Home Blog Page 1611

सुषमा स्वराज की बेटी के नाम से इंडियन एक्सप्रेस ने बेची ‘फेक न्यूज’, कूमी कपूर ने लिखा- मंत्री नहीं बनाए जाने से BJP नेत्री को लगा था ‘सदमा’: बाँसुरी ने जताई हैरानी

सुप्रीम कोर्ट की वकील और दिल्ली भाजपा की सचिव बाँसुरी स्वराज ने सोशल मीडिया ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर सोमवार (14 अगस्त, 2023) को पोस्ट कर बताया कि ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के लेख में कूमी कपूर द्वारा उनके हवाले से दिया गया बयान गलत है। बाँसुरी ने यह भी कहा कि पत्रकार निधि शर्मा की किताब में उनके नाम पर ऐसा कोई बयान नहीं दिया गया है, जैसा कि कूमी कपूर (Coomi Kapur) के कॉलम में दावा किया गया है।

स्वराज ने अपने पोस्ट में लिखा, “आज इंडियन एक्सप्रेस में कूमी कपूर के लेख ‘शेल शॉक्ड’ में मेरे हवाले से दिया गया बयान झूठा है। लेखिका निधि शर्मा द्वारा लिखित किताब के उस अध्याय में जिसका सन्दर्भ दिया गया है, ऐसा कोई बयान मेरे हवाले से नहीं दिया गया है। जो कुछ लिखा गया है उससे निधि शर्मा भी उतनी ही हैरान हैं।”

इंडियन एक्सप्रेस में कूमी कपूर के कॉलम में सुषमा स्वराज के बारे में अजीब दावे 

‘इंडियन एक्सप्रेस’ में रविवार (13 अगस्त, 2023) को छपे कूमी कपूर के कॉलम ‘इनसाइड ट्रैक‘ में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के बारे में एक अजीब ही दावा किया गया है। इसमें लिखा है, “सुषमा स्वराज की बेटी बाँसुरी स्वराज इस बात की पुष्टि करती हैं कि उनकी माँ (सुषमा स्वराज) को 2019 में बिना किसी पूर्व सूचना के मंत्रिमंडल से हटा दिए जाने पर गहरा सदमा लगा था। यहाँ तक ​​कि जब वह शपथ ग्रहण के लिए राष्ट्रपति भवन पहुँचीं, तब भी स्वराज को उम्मीद थी।”

कपूर ने यह दावा किया और इसका श्रेय निधि शर्मा की नई किताब ‘वीमेन इन इंडियन पॉलिटिक्स’ को दिया। जबकि बाँसुरी स्वराज के अनुसार, लेखिका निधि शर्मा, जिनकी किताब का हवाला कूमी कपूर ने दिया है, वह भी इस दावे से उतनी ही हैरान हैं।

बता दें कि निधि शर्मा की किताब ‘शी द लीडर: वीमेन इन इंडियन पॉलिटिक्स’ 11 अगस्त को लॉन्च हुई थी। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मुख्य अतिथि थीं।

सुषमा स्वराज का स्वास्थ्य और 2019 मोदी 2.0 कैबिनेट में उनका शामिल न होना 

सुषमा स्वराज बीजेपी की सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक थीं। वह 2014-19 तक मोदी 1.0 सरकार के दौरान विदेश मंत्री थीं। हालाँकि, 2016 में उन्हें अपनी स्वास्थ्य स्थिति के कारण कई महीनों के लिए काम से छुट्टी लेनी पड़ी थी। बाद में दिसंबर 2016 में एम्स में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ। हालाँकि, वह बाद में विदेश मंत्रालय का काम सँभालती रहीं, लेकिन उनका स्वास्थ्य धीरे-धीरे बिगड़ता गया।

वहीं विदिशा लोकसभा सीट से पूर्व सांसद ने घोषणा की थी कि वह 2019 का आम चुनाव नहीं लड़ेंगी। हालाँकि, उनके बिगड़ते स्वास्थ्य और सार्वजनिक जीवन से उनकी अनुपस्थिति के बारे में अटकलें पहले से थीं, फिर भी वह मोदी 2.0 कैबिनेट में नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित हुई थीं। उन्होंने ट्वीट कर पीएम को बधाई दी और लोगों की सेवा करने का मौका देने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। बता दें कि 9 बार की सांसद सुषमा स्वराज पिछली सभी भाजपा सरकारों में कैबिनेट मंत्री रही थीं।

गौरतलब है कि प्रखर वक्ता और बेहद लोकप्रिय राजनीतिज्ञ सुषमा स्वराज ने 6 अगस्त, 2019 को अंतिम साँस ली। उनका आखिरी ट्वीट जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देना था। तब उनके शब्दों के चयन ने लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया क्योंकि उन्होंने कहा था कि वह अपने जीवनकाल में यह दिन (अनुच्छेद 370 को निरस्त करना) देखना चाहती थीं। इसके दो दिन बाद ही उन्होंने अंतिम साँस ली। 

हिमाचल-उत्तराखंड में भारी बारिश से फिर तबाही: शिमला में शिव मंदिर ढहने से 9 की मौत, सोलन में बादल फटने से 7 की गई जान, नदी में समा गई कॉलेज

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे हैं। बाढ़ और भूस्खलन से लेकर बादल फटने और इमारतों के ढहने तक, कई लोगों की मौत की भी खबर है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 2 स्थानों पर भूस्खलन होने के कारण 12 मौतें हुई हैं। शिमला के ही समरहिल स्थित शिव मंदिर भी भूस्खलन की चपेट में आ गया। मंदिर के भीतर 25-30 लोग फँसे हुए हैं। इनमें से 9 की मौत की खबर आई है। मंडी स्थित 300 वर्ष प्राचीन पंचवक्त्र मंदिर में भी पानी भर गया है।

शिमला स्थित जो देवस्थान में लैंडस्लाइड से तबाही का शिकार बना है, उसका नाम शिव बावड़ी मंदिर है। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं। शिमला के उपनगर बालूगंज में ये मंदिर स्थित है। सावन का सोमवार (14 अगस्त, 2023) होने की वजह से यहाँ भारी भीड़ थी। भारी बारिश के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में भी दिक्कत आ रही है। पहाड़ी से काफी देर तक पत्थर गिरते रहे। कई पेड़ तो मंदिर के ऊपर ही गिर गए। SDRF, ITBP और पुलिस के अलावा स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

साथ ही मलबा हटाने के लिए JCB का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। सावन में भंडारा भी होता है, ऐसे में कुछ लोग मंदिर में प्रसाद वाली खीर बनाने के लिए भी गए हुए थे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी घटनास्थल पर पहुँचे और बचाव कार्य का जायजा लिया। वहीं शिमला के फागली में भी भूस्खलन से एक दर्जन लोग मलबे में दब गए। इससे पहले सोलन के जादोन गाँव में बादल फटने के कारण 7 लोगों की मौत हुई थी। मंडी में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं।

मंडी के द्रंग स्थित कटौला के सगरी बांबोला में भी एक घर के ढहने से 8 लोग उसमें फँस गए। पीपलकोटी में भी भारी बारिश के कारण कई गाड़ियाँ मलबे में दब गईं। हिमाचल के सीएम ने आग्रह किया है कि कुछ दिन तक पर्यटक राज्य में न आएँ। प्राणमति नदी भी अच्छी-खासी उफान पर है। फागली में कहा भूस्खलन हुआ है, वहाँ नेपाली समाज के कई लोग रहते हैं। उत्तराखंड में भी सोल घाटी मोटर मार्ग बह गया। चमोली में मायापुर स्थित बद्रीनाथ हाइवे पर कई गाड़ियाँ दबी हुई हैं।

उत्तराखंड में भी हालात अच्छे नहीं हैं। देहरादून स्थित एक डिफेंस कॉलेज की बिल्डिंग ढह गई। राज्य में अब तक बारिश की आपदा से 60 लोगों के मौत की बात कही जा रही है। डिफेंस कॉलेज की इमारत प्रभाकर नदी में ही समा गई। ये कॉलेज माल देवता नामक इलाके में स्थित है। बिल्डिंग के नीचे की मिट्टी में लगातार कटाव हो रहा था। चमोली में भी बादल फ़टे हैं। 16 अगस्त को भी राज्य में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

’15 मिनट के लिए पुलिस हटा दो’: बरेली में पुलिस सुरक्षा में निकली काँवड़ यात्रा तो ‘हम अंसारी हैं’ वीडियो किया वायरल, 8 पर FIR

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पुलिस ने फेसबुक पर भड़काऊ वीडियो शेयर करने के आरोप में 8 पर FIR दर्ज की है। इनके नाम सद्दाम, उवैश, सोहिल, मुस्तफा, अरमान, सलमान और ताहिर हैं। इन सभी पर मुहर्रम की एक वीडियो को मिक्स कर उसमें अकबरुद्दीन ओवैसी द्वारा हिन्दुओं को दी गई 15 मिनट की धमकी वाले शब्द लिख कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप है। FIR रविवार (13 अगस्त 2023) को दर्ज हुई है।

इस मामले में शिकायतकर्ता सब इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह हैं। शिकायत में उन्होंने बताया है कि 13 अगस्त को ड्यूटी के दौरान उन्हें साइबर सेल के माध्यम से एक वीडियो मिला। इस वीडियो में मुहर्रम का जुलूस दिख रहा है। वीडियो के ऊपर नाज़िम रज़ा नाम के व्यक्ति ने लिखा, “अंसारी हैं साहब। किसी से दब के थोड़ी रहेंगे। 15 मिनट के लिए पुलिस को हटा दो। फिर देखते हैं किसमें कितना दम है।” जाँच के दौरान फेसबुक पर यह वीडियो शेयर करने वाला नाज़िम रज़ा उर्फ़ सद्दाम बरेली के ही हाफिजगंज का रहने वाला निकला। ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है।

FIR कॉपी में पुलिस ने आगे बताया है कि इस वीडियो को उवैश, सोहिल, मुस्तफा, अरमान, ताहिर, सलमान और सलमान द्वारा डाउनलोड कर वायरल किया गया है। FIR में कहा गया है कि समुदाय के लोगों को उकसाने के मकसद से यह वीडियो आरोपितों ने वायरल किया। पुलिस ने 8 आरोपितों के खिलाफ IPC की धारा 153- A, 505 (1)(C) और IT एक्ट की धारा 74 के तहत कार्रवाई की है। सभी आरोपित बरेली के हाफिजगंज और इज्जतनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

काँवड़ यात्रा के बाद लगाए गए स्टेट्स

इस वीडियो को बरेली के हिंदूवादी कार्यकर्ता हिमांशु पटेल ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। ऑपइंडिया से बात करते हुए हिमांशु ने बताया कि 13 अगस्त को बरेली में काँवड़ यात्रा निकली थी। उन्होंने कहा कि पिछली हिंसक घटनाओं को देखते हुए इस यात्रा में भारी पुलिस फ़ोर्स तैनात किया गया था। बकौल हिमांशु आरोपितों ने यात्रा के लिए की गई पुलिस सुरक्षा को टागरेट करते हुए वीडियो बनाई थी।

नर्स बनते ही पति से कहा – ‘मुझे कोई मिल गया, तुम कोई और खोज लो’: पल्लेदारी (बोरी ढोकर) कर पढ़ाया बीवी को, लिया था कर्ज भी

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से PCS अधिकारी ज्योति मौर्य जैसा ही एक मामला सामने आया है। यहाँ के रहने वाले जोहन भारिया ने प्रशासन से अपनी बीवी की बेवफाई की शिकायत की है। पीड़ित पति का दावा है कि उसने अपनी पत्नी को पढ़ा-लिखा कर नर्स बनाया लेकिन अब वो उनके पास नहीं आ रही है। आरोप यह भी लगाया है कि जोहन की बीवी मीनाक्षी ने अपनी लाइफ में किसी और का जिक्र करते हुए अपने पति से दूसरी पत्नी देख लेने को कहा है। यह मामला बुधवार (9 अगस्त 2023) को सामने आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जोहन अनूपपुर जिले के गाँव पकरिहा के निवासी हैं। अपनी आपबीती बताते हुए जोहन ने कहा कि उन्होंने पहले से शादीशुदा मीनाक्षी से एक मंदिर में शादी की थी। दरअसल मीनाक्षी अपनी पहली शादी के बाद ससुराल नहीं जाती थीं, मायके में ही रहती थीं। इसके बाद जोहन से उन्होंने शादी की।

जोहन से शादी में मीनाक्षी के परिवार की भी सहमति थी। अपनी दूसरी शादी के बाद मीनाक्षी एक बेटी की माँ बनीं। मीनाक्षी पढ़ी-लिखी थीं। जोहन ने उनको सरकारी नौकरी करने के लिए प्रेरित किया। मीनाक्षी ने नर्स और पटवारी जैसे कई नौकरियों के फॉर्म भरे।

जोहन भरिया का दावा है कि उन्होंने 2 साल तक अपनी पत्नी को पढ़ाया। इस दौरान उन्होंने पल्लेदारी (बोरी/कट्टा ढोने का काम) करके पैसे जुटाए। जब कम पड़े तो उन्होंने अपनी बीमा की राशि भी निकलवा ली। इसी के साथ लगभग सवा लाख रुपए अलग-अलग लोगों से कर्ज भी लिए।

मीनाक्षी की लगन और जोहन के परिश्रम का फल मिला, उनका सेलेक्शन नर्स के तौर पर हो गया। पहली पोस्टिंग के तौर पर मीनाक्षी को खंडवा अस्पताल भेजा गया। यहाँ से वो कभी-कभार अपनी ससुराल के बजाय मायके आती रहीं। एक बार जब जोहन भारिया मीनाक्षी से अपने घर चलने के लिए कहा तो उसे जवाब मिला, “मेरी लाइफ में कोई आ गया है। तुम कोई दूसरी पत्नी देख लो।”

मीनाक्षी की ये बातें सुन कर जोहन अपनी 7 वर्षीया बेटी को साथ लेकर गुजरात चला गया। कुछ दिनों बाद मीनाक्षी अपने भाई अमित के साथ गुजरात पहुँची और अपनी बेटी को जबरन साथ ले आई।

पीड़ित का आरोप है कि उसे जान से मार डालने की धमकी भी दी गई। जाते-जाते मीनाक्षी ने अपने पति को यह भी बताया कि उसने किसी व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपए लिए हैं और वो आगे उसके साथ ही रहेगी। फिलहाल अब जोहन भरिया अनूपपुर के प्रशासनिक अधिकारियों से अपनी बीवी और बेटी को वापस पाने की गुहार लगा रहा है।

3 दिन, भारत में फिल्मों से ₹390 करोड़ का कारोबार… खुश हुआ प्रोड्यूसर्स गिल्ड और मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन: दर्शकों को दिया धन्यवाद

भारत के बॉक्स ऑफिस पर सुपरस्टार रजनीकांत की ‘Jailer’, अक्षय कुमार की ‘OMG 2’ और सनी देओल की ‘ग़दर 2’ ने ऐसा धमाल मचाया है कि सारे फिल्म थिएटरों की बल्ले-बल्ले हो गई है। ‘मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ और ‘प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा है कि इस वीकेंड भारतीय सिनेमा के इतिहास का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दर्ज हुआ। मात्र 3 दिनों में 390 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ।

साथ ही 2.10 करोड़ लोग सिनेमाघरों में पहुँचे। 11-13 अगस्त, 2023 के वीकेंड के आँकड़े जारी करते हुए MAI और PGI ने कहा कि कोरोना महामारी के पश्चात थिएटरों के खुलने के बाद भारतीय थिएटरों के लिए ये सबसे व्यस्त वीकेंड रहा। एक वीकेंड पर 2.10 करोड़ लोगों का थिएटरों में पहुँचना इस दशक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। वहीं 390 करोड़ रुपए की कमाई तो 100 वर्षों से भी अधिक के इतिहास में किसी भी वीकेंड पर सबसे ज़्यादा है।

दोनों संस्थाओं ने कहा कि मुख्यधारा की कहानियों को सही तरीके से दिखाए जाने के कारण बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड्स ध्वस्त हो रहे हैं। इसके लिए फिल्म का निर्माण करने वाली टीम, कास्ट-क्रू की भी प्रशंसा की गई। तड़के सुबह के शो भी हाउसफुल हो रहे हैं। इन संस्थाओं ने कहा है कि इससे फिल्म इंडस्ट्री में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। ‘प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ के अध्यक्ष शिबाशीष शेखर ने कहा कि मेनस्ट्रीम फिल्मों को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए ये वीकेंड सुखद रहा।

वहीं ‘मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के अध्यक्ष कमल ज्ञानचंदानी ने फिल्मकारों और उनकी टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि सीमाओं को लाँघ कर कभी न भूली जाने वाली कहानियाँ पर्दे पर उतारी गई हैं। जहाँ 1954 में स्थापित PGI टीवी, फिल्म और डिजिटल निर्माताओं का संघ है और कॉपीराइट-टैक्स जैसे मुद्दों पर सरकार व अन्य हितधारकों के साथ सामंजस्य में काम करता है, MAI देश भर के 500 मल्टीप्लेक्स थिएटरों का प्रतिनिधित्व करता गई और इसकी स्थापना 2002 में हुई थी।

जहाँ तक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का सवाल है, नेट डोमेस्टिक कमाई के मामले में ‘ग़दर 2’ ने 3 दिनों में 135 करोड़ रुपए के आँकड़े को पार कर लिया है। वहीं ‘OMG 2’ ने भी भारत में 43 करोड़ रुपए की नेट कमाई कर ली है। सुपरस्टार रजनीकांत की तमिल फिल्म ‘जेलर’ ने 4 दिनों में भारत में 150 करोड़ रुपए की नेट कमाई के आँकड़े को पार कर लिया है। दुनिया भर में इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 302 करोड़ रुपए के भी अधिक हो गया है। चिरंजीवी की तेलुगु फिल्म ‘भोला शंकर’ को ओपनिंग अच्छी मिली, लेकिन ये पिट गई।

‘…कॉन्ग्रेस मरवा डालेगी कम से कम 5000 मुसलमान’: AIUDF विधायक अमीनुल इस्लाम ने लगाया आरोप, कहा- पहले भी करवाए मुस्लिमों के नरसंहार

असम के विधायक अमीनुल इस्लाम ने दावा किया है कि सत्ता में दोबारा आने के बाद कॉन्ग्रेस पार्टी कम से कम 5000 मुस्लिमों का कत्ल करवाएगी। अमीनुल इस्लाम के मुताबिक ऐसा कॉन्ग्रेस पार्टी हिन्दू वोट बैंक वापस पाने के लिए करेगी। अमीनुल इस्लाम ढिंग विधानसभा से AIUDF (ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट) पार्टी से विधायक हैं। इस पार्टी के मुखिया सांसद बदरुद्दीन अजमल हैं।

विधायक अमीनुल इस्लाम ने यह बयान असम के बारपेटा जिले में रैली के दौरान दिया। उन्होंने कहा, “कॉन्ग्रेस पार्टी 2 बार से सत्ता से बाहर है। यदि वे सत्ता में वापस आएँगे तो हिंदू वोट बैंक वापस पाने के लिए कम से कम 5000 मुसलमानों को मार डालेंगे।”

अमीनुल ने यह भी आरोप लगाया कि एक बार कॉन्ग्रेस 5 साल तक सत्ता से बेदखली के बाद वापस आई थी तो उसने 1000 मुस्लिमों की हत्या करवाई थी। अमीनुल का दावा है कि ऐसा कॉन्ग्रेस खुद को मुस्लिम विरोधी पार्टी साबित करने के लिए करती है, जिस से राष्ट्रवादी उसे गले लगा लें।

अपने भाषण में MLA अमीनुल ने देश में हुई कई नरसंहारों का भी जिक्र किया और उसका जिम्मेदार कॉन्ग्रेस को बताया। ये नरसंहार साल 1979, 1983, 1993, 2002, 2008 और 2014 के थे। इन वर्षों में हुई हिंसा को नरसंहार बताते हुए अमीनुल ने कहा कि जब कॉन्ग्रेस सत्ता में थी, तब सैकड़ों मुसलमानों का क़त्ल करवाया।

इस जनसभा में AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल सहित कई अन्य नेता मौजूद थे। विधायक अमीनुल ने 40 वर्षों के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि कॉन्ग्रेस खुद को मुस्लिम विरोधी पार्टी बताते हुए राष्ट्रवादियों को खुश करने के लिए मुस्लिमों की हत्या करवाते आई है। कॉन्ग्रेस शासन में मुस्लिमों को असुरक्षित बताती हुई इस जनसभा में बारपेटा जिले के कायाकुची और धुबरी संसदीय क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी थी।

कॉन्ग्रेस का पलटवार

AIUDF विधायक अमीनुल इस्लाम के बयान पर कॉन्ग्रेस पार्टी ने पलटवार किया है। कॉन्ग्रेस ने अमीनुल इस्लाम को मुस्लिमों का असल दुश्मन कहने के साथ भाजपा और RSS का एजेंट बताया है।

कॉन्ग्रेस नेता देबब्रत सैकिया ने सफाई देते हुए कहा कि साल 1983 के नेली नरसंहार के दौरान असम में राष्ट्रपति शासन था और तब कॉन्ग्रेस सत्ता में नहीं थी। देबब्रत ने इस नरसंहार का आरोप भाजपा पर लगाया। कॉन्ग्रेस नेता ने कहा कि AIUDF के अंदर एकजुटता नहीं है। उनका दावा है कि AIUDF के एक विधायक कॉन्ग्रेस के खिलाफ बयान दे रहे जबकि दूसरे विधायक गठबंधन की वकालत कर रहे।

कॉन्ग्रेस एक वायरल ऑडियो के आधार पर यह बताना चाहती है कि AIUDF पार्टी उनसे गठबंधन करना चाहती है। हालाँकि एआईयूडीएफ विधायक ने इसका खंडन किया है और दावा किया कि वायरल ऑडियो में किसी ने उनकी आवाज की नकल की है।

बताते चलें कि AIUDF ने I.N.D.I.A. के समर्थन का एलान किया है और उसमें शामिल होने की उम्मीद भी जताई है। हालाँकि हाल ही में घोषित I.N.D.I.A. में ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट को जगह नहीं दी गई है।

‘नूहं घोषित हो गोहत्या मुक्त एरिया, मुस्लिमों का हो आर्थिक-सामाजिक बहिष्कार’: हिंदू संगठनों की माँग, FIR से नहीं डरने पर जोर

हरियाणा के नूहं में 31 जुलाई को हिन्दुओं के जलाभिषेक यात्रा पर मुस्लिम भीड़ ने हमला कर दिया था। 6 लोगों की मौत हो गई थी। इसकी वजह से यह यात्रा भी बाधित हो गई थी। यात्रा को फिर से करने के लिए रविवार (13 अगस्त, 2023) को पलवल के पोंडरी में हिंदू संगठनों ने महापंचायत किया। इसमें 28 अगस्त को एक बार फिर से बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा को शुरू करने की तैयारियों पर चर्चा की गई। वहीं महापंचायत में सुरक्षा के लिए हथियारों के लाइसेंस के साथ मुस्लिमों के आर्थिक-सामाजिक बहिष्कार की माँग भी की गई है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हिन्दुओं की महापंचायत में नूहं में हिंसा के बाद की परिस्थितियों और सुरक्षा उपायों पर चर्चा के बीच, हरियाणा गौ रक्षक दल के आचार्य आज़ाद शास्त्री ने इसे “करो या मरो की स्थिति” बताया और अपनी सुरक्षा के लिए जरुरत पड़ने पर युवाओं से हथियार उठाने के लिए भी कहा।

सुरक्षा के लिए हथियारों के लाइसेंस की माँग

आचार्य आजाद शास्त्री ने कहा, “हमें तुरंत मेवात में 100 हथियारों का लाइसेंस लेना सुनिश्चित करना चाहिए। बंदूकों का नहीं बल्कि राइफलों का, क्योंकि राइफलें लंबी दूरी तक फायरिंग कर सकती हैं। यह करो या मरो की स्थिति है। इस देश का विभाजन हिंदू और मुस्लिमों के आधार पर हुआ था। यह गाँधी के कारण ही था कि ये मुस्लिम मेवात में रुके रहे।”

उन्होंने युवाओं से एफआईआर से न डरने को भी कहा। महापंचायत में आए युवाओं को सम्बोधित करते हुए आचार्य आजाद शास्त्री ने कहा:

“मेरे खिलाफ भी एफआईआर हैं, लेकिन हमें एफआईआर से डरना नहीं चाहिए।”

मुस्लिमों के आर्थिक-सामाजिक बहिष्कार की अपील

वकील कुलभूषण भारद्वाज ने FIR से न डरते हुए प्रशासन को उनके खिलाफ दूसरी प्राथमिकी दर्ज करने की चुनौती दी। उन्होंने युवाओं से 28 अगस्त को एक और बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा निकालने का आह्वान किया।

वकील कुलभूषण भारद्वाज ने महापंचायत में अपनी बात रखते हुए दो टूक कहा कि नूहं में जिस तरह की हिंसा हिन्दुओं पर हुई, ऐसा पहले भी हुआ है। इसलिए अब समय आ गया है कि हिंदुओं को डरने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने मुस्लिमों के पूर्णतया सामाजिक और आर्थिक बहिष्कार की माँग की। साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बृजमण्डल शोभायात्रा दोबारा अपने निर्धारित दिन 28 अगस्त को होगी और इसके लिए किसी की परमिशन की जरूरत नहीं है। धर्म और हिन्दुओं की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाने पर उन्होंने बल दिया। 

महापंचायत में रखी गई प्रमुख माँग

इस महापंचायत में सर्वसम्मति से 51 लोगों की कमिटी गठित गई। महापंचायत में हुई चर्चा के आधार पर हिंदू समूहों ने 28 अगस्त को बृजमण्डल यात्रा पूरी करने का फैसला किया। वहीं हिंदू संगठनों ने राज्य सरकार के सामने कई माँगें रखीं, जिनमें नूहं से रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को बाहर निकालने और कॉन्ग्रेस विधायक मम्मन खान की तुरंत गिरफ्तारी भी शामिल है। ये माँगें निम्नलिखित हैं:

  • नूहं हिंसा की जाँच राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (एनआईए) से कराई जानी चाहिए।
  • हिंसा में मारे गए लोगों के परिवारों को 1 करोड़ रुपए और सरकारी नौकरी और घायलों को 50 लाख रुपए दिए जाएँ और मृतक परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए।
  • नूहं हिंसा के दौरान मुस्लिमों की बर्बरता के कारण हुए नुकसान का विश्लेषण करने के लिए एक सर्वेक्षण किया जाना चाहिए और उसके अनुसार ही मुआवजा प्रदान किया जाना चाहिए।
  • रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुस्लिमों सहित जो लोग अवैध रूप से राज्य में प्रवेश कर चुके हैं, उन्हें तुरंत निर्वासित किया जाना चाहिए।
  • पुलिस को दंगाइयों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। 
  • मेवात में एक केंद्रीय बल का मुख्यालय बनाया जाए।
  • फिरोजपुर झिरका से कॉन्ग्रेस विधायक मामन खान को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। 
  • नूहं में दंगा करने वालों की पहचान कर उनकी जमीन एवं अन्य संपत्ति कुर्क की जाए।
  • नूहं को गोहत्या मुक्त एरिया घोषित की जाए।
  • नूहं हिंसा में लोगों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस लिए जाएँ।
  • नूहं हिंसा के दिन छुट्टी पर गए जिला के अधिकारियों की भूमिका की जाँच की जाए।
  • नूहं जिला को खत्म किया जाए और सोहना को जिला बनाया जाए। 
  • दंगाइयों पर नूहं में दर्ज किए गए सभी मुकदमों को गुरुग्राम या किसी दूसरे जिले में ट्रांसफर कर इनकी फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की जाए।

विहिप ने किया माँगों का समर्थन

गौरतलब है कि विश्व हिंदू परिषद ने हिंदू संगठनों की इन माँगों का समर्थन किया है। इसके साथ ही कहा है कि वह अपूर्ण बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा को इस सावन माह की अंतिम सोमवार यानि 28 अगस्त को समाज का सहयोगी बनकर पूरा करेगा। VHP के प्रवक्ता विनोद बंसल ने मृतक हिंदुओं के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए देने की माँग का समर्थन किया।

उन्होंने कहा, “जलियाँवाला बाग की तरह हुई नूहं नरसंहार की घटना की NIA जाँच व दोषियों के विरुद्ध कठोरता से कार्रवाई के साथ-साथ दोषी और षडयंत्रपूर्वक काम करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध भी जाँच कराई जाए। जिन हिंदुओं के दुकान, मकान व गाड़ियों को क्षति पहुँची है, उसकी शत-प्रतिशत क्षतिपूर्ति हो।”

बंसल ने कहा कि पिछले कुछ दशक से नूहं जिला को जिहादी आतंकवाद तथा अपराधियों की शरणस्थली बनाने के षड्यंत्र चल रहा है। उन्होंने नूहं को पलवल और गुरुग्राम में मिलाने की माँग की।

‘पुलिस थाने की बिल्डिंग के अंदर धमाका’… वीडियो बना किया वायरल: रियाज, फवाज, मोहम्मद जैसमीन, सलीम, फारिश केरल से गिरफ्तार

केरल के मलप्पुरम में पुलिस स्टेशन पर बमबारी का वीडियो बना कर उसे वायरल करने के आरोप में 5 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों के नाम मोहम्मद रियाज़, मोहम्मद फ़वाज़, मोहम्मद जैसमीन, सलीम और सलमानुल फारिश हैं। इन सभी की उम्र 19 से 25 वर्ष के बीच में है। एडिट किए गए वीडियो में कुछ फिल्मों के डायलॉग भी डाले गए थे। पाँचों की गिरफ्तारी शनिवार (12 अगस्त 2023) को हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला मेलात्तुर (Melattur) थानाक्षेत्र का है। यहाँ के मोहम्मद रियाज़ नाम के एक व्यक्ति ने कुछ दिनों पहले अपनी इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल पर एक आपत्तिजनक वीडियो अपलोड की। इस वीडियो में युवाओं के एक समूह को एक साथ बैठे देखा जा सकता है। उनकी आपस में हो रही बातचीत को फ़िल्मी संवाद डाल कर एडिट किया गया है।

वीडियो में सभी आरोपित बम फोड़ने की जगह के बारे में चर्चा करते दिखाई दे रहे हैं। एक व्यक्ति ने रेलवे स्टेशन या बस अड्डे का सुझाव दिया। उसके बाद दूसरे ने धमाका पुलिस स्टेशन में करने का एलान किया।

इसी वीडियो में थोड़ी देर बाद केरल के एक पुलिस थाने की बिल्डिंग के अंदर धमाका होता है। इस धमाके के बीच से एक व्यक्ति को बैग लेकर निकलते दिखाया गया है। वीडियो के साथ म्यूजिक भी मिक्स किया गया है। थोड़ी ही देर में यह वीडियो सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफार्म पर वायरल हो जाता है।

वायर वीडियो पर पुलिस ने संज्ञान लिया और आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। आखिरकार वीडियो के आधार पर 25 वर्षीय मोहम्मद रियाज़, 22 वर्षीय मोहम्मद फ़वाज़, 19 साल के मोहम्मद जैसमीन, 20 साल के सलीम और 19 साल के सलमानुल फारिश को चिन्हित किया गया।

केरल पुलिस ने सभी 5 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। अभी तक की जाँच के आधार पर पुलिस ने वीडियो बनाने का मकसद सोशल मीडिया पर लाइक पाना बताया है। इन सभी पर दंगे भड़काने की साजिश, सोशल मीडिया पर पुलिस के खिलाफ प्रचार आदि की धाराओं में कार्रवाई की गई है।

‘मृतकों के लिए ₹1 करोड़, कॉन्ग्रेसी मम्मन खाँ की गिरफ्तारी, NIA जाँच…’: हिंदू संगठनों की माँगों का VHP ने किया समर्थन, पूरी होगी अधूरी यात्रा

हरियाणा के नूहं में 31 जुलाई 2023 को हिंदुओं की जलाभिषेक यात्रा पर हुए हमले को लेकर रविवार (13 अगस्त 2023) को पलवल के पोंडरी में हिंदू संगठनों ने महापंचायत किया। इसमें 28 अगस्त को अधूरी रह गई जलाभिषेक यात्रा को पूरा करने की बात कही गई। इसके साथ ही मामले की NIA जाँच और मृतकों के परिजनों को एक करोड़ रुपए और सरकारी नौकरी की माँग रखी गई।

महापंचायत में पहुँचे गुरुग्राम जिले की सोहना विधानसभा सीट के भाजपा विधायक संजय सिंह ने जलाभिषेक यात्रा को दोबारा शुरू करने का मुद्दा उठाया। इसके बाद इसे 28 अगस्त 2023 को पूरा करने का निर्णय लिया गया। हालाँकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि प्रशासन के बातचीत के बात यह तारीख आगे-पीछे भी हो सकती है।

इस महापंचायत में सर्वसम्मति से 51 लोगों की कमेटी गठित गई। हिंदू संगठनों ने राज्य सरकार के सामने कई माँगें रखीं, जिनमें नूहं से रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को बाहर निकालने और कॉन्ग्रेस विधायक मामन खान की तुरंत गिरफ्तारी शामिल है। ये माँगें निम्नलिखित हैं।

1. नूहं दंगों में मारे गए लोगों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए का मुआवजा और मृतक परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए।

2. हिंसा में घायल हुए लोगों को 50-50 लाख रुपए का मुआवजा दी जाए।

3. जिन लोगों की संपत्ति का नुकसान हुआ है, उन्हें 100 प्रतिशत मुआवजा दी जाए।

4. नूहं जिले को खत्म करने के साथ-साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बदलने की माँग रखी।

5. दंगाइयों पर नूहं में दर्ज किए गए सभी मुकदमों को गुरुग्राम या किसी दूसरे जिले में ट्रांसफर कर इनकी फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की जाए।

6. रैपिड एक्शन फोर्स (RAF), BSF या हरियाणा पुलिस की एक बटालियन का मुख्यालय नूहं में बनाई जाए।

7. नूहं और आसपास के गाँवों में रहने वाले परिवारों को आत्मरक्षा के लिए नियमों में छूट देकर राइफल का लाइसेंस जारी किए जाएँ।

8. पूरे मामले की जाँच NIA से कराई जाए।

9. रोहिंग्या और अवैध बांग्लादेशियों को नूहं से बाहर किया जाए।

10. फिरोजपुर झिरका से कॉन्ग्रेस विधायक मामन खान को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। 

11. नूहं में दंगा करने वालों की पहचान कर उनकी जमीन एवं अन्य संपत्ति कुर्क की जाए।

12. नूहं को गोहत्या मुक्त एरिया घोषित की जाए।

13. नूहं हिंसा में लोगों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस लिए जाएँ।

14. नूहं हिंसा के दिन छुट्टी पर गए जिला के अधिकारियों की भूमिका की जाँच की जाए।

15. नूहं जिला को खत्म किया जाए और सोहना को जिला बनाया जाए

विश्व हिंदू परिषद ने हिंदू संगठनों की इन माँगों का समर्थन किया है। इसके साथ ही कहा है कि वह अपूर्ण बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा को इस सावन माह की अंतिम सोमवार यानि 28 अगस्त को समाज का सहयोगी बनकर पूरा करेगा। VHP के प्रवक्ता विनोद बंसल ने मृतक हिंदुओं के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए देने की माँग का समर्थन किया।

उन्होंने कहा, “जलियाँवाला बाग की तरह हुई नूहं नरसंहार की घटना की NIA जाँच व दोषियों के विरुद्ध कठोरता कार्रवाई के साथ दोषी और षडयंत्रपूर्वक काम करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध भी जाँच कराई जाए। जिन हिंदुओं के दुकान, मकान व गाड़ियों को क्षति पहुँची है, उसकी शत प्रतिशत क्षतिपूर्ति हो।”

बंसल ने कहा कि पिछले कुछ दशक से नूहं जिला को जिहादी आतंकवाद तथा अपराधियों की शरणस्थली बनाने के षड्यंत्र चल रहा है। उन्होंने नूहं को पलवल और गुरुग्राम में मिलाने की माँग की।

‘कुछ लोग चाहते हैं मैं BJP के साथ जाऊँ’: भतीजे अजीत के साथ ‘सीक्रेट मीटिंग’ के बाद बोले शरद पवार – सौहार्द के वातावरण में हो रही चर्चा

हाल ही में NCP संस्थापक शरद पवार और उनके भतीजे अजीत पवार के बीच पुणे में एक कारोबारी के आवास पर गुप्त मुलाकात हुई। इसके बाद शरद पवार ने बयान देते हुए कहा है कि कुछ लोग उन्हें भाजपा के साथ जाने के लिए मना रहे हैं। उन्होंने साफ़ किया कि उनकी पार्टी भाजपा के साथ नहीं जाएगी। बता दें कि ‘राष्ट्रवादी कॉन्ग्रेस पार्टी’ के 2 धड़े हो चुके हैं और अजीर पवार अधिकतर विधायकों के साथ NDA के पाले में जा चुके हैं।

शरद पवार अभी भी खुद को NCP का राष्ट्रीय अध्यक्ष बता रहे हैं। साथ ही उन्होंने NCP को अपनी पार्टी बताते हुए कहा कि वो उनकी पार्टी भाजपे के साथ किसी भी कीमत पर नहीं जाएगी। उन्होंने अजीत पवार का नाम लिए बिना कहा कि पार्टी के कुछ लोगों ने अलग रुख अपनाया है। सीनियर पवार ने ये भी कहा कि कुछ शुभचिंतक उनके रुख में बदलाव के लिए प्रायः कर रहे हैं, इसीलिए सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा हो रही है।

शरद पवार ने भतीजे के साथ सीक्रेट मीटिंग’ पर जवाब देते हुए कहा कि वो उनके भतीजे हैं और परिवार के सदस्य से मुलाकात में कुछ बुराई नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर परिवार के वरिष्ठ व्यक्ति किसी अन्य सदस्य से मिलना चाहता हो तो इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने महाराष्ट्र के आगामी चुनावों में MVA की जीत का भी दावा किया। शरद पवार गुट के नेता जयंत पाटिल भी कह चुके हैं कि सीनियर पवार को बागियों के बारे में अपना रुख साफ करना चाहिए और देरी नहीं करनी चाहिए।

शरद पवार ने अब भी कहा रुख अख्तियार करते हुए कहा है कि सत्ता में हों या विपक्ष में, NCP के दोनों धड़े पहले जब साथ थे और जब बाद में साथ होंगे तब भी भाजपा की सोच और विचारधारा हमारे फ्रेमवर्क में फिट नहीं बैठती है। बता दें कि जिस सीक्रेट मुलाकात की बात कही जा रही है, वो पुणे में अतुल चोर्डिया के बँगले पर हुई थी। अजीत पवार फ़िलहाल राज्य के उप-मुख्यमंत्री हैं और महत्वपूर्ण वित्त मंत्रालय भी उन्हीं के पास है।