अमेरिका के न्यू जर्सी में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हिंदू मंदिर बनकर तैयार हो गया है। 8 अक्टूबर 2023 को इस मंदिर का शुभारंभ होगा। इसे बीएपीएस अक्षरधाम नाम दिया गया है। मंदिर को अमेरिका में रहने वाले 12 हजार से अधिक स्वयंसेवकों ने मिलकर बनाया है। 183 एकड़ में फैले इस मंदिर को बनाने में 12 साल का समय लगा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मंदिर अमेरिका के न्यू जर्सी में रॉबिन्सविल टाउनशिप में बनाया गया है। यह अक्षरधाम मंदिर न्यूयॉर्क शहर से 90 किलोमीटर और राजधानी वॉशिंगटन डीसी से 289 किलोमीटर दूर है। स्वामीनारायण अक्षरधाम समिति ने साल 2011 में इस मंदिर को बनाना शुरू किया था। अब यह दिव्य-भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है।
1/7 ?EVERYTHING you need to know about ? LARGEST #Hindu Temple constructed Outside India in Modern Era to be inaugurated on Oct 8
?Location: New Jersey, USA ??
?BAPS Swaminarayan Akshardham houses LARGEST elliptical dome of traditional stone architecture ever… pic.twitter.com/IizHl7mCdY
इस मंदिर में बेहद खूबसूरत नक्काशी की गई है। साथ ही धार्मिक ग्रंथों से प्रेरणा लेते हुए 10 हजार से अधिक प्रतिमाएँ बनाई गई हैं। इस अक्षरधाम मंदिर में मुख्य मंदिर के अलावा 12 उप-मंदिर, 9 शिखर और 9 पिरामिड शिखर शामिल हैं। यही नहीं इस मंदिर में दुनिया का सबसे बड़ा पत्थर का अंडाकार गुंबद बनाया गया है।
मंदिर में चार प्रकार के पत्थर चूना पत्थर, गुलाबी बलुआ पत्थर, संगमरमर और ग्रेनाइट शामिल हैं। मंदिर का निर्माण इस तरह से किया गया है कि यह 1000 साल तक चलता रहे। मंदिर में लगाए गए पत्थर बहुत अधिक गर्मी और बहुत अधिक ठंड दोनों ही सहने में सक्षम हैं। इसके अलावा यहाँ एक ब्रह्म कुंड बनाया गया है। इसमें भारत की पवित्र नदियों और अमेरिका के सभी राज्यों समेत दुनिया भर के 300 से अधिक जलाशयों से पानी इकट्ठा किया गया है।
183 एकड़ में फैला यह मंदिर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मंदिर है। सबसे बड़ा मंदिर कंबोडिया के अंकोरवाट में स्थित है। यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल 12वीं सदी का अंकोरवाट मंदिर करीब 500 एकड़ में फैला हुआ है। राजधानी दिल्ली में 100 एकड़ में फैला हुआ अक्षरधाम मंदिर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मंदिर है।
अमेरिका के न्यू जर्सी में बने इस अक्षरधाम मंदिर की तस्वीरें दिल्ली में बने अक्षरधाम मंदिर की याद दिलाती हैं। दोनों ही अक्षरधाम मंदिर एक ही समिति द्वारा बनाए गए हैं, इसलिए इनके डिजाइन लगभग एक जैसे ही हैं। बीएपीएस संत स्वामी महाराज 8 अक्टूबर 2023 को न्यू जर्सी में मंदिर का उद्घाटन करेंगे। 18 अक्टूबर से इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के भोपाल में मेगा रोडशो किया, जिसके बाद उन्होंने कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित किया। भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित इस कार्यकर्ता महाकुंभ को ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को जनता तक पहुँचाने के लिए आयोजित किया गया था। बता दें कि संसद के दोनों सदनों में महिला आरक्षण बिल पास हो चुका है, जिसके बाद लोकसभा और विधानसभा चुनावों में महिलाओं को 33% आरक्षण दिए जाने का मामला साफ़ हो गया है।
कार्यक्रम में पहुँचीं महिला प्रतिनिधियों ने पीएम नरेंद्र मोदी को माला पहना कर उनका अभिनन्दन किया और उन्हें धन्यवाद दिया। खुली जीप में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ पीएम नरेंद्र मोदी कार्यक्रम स्थल तक पहुँचे, साथ-साथ लोगों का हुजूम भी पहुँचा। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी इस दौरान मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के साथ ही प्रदेश भाजपा द्वारा 5 अलग-अलग क्षेत्रों में निकाली गई ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ का भी समापन हो गया।
पिछले डेढ़ महीने में तीसरी बार मध्य प्रदेश पहुँचे पीएम नरेंद्र मोदी की इस जनसभा के लिए 10 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया था। पीएम मोदी ने कहा कि ये जनसैलाब, ये उमंग, ये उत्साह, ये कार्यकर्ता का महाकुंभ, महासंकल्प – बहुत कुछ कहता है। उन्होंने बताया कि ये दिखाता है कि मध्य प्रदेश के मन में क्या है, ये दिखाता है नई ऊर्जा से भरी हुई भाजपा, ये दिखाता है भाजपा और भाजपा के हर कार्यकर्ता का बुलंद हौसला।
उन्होंने उपस्थित लोगों को परिवारजनों कह कर संबोधित करते हुए कहा, “मध्य प्रदेश को देश का दिल कहा जाता है। भाजपा के साथ देश के इस दिल का जुड़ाव कुछ विशेष ही रहा है। जनसंघ के जमाने से आजतक भाजपा को एमपी के लोगों ने हमेशा भरपूर आशीर्वाद दिया है। मध्य प्रदेश से निकले अनेक महान व्यक्तित्वों ने हमें आज यहाँ तक पहुँचाया है। अनेकों लोगों का तप और त्याग भाजपा के हर कार्यकर्ता को प्रेरित करता है, इसलिए मध्य प्रदेश सिर्फ भाजपा के विचार का नहीं बल्कि विकास के विजन का भी महत्वपूर्ण केंद्र है।”
पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार को लगभग 20 साल पूरे हो गए हैं, यानी जो युवा इस बार के चुनाव में पहली बार वोट डालेंगे, उन्होंने भाजपा की सरकार को ही देखा है। उन्होंने कहा कि ये युवा सौभाग्यशाली हैं कि इन्होंने MP में कॉन्ग्रेस का वो बुरा शासन, वो बुराइयाँ देखी नहीं है। एमपी में कॉन्ग्रेस के शासन की पहचान थी कुनीति , कुशासन और करोड़ों का करप्शन। प्रधानमंत्री ने याद दिलाया कि कैसे आज़ादी के बाद मध्य प्रदेश में लंबे समय तक कॉन्ग्रेस का ही शासन रहा लेकिन उसने साधन संपन्न मध्य प्रदेश को बीमारू बना दिया।
पीएम मोदी ने इस दौरान ये भी कहा कि यहाँ के युवाओं ने कॉन्ग्रेस के जमाने की खराब कानून व्यवस्था, खस्ताहाल सड़कें, अंधेरे में जीने को मजबूर गाँव और गरीब नहीं देखा। अपने हर कार्यकाल में भाजपा ने मध्य प्रदेश को नई ऊँचाई पर ले जाने का कार्य किया है, यहाँ के युवाओं ने भाजपा का सुशासन ही देखा है। उन्होंने बताया कि आने वाला चुनाव बहुत अहम है, हमें ध्यान रखना है कि विकास का जो रास्ता एमपी के लोगों ने बनाया है, वह विकास की गाड़ी सड़क से उतरे नहीं।
साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि हम अपने आसपास देख रहे हैं, जब इन्हें राजस्थान में मौका मिला तो कैसे ये बर्बादी लाए, महाराष्ट्र में गठबंधन में शामिल होकर लूट को ही अपना नंबर 1 काम बना दिया। उन्होंने जनता से कहा कि मध्य प्रदेश के विकास के लिए आने वाले साल बहुत महत्वपूर्ण हैं। बकौल पीएम मोदी, ये समय मध्य प्रदेश को विकसित और विकसित भारत बनाने का है। उन्होंने कहा कि इतने महत्वपूर्ण समय में हजारों करोड़ रुपए का घोटाला और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली कॉन्ग्रेस को जरा भी मौका मिल गया तो मध्य प्रदेश को बहुत बड़ा नुकसान होगा।
भोपाल में पीएम मोदी ने कहा, “जहाँ-जहाँ कॉन्ग्रेस गई, वहाँ उन्होंने बर्बादी ही की है। यदि कॉन्ग्रेस आई तो एक बार फिर एमपी को बीमारू बना देगी। मध्य प्रदेश को कॉन्ग्रेस की लूट और तबाही से बचाना है। कॉन्ग्रेस के पास भविष्य की सोच ही नहीं बची है। कॉन्ग्रेस जंग लगा हुआ वह लोहा है जो बारिश में रखे-रखे खत्म हो जाता है। अब कॉन्ग्रेस में ना देखने का सामर्थ्य है, ना देश को समझने का सामर्थ्य है, इसलिए आप देखेंगे कि कॉन्ग्रेस विकसित भारत से जुड़े हर प्रोजेक्ट की आलोचना करती है।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने याद किया कि कैसे कॉन्ग्रेस ने डिजिटल इंडिया का विरोध किया, आज भारत के UPI से पूरी दुनिया मंत्रमुग्ध है, लेकिन कॉन्ग्रेस को ये भी पसंद नहीं है। वहीं अपनी पार्टी की बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा आज आधुनिक सड़कें, चौड़े हाई-वे और एक्सप्रेस-वे बना रही है, लेकिन कॉन्ग्रेस इसकी आलोचना करती है। उन्होंने ये भी बताया कि भाजपा आज वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेन, स्टेशनों का कायाकल्प कर रही है, भोपाल के रानी दुर्गावती स्टेशन की प्रशंसा हर कोई कर रहा है, लेकिन कॉन्ग्रेस को ये भी नहीं पच रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा ने नया भव्य संसद भवन बनाया, जिसकी पूरे देश में प्रशंसा हो रही है लेकिन कॉन्ग्रेस इसका भी विरोध कर रही है। बकौल प्रधानमंत्री, भारत कुछ भी नया करे, कोई भी उपलब्धि हासिल करे, कॉन्ग्रेस को कुछ भी पसंद नहीं आता। पीएम ने जनता को बताया कि देश का नाम रोशन होता है तो हर भारतवासी को गौरव होता है, लेकिन कॉन्ग्रेस वालों को नहीं होता, क्योंकि कॉन्ग्रेस न खुद बदलना चाहती है और ना ही देश को बदलने देना चाहती है। उन्होंने कहा कि देश समृद्धि की तरफ बढ़ने के लिए प्रयास कर रहा है, लेकिन कॉन्ग्रेस देश को 20वीं शताब्दी में ले जाना चाहती है।
पीएम मोदी ने कहा, “भारत में गौरवपूर्ण काम पहले भी हो सकते थे, लेकिन कॉन्ग्रेस ने हमेशा एक परिवार के गौरव के लिए काम किया। कॉन्ग्रेस ने प्रजातंत्र को परिवारतंत्र बना दिया था। कॉन्ग्रेस की राजनीति अभाव और गरीबी में फलती-फूलती है। कॉन्ग्रेस ने जानबूझ कर देश को गरीब रखा। रोटी, कपड़ा और मकान में ही उलझाए रखा। जो मुश्किलें आपके माता-पिता से पहले की पीढ़ियों ने झेली हैं वो अब आपको और आपके बच्चों को ना झेलनी पड़े इसके लिए भाजपा की डबल इंजन की सरकार लगातार काम कर रही है।”
राजस्थान के सीकर जिले में एक नाबालिग लड़की का शव रविवार (24 सितंबर 2023) को कुएँ से बरामद किया गया। परिजनों का आरोप है कि गैंगरेप के बाद हत्या की गई। 15 वर्षीया मृतका कक्षा 10 की छात्रा थी।
इस मामले में गाँव के ही तीन युवकों को आरोपित किया गया है। मीडिया रिपोर्टों में इनकी पहचान उजागर नहीं की गई है। राजस्थान पत्रिका ने अपनी रिपोर्ट में इन्हें समुदाय विशेष के युवक बताया है। तीनों आरोपितों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
दावा किया जा रहा है कि शव मिलने से पहले आरोपितों ने नाबालिग के घर में घुसकर धमकी दी थी। पीड़िता के परिजनों को नौकरी और 10 लाख रुपए देने तथा आरोपितों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की माँग को लेकर स्थानीय निवासियों ने धरना भी दिया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना सीकर के रामगढ़ बाजार की है। यहाँ मूल रूप से चूरू जिले की रहने वाली 15 वर्षीया लड़की अपनी ननिहाल में रह कर पढ़ाई कर रही। परिजनों के मुताबिक शनिवार की रात लगभग 1 बजे उनके घर में आरोपित युवक घुस गए थे। कुछ देर बाद 15 वर्षीया लड़की भी घर से गायब मिली। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चला।
आखिरकार नाबालिग के ननिहाल वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने गुमशुदगी में रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता की तलाश शुरू कर दी। CCTV और और सर्विलांस फुटेज से लड़की के गाँव से बाहर न जाने की जानकारी सामने आई। खोजबीन के दौरान गाँव के ही एक कुएँ से लड़की का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़िता के परिवार वालों ने रात में धमकाने आए आरोपितों के खिलाफ गैंगरेप और हत्या का आरोप लगाया है।
उक्त घटना के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है पुलिस कार्यवाही जारी है
घटना की जानकारी होते ही रामगढ़ के स्थानीय निवासियों ने आरोपितों पर कार्रवाई के लिए धरना शुरू कर दिया। धरना दे रहे लोगों ने गहलोत सरकार पर कार्रवाई में ढिलाई का आरोप लगाया। उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री को अपराधियों से निबटने के लिए योगी आदित्यनाथ से सीखने की सलाह दी। प्रशासनिक अधिकारियो को दिए गए ज्ञापन में प्रदर्शनकारियों ने आरोपितों के घर पर बुलडोजर चलाने के साथ पीड़िता के परिजनों को नौकरी और मुआवजे की माँग की है। साथ ही प्रशासन को जल्द कार्रवाई न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। डॉक्टरों के पैनल बोर्ड से मृतका का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस का कहना है कि जाँच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जो तथ्य सामने आएँगे उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
राजस्थान के अजमेर में मौजूद ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर जियारत करने गए एक जायरीन से अभद्रता का मामला सामने आया है। सरवर हुसैन नाम के पीड़ित ने दरगाह के खादिमों पर अपने साथ अमानवीय हरकत का आरोप लगाया है। पीड़ित की आधी मूँछ काट कर सिर के बाल छील दिए गए। साथ ही सरवर के सारे पैसे भी छीन लिए गए। इस मामले में अब तक 3 खादिम गिरफ्तार किए जा चुके हैं। घटना रविवार (23 सितंबर 2023) की बताई जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्य प्रदेश के बुरहानपुर निवासी सरवर हुसैन ने पुलिस में घटना की शिकायत की है। शिकायत के मुताबिक रविवार को वे अपने दोस्त मनीष और आसिफ के साथ दरगाह में जियारत करने गए थे। तभी दरगाह में मौजूद एक खादिम सैयद रहमत अली ने उन सभी से जियारत के नजराने (पैसे) की डिमांड की। सरवर हुसैन ने मना किया तो खादिम के साथ मौजूद कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की। सरवर की पिटाई के बाद आरोपित उन्हें जबरन दरगाह के दूसरे हिस्से में ले गए।
शिकायत में सरवर ने बताया है कि आरोपितों ने उनके बाल छिलवा दिए। मूँछ का एक हिस्सा कटवा दिया। जेब में रखे सारे पैसे भी छीन लिए। खादिम रहमत अली के साथियों के नाम कासिम और मोहम्मद फैज़ सलमानी बताए जा रहे हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस में की। सरवर हुसैन का यह भी आरोप है कि उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज करने वालों में 3 महिलाएँ भी शामिल थीं। उलटे आरोपितों द्वारा सरवर को ही चोर और जेबकतरा बताया जाने लगा।
पुलिस ने सरवर हुसैन की शिकायत पर खादिम सैयद रहमत अली के साथ उसके साथी कासिम शेख और फैज़ सलमानी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी जगदीश मीणा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि बाकी आरोपितों की तलाश जारी है।
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कॉन्ग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी को हैदराबाद से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। अभी ओवैसी इसी सीट से सांसद हैं। एआईएमआईएम के मुखिया ने कहा है कि राहुल गाँधी बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। उन्हें चैलेंज है कि वे वायनाड छोड़ें और हैदराबाद आकर मुकाबला करें।
ओवैसी ने कहा, “कॉन्ग्रेस के लोग बहुत आएँगे। मैं तो कॉन्ग्रेस के लीडर से कहूँगा कि अब की बार वायनाड नहीं हैदराबाद से मुकाबला करो। मैं चैलेंज कर रहा हूँ, वायनाड छोड़ो और हैदराबाद आओ। हम दो-दो हाथ आजमा लेंगे। पंजा आजमा लेंगे आ जाओ।”
#WATCH | Hyderabad, Telangana: AIMIM chief Asaduddin Owaisi says "I am challenging your leader (Rahul Gandhi) to contest elections from Hyderabad and not Wayanad. You keep giving big statements, come to the ground and fight against me. People from Congress will say a lot of… pic.twitter.com/TXANRLWtjJ
ओवैसी ने राहुल गाँधी को चुनौती देते हुए कहा, “कहाँ वायनाड जाते हो प्यारे, यहाँ आओ। सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें क्यों करते हो? अरे, जमीन पर आओ मुकाबला करेंगे। शेरवानी-काली टोपी वाले से मुकाबला करके देखो मजा आएगा। कॉन्ग्रेस के लोग बहुत बातें करेंगे। मैं तैयार हूँ। लेकिन तेलंगाना की जनता से भी अपील करता हूँ कि याद रखो हैदराबाद में मासूमों का लुट जाना, मिट जाना कॉन्ग्रेस की देन है।”
असुदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा कि यही कॉन्ग्रेस थी जब अयोध्या स्थित बाबरी ढाँचे को तोड़ दिया गया था। सचिवालय की मस्जिद को भी कॉन्ग्रेस सरकार में ही तोड़ी गई थी। इसके बाद अयोध्या में मस्जिद नहीं बन पाई। बताओ कॉन्ग्रेसियों नरसिम्हा राव तुम्हारा बाप था या नहीं बताओ?
#WATCH | Hyderabad: AIMIM chief Asaduddin Owaisi says "BJP leaders keep saying that two of our MPs voted against Women's Reservation Bill. 450 MPs voted for and only 2 voted against the bill…When everyone said 450 MPs were against me, I told the entire country that Congress and… pic.twitter.com/yRyUJj6xLP
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल के खिलाफ वोट डालने पर ओवैसी ने कहा, “भाजपा के लोग हमसे कहते हैं कि AIMIM के दो सांसदों ने संसद में महिला आरक्षण के खिलाफ वोट दिया। मैंने और इम्तियाज जलील ने पूरी संसद को हिला कर रख दिया। महिला आरक्षण के पक्ष में 450 वोट पड़े और 2 वोट खिलाफ में पड़े। हम हवा के साथ चलने वाले लोग नहीं है। हम हवा के खिलाफ चलने वाले हैं।”
बता दें कि साल 20919 के लोकसभा चुनाव में राहुल गाँधी ने कॉन्ग्रेस की पारंपरिक सीट अमेठी के साथ ही केरल की मुस्लिम बाहुल्य सीट वायनाड से भी चुनाव लड़ा था। उन्हें अमेठी में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं वायनाड में जीत दर्ज की थी। अगले 2 महीनों में तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी पार्टियाँ एड़ी-चोटी का जोर आजमाने में जुटी हुई हैं। वहीं 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में इन दोनों चुनावों को देखते हुए नेताओं के बीच जुबानी जंग चल रही है।
चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे 19वें एशियन गेम्स में भारतीय शूटर्स ने इतिहास रचते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। यह मेडल 10 मीटर मेंस एयर राइफल में मिला है। भारतीय शूटर ऐश्वर्य प्रताप सिंह, दिव्यांश सिंह और रुद्रांक्ष पाटिल ने 1893.7 स्कोर के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए देश को पहला गोल्ड दिलाया। अब भारत के कुल 7 मेडल हो गए हैं।
एशियन गेम्स के दूसरे दिन सोमवार (25 सितंबर, 2023) को भारत की शुरुआत ही गोल्ड मेडल से हुई। मेंस 10 मीटर एयर राइफल में भारतीय शूटर्स की तिकड़ी ने पहली सीरीज से ही अच्छा प्रदर्शन कर बढ़त हासिल कर ली थी। इस बढ़त बरकरार रखते हुए तीनों शूटर्स ने दूसरी, तीसरी, चौथी, पाँचवी और छठवीं सीरीज में तूफानी प्रदर्शन करते हुए विश्व रिकॉर्ड बनाया और गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।
GOLD MEDAL ALERT ?
India wins the FIRST GOLD at #AsianGames2023 and Shooting brings it
As much talked about 10m Air Rifle Men Team does a phenomenal job to strike Gold Medal
भारतीय शूटर्स ने गेम में 1893.7 पॉइंट्स के साथ जीत दर्ज की। आमतौर पर चीन का शूटिंग में दबदबा रहा है। लेकिन इस बार 10 मीटर मेंस राइफल में भारत ने चीन को पछाड़ दिया। चीन तीसरे और कोरिया दूसरे नंबर पर रहा। कोरिया को 1890.1 पॉइंट्स मिले। वहीं चीन के शूटर्स ने 1888.2 पॉइंट्स हासिल किए।
रोइंग में मिला ब्रॉन्ज
? ????????? ???????
With strength and determination, our ?? men's Coxless 4 #Rowing Team of Ashish, Bheem Singh, Jaswinder Singh & Punit Kumar achieved a remarkable feat! ?♂️?
In the final race, they powered through the waters with a timing of 06:10.81,… pic.twitter.com/W03YbQll6F
भारतीय रोइंग टीम को भी एशियन गेम्स के दूसरे दिन ब्रॉन्ज मेडल मिला। पुरुषों की चार सदस्यीय भारतीय रोइंग टीम ने यह कारनामा किया। भारतीय एथलीट भीम, पुनीत जसविंदर और आशीष शामिल ने 6:10.81 मिनट में रेस को खत्म किया।
इससे पहले भारत ने एशियन गेम्स के पहले दिन 24 सितंबर को 5 मेडल जीते थे। इसमें रोइंग में दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल मिले थे। वहीं शूटिंग में 10 मीटर एयर राइफल में भारतीय शूटर्स ने दूसरा स्थान हासिल करते हुए सिल्वर मेडल जीता था। इसके अलावा 10 मीटर एयर राइफल इंडिविजुअल में भी भारत को ब्रॉन्ज मेडल मिला था।
कॉन्ग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को सरकारी कर्जे संबंधी बवाल पर घेरा है। सिद्धू ने कहा है कि पंजाब अगले 10 साल में कंगाल हो जाएगा। सिद्धू के अनुसार पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने अभी तक के कार्यकाल में 50000 करोड़ रुपए का कर्ज ले लिया है। उन्होंने बताया कि अगला बजट पेश होने तक पंजाबियों पर 70000 करोड़ रुपए का कर्जा चढ़ जाएगा।
पंजाब के देहात विकास फंड (आरडीएफ) को लेकर राज्यपाल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखा था और कुछ सवाल खड़े किए थे। सिद्धू ने इसी पत्र को लेकर एक्स (पहले ट्विटर) पर ‘राज्य में मुख्यमंत्री की जवाबदेही पर राज्यपाल के सवालों पर मेरी राय’ कैप्शन से एक वीडियो शेयर किया है।
नवजोत सिंह सिद्धू ने इसमें कहा है:
“राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को सटीक जवाब दिया है। मुख्यमंत्री क्यों नहीं बताते हैं कि आरडीएफ का पैसा कहाँ खर्च होता था।”
पंजाब कॉन्ग्रेस की कमान संभाल चुके नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान से पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कुछ जरूरी सवाल पूछे हैं। यह सारे सवाल पंजाब की आने वाली पीढ़ी के लिहाज से बेहद अहम हैं। सिंद्धू ने आरोप लगाया कि भगवंत मान इन सभी सवालों से पहले भी भाग रहे थे और आज भी भाग रहे हैं।
नवजोत सिंह सिद्धू ने आरोप लगाया कि पंजाब में एक सिस्टम के जरिए एक माफिया काम कर रहा था। आप (AAP) माफिया को ख़त्म करने आई थी और कहती थी कि एक नई व्यवस्था बनानी है, लेकिन वही AAP जो व्यवस्था बदलना चाहती थी, आज उसी व्यवस्था की मैनेजर-इन-चीफ है। इस दौरान उन्होंने पंजाब की AAP सरकार के लिए गए कर्ज पर तीखे सवाल किए।
‘पंजाब चाहे बर्बाद हो जाए’
कॉन्ग्रेस नेता सिद्धू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा जुबानी हमला बोला और कहा कि उनकी नीति यह है कि पंजाब चाहे बर्बाद हो जाए, लेकिन वोट बैंक की नीति मजबूत रहे। सिद्धू ने कहा कि कैग की रिपोर्ट कहती है कि अगले 5-10 साल में पंजाब दिवालिया हो जाएगा और इसके सामने कोई रास्ता नहीं है।
सिद्धू ने कहा कि राज्य का ऋण-से-जीडीपी अनुपात 50 फीसदी के करीब है, जो राष्ट्रीय औसत से बहुत अधिक है। राज्य का कर्ज अब अस्थिर स्तर पर है। उन्होंने बताया कि पंजाब के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में स्पष्ट किया है कि मौजूदा भगवंत मान सरकार के 1 साल 6 महीने में लिए गए कर्ज में 50,000 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी है।
सिद्धू ने आगे कहा कि अगले मार्च तक यह बढ़कर 70000 करोड़ रुपए हो जाएगा जबकि अकाली दल की सरकार ने अपने 10 साल की सरकार में डेढ़ लाख करोड़ रुपए का कर्ज लिया। वहीं कॉन्ग्रेस ने 5 साल की सरकार में एक लाख करोड़ रुपए का कर्ज लिया, लेकिन AAP की भगवंत मान सरकार कर्ज लेने के मामले में ‘फरारी’ पर सवार है।
सिद्धू ने आगे कहा कि पंजाब में कोई आदमी नहीं है और नहीं यहाँ कोई अवसर है। उनके अनुसार जो लोग बाहर विदेशों में बैठे हैं, वह 200-300 डॉलर पंजाब में अपने परिवार को भेजते हैं और उससे काम चल रहा है, लेकिन उन पर भी तलवार लटकाई जा रही है। सिद्धू ने कहा कि यही हाल रहा तो आने वाले वक्त में पोते तो क्या बुजुर्ग भी जमीन बेचकर पंजाब से बाहर चले जाएँगे।
My Take On The Governor’s Questions Of Accountability To The Chief Minister @BhagwantMann
1.Punjab is facing a serious debt crisis. The state's debt-to-GDP ratio is nearing 50%, which is much higher than the national average. The state's debt is now at an unsustainable level,…
कॉन्ग्रेस नेता सिद्धू ने कहा कि भगवंत मान की सरकार उनकी आवाज को बंद नहीं कर सकती… भले ही जेल में डाल दे। उन्होंने भगवंत मान को ‘हवाई मुख्यमंत्री’ का तमगा देते हुए कहा कि आज रेतों के ट्रकों से 5000 से 7000 रुपए का गुंडा टैक्स वसूला जा रहा है। यह सब सरकारी खजाने में नहीं बल्कि इन AAP नेताओं की जेबों में जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि पंजाब में माफिया फल-फूल रहा है। चंडीगढ़ के आसपास बड़े लोगों के अवैध तौर पर कब्जाई गई 25000 एकड़ से अधिक भूमि पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीएसपीसीएल पर कोई श्वेत पत्र नहीं, कोई उत्पाद शुल्क आयोग नहीं, कोई खनन नीति नहीं।
कॉन्ग्रेस नेता सिद्धू ने कहा कि जिन्होंने उत्पाद शुल्क नीति और रेत खनन के माध्यम से राजस्व बढ़ाने का वादा किया था, वे खुद इन क्षेत्रों के माध्यम से धन की अवैध निकासी को संरक्षण दे रहे। उन्होंने आगे कहा कि एल-1 (थोक शराब के लाइसेंस) केवल कुछ चुनिंदा लोगों को दिए गए। इसके अलावा सरकार के संरक्षण में बड़े पैमाने पर अवैध खनन असली कारण है, जिसकी वजह से पंजाब में राजस्व को उम्मीदों से ज्यादा नुकसान पहुँचा है।
सवाल करते हुए सिद्धू ने कहा कि मुख्यमंत्री को इस पर जवाब देना चाहिए:
“उन्हें हमारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले बड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने से कौन रोक रहा है? केवल माफिया के एकाधिकार को ख़त्म करने से उन्हें कौन रोक रहा है?”
‘सत्ता में बैठे लोग जनता को मूर्ख बना रहे’
कॉन्ग्रेस के हाजिर जवाब नेता सिद्धू ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग लोकलुभावन राजनीति से जनता को मूर्ख बना रहे हैं। पंजाब की जनता को कर्ज के जिस जाल में धकेला गया है, उसमें हर पंजाबी पर लगभग 1 लाख 20 हजार रुपए का कर्ज है और यह आँकड़ा हर दिन बढ़ता ही जा रहा है।
सिद्धू ने सवाल किया कि जब पंजाब कर्ज के जाल में फँसा हुआ है तो इसका राजस्व मॉडल कहाँ है? पंजाब सरकार को साफ करना चाहिए कि क्या राज्य उधार से चलेगा या आय से चलेगा?
गंभीर आरोप लगाते हुए सिद्धू ने कहा कि भ्रष्टाचार को संरक्षण देने वाले सत्ता में बैठे लोगों द्वारा खर्च के लिए कर्ज लिया जाता है जबकि राजस्व को जेब में डाल लिया जा रहा। उन्होंने आगाह किया कि इस प्रणाली के जारी रहने से भयावह स्थिति पैदा हो जाएगी। यह गंभीर चिंता का विषय है और मुख्यमंत्री को पंजाब के भविष्य और वित्तीय स्थिरता से संबंधित इन सवालों का जवाब देना चाहिए?
मंच पर साथ लेकिन AAP और कॉन्ग्रेस में है रार
विपक्षी INDI गठबंधन की हालिया बैठक में कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी और AAP के संस्थापक दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भले ही एक मंच पर दिखे, एक ही नारा लगा रहे, लेकिन राजनीति की जमीन पर दोनों में रार है। कॉन्ग्रेस और AAP के बड़े नेताओं के एक-दूसरे के साथ दोस्ताना रवैया सिर्फ मंच तक ही दिखता है। जमीनी हकीकत यही है – कॉन्ग्रेसी नवजोत सिंह सिद्धू AAP की भगवंत मान सरकार पर आरोप लगा रहे, भ्रष्टाचार में लिप्त बता रहे।
अगर आप भी किसी महिला को आंटी कहने जा रहे हैं तो जरा सोच-समझकर इस शब्द का इस्तेमाल करने की सोचें क्योंकि आपकी धुनाई भी हो सकती है। कर्नाटक के बेंगलुरु में एक एटीएम गार्ड के साथ मंगलवार (19 सितंबर) यही हुआ है।
इस गार्ड ने वहाँ आई महिला को आंटी क्या कहा कि महिला आगबबूला हो गई। फिर क्या था… उसने गार्ड को थप्पड़ रसीद करने के साथ ही उसकी चप्पलों से धुनाई कर डाली।
पुलिस के मुताबिक, महिला ने एटीएम से पैसे निकाले थे और वो इसके बाद केबिन के दरवाजे के पास खड़ी थी। सुरक्षा गार्ड ने अन्य ग्राहकों के लिए रास्ता बनाने की कोशिश में उन्हें ‘आंटी’ कहते हुए एक तरफ हटने के लिए कहा था। इसके बाद महिला हिंसक हो गई। गार्ड के साथ मारपीट करने लगी। महिला पर केस दर्ज कर लिया गया है। हालाँकि वो अभी बेल पर बाहर है।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘आंटी’ शब्द को सुनते ही महिला नाराज हो गई। उसने गार्ड को चप्पलों से पीटा, थप्पड़ भी बरसाए। पीट रहे गार्ड को देख वहाँ से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। इसके बाद महिला के खिलाफ बाद मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों ने कयास लगाया है कि घटना के वक्त महिला शायद सेहत संबंधी परेशानियों से जूझ रही होगी। पुलिस सभी पहलू पर जाँच कर रही है। हमले के कारण हालाँकि सुरक्षा गार्ड को कोई बड़ी चोट नहीं आई है। आरोपित महिला फिलहाल जमानत पर बाहर है।
यह पहला केस नहीं है, जब किसी महिला ने ऐसा किया हो। कर्नाटक से दूर उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-75 में बुधवार (20 सितंबर, 2023) को एक महिला के एक शख्स से बदतमीजी का केस सामने आया है।
इसका वीडियो वायरल होने के बाद यूपी पुलिस ने महिला और उसके पति के खिलाफ FIR दर्ज की है। महिला ने अपने पालतू कुत्ते के खो जाने के बाद सोसाइटी में पोस्टर लगाए थे। पोस्टर को हटाने को लेकर इस शख्स के साथ वो अभद्रता पर उतर आई थी।
पुलवामा आतंकी हमले पर जिसने फर्जी खबर फैलाई, उस यूट्यूबर अवि डांडिया पर कॉन्ग्रेस खासी मेहरबान है। पार्टी ने उसे ओवरसीज सोशल मीडिया चीफ का पद सौंपा है। यह जानकारी यूट्यूबर डांडिया ने शनिवार (23 सितंबर) को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट की। उसने लिखा कि उसे इंडियन ओवरसीज कॉन्ग्रेस (आईओसी) का सोशल मीडिया चीफ बनाया गया है।
अवि डांडिया ने लिखा, “मुझे इंडियन ओवरसीज कॉन्ग्रेस (आईओसी) का सोशल मीडिया चीफ नियुक्त करने के लिए राहुल गाँधी, सैम पित्रोदा, वीरेंद्र वशिष्ठ, कॉन्ग्रेस और ओवरसीज कॉन्ग्रेस के सभी लोगों का धन्यवाद। अब खेला होगा… पवन खेड़ा और सुप्रिया श्रीनेत।”
यूट्यूबर डांडिया ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “आप सभी का बहुत धन्यवाद। अब खेला होबे।” अवि डांडिया को आम आदमी पार्टी के समर्थक व्लॉगर ध्रुव राठी का करीबी माना जाता है। दिल्ली पुलिस ने पुलवामा आतंकी हमले के बारे में फर्जी खबर फैलाने के खिलाफ उस पर केस भी दर्ज किया था।
पुलवामा आतंकी हमले को लेकर अवि डांडिया ने एक फर्जी वीडियो शेयर किया था। उसने यह दावा किया था कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह, तब के भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और एक अनजान महिला के बीच वीडियो में बातचीत है। वीडियो में ये तीन लोग पुलवामा आतंकी हमले की ‘साजिश’ पर चर्चा कर रहे थे।
आईटी सेल वाले #झींगुरों@RahulGandhi उन लोगो को सामने ला रहे है जिनके बारे में कभी बात नहीं होती चाहे वो देश के मैकेनिक हो कुली हो या सब्ज़ी बेचने वाले, देश यही चलाते है तुम्हारे वाले को तो अड़ानी चला रहा है, उसको बाहर निकालो तो तुम्हारे १५ लाख की भी बात हो जाये। अव्वल दर्ज़े के… pic.twitter.com/TDw00fYDr3
दरअसल इस वीडियो को एडिट कर बनाया गया था। नेताओं के पुराने इंटरव्यू और ऑडियो क्लिप के कुछ हिस्सों को लेकर इसे एडिट किया गया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने अवि डांडिया के खिलाफ मार्च 2019 में आईपीसी की धारा 465 और 469 के तहत एफआईआर दर्ज की थी।
अवि डांडिया के ट्वीट का स्क्रीनग्रैब
अवि डांडिया की मानसिकता को आप ऐसे भी समझ सकते हैं। इस इंसान ने 44 सैनिकों के बलिदान पर राजनीति की थी। इसने पुलवामा आतंकी हमले के कुछ ही दिनों बाद एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोल किया था। कॉन्ग्रेसी चमचों के पोल के आधार पर इसने दावा किया था कि पुलवामा आतंकी हमला एक अंदरूनी साजिश थी।
देश की सेना बलिदान दे तो अवि डांडिया जैसे कॉन्ग्रेसी तिलचट्टे उसे साजिश बता देते हैं। लेकिन इनके राजनीतिक आका फर्जी का कुली बनने का नाटक करे तो भी ये करेगा वाह-वाह! अवि डांडिया ने गुरुवार (21 सितंबर) को एक ट्वीट में दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर राहुल गाँधी के ‘कुली’ बनने की तारीफ की थी।
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक पति ने अपनी बीवी की उसके पूर्व प्रेमी से शादी करवा दी है। शादी के बाद प्रेमिका के ससुराल मिलने आए प्रेमी की पिटाई पर अपनी बीवी को रोता देख पति ने ये फैसला लिया। इस रिश्ते के लिए जहाँ प्रेमी-प्रेमिका पहले से तैयार थे, वहीं उनके परिजनों को भी समझा-बुझा कर मना लिया गया। घटना शुक्रवार (22 सितंबर 2023) की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थानाक्षेत्र में रहने वाले आकाश का एक लड़की से लम्बे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन अफसोस ऐसा हो न सका। आकाश को बेरोजगारी का ताना देते हुए लड़की के पिता ने अपनी बेटी की शादी उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बनरहा में विशुन देव प्रसाद से कर दी। शादी के 1 साल बीत जाने के बाद भी आकाश और उनकी प्रेमिका का प्यार एक दूसरे से कम नहीं हुआ। दोनों मौक़ा देख कर एक दूसरे से मिलते रहे।
लगभग 2 महीने पहले आकाश की प्रेमिका 2 दिन के लिए कह कर अपने मायके आई। यहाँ पर उसने दोबारा ससुराल जाने से मना कर दिया। दोनों परिवारों के बीच लम्बे समय तक पंचायत हुई। पंचायत के बाद आखिरकार लड़की को मंगलवार (19 सितंबर) को विदा किया गया। लड़की का शरीर तो ससुराल आ गया लेकिन उसका दिल अपने प्रेमी के साथ ही था। शुक्रवार को लड़की ने अपने प्रेमी आकाश कुमार को मिलने के लिए अपने ससुराल देवरिया बुला लिया। आकाश पहुँच भी गया। दोनों एक-दूसरे से मुलाकात ही कर रहे थे कि अचानक लड़की के ससुराल वाले वहाँ पहुँच गए।
थोड़ी देर बहस होने के बाद आसपास ग्रामीण जमा होने लगे। इन सभी ने मिल कर प्रेमी आकाश की पिटाई शुरू कर दी। अपने प्रेमी को पिटता देख कर विवाहिता जोर-जोर से रोने लगी। उसने अपने पति का पैर पकड़ कर प्रेमी के लिए रहम की भीख माँगी। अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के पक्ष में खड़ा देख कर पति विशुन देव प्रसाद ने भी दोनों की शादी करवाने का फैसला किया। आनन-फानन में लड़की के घर वालों को सूचना देकर बुला लिया गया। परिवार में थोड़े समय की बातचीत हुई।
यूपी: पति ने मंदिर में अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवाई
◆ देवरिया में देखने को मिली "हम दिल दे चुके सनम" फिल्म जैसी कहानी
पंचायत में लड़की का पति अपनी बीवी को उसके प्रेमी के पास भेजने की पैरवी करता रहा। लोगों ने प्रेमी-प्रेमिका की भी राय पूछी तो दोनों ने एक दूसरे के ही साथ रहने की गुजारिश की। अंत में लड़की के ससुराल और मायके वालों सहित तमाम ग्रामीणों की मौजूदगी में प्रेमी आकाश की शादी मंदिर में उनकी प्रेमिका से करवा दी गई।
शादी के बाद आकाश बाइक से अपनी बीवी को लेकर अपने गाँव रेड़वरिया रवाना हो गया। मीडिया से बात करते हुए पुलिस ने किसी भी तरफ से शिकायत न मिलने की जानकारी दी। SHO दिग्विजय के मुताबिक शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।