Home Blog Page 2443

दुनिया में पहली बार, एक ही व्यक्ति को एक साथ हुआ कोरोना, मंकीपॉक्स और HIV: 5 दिन के लिए गया था स्पेन, पुरुषों के साथ बनाए संबंध

इटली में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने दुनिया भर के वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को चौंका दिया है। यहाँ का एक व्यक्ति एक साथ कोविड 19, मंकीपॉक्स और एचआईवी से संक्रमित पाया गया। ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई शख्स एक साथ इन तीनों वायरसों से संक्रमित हुआ है।

जर्नल ऑफ इन्फेक्शन में पब्लिश की रिपोर्ट के मुताबिक इटली का 36 वर्षीय व्यक्ति 5 दिनों की स्पेन यात्रा पर गया था। स्पेन में वह 16 से 20 जून तक रहा। यहाँ पर उसने कई पुरुषों के साथ असुरक्षित शारीरिक संबंध बनाए। स्पेन से देश वापस लौटने के करीब 9 दिन बाद उसे बाद उसे बुखार, गले में खरास, थकान, सिरदर्द और पीठ में सूजन जैसे लक्षण महसूस होने लगे। उसका 2 जुलाई को कोविड 19 टेस्ट किया गया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

कोरोना संक्रमित पाए जाने के कुछ घंटे के भीतर पीड़ित व्यक्ति के हाथ-पैर में दाने निकल आए। फिर शरीर में छाले पड़ गए। कुछ ही दिनों में दाने पूरे शरीर में फैल गए। 6 जुलाई को उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहाँ उसका फिर से कोरोना टेस्ट हुआ, जो पॉजिटिव आया। साथ ही शख्स का मंकीपॉक्स और HIV टेस्ट भी करवाया गया। इन दोनों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई।

शोधकर्ताओं का कहना है कि ये इकलौता ऐसा मामला है, जिसमें मंकीपॉक्स, कोरोना वायरस और HIV तीनों संक्रमण एक साथ मिले हैं। हालाँकि अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है कि इन संक्रमणों के एक साथ होने से उस व्यक्ति के शरीर पर क्या असर पड़ेगा। पीड़ित व्यक्ति बाइपोलर डिसऑर्डर से भी पीड़ित बताया जा रहा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि स्पेन ट्रिप के दौरान पुरुषों के साथ असुरक्षित शारीरिक संबंध बनाने की वजह से मंकीपॉक्स का संक्रमण हुआ है। इसके साथ ही शख्स एचाईवी-1 (HIV-1) संक्रमित पाया गया। मरीज की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों का कहना है कि उसे HIV इन्फेक्शन हाल ही में हुआ है।

11 जुलाई तक मरीज के शरीर पर उभरे मंकीपॉक्स के दाने सूख गए और उसकी कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई। उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया, लेकिन कुछ दिनों के लिए आइसोलेट रहने की सलाह दी गई। रिसर्चर्स ने बताया कि कोरोना और मंकीपॉक्स के लक्षण ओवरलैप हो सकते हैं। साथ ही मरीज मंकीपॉक्स होने के 20 दिन बाद भी पॉजिटिव आ सकता है, इसलिए इलाज खत्म होने पर सतर्कता बरतना जरूरी है।

दो बच्चों का अब्बा चाँद बाबू बन गया डॉक्टर विशाल, हिन्दू लड़की से रेप-अश्लील Video बनाया: मंदिर में शादी करने वाला संजय निकला असलम

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से लव जिहाद (Love Jihad) के मामले सामने आए हैं। यूपी के बरेली में चाँद बाबू ने डॉक्टर विशाल बनकर एक हिंदू युवती को अपने प्रेम जाल में फँसाया। फिर उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना ली। युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर का है। यहाँ असलम ने संजय बनकर हिंदू युवती से मंदिर में शादी की और फिर धर्म परिवर्तन (Religious Conversion) का दबाव बनाने लगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बरेली में चाँद बाबू ने अपनी पहचान छिपाकर मुरादाबाद की हिंदू युवती को प्रेम जाल में फँसाया। उसने युवती को अपना नाम डॉक्टर विशाल बताया। विश्वास में लेकर उसके साथ कई बार संबंध बनाए। मौका पाकर चाँद ने युवती की अश्लील फोटो और वीडियो बना ली। डेढ़ महीने पहले युवती को पता चला कि वह चाँद बाबू है। बताया जा रहा है कि आरोपित पहले से ही शादीशुदा है और दो बच्चों का अब्बा है।

डीएसपी बरेली सिटी श्वेता यादव के मुताबिक, “चाँद बाबू ने विशाल बनकर एक युवती को लव जिहाद का शिकार बनाया। जब लड़की को उसकी सच्चाई पता चली तो चाँद ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने चाँद के खिलाफ धर्म परिवर्तन, रेप और मारपीट की गंभीर धाराओं में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।”

इसी तरह जबलपुर में असलम ने संजय बनकर हिंदू महिला को अपने प्रेम जाल में फँसाया और तीन साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया। महाराजपुर इलाके की रहने वाली पीड़िता का कहना है कि एक सीमेंट फैक्ट्री में काम करने के दौरान उसकी मुलाकात आरोपित युवक से हुई थी। उसने अपना नाम संजय बताया था। पहले तो वह उसके साथ छेड़खानी करता था। बाद में बहला-फुसलाकर उसे अपने प्रेम जाल में फँसा लिया। इस दौरान असलम ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। पिछले साल एक मंदिर में दोनों ने शादी कर ली।

शादी के बाद तकरीबन 1 साल वह जबलपुर में ही रहा, लेकिन बीच-बीच में उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जाता रहता था। महिला ने बताया कि जब उसने भी फतेहपुर जाने की इच्छा जाहिर की तो युवक उसे अपने साथ ले गया। लेकिन वहाँ पहुँचते ही वह यह देखकर दंग रह गई कि युवक संजय नहीं, बल्कि असलम है। असलम की सच्चाई सामने आने के बाद महिला ने इसका विरोध किया तो उसने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाला। महिला का आरोप है कि शिकायत दर्ज करने के बावजूद भी पुलिस आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर रही है। फिलहाल, महिला की शिकायत पर पुलिस ने असलम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

‘आई हेट इंडियंस… हर तरफ तुम नजर आते हो’: अमेरिका में भारतीय महिलाओं के साथ गाली-गलौच, थप्पड़ मारा; हथियार दिखाकर धमकाया

अमेरिका में भारतीय महिलाओं पर नस्लीय हमले का मामला सामने आया है। घटना टेक्सास के डेल्लास शहर के प्लानो की है। डिनर के लिए एक होटल में आईं चार भारतीय-अमेरिकी महिलाएँ आपस में भारतीय लहजे (Accent) में बात कर रही थीं। यह देख एक मेक्सिकन-अमेरिकन महिला ने उन पर नस्लीय टिप्पणियाँ और मारपीट की। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपित मैक्सिकन-अमेरिकन महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित महिला की पहचान एस्मेराल्डा अप्टन (Esmeralda Upton) के रूप में हुई है।

घटना बुधवार (24 अगस्त 2022) की है। वायरल हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मेक्सिकन-अमेरिकन महिला भारतीय मूल की महिलाओं को गालियाँ दे रही है और उन्हें भारत वापस जाने के लिए कह रही है। आरोपित महिला ने एक भारतीय महिला को थप्पड़ भी मारा। इसके अलावा उसने ‘आई हेट यू इंडियंस, गो बैक’ के नारे भी लगाए। 

आरोपित महिला बहस के दौरान चिल्लाते हुए कहती है, “मैं मैक्सिकन-अमेरिकन हूँ। मैं यहाँ पर पैदा हुई हूँ, लेकिन जहाँ भी जाती हूँ, हर तरफ तुम भारतीय नजर आते हो। अगर भारत में जिंदगी अच्छी है तो तुम लोग यहाँ क्यों आ जाते हो। तुम्हें बेहतर जिंदगी चाहिए थी, तो तुम यहाँ आ गए।” इसके बाद ‘आई हेट यू इंडियंस, गो बैक’ कहकर महिलाओं को गाली देती है और फिर मारपीट करने लगती है। वह गोली मारने की भी धमकी देती है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए एक शख्स ने लिखा, “यह घटना डेल्लास की है, जब मेरी माँ और उनकी 3 दोस्त डिनर के लिए गए थे।” यूजर ने बताया कि वे पार्किंग की तरफ लौट रहे थे कि तभी वहाँ एक मेक्सिकन-अमेरिकन महिला आ गई। वह चारों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी करते हुए उन्हें गाली देने लगी। भारतीय महिला उससे इस तरह बात न करने की अपील करती रहीं। लेकिन वह चिल्लाती रही। इसके बाद भारतीय महिलाओं ने उसकी बदतमीजी बढ़ती देख वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। यह देख आरोपित महिला और भड़क गई और उसने भारतीय महिलाओं के साथ मारपीट शुरू कर दी।

वीडियो वायरल होने के बाद टेक्सास के प्लानो शहर की पुलिस ने आरोपित महिला एस्मेराल्डा ऑप्टन को गुरुवार (25 अगस्त 2022) दोपहर को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ नस्लीय हमला और आतंकी हमले की धमकी देने की धाराएँ लगाई गईं। इसके अलावा एस्मेराल्डा पर 10 हजार अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है। पुलिस ने मामले में बयान भी जारी किया है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अमेरिका में रहने वाले भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इस मसले पर एशियन मूल की अमेरिकी नेता रीमा रसूल ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, “यह डरा देने वाला अनुभव था। महिला के पास गन भी थी और वह उससे भारतीय मूल की महिलाओं को शूट करना चाहती थी। उस महिला को उनके अंग्रेजी बोलने के लहजे (Accents) से दिक्कत थी। आरोपित महिला के खिलाफ इस घिनौने अपराध के लिए मुकदमा चलाया जाना चाहिए।”

गौरतलब है कि ये इस तरह की इस सप्ताह में दूसरी घटना है। इससे पहले कैलिफोर्निया में एक भारतीय पर गौमूत्र और गाय के गोबर को लेकर टिप्पणी की गई थी। टाको बेल फास्ट फूड आउटलेट में कृष्णा नाम के युवक के साथ यह घटना घटी थी।

हैदराबाद में आग लगा अब दिल्ली में शो करने वाला है मुनव्वर फारूकी: VHP ने कहा- इसे तुरंत रोके, नहीं तो होगा विरोध

मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) खुद को स्टैंडअप कॉमेडियन बताता है। लेकिन कॉमेडी की आड़ हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करता है। पिछले दिनों उसने हैदराबाद में अपना शो किया था। हिंदू भावनाओं का ध्यान रखते हुए इसको रद्द करने की माँग की गई थी। लेकिन, वहाँ के प्रशासन ने पूरी सुरक्षा के साथ शो करवाया। इसके विरोध में बीजेपी के निलंबित विधायक टी राजा सिंह ने एक वीडियो बनाया, जिसे कट्टरपंथी ईशनिंदा बता रहे हैं। उसके बाद हैदराबाद की सड़कों पर दिखा इस्लामी उन्माद और ‘सर तन से जुदा’ के नारे वाले वीडियो पूरे देश ने देखा है।

कॉमेडी के नाम पर हिंदू घृणा फैलाने वाला मुनव्वर फारूकी अब दिल्ली में शो करने वाला है। यह शो 28 अगस्त 2022 को होना है। विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने इसे रद्द करने की माँग दिल्ली पुलिस से की है। ऐसा नहीं होने पर विरोध-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस संबंध में दिल्ली पुलिस को भेजे गए पत्र की कॉपी साझा की है। हालाँकि इस पर पत्र लिखे जाने की तारीख संभवतः त्रुटिवश 29 अगस्त बताई गई है।

दिल्ली पुलिस के कमिश्नर को भेजे गए पत्र में VHP के प्रांत मंत्री सुरेंद्र गुप्ता ने कहा है, “मुनव्वर फारूकी दिल्ली के सिविक सेंटर में केदारनाथ स्टेडियम में 28 अगस्त को एक शो आयोजित करने जा रहा है। यह व्यक्ति अपने शो में हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाता है, जिसके कारण अभी हाल में भाग्यनगर (हैदराबाद) में साम्प्रदायिक तनाव भड़क गया था। इसका शो तुरंत रद्द करें। अन्यथा विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता शो के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करेंगे।”

बता दें कि कथित कॉमेडी के जरिए हिंदू भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाले मुनव्वर फारूकी का पिछले साल भी देश के कई हिस्सों में शो कैंसिल हुए थे। हिंदू संगठनों बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने गोवा, गुजरात और छत्तीसगढ़ में उसके शो का कड़ा विरोध किया था।

कॉमेडी के नाम पर फारूकी उन कारसेवकों का भी मजाक उड़ा चुका है. जिन्हें गोधरा में जलाकर मार डाला गया था। उसने 59 लोगों की निर्मम हत्या के लिए आरएसएस और अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया था। इतना ही नहीं बॉलीवुड के एक गाने का जिक्र करते हुए वह राम-सीता का मजाक बना चुका है।

‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के ‘डेफिनिट’ पर फिर से धोखाधड़ी का मामला, बेच डाली फाइनेंसर की ऑडी कार: जान की मारने की धमकी भी

‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के एक्टर जीशान कादरी पर एक बार फिर मुकदमा दर्ज हुआ है। इस बार जीशान के खिलाफ मुंबई के मलाड पुलिस स्टेशन में धारा 420/406 के तहत धोखाधड़ी व कार चोरी करने का मामला दर्ज हुआ है। फाइनेंसर शालिनी चौधरी ने जीशान पर 26 लाख रुपए की धोखाधड़ी और बिना बताए उनकी कार बेचने का आरोप लगाया है। यही नहीं, जब शालिनी ने जीशान से बात करने की कोशिश की तो जीशान ने उन्हें धमकी भी दी थी।

विश्वास जीतकर जीशान ने मांगी थी शालिनी से कार

शालिनी चौधरी ने बताया है कि एक दिन ज़ीशान उनके घर आए थे और उन्होंने उनके बेटे समीर से कहा कि उनके पास ‘अप्रैल’ नाम का एक कॉमेडी शो प्रोड्यूस करने का ऑफर आया है। उन्होंने बताया कि यह शो ‘सब टीवी’ पर आएगा। इस शो के लिए जीशान कादरी ने शालिनी चौधरी को पार्टनर बनने का ऑफर भी दिया था, क्योंकि उनके पास पर्याप्त पैसे नहीं थे।

इस दौरान, जीशान ने शो से जुड़ी बातें करने के बाद शालिनी से कहा कि उसे बहुत सारी मीटिंग अटेंड करनी होती हैं, लेकिन उसके पास कार नहीं है। उसने बहाना बनाया कि यदि शालिनी अपनी कार उसे दे दें तो वह कुछ दिन में वापस कर देगा। चूँकि शालिनी पहले भी जीशान के साथ काम कर चुकी थीं, इसलिए उन्होंने अपनी Audi-A-6 कार जीशान को दे दी।

शालिनी ने कहा है कि कुछ समय बाद उन्होंने ज़ीशान कादरी को फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद शालिनी ने व्हाट्सएप्प पर जीशान को मैसेज किया। इस मैसेज के जवाब में ज़ीशान ने लिखा कि वह 1.5 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के केस में बेल लेने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में है।

इसके बाद शालिनी ने जीशान को उसी शाम फिर कॉल किया, लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया। इसके बाद शालिनी ने परेशान होकर जीशान की पत्नी प्रियंका बस्सी को फोन लगाया, लेकिन प्रियंका ने भी फोन नहीं उठाया। इसके बाद कई दिनों तक अपनी कार को लेकर शालिनी, जीशान कादरी और उसकी पत्नी प्रियंका को फोन करतीं रहीं लेकिन दोनों ने ही फोन रिसीव नहीं किया।

शालिनी आगे बतातीं हैं कि उन्हें कुछ दिनों बाद पता चला कि जीशान ने उनकी कार किसी को 12 लाख रुपए में बेच दी है। इसके बाद उन्होंने ज़ीशान के खिलाफ एफआईआर (FIR) करने की बात कही तब जीशान ने उन्हें जान से मारने तक की धमकी दी।

आरोप है कि इसके बाद भी शालिनी ने जीशान कादरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने की कई बार कोशिश की, मगर ज़ीशान के प्रभाव के कारण एफआईआर नहीं हो सकी। हालाँकि, जब वह अपने साथ हुई इस धोखाधड़ी को लेकर डीसीपी विशाल ठाकुर से मिलीं, तब कहीं जाकर एफआईआर हो सकी है।

धोखाधड़ी केस में पहले भी फस चुका है जीशान कादरी

बता दें कि जीशान कादरी पर धोखाधड़ी का मामला पहले भी दर्ज हो चुका है। साल 2020 में प्रोड्यूसर जतिन सेठी ने जीशान कादरी पर 1.5 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया था। फिलहाल यह मामला कोर्ट में हैं।

‘सर तन से जुदा वालों का खुला घूमना आपकी विफलता’: राजा सिंह के निलंबन पर भड़के BJP विधायक, अपनी ही सरकार को सुनाई खरी-खरी

इस्लाम के पैगंबर के कथित अपमान को लेकर तेलंगाना पुलिस ने गुरुवार (25 अगस्त 2022) को गोशामहल से विधायक टी राजा सिंह को दोबारा गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले भाजपा (BJP) उन्हें पार्टी से निष्कासित कर चुकी है। उनके निलंबन को लेकर भाजपा के ही एक विधायक ने पार्टी पर सवाल खड़ा किया है।

राजा सिंह भाजपा के दूसरे ऐसे नेता हैं, जिन्हें पैगंबर के कथित अपमान के कारण भाजपा ने पार्टी से निकाल दिया है। इसके पहले पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा को भाजपा ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था। उस समय भी सोशल मीडिया पर भाजपा की खूब आलोचना हुई है।

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के चरखारी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत (Brij Bhushan Rajput) ने राजा सिंह को निलंबित करने पर पार्टी को घेरा। उन्होंने कहा, “और रही बात पार्टी की… आपने (भाजपा नेतृत्व ने) पार्टी से सस्पेंशन कर दिया, यह आपका अधिकार है। लेकिन, अफ़ज़ल गुरु की बरसी मनाने वाले, सेना का अपमान करने वाले, हमारे देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले ज़मानत पर खुलेआम घूम रहे हों तो ये आपकी भी विफलता है।”

विधायक ब्रृजभूषण राजपूत का फेसबुक पोस्ट

विधायक बृजभूषण राजपूत ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, “एक दो कौड़ी का कॉमेडियन हमारे आराध्य श्री राम जी तथा माता सीता के लिए अपशब्द बोलता है तो क्या हिंदुस्तान में किसी ने सर तन से जुदा का नारा लगाया? हम सभी ने कानूनी कार्रवाई की माँग की।”

उन्होंने आगे लिखा, “और छोड़िए साहब, इस देश में हमें नीचा दिखाने के लिए, अलग-अलग शहरों में उसके (मुनव्वर फारूकी के) कार्यक्रम बुक किए जा रहे हैं। जो टी राजा सिंह भाई का बयान है, उस पर कानून अपना काम कर रहा है और करेगा। न्यायालय ने ज़मानत दे दी, लेकिन जिन्होंने बीच सड़क पर सर तन से जुदा के नारे लगाए हैं उन सभी को अविलंब जेल में डाला जाए और उन सिरफिरों को बताया जाए कि देश में शरिया नहीं, संविधान का राज है।”

दोबारा गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले वीडियो जारी कर विधायक राजा सिंह ने कहा, “मुझे सूचना मिली है कि मेरे पुराने केसों को जोड़कर मुझे परेशान कर सकती है पुलिस। कल मुख्यमंत्री कार्यालय में एक मीटिंग हुई और मुख्यमंत्री जी को भी अब Ego आ गया कि किसी भी हालत में राजा सिंह को जेल में डाला जाए या तड़ीपार किया जाए।”

वीडियो में विधायक सिंह ने आगे कहा, “मैं मुख्यमंत्री जी को बताना चाहूँगा कि ना हम गोली से डरते हैं, ना हम फाँसी से डरते हैं, ना ही हम किसी जेल से डरते हैं। ये धर्मयुद्ध है। कोई हमारे भगवान को गाली दे, ये हमें बर्दाश्त नहीं। जो धर्म को ललकारेगा, जिस भाषा में वो समझेगा उस भाषा में राजा सिंह ही नहीं, भारत का हर हिंदू उस दुश्मन का जवाब देगा।”

बता दें कि बुधवार (24 अगस्त 2022) की रात को ऑपइंडिया को भेजे एक ऑडियो में राजा सिंह ने कहा था, “मेरी गिरफ्तारी के लिए मुस्लिमों ने हैदराबाद प्रशासन को शुक्रवार तक का समय दिया है और कुछ लोगों ने इसके लिए मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की है।। संभव है कि मुस्लिमों को खुश करने के लिए हैदराबाद पुलिस फिर से मुझे गिरफ्तार कर सकती है।”

उधर हैदराबाद पुलिस के एक IPS अधिकारी का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कह रहा है, “मुहम्मद सिर्फ मुस्लिमों के नहीं, सबके प्रोफेट हैं। हम पुलिस वाले उसको (राजा सिंह की गिरफ्तारी को) Ego पर ले रहे हैं। उसे गिरफ्तार करेंगे।”

उल्लेखनीय है कि सोमवार (22 अगस्त 2022) को ठाकुर राजा सिंह ने मुनव्वर फारूकी के विरुद्ध एक वीडियो बनाया था। इसमें उन्होंने इस्लाम पर बात करते हुए एक बुजुर्ग पर बात की थी, जिस पर मुस्लिमों ने कहा कि वो पैगंबर पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी है। इसके बाद शहर भर में प्रदर्शन हुए। मंगलवार सुबह पुलिस ने टी राजा को गिरफ्तार कर लिया था।

उधर उसी दिन दोपहर में बीजेपी ने उन्हें पार्टी से सस्पेंड किया। राजा सिंह को जब कोर्ट में पेश किया गया तो कोर्ट ने उन्हें 14 दिन न्यायिक हिरासत में भेजा। हालाँकि, अगले दिन उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद उन्हें जमानत मिल गई थी।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सोनाली फोगाट के शरीर पर चोट के निशान, PA और दोस्त गिरफ्तार: पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला

भारतीय जनता पार्टी की नेता व TikTok स्टार स्टार रहीं सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) की मौत की गुत्थी धीरे-धीरे उलझती जा रही है। पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में सोनाली फोगाट के शरीर पर चोट के निशान होने का दावा किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान की पुष्टि नहीं की थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) की पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट के सामने आने के बाद इस केस ने नया मोड़ ले लिया है। इससे पहले उनकी मौत के मामले में पुलिस ने सोनाली के पीए सुधीर सांगवान व सुखविंदर पर हत्‍या का केस दर्ज किया था। वहीं अब पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में यह बताया जा रहा है की उनके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।

आपको बताते चलें कि भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट की पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। उनकी पोस्टमार्टम की प्राइमरी रिपोर्ट में चिकित्सकों ने उनके शरीर पर ब्लंट चोटों का दावा किया है। बताया जा रहा है कि फोगाट की रिपोर्ट में ‘शरीर पर किसी वस्तु से जबरन कई बार वार करने’ का जिक्र है।

दैनिक जागरण’ की खबर के अनुसार, गोवा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ये माना जा रहा है कि पहले सोनाली से हाथापाई की गई है और इसके बाद खाने के माध्यम से उसे कुछ जहरीला पदार्थ दिया गया था। इसी आधार पर गोवा पुलिस ने सुधीर और सुखविंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

पुलिस को नहीं मिला चोट का निशान

वैसे तो इस मामले में गोवा पुलिस ने सुधीर सागवान और सुखविंदर वासी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन पुलिस ने सोनाली के शरीर पर कोई धारदार चोट का निशान नहीं मिलने की भी पुष्टि की है। आईजीपी ओएस बिश्नोई ने बताया कि सोनाली फोगाट के शरीर की जाँच करने वाली महिला पुलिस अधिकारियों को शरीर पर कोई धारदार चोट का निशान नहीं मिला है।

वहीं उन्होंने यह भी बताया कि अंजुना थाने में दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जाँच जारी है। मृतक के भाई ने उसके पीए और एक अन्य व्यक्ति के शामिल होने का जिक्र किया है। जल्द ही विस्तृत पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने की उम्मीद है। आज रात पीड़ित का पार्थिव शरीर दिल्ली पहुंचेगा।

परिजनों ने जताई बलात्कार और हत्या की आशंका

जब सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) की मौत की खबर सामने आई, तभी परिजनों ने उनके पीए पर हत्या के आरोप लगाए थे। इसके साथ-साथ परिजनों ने यह भी दावा किया कि हत्या से पहले सोनाली फोगाट के साथ बलात्कार भी किया गया था। परिजनों के मुताबिक सोनाली का अश्लील वीडियो बनाकर सुधीर और सुखविंदर उसे ब्लैकमेल भी करते थे।

फतेहाबाद के भूथनकलाँ गाँव निवासी व सोनाली के भाई रिंकू ने यह आरोप लगाया कि सुधीर और सोनाली फोगाट के दोस्त सुखविंदर ने खाने में नशीली वस्तु देकर सोनाली फोगाट के साथ रेप किया। ये दोनों वीडियो बना कर ब्लैकमेल भी कर रहे थे। एक लिखित शिकायत में परिजनों ने आरोप लगाया कि 3 साल पहले भी सुधीर ने खाने में नशीला पदार्थ मिला कर खिला दिया था और सोनाली का रेप किया था।

‘मंत्री पद जाने से मुझे फर्क नहीं पड़ता’: नितिन गडकरी के वायरल वीडियो की सच्चाई, AAP भी चला रही थी प्रोपेगंडा

सत्ताधारी भाजपा (BJP) में हाल में संगठनात्मक बदलाव हुए थे, जिसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) हा संसदीय समिति और केंद्रीय चुनाव समिति से उन्हें हटा दिया गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें गडकरी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘मेरा मंत्री पद गया तो गया, मुझे फर्क नहीं पड़ता…’।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर कर कहा गया कि पार्टी में साइड लाइन किए जाने से नितिन गडकरी भाजपा से नाराज हैं और वे मंत्री पद छोड़ रहे हैं। इस वीडियो को आम आदमी पार्टी (AAP) से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शेयर किया। वीडियो वायरल होने केंद्रीय मंत्री गडकरी ने इस पर सफाई दी।

सोशल मीडिया पर साझा हो रहे उनके बयान का वीडियो और इसकी असलियत को लेकर उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया। इसके जरिए उन्होंने बताने का प्रयास किया कि वीडियो की हकीकत क्या है। वीडियो के साथ ही उन्होंने ट्वीट में लिखा, “कुछ मीडिया संस्थानों और व्यक्तियों द्वारा चलाये जा रहे झूठे अभियान की सच्चाई।”

एक ट्वीट में गडकरी ने कहा, “आज एक बार फिर मुख्यधारा की मीडिया, सोशल मीडिया का कुछ वर्ग और कुछ लोगों ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया। उनके द्वारा नापाक और मनगढ़ंत अभियान चलाने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने इसे सार्वजनिक कार्यक्रमों का वीडियो बताया।

गडकरी ने चेतावनी देते हुए कहा, “मैं ऐसे तत्वों के दुर्भावनापूर्ण एजेंडे से कभी परेशान नहीं हुआ हूँ, लेकिन सभी संबंधित लोगों को चेतावनी दी जाती है कि अगर इस तरह की शरारत जारी रहती है तो मैं उन्हें हमारी सरकार, पार्टी और हमारे लाखों लोगों के व्यापक हित में कानून के पास जाने संकोच नहीं करूँगा।” गडकरी ने इस ट्वीट में भाजपा, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री कार्यालय को भी टैग किया।

दरअसल, गडकरी के बयान का वायरल हो रहा यह वीडियो साल 96-97 का है, जब वे महाराष्ट्र के पथ निर्माण मंत्री हुआ करते थे। उस दौरान एक कार्यक्रम में बोलते हुए गडकरी लोगों को अपने बारे में एक किस्सा सुना रहे थे। वीडियो में कहते हैं, “महात्मा गाँधी ने कहा था कि कानून तोड़ने में अगर गरीब और शोषित वर्ग का हित है तो वह गलत नहीं है, लेकिन स्वार्थ के लिए कानून तोड़ा गया तो वह गलत होगा।”

गडकरी आगे बताते हैं, “मैं तब महाराष्ट्र में मंत्री था और अमरावती जिले के मेलघाट तहसील में 2,500 बच्चे कुपोषण से मर गए। हमारे मुख्यमंत्री मनोहर जोशी बोले कि नितिन यह कैसी स्थिति है। ये मेलघाट में साढ़े चार सौ गाँव हैं और एक में भी रास्ता नहीं है। बच्चे स्कूल नहीं जा सकते। बिजली नहीं है।”

एक मीटिंग में वन विभाग के अधिकारी से बातचीत के संदर्भ में गडकरी आगे कहते हैं, “आपने फॉरेस्ट एनवायरमेंट ऐक्ट के आधार पर सब रोक दिया है। इस पर अधिकारी ने कहा सर आई एम सॉरी, आई एम हेल्पलेस। फिर मेरे से रहा नहीं गया। मैंने कहा कि यह तुम्हारे बस का काम नहीं है। मैं इसमें माहिर हूँ। मेरे ऊपर छोड़ दो। मुझे चिंता नहीं कि क्या परिणाम होते हैं। मैं यह काम करूँगा। आपको संभव हो तो मेरे साथ खड़े रहो नहीं तो मुझे फर्क नहीं पड़ता। मेरा गया तो गया पद। मैं राजनीतिक पेशेवर नहीं हूँ।” गडकरी ने बताया कि इसके बाद उन्होंने उस 450 गाँव में रोड बनवाए।

‘मेरे कार्यकाल में स्थापित हुए 8616 नए स्कूल, अब अपना बताइए’: असम की शिक्षा व्यवस्था पर ‘ज्ञान’ दे रहे थे केजरीवाल, CM सरमा ने कर दी बोलती बंद

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने असम सरकार को शिक्षा में सुधार करने की सलाह दे डाली। केजरीवाल की इस सलाह पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) और राज्य सरकार में मंत्री पीजूष हजारिका (Pijush Hazarika) ने करारा जवाब दिया है।

दरअसल, राज्य में हाईस्कूल लिविंग सार्टिफिकेट (HSLC) और असम हाई मदरसा परीक्षाओं में खराब परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने स्कूलों पर कार्यवाही की बात कही थी। इस ऐलान के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा था, “स्कूल बंद करना समाधान नहीं है। हमें तो अभी पूरे देश में ढेरों नए स्कूल खोलने की ज़रूरत है। स्कूल बंद करने की बजाए स्कूल को सुधार कर पढ़ाई ठीक कीजिए।”

चूँकि अरविंद केजरीवाल ने असम सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया था, इसलिए अब असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने केजरीवाल को जवाब देते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने इस ट्वीट में बताया कि उनके कार्यकाल में अब तक 8610 नए स्कूलों की या तो स्थापना हुई है या फिर अधिग्रहण किया गया है। साथ ही उन्होंने केजरीवाल से पूछा पिछले 7 सालों में आपने कितने स्कूल शुरू किए हैं?

मुख्यमंत्री हिमंता ने अपने अगले ट्वीट में कहा, “प्रिय अरविंद केजरीवाल जी, हमेशा की तरह आपने बिना किसी होमवर्क के टिप्पणी की है। कृपया ध्यान दीजिए, शिक्षा मंत्री के रूप में मेरे कार्यकाल से अब तक, असम सरकार ने 8610 नए स्कूलों की स्थापना या अधिग्रहण किया है। दिल्ली सरकार ने पिछले 7 वर्षों में कितने नए स्कूल शुरू किए हैं?”

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा यहीं नहीं रुके, उन्होंने राज्य में शुरू हुए स्कूलों के आँकड़ों के साथ एक और ट्वीट किया। उन्होंने बताया, “प्रांतीयकरण या 2013 से प्राइवेट स्कूलों को सरकार के हाथ में लेना: प्राथमिक 6802; माध्यमिक 1589, कस्तूरबागाँधी बालिका विद्यालय: 81, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय: 3, आदर्श विद्यालय: 38, टी गार्डन मॉडल स्कूल:97, दिल्ली के आँकड़े जानने के लिए उत्सुक!”

इससे पहले असम सरकार में मंत्री पिजूष हजारिका ने भी ट्वीट कर केजरीवाल को जवाब दिया था। पिजूष हजारिका ने दिल्ली के स्कूल मॉडल को फर्जी करार देते हुए ट्वीट किया, “सबसे पहले तो असम में स्कूलों को बंद नहीं किया जा रहा है, बल्कि समग्र शैक्षणिक वातावरण में सुधार के लिए शिक्षा को एकीकृत किया जा रहा है। दूसरी बात, आदरणीय सीएम अरविंद केजरीवाल जी को शिक्षा के उत्थान पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि समय-समय पर उनके फर्जी ‘दिल्ली मॉडल स्कूल’ का भंडाफोड़ होता रहा है।”

पिजूष हजारिका ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पूरी तरह मोर्चा खोलते हुए एक और ट्वीट किया इसमें उन्होंने आँकड़ों के साथ-साथ केजरीवाल को सीखने के लिए असम का दौरा करने के लिए भी कहा।

पिजूष ने ट्वीट किया, “आम आदमी पार्टी के शिक्षा मॉडल ने दिल्ली की शिक्षा प्रणाली को ध्वस्त कर दिया है। दसवीं कक्षा का रिजल्ट जो 2011 में 99.09% था वह 2022 में  घटकर 81.27% हो गया है। पुडुचेरी की तुलना में दिल्ली के महान मॉडल स्कूल सभी पहलुओं में खराब हैं। केजरीवाल जी को सीखने के लिए असम का दौरा करना चाहिए।”

सामने आई ‘लाल सिंह चड्ढा’ के ओवरसीज कलेक्शंस की सच्चाई, अरब मुल्कों ने भी नकार दिया: विदेश में भी फ्लॉप ही हुई है आमिर खान की फिल्म

आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ ओवरसीज में भी बुरी तरह फ्लॉप हुई है। भले ही मीडिया आपको ओवरसीज में फिल्म के हिट होने या ज्यादा कमाई करने की खबरें दिखा रहा हो, लेकिन असली सच्चाई कुछ और ही है। अमेरिका और कनाडा को छोड़ दें तो हर जगह ‘लाल सिंह चड्ढा’ संघर्ष ही करती दिख रही है। यहाँ तक कि अमेरिका और कनाडा में भी फिल्म को वैसी प्रतिक्रिया नहीं मिली, जैसी निर्माताओं को उम्मीद थी।

‘ब्राउज़ ऑफिस इंडिया’ ने आँकड़े गिनाते हुए बताया है कि ‘लाल सिंह चड्ढा’ ने 15 दिनों में ओवरसीज में 7.1 मिलियन डॉलर (56.70 करोड़ रुपए) ही कमाए हैं। जहाँ पहले आमिर खान की फ़िल्में ज्यादा कमाई किया करती थीं, वहाँ भी ‘लाल सिंह चड्ढा’ को दर्शकों ने नकार दिया। यहाँ तक कि ओवरसीज में फिल्म की कमाई अक्षय कुमार की ‘सूर्यवंशी’ और आलिया भट्ट की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ से भी कम है, जो आमिर खान के लिए झटका देने वाला है।

अमेरिका और कनाडा में फिल्म भले ही थोड़ा-बहुत कमा भी रही हो, लेकिन आँकड़े कबीर खान निर्देशित रणवीर सिंह की ’83’ और विवेक अग्निहोत्री निर्देशित ‘द कश्मीर फाइल्स’ से भी कम हैं, जिन्हें वो लाइफटाइम में भी नहीं तोड़ पाएगी। BOI ने बताया है कि इन क्षेत्रों में ठीक-ठाक बॉक्स ऑफिस कलेक्शंस के बावजूद ‘लाल सिंह चड्ढा’ उम्मीदों के मुताबिक कमाई नहीं कर पाई है। खाड़ी देशों में भी आमिर खान को झटका लगा है।

अरब मुल्कों में आमिर खान की फिल्म 1.5 मिलियन डॉलर (11.98 करोड़ रुपए) के आँकड़े को छूने में भी कामयाब नहीं हो पाएगी। BOI ने अनुमान लगाया है कि अपने लाइफटाइम में फिल्म अगर बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करती है, तब कहीं जाकर ये ओवरसीज में 8 मिलियन डॉलर (63.92 करोड़ रुपए) कमा पाएगी। वहीं भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 57 करोड़ रुपए कमाए हैं। इसे लगभग 120-140 करोड़ रुपए का घाटा लगना तय है।