई 2022: बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड में लव जिहाद का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के बस्ती पट्टी गांव के रहने वाले मोहम्मद बेचन के बेटे 18 वर्षीय मुस्लिम व्यक्ति गुड्डु उर्फ फिरोज ने खुद को उसी धर्म का बताकर एक 15 वर्षीय हिंदू लड़की से शादी कर ली। बाद में, वह उसे बिहार में अपने घर ले गया और उसे एक मुस्लिम नाम दिया।

22 जुलाई 2023: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से लव जिहाद और धर्मांतरण की कोशिश का मामला सामने आया। पीड़ित लड़की का आरोप है कि खालिद चौधरी ने दीपक बनकर फेसबुक के सहारे उससे दोस्ती की। इसके बाद उसे प्रेम जाल में फँसा लिया और उसके साथ शारिरिक संबंध बनाए। लेकिन जब खालिद की सच्चाई सामने आई तो वह लड़की को फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। यही नहीं मस्जिद ले जाकर गौमांस खिला धर्मांतरण की भी कोशिश की।

31 जुलाई 2023: महाराष्ट्र के अहमद नगर जिले से लव जिहाद का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक नाबालिग लड़की ने 8 लोगों पर प्यार के जाल में फँसाकर धर्मांतरण के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। आरोपितों की पहचान आवेज निसार शेख, कैफ शेख, सोहेल शेख, हिना शेख, अलीशा शेख, सलीम पठान, अल्ताफ शेख और शाकिर सैय्यद के रूप में हुई। इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं सहित 4 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

जून 2023: कुल 26 लव जिहाद

1 जून 2023: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक महिला ने दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल वसीम पर लव जिहाद, धर्मांतरण और यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि वसीम बीते 11 सालों से उसका बलात्कार कर रहा था। इस दौरान वसीम के भाई आरिफ ने भी उसके साथ कई बार बलात्कार किया। पीड़िता ने यह भी कहा है कि वसीम ने उसे श्रद्धा जैसा हाल करने की धमकी दी थी।

1 जून 2023: दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में हुई साक्षी की हत्या को एक सप्ताह भी नहीं हुए हैं। इससे पहले ही राजस्थान के उदयपुर में मोहम्मद आसिफ भुट्टो नामक व्यक्ति ने धर्मांतरण न करने पर एक लड़की को उसका हाल साक्षी जैसा करने की धमकी दे डाली। पीड़ित लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहाँ कोर्ट के बाहर मौजूद लोगों ने आरोपित की लात-घूँसों से पिटाई कर दी।

2 जून 2023: उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में नूर हसन ने शेविंग ब्लेड से गला काटकर एक हिंदू महिला की हत्या कर दी। महिला का शव गन्ने के खेत में नग्नावस्था में मिला था। वहीं, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में दानिश पर लिव इन रिलेशन में रह रही हिंदू लड़की की हत्या का आरोप लगा है। मौत से पहले मृतका ने दानिश को लेकर कई बड़े खुलासे किए।

2 जून 2023: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में नूर हसन ने एक हिंदू महिला की शेविंग ब्लेड से गला काटकर हत्या कर दी. उसकी नग्न लाश गन्ने के खेत में मिली थी, मृतक पीड़िता की गर्दन पर काटने का निशान था। आशंका है कि हत्या से पहले पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया गया. मृतक महिला के पति ने ठेकेदार नूर हसन पर हत्या का आरोप लगाया है, जिसके साथ मृतक पहले काम करता था। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कथित लव जिहाद का मामला सामने आया है. यहां दानिश खान नाम के एक शादीशुदा मुस्लिम शख्स ने अनुसूचित जनजाति समुदाय की एक लड़की को अपने ‘प्यार’ जाल में फंसाया। दोनों साथ रहने लगे।

2 जून 2023: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है जिसमें आमिर नाम के एक शख्स ने खुद को अमित बताया और एक हिंदू महिला के साथ सात महीने से अधिक समय तक बलात्कार किया, जबकि पत्रिका की रिपोर्ट में सात साल से अधिक समय तक बलात्कार किया गया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

2 जून 2023: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दानिश खान नाम के एक शादीशुदा मुस्लिम शख्स ने अनुसूचित जनजाति समुदाय की एक लड़की को अपने ‘प्यार’ के जाल में फंसाया। जब वह गर्भवती हो गई तो उसने गर्भपात कराने के लिए उसे दवाएं दीं। इससे उसका गर्भपात हो गया और उसका स्वास्थ्य भी बिगड़ गया। बाद में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

3 जून 2023: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहाँ एक ब्यूटी पार्लर संचालिका ने आबिद पर बबलू नाम बता कर खुद को प्रेम जाल में फँसाने और बाद में धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक उसे गौमांस खाने पर भी मजबूर किया गया और अब्बा के साथ हलाला का दबाव बनाया गया। पुलिस ने आबिद और उसके घर के कुछ अन्य सदस्यों पर मतांतरण, रेप सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

4 जून 2023: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहाँ एक नाबालिग हिन्दू लड़की का अपहरण गुड्डू मुस्लिम नाम के एक व्यक्ति ने किया और अपने साथ गुजरात ले गया। यहाँ पीड़िता से 3 मुस्लिम युवकों ने 15 दिनों तक गैंगरेप किया। पीड़िता पर धर्म परिवर्तन कर के निकाह का भी दबाव बनाया गया। ऐसा न करने पर उसे बेचने की भी धमकी दी गई। इस पूरी साजिश की सूत्रधार एक मुस्लिम महिला को बताया जा रहा है। पुलिस ने लड़की को सूरत शहर से बरामद कर लिया है। फरार हुए आरोपितों की तलाश की जा रही है।

5 जून 2023: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहाँ शिवकुटी थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मी ने इमरान खान पर बौद्ध धर्म अपनाकर धोखे से उससे शादी करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि शादी के बाद से इमरान और उसका परिवार उस पर जबरन इस्लाम कबूल करने का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने अपने ससुर मुल्तान, देवर मोहसिन खान पर भी अप्राकृतिक यौन शोषण और रेप का मुकदमा दर्ज कराया है। मोहसिन खान क्रिकेटर है और इस बार आईपीएल में ‘लखनऊ सपुर जायंट्स’ के लिए खेला चुका है।

6 जून 2023: सोमवार, 5 जून को, मध्य प्रदेश पुलिस ने खुद को दूसरे धर्म का पुरुष बताकर एक हिंदू महिला को प्रेम संबंध में फंसाने के आरोप में अरबाज नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। यह भी कहा जाता है कि आरोपी ने महिला पर शादी के लिए दबाव डाला और उसका धर्म इस्लाम में परिवर्तित कर दिया। उसने आरोप लगाया कि उसने खुद को एक हिंदू पुरुष के रूप में पेश किया और महिला से दोस्ती की। बाद में उसने उस पर शादी करने और इस्लाम कबूल करने के लिए दबाव डालने की कोशिश की।

9 जून 2023: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बेसबॉल की नेशनल प्लेयर संजना बरकड़े ने धर्मांतरण की धमकियों के चलते फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। संजना की माँ ने बताया कि अब्दुल मंसूरी उर्फ राजन खान उनकी बेटी के ऊपर लगातार इस्लाम कबूलने का दबाव बना रहा था। पिता ने कहा कि मजहब छिपाकर अब्दुल ने संजना से दोस्ती की थी लेकिन जब उनकी बेटी को इस सच का पता चला तो वो दोस्ती तोड़कर अलग हो गई। अब संजीवनी नगर थाना की पुलिस ने इस मामले में आरोपित को गिरफ्तार किया है।

9 जून 2023: झारखंड की राजधानी राँची में लव जिहाद का शिकार हुई लगभग 17 साल की लड़की ने आत्महत्या कर ली है। गोलू अंसारी नाम के युवक ने खुद को हिंदू बताते हुए लड़की को प्रेम जाल में फँसाया था। इसके बाद लड़की से शादी कर उस पर इस्लाम कबूलने का दबाव बनाने लगा था। गोलू अंसारी के दबाव के चलते लड़की ने आत्महत्या कर ली। दोनों का एक बेटा भी है।

9 जून 2023: उत्तर प्रदेश राज्य में लव जिहाद के कई मामले सामने आए हैं जहां हिंदू महिलाओं को मुसलमानों द्वारा निशाना बनाया जाता है जो आगे चलकर उनके जीवन को नष्ट कर देते हैं। मुरादाबाद जिले के ऐसे ही एक ताजा मामले में, निजामुद्दीन नाम के एक मौलाना ने पहले से शादीशुदा हिंदू महिला को रिश्ते में फंसाया और उसके साथ बलात्कार किया। फिर उसने उसका धर्म भी इस्लाम में परिवर्तित कर दिया और उसे अपने अन्य पुरुष रिश्तेदारों की शारीरिक जरूरतों को पूरा करने के लिए मजबूर किया।

11 जून 2023: देश की राजधानी दिल्ली से ‘लव जिहाद’ का मामला सामने आया है। ताज़ा मामले करावल नगर इलाके से सामने आया है, जहाँ एक मुस्लिम युवक ने गलत नाम बता कर एक हिन्दू युवती को फाँसा। पीड़ित लड़की की शिकायत के बाद उस पर बलात्कार का मामला दर्ज हुआ है। दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। उस लड़के ने इंस्टाग्राम से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर उस लड़की को फँसाया था। उसने अपना नाम ‘परम शर्मा’ लिख रखा था।

11 जून 2023: उत्तर प्रदेश के बरेली में इस्लामवादियों की काली करतूत के दो मामले सामने आए हैं। यहाँ एक विधवा महिला का आरोप है कि मुस्लिम युवती ने अपने दोस्तों से उसका दुष्कर्म कराया। इसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। यही नहीं, मुस्लिम युवती के भाई ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की और दोनों पर धर्मांतरण करने का दबाव बनाया। वहीं, दूसरी ओर अरमान नामक युवक को आकाश बन हिंदू लड़कियों को छेड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

12 जून 2023: उत्तराखंड के देहरादून में ‘लव जिहाद’ और ब्लैकमेल का मामला सामने आया है। यहाँ मुस्लिम युवक पर अश्लील फोटो के जरिए हिंदू लड़की को धर्मांतरण के लिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। इसी बीच आरोपित युवक लोगों के हत्थे चढ़ गया। स्थानीय लोगों ने उसे पीटते हुए जुलूस निकाला। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

14 जून 2023: देहरादून के डोईवाला इलाके में एक युवती का जबरन धर्मांतरण करने और जबरन निकाह करने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। आरोपित अरमान अंसारी और उसकी बहन तमन्ना के खिलाफ उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसएचओ राजेश साह ने बताया कि आरोपित की बहन और माँ भी पीड़िता पर धर्म बदलने और शादी करने का दबाव बना रही थीं। दोनों इस्लाम को बेहतर बताकर आरोपित के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रही थीं।

18 जून 2023: उत्तराखंड के एक अन्य लव जिहाद मामले में, यूपी के बिजनौर के दो मुस्लिम भाइयों ने जानबूझकर अपनी असली पहचान छिपाई और हिंदू धर्म अपनाने वाली दो सगी बहनों को फंसाने के लिए खुद को हिंदू बताया। बताया गया है कि बड़े भाई मोहम्मद सालिक ने भी शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया। वह एक साल से देहरादून कोर्ट में जूनियर वकील के तौर पर काम कर रहे थे. वहीं, उनका छोटा भाई बांग्लादेश में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है।

20 जून 2023: सोशल मीडिया लव जिहाद का नया प्रजनन स्थल बन गया है। ऐसे ही एक और मामले में इस बार अलीगढ़ से ज़िहाद नाम के एक युवक ने इंस्टाग्राम पर आर्यन नाम के अकाउंट से एक हिंदू महिला से दोस्ती की. 6 महीने तक वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक-दूसरे को मैसेज करते रहे, जब तक कि उन्होंने भागने का फैसला नहीं कर लिया।मेरठ का रहने वाला जाहिद 17 जून, शनिवार को अलीगढ़ आया। उसने हिंदू महिला को कुछ नशीली गोलियां दीं और उसे अपने परिवार के भोजन में मिलाने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने रात में भागने की योजना बनाई।

20 जून 2023: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में राशिद नाम के एक मुस्लिम युवक ने एक हिंदू लड़की को शादी का झांसा दिया। इसके बाद, हिंदू लड़की का परिवार हिंदू अधिकार संगठनों के सदस्यों के साथ स्थानीय पुलिस स्टेशन पहुंचा और मांग की कि लड़की को उन्हें वापस कर दिया जाए। राशिद की पहले से ही चार पत्नियां हैं। उनकी चार पत्नियों में से एक मुस्लिम हैं जबकि बाकी तीन हिंदू हैं।

22 जून 2023: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से लव जिहाद का एक नया मामला सामने आया है। एक हिन्दू लड़की का आरोप है कि जमील ने शैलेंद्र बनकर उसे फँसाया। पोल खुलने पर अपने साथियों से उसका गैंगरेप करवाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। केस दर्ज होते ही जमील फरार हो गया। पीड़िता का कहना है कि बोलेरो चलाने वाला जमील उससे शैलेंद्र बनकर मिला था। दोनों में बातचीत शुरू हुई जो बाद में प्रेम संबंधों में बदल गई। इस बीच जमील ने पीड़िता से शारीरिक संबंध भी बनाए। कुछ समय बाद दोनों कोर्ट मैरिज करने गए तो लड़की ने दस्तावेजों में शैलेंद्र का नाम जमील देखा।

22 जून 2023: उत्तराखंड का पुरोला लव जिहाद की घटना को लेकर हाल के दिनों में खबरों में था। अब वैसा ही आक्रोश उत्तराखंड के पौड़ी जिले के श्रीनगर में बाप-बेटे के लव जिहाद के कारण दिख रहा है। यहाँ की एक 22 वर्षीय हिंदू लड़की को भगाने के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान 22 साल के मुजीब खान और उसके 45 वर्षीय अब्बा बाबू खान के तौर पर सामने आई है। दोनों उत्तर प्रदेश के बदायूं के रहने वाले हैं। आरोप है कि हिंदू युवती को दोनों हिजाब पहनने और नमाज़ पढ़ने की ट्रेनिंग दे रहे थे। धर्म बदलकर उस पर निकाह का दबाव बना रहे थे।

25 जून 2023: मध्य प्रदेश के दमोह की एक दलित लड़की का कर्नाटक के बेंगलुरु में धर्मान्तरण के प्रयास का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता पर जादू-टोना करने के साथ वशीकरण ताबीज भी पहनाई गई थी। वहीं आरोपित फारुख पर राजू नाम रख कर पीड़िता को नौकरी का झाँसा दे कर अपने जाल में फँसाने का आरोप है। फारुख भगोड़े आतंकी ज़ाकिर नाइक का फॉलोवर बताया जा रहा है।

26 जून 2023: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में लव जिहाद, बलात्कार और हत्या का मामला सामने आया। आरोप है कि सिकंदर ने खुद को सोनू बताते हुए हिंदू लड़की से दोस्ती की। बीते 3 साल से उसे प्रेम जाल में फँसाए रखा। इसके बाद वह लड़की के साथ जबरदस्ती संबंध बनाना चाहता था। लड़की के मना करने पर उसने बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी। 

29 जून 2023: वडोदरा में इरफान नाम के एक शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी, जिसने अपनी पहचान छिपाकर हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाया था। उसकी कार्यप्रणाली में पीड़ित लड़कियों को गलत पहचान पत्र दिखाकर होटलों में ले जाना शामिल था। इसके अतिरिक्त, उसके मोबाइल फोन के माध्यम से अन्य लड़कियों के साथ उसके संचार का संकेत देने वाले साक्ष्य भी सामने आए हैं। इस स्थिति से हिंदू समुदाय और संगठनों में काफी गुस्सा है। मामले की गंभीरता को समझते हुए स्थानीय पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है.

29 जून 2023:

यूपी के बदायूं में लव जिहाद के एक ताजा मामले में, एक मुस्लिम व्यक्ति के खिलाफ एक हिंदू लड़की पर दबाव डालने, धमकी देने और उसे इस्लाम में परिवर्तित करने का प्रयास करने की शिकायत दर्ज की गई थी। परिवार के अनुसार, हिंदू लड़की को अम्मार कुरेशी ने रिश्ते में फंसाया था और कथित तौर पर उसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया था। उसने लड़की की दो बहनों को भी धमकी दी कि वह उनकी शादी मुस्लिम पुरुषों से कर देगा और उन्हें इस्लाम में परिवर्तित कर देगा।

मई 2023: कुल 17 लव जिहाद

4 मई 2023: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। यहाँ इमरान नाम के एक पुलिसकर्मी ने अपना धर्म और पहचान छुपाकर एक हिंदू युवती को अपने चंगुल में फँसाया। इसके बाद लगातार उसका शोषण करता रहा। इतना ही नहीं उसने अपने बड़े भाई के साथ मिलकर उसका रेप किया और धर्म परिवर्तन का दबाव डाला। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। युवती मूल रूप से यूपी के सहारनपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पीड़िता ने पीलीभीत के एसपी को अपनी शिकायत दी।

10 मई 2023: उत्तर प्रदेश के लव जिहाद के एक मामले में, बरेली की एक अदालत ने एक डॉक्टर इकबाल अहमद को अपने दो सहयोगियों, मुहम्मद यासीन और मिसरयार खान की सहायता से अपनी दूसरी पत्नी, सहारनपुर निवासी निशा देवी की हत्या करने के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। 2021 उनकी नौ साल की बेटी की गवाही के आधार पर। घटना को नाबालिग ने देखा। आरोपी बरेली में अपना क्लीनिक चलाता है।

11 मई 2023: बिहार के मोतिहारी के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा बेलवतिया के मोहम्मद तालिक ने नोएडा में पढ़ाई के दौरान एक युवती को प्रेम जाल में फँसाया। युवती यूपी के बुलंदशहर की रहने वाली है। दोनों के बीच दोस्ती हुई। तालिक साल 2018 में दुबई चला गया। साल 2019 में युवती भी दुबई पहुँच गई। धर्मांतरण के बाद उसने युवती से निकाह कर लिया। युवती इसके बाद इलाज के सिलसिले में नोएडा लौटी। जब वह दुबई पहुँची तो तालिक गायब था। संपर्क करने की कोशिश पर युवती को जान से मारने की धमकी दी। 

11 मई 2023: वामपंथी तंत्र हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को झूठी कहानियों पर आधारित प्रचार करार दे रहा है, हाल ही में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश राज्यों से भी इसी तरह के मामले सामने आए हैं। बताया जाता है कि इनमें से एक मामला उत्तर प्रदेश के आगरा के एत्मादुद्दौला क्षेत्र का है। यह कहानी तब शुरू हुई जब पीड़िता के एक दोस्त ने उसे अरमान नाम के अपने रिश्तेदार से मिलवाया। आरोपी अरमान फिरोजाबाद के किशननगर का रहने वाला है, पीड़िता और अरमान के बीच फोन पर बातचीत होने लगी और जल्द ही वे करीब आ गए। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश राज्य से सामने आया है जहां एक हिंदू महिला को एक मुस्लिम व्यक्ति ने फंसाया था जिसने अपनी धार्मिक पहचान छिपाई थी।

11 मई 2023: हरियाणा के रेवाड़ी में मौसम खान ने प्रेम बनकर धारूहेड़ा की लड़की से दोस्ती की। उसने लड़की को भगाया और हरिद्वार पहुँच गया। यहाँ उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। ताहिर खान समेत कई लोगों ने लड़की का अपहरण कर लिया और उसे नूँह के ऊटोन गाँव ले गए। यहाँ युवती का जबरन धर्म बदला गया और प्रेम बने मौसम खान के साथ बंदूक के बल पर निकाह करवाया गया। पीड़िता को घर में बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान मौसम खान के छोटे भाई ने भी उसके साथ कई बार दुष्कर्म भी किया।

16 मई 2023: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरिफ नाम का एक शादीशुदा मुस्लिम युवक नाम बदल कर लड़कियों को परेशान करता था। आरिफ लोगों के हत्थे जब चढ़ गया जब वो एक स्कूल के पास एक नाबालिग लड़की से जबरन बात करने की कोशिश कर रहा था। लोगों ने आरिफ की पिटाई कर के उसका सिर मूँड़ा दिया। पुलिस ने मामले का संज्ञान ले कर जाँच शुरू कर दी है।

18 मई 2023: उत्तर प्रदेश की एक विवाहिता को हरियाणा के अंबाला में करीब एक महीने तक बंधक बनाकर रखा गया। उसके साथ रेप किया गया। बुर्का पहनने को मजबूर किया गया। नमाज पढ़ने का दबाव डाला गया। किसी तरह भागने में कामयाब रही पीड़िता ने मिर्जापुर पुलिस में आरिफ खान के खिलाफ शिकायत दी।उसने बताया है कि आरिफ खान ने अभय मिश्रा बनकर उससे जान पहचान की थी। अंबाला ले जाकर उसने रेप कर अश्लील वीडियो बनाया। फिर ब्लैकमेल कर महीने भर उसके साथ दुष्कर्म किया।

20 मई 2023: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से लव जिहाद का मामला सामने आया है। आमिर नाम के शख्स ने हिंदू युवक बनकर रहीमाबाद की लड़की को प्रेम जाल में फाँसा। इसके बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। सच्चाई पता चलने के बाद आमिर ने उस पर धर्म बदलने का दबाव भी बनाया। जब लड़की ने धर्म बदलने से मना कर दिया तो मौका देखकर उसे अगवा कर लिया गया। 

21 मई 2023: उत्तराखंड के देहरादून से ग्रूमिंग जिहाद का एक मामला सामने आया है। 18 मई को कोतवाली पुलिस ने मोहम्मद इखलाश को एक महिला से दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इखलाश ने एक हिंदू महिला को लुभाने के लिए खुद को मनोज बताया था। उसने उससे शादी का वादा किया और फिर उसके साथ बलात्कार किया। इखलाश ने महिला का आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया और ब्लैकमेल कर पैसे वसूले।

23 मई 2023: पीड़िता की फैजान खान से कई सालों की पहचान थी। कई महीनों से उसका शोषण चल रहा था। फैजान शारीरिक संबंध बनाता, पीटता और धर्म परिवर्तन का दबाव डालता। पर दुनिया को फैजान की इस करतूत का पता तब चला, जब हिंदू पीड़िता ने ‘द केरल स्टोरी’ देखी। इस फिल्म ने उसे हिम्मत दी और वह फैजान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थाने पहुँची।मामला मध्य प्रदेश के इंदौर का है। खजराना थाने में फैजान खान के खिलाफ पीड़िता की शिकायत के आधार पर रेप, मारपीट और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का मामला दर्ज किया गया है।

27 मई 2023: महाराष्ट्र के पुणे में भाजपा नेता गोपीचंद पाडलकर ने लव जिहाद पीड़िता के बरामद होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस तरह ‘द केरल स्टोरी’ देखने के बाद एक परिवार को एहसास हुआ कि उनकी बेटी को भी जावेद नाम के लड़के ने इसी तरह फँसाया हुआ है। परिवार ने इस बाबत येरवाड़ा थाने में शिकायत दी। मंछार गाँव में एक नाबालिग लड़की को दूसरे समुदाय के लड़के ने किडनैप किया था। मामले में एफआईआर हुई लेकिन मंछार पुलिस लड़की को ढूँढने की बजाय ढिलाई बरतती रही।

29 मई 2023: उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर में लव जिहाद, धर्मांतरण और हत्या का मामला सामने आया। आरोप है कि नावेद ने अपनी पहचान छिपाते हुए दलित लड़की को प्यार के जाल में फँसाया। इसके बाद जब वह गर्भवती हो गई तो उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाने लगा। इस्लाम न कबूलने पर जहर देकर उसकी हत्या कर दी। वह मूल रूप से लखीमपुर के पलियाकलाँ की रहने वाली है। पीड़िता शाहजहाँपुर में डॉ. श्रॉफ आई चैरिटेबल हॉस्पिटल में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम करती थी। उसकी पहचान नावेद नामक व्यक्ति से हुई। आरोप है कि नावेद ने खुद को हिंदू बताते हुए सीमा गौतम से दोस्ती की थी।

29 मई 2023: रविवार, 28 मई को, राज्य की राजधानी में एक मामला सामने आने के बाद युवाओं के एक समूह ने ओडिशा राज्य में लव जिहाद के खिलाफ भुवनेश्वर में विरोध प्रदर्शन किया। लव जिहाद मामले की खबर के बाद, प्रदर्शनकारियों ने इसके खिलाफ नारे लगाए और ‘हिंदू लड़कियों को बचाओ’ और ‘भगवान जगन्नाथ की भूमि पर लव जिहाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा’ लिखी तख्तियां ले रखी थीं। यह विरोध प्रदर्शन राज्य में हाल ही में 27 साल की हिंदू लड़की से जुड़े लव जिहाद के मामले के बाद किया गया। लड़की ने हाल ही में खोरधा मॉडल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि एक युवक ने शादी का झूठा वादा करके उसे इस्लाम में परिवर्तित करने के लिए ब्रेनवॉश किया। जाहिर तौर पर लड़की लड़के के साथ 8 साल से रिलेशनशिप में थी।

30 मई 2023: उसका नाम मोहम्मद आलिम है। कथित तौर पर पर वह कोचिंग में कंप्यूटर सीखने आनंद बनकर आता था। हाथ में कलावा बाँधता था। कोचिंग की ही एक हिंदू लड़की से पहले उसने दोस्ती की और फिर उसे प्यार के जाल में फँसाया। इसके बाद रेप, गर्भपात, धमकी, धर्मांतरण के दबाव का वही सिलसिला चल पड़ा जो आम तौर पर ऐसे मामलों में देखने को मिलते हैं। लव जिहाद का यह केस उत्तर प्रदेश के बरेली का है। 

30 मई 2023: बिहार पुलिस ने खुद को एक हिंदू व्यक्ति बताने और दो हिंदू महिलाओं को यौन उत्पीड़न के बाद ब्लैकमेल करने के आरोप में निशांत रज़ा नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो पहचान पत्र बरामद किए, जिनमें से एक हिंदू व्यक्ति का और दूसरा मुस्लिम व्यक्ति का था. आरोपी ने खुद को निशांत राज बताया और बिहार के चंपारण जिले में दो हिंदू महिलाओं को फंसाया।

31 मई 2023: मुंबई में काम करने वाली मॉडल मानवी राज सिंह को ब्लैकमेल करने वाले रांची के तनवीर अख्तर खान के खिलाफ मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में लव जिहाद का मामला दर्ज किया गया है। तनवीर ने अपनी पहचान छिपाकर मॉडल को लालच दिया था और कहा था कि उसका नाम यश है। मॉडल ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर उसके साथ कई बार बलात्कार किया और अपनी असली पहचान उजागर होने पर लगातार उस पर शादी करने और इस्लाम कबूल करने के लिए दबाव डाल रहा था।

31 मई 2023: उत्तरकाशी के पुरोला क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के दो युवकों द्वारा एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने की सूचना मिली थी। आरोपियों में से एक की साइकिल मरम्मत की दुकान थी और दूसरा मुख्य बाजार क्षेत्र में हस्तनिर्मित कंबल बनाने का काम करता था। दोनों ने 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक हिंदू लड़की को फंसाया और उसका अपहरण कर राज्य के विकासनगर क्षेत्र में ले गए। उनमें से एक अल्पसंख्यक समुदाय से था और उसने उससे शादी का वादा भी किया।

अप्रैल 2023: कुल 7 लव जिहाद

2 अप्रैल 2023: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक जिम ट्रेनर पर एक महिला के बेटे को चाकू की नोक पर रखकर कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया है। मुस्लिम व्यक्ति ने खुद को एक हिंदू के रूप में पेश किया था और उसकी हिंदू महिला से दोस्ती थी, लेकिन जब उसे पता चला कि वह मुस्लिम है, तो उसने कुछ समय पहले उसके साथ बातचीत बंद कर दी थी। बदला लेने के लिए वह उसके घर आया और उसके साथ बलात्कार किया।

8 अप्रैल 2023: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक नाबालिग हिन्दू लड़की पर इस्लाम कबूलने करवाने के साथ जबरन निकाह के दबाव का मामला सामने आया है। लड़की के पिता ने इस बाबत पुलिस में शिकायत दी है जिस पर जाँच की जा रही है। आरोपित का नाम मोहम्मद इरशाद है। शिकायत में आरोपित द्वारा नाबालिग के साथ छेड़छाड़ और पीछा किए जाने का भी जिक्र है। पीड़िता हिन्दुओं के OBC समुदाय से है। पीड़ित पिता के मुताबिक धीरे-धीरे मोहम्मद इरशाद पीड़िता को इस्लाम के लिए प्रेरित कर ले गया और उसे हिन्दू से मुस्लिम बना दिया।

15 अप्रैल 2023: उत्तर प्रदेश के कानपुर में पिछले 10 दिनों में छेड़खानी, ब्लैकमेलिंग और धमकी से परेशान होकर 4 लड़कियों ने आत्महत्या कर ली। इनमें से एक मामला ‘लव जिहाद’ से भी जुड़ा हुआ है। हरिबंश मोहाल शनिदेव मंदिर के पास रहने वाली रेनू कश्यप ने फाँसी लगाकर जान दे दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है। रेनू के परिजनों की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही रेनू की दोस्ती ‘सौरभ’ नाम के लड़के से हो गई। कुछ ही दिनों बाद रेनू को पता चल गया कि उसने जिससे दोस्ती की है वह सौरभ नहीं शाहरुख है।

20 अप्रैल 2023: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक मुस्लिम युवक द्वारा शादी का दबाव और धमकी से परेशान हिंदू युवती ने आत्महत्या कर ली। युवती के आत्महत्या की जानकारी मिलने के बाद परिजनों के साथ हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। काजी पलासिया इलाके का रहने वाला आरोपित असद हुसैन (कुछ रिपोर्ट में अस्मत) नाम है।

22 अप्रैल 2023: इंदौर के खुडेल क्षेत्र से लव जिहाद का एक नया मामला सामने आया था जब राज्य पुलिस ने एक हिंदू लड़की को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में अस्मत पटेल, उसके पिता शब्बीर अली और उसके भाई हैदर अली नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। जबकि मामले में अस्मत के पूरे परिवार पर मामला दर्ज किया गया है, यह ज्ञात है कि अस्मत और उसके पिता को पहले पुलिस ने गिरफ्तार किया था, हालांकि, हैदर अली को आज गिरफ्तार किया गया था और पुलिस अभी भी उसकी मां शाहजहां की तलाश कर रही है जो फरार है।

22 अप्रैल 2023: गुजरात के बारडोली की एक हिंदू लड़की ने अपने मुस्लिम पति शोएब इब्राहिम रावत पर उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने और इसके लिए उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में शोएब इब्राहिम रावत के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी।कॉलेज में साथ पढ़ते समय हिंदू लड़की को शोएब इब्राहिम रावत से प्यार हो गया। बाद में उसने उसे लालच देकर, ब्लैकमेल करके और धमकी देकर खुद से शादी करने के लिए मजबूर किया। 2019 में, शोएब लड़की को सूरत ले गया और वहां लड़की को बताए बिना शादी का पंजीकरण करा लिया।

30 अप्रैल 2023: जमाल खान नाम के एक मुस्लिम शख्स ने अपनी पहचान छिपाकर हिंदू युवती को प्रेमजाल में फँसाया और फिर धर्म परिवर्तन के बाद मुस्लिम बनाकर निकाह कर लिया। कुछ दिन जमाल ने बाद गैर-कानूनी तीन तलाक देकर उस महिला को घर से निकाल दिया। महिला के अनुसार, जमाल खान ने सोनू बनकर युवती से जान-पहचान बढ़ाई थी। निकाह के बाद जब उसे पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा है तो उसके साथ जमाल मारपीट करने लगा। महिला की शिकायत पर मझोला पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

मार्च 2023: कुल 4 लव जिहाद

12 मार्च 2023: असम के नगाँव से लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहाँ एक मुस्लिम युवक पर नाम बदल कर हिन्दू लड़की को साथ भगा कर ले जाने का आरोप लगा है। पुलिस ने केस दर्ज कर के आरोपित को केरल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित का नाम रमीजुल इस्लाम है जो 3 बच्चों का अब्बा है। रमीजुल केरल में भी पहचान बदल कर रह रहा था। आरोपित ने कोर्ट की बिल्डिंग से कूद कर पुलिस कस्टडी से भागने का प्रयास किया था लेकिन उसे पकड़ लिया गया।

12 मार्च 2023: लव जिहाद के एक चौंकाने वाले मामले में, पुलिस ने शनिवार को सूरत में वसीम अकरम वहीद नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसने अपनी मूल पहचान के बारे में झूठ बोलकर और नकली हिंदू नाम बताकर एक 24 वर्षीय हिंदू महिला को रिश्ते में फंसाया था। वह शादी का वादा करके उसके साथ नियमित रूप से यौन संबंध भी बनाता था। आरोपी पर बलात्कार और विश्वासघात का मामला दर्ज किया गया है। लड़की सूरत में एक प्रमुख विश्वविद्यालय टॉपर है।

14 मार्च 2023: मध्य प्रदेश के इंदौर से ‘लव जिहाद’ का नया मामला सामने आया है। यहाँ शादाब नाम के एक मुस्लिम युवक पर कबीर नाम रख कर एक हिंदू लड़की से रेप का आरोप लगा है। आरोप है कि शादाब ने लड़की से शादी का वादा कर के उसका 2 बार एबॉर्शन भी करवाया। शादाब पर पीड़िता के 55 लाख रुपए ऐंठने और उसका पुश्तैनी घर तक बिकवा देने का आरोप है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी है।

28 मार्च 2023: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से लव जिहाद का केस सामने आया है। एक नाबालिग हिन्दू लड़की ने अमीर सुहेल पर नाम बदलकर शादी करने और रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में धर्मान्तरण के लिए दबाव बनाए जाने का भी जिक्र किया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। FIR दर्ज होते ही अमीर सुहेल फरार हो गया है। 17 साल की पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि स्कूल जाने के दौरान उसका मोबाइल फोन गिर गया था। यह फोन अमीर सुहैल को मिला था, जिसने उस समय अपना नाम गोलू बताया था।

फरवरी 2023: कुल 9 लव जिहाद

1 फरवरी 2023: लव जिहाद इस मामले में कनखल की रहने वाली एक लड़की ने अजहर नाम के युवक पर शादी के बाद धर्मांतरण का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि कासगंज निवासी अज़हर ने राहुल नाम से उस से 9 साल पहले दोस्ती की थी। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी। महिला का कहना है कि अजहर से शादी के बाद उसे 2 बच्चे भी हैं। पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद अजहर उस पर इस्लाम कबूलने का दबाव बनाने लगा। जब वह इससे इनकार करती थी, तो वह उससे मारपीट करता था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज़हर को गिरफ्तार कर लिया है।

1 फरवरी 2023: दिल्ली में एक महिला ने अबू हसन ज़ैदी के खिलाफ मारपीट और धर्मान्तरण के लिए दबाव देने का आरोप लगाया है। वह पीड़िता को श्रद्धा वालकर जैसी हाल की धमकी दे रहा है। शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि साल 2013 में एक बीमा कम्पनी में काम करने के दौरान उसकी मुलाक़ात अबू हसन से हुई थी। तब अबू ने खुद को आदित्य सिंह बताया था। कुछ समय बाद जैदी ने प्यार और फिर शादी की इच्छा जताई। पीड़िता के घर वाले इस रिश्ते से नाखुश थे। इसके बाद भी वह घर वालों की मर्जी के खिलाफ जैदी के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगी।

3 फरवरी 2023: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहाँ अली खान ने अमन बनकर 11वीं की एक नाबालिग छात्रा को प्रेम जाल में फँसा लिया। इसके बाद लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर उसे 6 महीनों तक ब्लैकमेल करता रहा। वह छात्रा को अगवा भी कर लिया था।इतना ही नहीं, वह नाबालिग लड़की पर धर्म परिवर्तन करके इस्लाम अपनाने का भी दबाव बनाता था। मना करने पर अली खान उसके साथ मारपीट करता था। लड़की जब धर्म परिवर्तन से मना करती तो अली खान उसे श्रद्धा वालकर की तरह टुकड़े कर देने की धमकी देता था।

5 फरवरी 2023: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में ‘लव जिहाद’ का मामला सामने आया है। यहाँ अब्दुल खालिद ने खुद को ‘मुन्ना यादव’ बताते हुए दलित लड़की को प्रेम जाल में फँसाया था। जब पीड़ित लड़की को उसकी सच्चाई पता चली तो उसने दूरी बना ली। लड़की की शादी होने के बाद अब आरोपित अब्दुल उसे और उसके घरवालों को जान से मारने की धमकी दे रहा था। साथ ही, इस्लाम कबूलने और निकाह करने का दबाव बनाया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

7 फरवरी 2023: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में लव जिहाद का मामला सामने आया है. ग्रेटर नोएडा के जारचा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली दलित महिला से उसके प्रेमी बब्बर अली ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद बब्बर अली और उसके दोस्त ने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया। जब पीड़ित महिला ने बब्बर अली से शादी करने के लिए कहा तो वह उस पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाने लगा।

10 फरवरी 2023: बिहार के कटिहार में प्रभा भारती नाम की महिला कॉन्सटेबल की हत्या कर दी गई। जानकारी सामने आई है कि मोहम्मद छोटे हसन नामक व्यक्ति ने अपनी पहचान बदलकर प्रभा को प्रेम जाल में फँसाया था। पहचान का खुलासा हो जाने के बाद शादी से इनकार करने पर निजी फोटो-वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देता था। प्रभा के घरवालों ने छोटे हसन समेत 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

16 फरवरी 2023: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी से कथित लव जिहाद का मामला सामने आया। 35 वर्षीय विधवा चंदा से दोस्ती करने के लिए मोहम्मद आरिफ ने खुद को हिंदू, गुड्डु राजपूत के रूप में प्रदर्शित किया। दोनों ने साथ रहना भी शुरू कर दिया लेकिन फिर आरिफ ने बुधवार को उसकी बेरहमी से हत्या कर दी क्योंकि उसने इस्लाम अपनाने से इनकार कर दिया था। यह घटना मीरदहां का पुरवा गांव में हुई, जो कौशांबी जिले के पश्चिम सरीरा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है।

19 फरवरी 2023: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सैनिक क्षेत्र में तैनात एक सैन्य अधिकारी ने एक मुस्लिम युवक पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ रेप और नाबालिग बेटे के साथ भी अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपित का नाम तनवीर आलम है जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि तनवीर पीड़ित सैनिक की पत्नी से सिंगिंग एप के जरिए मिला था। पुलिस ने केस दर्ज कर के तनवीर की तलाश शुरू कर दी है।

23 फरवरी 2023: झारखंड में एक बार फिर से लव जिहाद का मामला सामने आया है। जमशेदपुर के कदमा में शब्बीर खान ने हिंदू नाम बताकर नाबालिग लड़की से दोस्ती कर ली और फिर उसे भरोसे में लेकर उसकी अश्लील तस्वीरें खींच ली। तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर शब्बीर लड़की पर इस्लाम कबूल करने और निकाह करने का दबाव बनाने लगा।

जनवरी 2023: कुल 19 लव जिहाद

1 जनवरी 2023: हरियाणा के यमुना नगर से लव जिहाद का एक नया मामला सामने आया है। यहाँ दलित समुदाय की एक महिला ने आरिफ नाम के व्यक्ति पर खुद को हिन्दू बता कर शादी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद न सिर्फ आरोपित ने उसे कई बार मारा-पीटा बल्कि अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति सहित कुछ अन्य लोगों पर भी केस दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी है।

6 जनवरी 2023: मध्य प्रदेश के भोपाल में लव जिहाद के आरोपित फैजल सैय्यद अब्बास की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने नाबालिग लड़की का गर्भपात करने वाले डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपित डॉक्टर मयंक श्रीवास्तव के होम्योपैथिक क्लीनिक को सील करने के बाद आगे की जाँच कर रही है। पीड़िता का कहना है कि फर्जी आधार कार्ड बनवाकर फैजल ने उसे फँसाया था।

7 जनवरी 2023: इंदौर से लव जिहाद का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां दो मुस्लिम युवकों ने दो हिंदू लड़कियों को धर्म परिवर्तन के लिए निशाना बनाया। इंदौर के पास महू में पुलिस ने दो मुस्लिम युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इन युवकों ने दो हिंदू लड़कियों को धमकाया और कहा कि वे उनसे शादी कर लें और मुसलमान बन जाएं.इतना ही नहीं इन दोनों युवकों ने नाबालिग लड़कियों को धमकी दी कि अगर वे शादी करके मुस्लिम नहीं बनेंगी तो समाज में कहीं भी मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगी।

9 जनवरी 2023: बरेली में एक दलित महिला ने सादिक व उसके परिजनों खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि साल 2011 में जब सादिक ने उससे जबरन निकाह किया था। तब वह नाबालिग थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और उत्पीड़न की धाराओं के साथ ही, उत्तर प्रदेश गैरकानूनी धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम व एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

9 जनवरी 2023: बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में सामने आए मामले में अफजल पर खुद को आशीष बताकर नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फँसाने का आरोप लगा है। वह लड़की को भगाने की फिराक में था। उसका प्राइवेट वीडियो बनाने का भी आरोप है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके खिलाफ पॉक्सो और एंटी लव जिहाद की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

9 जनवरी 2023: फिरोजाबाद के टूंडला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग लड़की से मोइन नामक युवक ने फेसबुक के सहारे अंश बनकर दोस्ती की। यह दोस्ती कुछ दिन बाद प्यार में बदल गई। नए साल की शुरुआत पर मोइन पीड़िता को बहला-फुसलाकर घर से ले गया। इसकी जानकारी जब पीड़िता के परिजनों को हुई तो उन्होंने मोइन व एक अन्य महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में आरोपित ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की है।

11 जनवरी 2023: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक मुस्लिम युवक की प्रताड़ना से परेशान हिन्दू लड़की ने आत्महत्या कर ली है। आरोप है कि लड़की पर रफीक निकाह का दबाव डाल रहा था। ऐसा नहीं करने पर घर से उठाने की धमकी देता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर रफीक को हिरासत में ले लिया है। मृत लड़की के परिजनों ने रफीक के भाइयों पर भी धमकी देने का आरोप लगाया है।

12 जनवरी 2023: महाराष्ट्र में हिंदू लड़कियों के धर्म परिवर्तन को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक दौंड में हर साल करीबन 200 लड़कियाँ मुसलमान बनाई जा रही हैं। हिंदू परिवारों का दावा है कि ऐसा करने के लिए मुस्लिम लड़के 5 लाख रुपए पाते हैं। इस खुलासे को करते हुए हिंदू परिवारों ने जानकारी दी कि इस्लामी कट्टरपंथियों को राजनेताओं का साथ मिला हुआ है। सांसद से लेकर पुलिस तक इनकी मदद कर रहे हैं।

12 जनवरी 2023: मुंबई पुलिस ने रेहान खान नाम के शख्स को पत्नी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। रेहान की पत्नी यशोदा खटीक धारावी स्थित अपने घर में सीलिंग रोड से लटकी हुई पाई गई थी। पुलिस ने यशोदा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रेहान की गिरफ्तारी की है। वहीं आरोपित रेहान का कहना है कि उसकी बीवी ने फाँसी लगाकर आत्महत्या की है।

15 जनवरी 2023: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लव जिहाद का एक नया मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहाँ पर चाँद मोहम्मद नाम के व्यक्ति ने हिंदू महिला से सुशील मौर्य नाम बता कर शादी की। बाद में 2 बच्चे होने के बड़ा उसने तीसरी बार गर्भवती हुई बीवी के पेट पर लात मारी और सिगरेट से जलाया। महिला ने आरोपित पर गोमांस खिलाने और अप्राकृतिक सेक्स का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी है।

15 जनवरी 2023: प्रयागराज में लव जिहाद की शिकार बलिया की हिंदू युवती को अब जान से मारने और चेहरे पर एसिड फेंकने की धमकी दी जा रही है। हिंदू नाम रखकर युवती से शादी करने वाला मोहम्मद आलम युवती की हत्या का पहले भी प्रयास कर चुका है। आलम ने युवती को दो गोलियाँ मारी थीं, जो उसकी पीठ पर लगी थी और बच गई थी। युवती का कहना है कि शादी के बाद जब उसकी हकीकत पता चला तो वह नशे का इंजेक्शन देकर अपने भाइयों से भी उसका बलात्कार करवाता था। इस दौरान उसने वीडियो भी बना लिया था, जिसे वायरल करने की वह धमकी देकर सारे केस वापस लेने की धमकी देता है। 

16 जनवरी 2023: सूरत की एक स्थानीय अदालत ने मुहम्मद समत अली शेख नामक 51 वर्षीय व्यक्ति को जमानत देने से इनकार कर दिया, जिसने खुद को मुकेश महावीर गुप्ता बताया था और डिंडीली क्षेत्र की एक हिंदू लड़की से शादी की थी। देश गुजरात की रिपोर्ट के अनुसार, उस समय शेख ने खुद को रेलवे कर्मचारी होने का दावा किया था। शादी के कुछ महीनों बाद पीड़ित हिंदू लड़की को एहसास हुआ कि उसका पति हिंदू नहीं है. बाद में उसे इस्लाम अपनाने और नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया गया। परेशान होकर पीड़िता ने सूरत के डिंडोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और उस पर धर्म की स्वतंत्रता अधिनियम और आईपीसी की अन्य संबंधित धाराओं के तहत आरोप लगाए।

19 जनवरी 2023: मध्य प्रदेश के इंदौर से ‘लव जिहाद’ का मामला सामने आया है। यहाँ सदन खान पर नाम बदलकर सोशल मीडिया के जरिए हिंदू लड़की को अपने प्रेम जाल में फँसाने, अश्लील वीडियो बनाने और उसे ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। जानकारी मिलने पर ‘बजरंग दल’ के कार्यकर्ताओं ने उसे जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर कर दिया। यह घटना इंदौर के भंवरकुआँ इलाके की है।

21 जनवरी 2023: हरियाणा के फरीदाबाद में मुस्लिम युवक से शादी करने वाली एक हिन्दू महिला की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई है। 24 वर्षीया मृतका का नाम ट्विंकल यादव है जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अमेठी की थीं। ट्विंकल से घर वालों की मर्जी के खिलाफ मेवात के रहने वाले शाहरुख़ से 3 साल पहले शादी कर ली थी। पीड़िता के घर वालों ने शाहरुख़ और उसके परिवार पर प्रताड़ना व धर्मान्तरण के दबाव का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई शिकायत में मृतका के परिजनों ने मौत की वजह शाहरुख़ द्वारा की गई पिटाई को बताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

23 जनवरी 2023: उत्तर प्रदेश के देवरिया से एक हिंदू लड़की को धमकाने और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपित की पहचान कादिर अंसारी के तौर पर हुई है। उस पर हिंदू लड़की को लम्बे समय से परेशान करने और निकाह के लिए दबाव डालने का आरोप है। कहा जा रहा है निकाह से इनकार करने पर उसने लड़की का अपहरण कर बेहोशी की हालत में उसकी माँग में सिन्दूर डाल दिया।

26 जनवरी 2023: उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस ने सलमान को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी एक नाबालिग हिंदू लड़की को निकाह के इरादे से किडनैप करने के आरोप में हुई है। पुलिस जाँच में खुलासा हुआ है कि सलमान इससे पहले भी दो हिंदू लड़कियों को फँसा चुका है। उसके लव जिहाद के किसी रैकेट से जुड़े होने का शक है।

29 जनवरी 2023: महाराष्ट्र के धुले जिले से ‘लव जिहाद’ का मामला सामने आया है। यहाँ फैज़ सैयद नाम के व्यक्ति पर सिख समाज की नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोप है। हालाँकि, केंद्रीय बल संरक्षण आयोग (NCPCR) के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर लिया है लेकिन पीड़ित परिवार ने कार्रवाई पर असंतोष जताया है। लड़की के परिजनों ने वीडियो जारी कर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की माँग की है।

29 जनवरी 2023: गुजरात के द्वारका जिले के खंभालिया कस्बे में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है जिसमें एक मुस्लिम युवक ने एक हिंदू लड़की को यह कहकर शादी का लालच दिया कि वह हिंदू धर्म अपना लेगा। खंभालिया पुलिस स्टेशन में आरोपी अल्ताफ, उसकी मां, उसकी बहन और एक चचेरे भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। खंभालिया नगर निवासी आरोपी अल्ताफ मिसारिया ने जामनगर में रहने वाली 31 वर्षीय हिंदू लड़की से मुलाकात की और दोस्ती की। दोनों जल्द ही एक रिश्ते में आ गए। आरोपी ने हिंदू लड़की से कहा कि वे दोनों शादी नहीं कर सकते क्योंकि वह मुस्लिम है, अल्ताफ मिसारिया ने पीड़िता का विश्वास जीतने के लिए हिंदू बनने और उससे शादी करने का वादा किया।

30 जनवरी 2023: उत्तर प्रदेश के मेरठ से लव जिहाद का एक परेशान करने वाला मामला सामने आया। एक हिंदू व्यक्ति, दुष्यंत चौधरी को उसकी पत्नी फराह और ससुराल वालों द्वारा इस्लाम में परिवर्तित होने के लिए मजबूर करने के बाद आत्महत्या की ओर धकेल दिया गया था। घटना मेरठ के नौचंदी इलाके की चित्रकोट कॉलोनी की है.मृतक के चचेरे भाई जॉनी ने रविवार को नौचंदी थाने में अपने भाई की पत्नी फराह और उसके परिवार के तीन सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि वे पिछले तीन साल से दुष्यंत पर इस्लाम अपनाने के लिए दबाव डाल रहे थे और धमकी दे रहे थे। आगे दबाव झेलने में सक्षम नहीं होने पर, दुष्यंत ने अपने घर पर छत के पंखे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

गेंदबाजी करते-करते बेचैनी, सीने में दर्द, पेड़ के नीचे बैठा, हो गई मौत… क्रिकेट खेलते-खेलते हार्ट अटैक का एक और मामला

मध्य प्रदेश के खरगोन से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ 22 साल के एक लड़के की क्रिकेट खेलते समय मौत हो गई। खेल के दौरान ही उसके सीने में तेज दर्द उठा था, जिसके बाद वो मैदान से बाहर चला गया और एक पेड़ के नीचे बैठ गया। मैच खत्म होने के बाद भी ये दर्द जारी रहा तो उसके साथी खिलाड़ी उसे एक अस्पताल लेकर पहुँचे। उस अस्पताल ने युवक को बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, तभी रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया।

चलते-फिरते नौजवानों में मौत के ऐसे कई मामले आ चुके हैं। कुछ दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के मेरठ में भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जहाँ ओपनिंग बैटिंग करने मैदान में उतरे खिलाड़ी की कुछ गेंदों का सामना करने के बाद मौत हो गई थी। वो मैदान पर ही बेसुध होकर गिर पड़ा था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये मामला खरगोन जिले के बलवाड़ा थाना इलाके में आने वाले काटकूट गाँव का है। यहाँ शनिवार (20 दिसंबर, 2023) की शाम को लड़के क्रिकेट खेल रहे थे। उसी मैच में गेदबाजी कर रहे महज 22 साल के इंदल सिंह जाधव बंजारा नाम के युवक को बेचैनी महसूस हुई। फिर सीने में दर्द होने लगा। वो मैदान के बाहर पेड़ के नीचे बैठ गया। मैच के बाद उसने अपने साथी खिलाड़ियों से उसे नजदीकी अस्पताल ले चलने के लिए कहा, जहाँ के डॉक्टरों ने उसे बड़वाह सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

बड़वाह अस्पताल ले जाने के क्रम में ही इंदल सिंह की मौत हो गई। बड़वाह सिविल अस्पताल के डॉक्टर विकास तलवारे ने बताया कि इंदल की मौत यहाँ पहुँचने से पहले ही हो गई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुँचे अधिकारियों ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव को परिजनों को सौंप दिया।

मेरठ में भी आया था ऐसा ही मामला

गौरतलब है कि मेरठ के गाँधी मैदान में 24 दिसंबर, 2023 को 36 साल के दुष्यंत की मौत हो गई थी। वो बैटिंग कर रहा था और कुछ ही ओवरों बाद वो क्रीज पर ही गिर गया था। दुष्यंत ने मैदान ही दम तोड़ दिया था। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें जिम में, डांस करते हुए या खाना खाते समय हार्ट अटैक जैसी वजहों से लोगों की जानें गई हैं। यहाँ तो छोटी उम्र के युवकों की खेलते-कूदते समय हार्ट अटैक की घटनाओं से जान जा रही है, जो तमाम चर्चाओं को जन्म दे रहा है।

ऑपइंडिया ने मार्च माह में इस गंभीर विषय पर एक स्टोरी की थी, जिसमें हँसते-खेलते लोगों की जान जाने के कुछ मामलों को रिपोर्ट किया गया है। वो रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

स्कूल के प्यार ने तोड़ दी मजहब की दीवार, फराह अंसारी सात फेरे ले बनी राम की जानकी, बरेली के अयोध्या धाम में पूरा हुआ दोनों का ‘वनवास’

उत्तर प्रदेश के बरेली में फराह अंसारी नाम की मुस्लिम लड़की ने इस्लाम छोड़ हिंदू धर्म ही नहीं अपनाया बल्कि हिंदू लड़के राम से शादी कर वो उनकी जानकी भी बन गई। भुता थाने के अयोध्या धाम मंदिर में दोनों 30 दिसंबर, 2023 को सात फेरे लेकर जीवनसाथी बन गए।

इस विवाह में दोनों के परिवारवाले नहीं पहुँचे। प्रेमी युगल ने पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की माँग की है। उनका कहना है कि उन्हें जान का खतरा है। ऐसे हालात में उन्हें सुरक्षा की जरूरत है। भले ही परिवार वाले न पहुँचे हों, लेकिन दोनों के एक होने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। जानकी का कहना है कि वो राम को लंबे वक्त से जानती है। वो दोनों बचपन में एक प्राइवेट स्कूल में साथ ही पढ़ते थे। वो आगे कहती हैं कि वो राम से शादी करना चाहती थी, इसलिए उन्होंने हिंदू धर्म अपनाकर अपना नाम बदलकर जानकी रख लिया।

वो कहती हैं कि अब उन्हे फराह नहीं बल्कि जानकी के नाम से जाना जाएगा। फराह यानी जानकी 23 साल की है। वो कहती हैं कि उन्होंने जो किया अपनी मर्जी से किया। प्रेमी युगल का का कहना है कि साथ पढ़ने के दौरान ही दोनों को प्यार हो गया था। ये प्यार बीतते वक्त के साथ बढ़ता रहा और दोनों ने साथ मरने-जीने की कसमें तक खा लीं। बीते 6 साल से दोनों इस प्यार के रिश्ते में थे। जानकी के बालिग होने का राम ने 5 साल इतंजार किया।

बीटेक की पढ़ाई के बाद राम भुता कस्बे के कोचिंग चला रहे थे। दोनों के प्यार की जानकारी होने पर फरहा की पढ़ाई भी 10 वीं के बाद बंद करा दी गई। उसका बाहर निकलना भी बंद करा दिया गया। घरवालों ने फराह के लिए पूरनपुर से आए एक रिश्ते के लिए हामी भी भर दी थी।

फराह इस रिश्ते से इंकार करती रहीं। नहीं मानी तो उसके घरवालों अम्मी और मामू ने उसकी राम से शादी होने के तीन दिन पहले कमरे में बंद कर पिटाई की और गला दबाया। इसकी खबर होते ही पेशे से राम वहाँ और फराह के साथ मारपीट पर विरोध जताया।

इसके बाद पेशे से इंजीनियर राम फराह अंसारी को लेकर भुता थाने पहुँचे। दोनों के बीच मजहब की दीवार आ रही थी तो दोनों ने कानून का सहारा लेकर शादी की। भुता इंस्पेक्टर राजेश मिश्रा की मौजूदगी में पूजा के बाद फराह अंसारी का नाम जानकी रखा गया।

भुता थाने के अयोध्या धाम मंदिर में ब्राह्मणों के मंत्रोच्चारण संग हिंदू रीति रिवाज से राम के साथ जानकी ने सात फेरे हुए। इस दौरान नवविवाहित जोड़े को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भुता प्रचारक सर्वेंद्र, खंड कार्यवाह परमात्मा स्वरुप सहित कई लोगों ने आशीर्वाद दिया।

पुलिस विभाग में राम के पिता मदनलाल फॉलोअर हैं। बताते चलें कि राम ने बीते साल बीजेपी की टिकट से वार्ड 54 से जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव भी लड़ा था। दोनों की शादी पुलिस पुलिस की मौजूदगी में गाजे-बाजे के साथ हुई। काफी लोग भी उनके विवाह के गवाह बने।

10 दिन की ‘विपश्यना साधना’ से लौटीं DCW अध्यक्ष स्वाति मालीवाल, महसूस कर रही हैं ‘असीम ऊर्जा’: CM अरविंद केजरीवाल भी ‘नई ऊर्जा’ लेकर आए

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल अपनी 10 दिनों की विपश्यना से वापस आ गए हैं। उन्होंने इस संबंध में जानकारी एक्स (पहले ट्विटर) पर दी है। दिल्ली की महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी अपने विपश्यना कोर्स को पूरा करके आ गई है।

केजरीवाल अपने विपश्यना कोर्स से 30 दिसम्बर, 2023 को लौट जबकि स्वाति मालीवाल ने अपने लौटने की जानकारी 31 दिसम्बर को दी। केजरीवाल पंजाब के होशियारपुर में स्थित एक विपश्यना केंद्र में 20 दिसम्बर को विपश्यना के लिए गए थे। इसकी भी जानकारी उन्होंने सार्वजनिक रूप से सामने रखी थी।

केजरीवाल ने इस दौरान प्रवर्तन निदेशालय द्वारा भेजे गए ED के समन पर हाजिर होने से मना कर दिया था। ED ने उन्हें 21 दिसम्बर, 2023 को पूछताछ के लिए बुलाया था। उन्हें दिल्ली शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। हालाँकि, वह इसे नजअंदाज करते हुए अपनी विपश्यना के लिए पंजाब के होशियारपुर में धम्म धजा विपश्यना केंद्र में गए थे। केजरीवाल कई वर्षों से विपश्यना के लिए जाते रहे हैं। वह इससे पहले बेंगलुरु, जयपुर, नागपुर और धर्मकोट जैसे स्थानों पर विपश्यना के लिए जा चुके हैं।

उन्होंने अपने लौटने की जानकारी एक्स (पहले ट्विटर) पर देते हुए लिखा, “10 दिन की विपश्यना साधना के बाद आज वापस लौटा। इस साधना से असीम शांति मिलती है। नई ऊर्जा के साथ आज से फिर जनता की सेवा में लगेंगे। सबका मंगल हो!” केजरीवाल को अब 3 जनवरी, 2023 को ED के सामने पेश होने के लिए समन भेजा गया है।

वहीं दिल्ली महिला आयोग (DCW) की मुखिया स्वाति मालीवाल 19 दिसम्बर को इस विशेष वाली विपश्यना साधना के लिए गई थीं। वह 31 दिसम्बर को इससे लौटीं। स्वाति मालीवाल ने बताया था कि वो राजस्थान के चुरू में स्थित एक केंद्र में विपश्यना साधना हेतु गई थीं। उन्होंने अपने वापस आने की जानकारी देते हुए एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, “आज सुबह चुरु में 10 दिन विपश्याना साधना शिविर ख़त्म हुआ। असीम शांति और ऊर्जा महसूस कर रही हूँ। मन को वश में करके सभी दुखों से बाहर आने की ये अद्भुत विद्या सभी को ज़िंदगी में सीखनी चाहिए। सबका मंगल हो।”

हालाँकि, केजरीवाल के विपश्यना जा कर ED के समन को नजअंदाज करने पर भाजपा ने प्रश्न भी उठाए थे।

नीतीश सरकार में ‘खाकी’ बेकाबू: थानाध्यक्ष ने महिला पर ताबड़तोड़ बरसाई लाठी, वीडियो में दिखी बिहार पुलिस की करतूत

बिहार में सुशासन बाबू की सरकार के नाक तले सीतामढ़ी पुलिस ने एक महिला को डंडे से बुरी तरह पीट दिया। पिटाई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें थानाध्यक्ष एक महिला की जमकर पिटाई करते दिख रहे हैं। वीडियो सुरसंड थाने का बताया जा रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद सीतामढ़ी पुलिस ने अपनी सफाई में कहा है कि नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में दो पक्षों में सड़क पर गाली-गलौज की जा रही थी। इसके कारण वहाँ ट्रैफिक रूक गया था। मजबूरी में थानाध्यक्ष को महिला की पिटाई करनी पड़ी।

इस वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सड़क पर भीड़ के बीच एक महिला कुछ बोल रही है। इस दौरान एक पुलिस अधिकारी ने महिला पर ताबड़तोड़ लाठी बरसा दी। किसी ने घटना का वीडियो बना लिया। ये घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है।

इस संबंध में पुपरी एसडीपीओ विनोद कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, लेकिन उन्होंने घटना की वीडियो अभी तक नहीं देखी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल वे वीडियो मंगा कर देखने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो देखने के बाद ही मामले की जाँच कर कार्रवाई की जाएगी।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद ये मामला आला अधिकारियों के नजर में आया। इसे लेकर पुपरी के डीएसपी राकेश कुमार का कहना है कि उनके संज्ञान में ये मामला आया है और प्रारंभिक जाँच और पूछताछ से पता चला है कि एक बालिका की किडनैपिंग के केस से जुड़ा है।

उन्होंने आगे कहा कि बालिका को रिकवर किया गया था। इसको लेकर दोनों पक्ष के लोग थाना पहुँचे थे और वहाँ आपस में ही उलझ गए थे। दोनों पक्ष थाने के बाहर सड़क पर लड़ने लगे। उसी लड़ाई को रोकने के लिए सुरसंड थाना प्रभारी वहाँ पहुँचे थे। झगड़े की वजह से भीड़भाड़ हो गई और ट्रैफिक जाम हो गया।

उन्होंने कहा कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए ये कार्रवाई की गई थी। ये किसी महिला को मारने-पीटने की मानसिकता से नहीं किया गया था। एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि सीडीपीओ को उक्त मामले की जाँच करने का आदेश दिया गया है। उनका कहना था कि दोषी पाए जाने पर थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।