Home Blog Page 2808

जहाँगीरपुरी दंगे की जाँच के लिए दिल्ली पुलिस की 10 टीमें: देखें गिरफ्तार 14 दंगाइयों के नाम, लोग बोले – हजार में थे मुस्लिम दंगाई

दिल्ली के जहाँगीरपुरी में हनुमान जन्मोत्सव शोभा यात्रा पर मुस्लिम भीड़ ने पत्थरबाजी की हिंसा, आगजनी और गोलीबारी भी हुई। पुलिस का कहना है कि उसके 8 जवानों समेत 9 लोग इसमें घायल हुए हैं। दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर मेधालाल मीणा के हाथ पर गोली लगी है। उनकी हालत फ़िलहाल स्थिर है। गोली चलाने वाले असलम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से एक देशी पिस्तौल भी जब्त हुआ है।

पुलिस ने इस हिंसा के मामले में 14 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दंगा, हत्या का प्रयास और अवैध हथियार रखने के मामला दर्ज किए गए हैं। पूरे घटनाक्रम की जाँच के लिए स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच के अधिकारियों की 10 टीमें बनाई गई हैं। FIR में कहा गया है कि मस्जिद के पास से गुजर रही शोभा यात्रा को देख कर आरोपितों में से एक अंसार बाहर निकला और उसने श्रद्धालुओं से बहस शुरू कर दी। रैली में शामिल लोगों का भी कहना है कि वो शांति से गुजर रहे थे, तभी पत्थरबाजी शुरू हो गई।

पुलिस ने स्थानीय शांति समितियों की बैठक बुला कर इलाके में तनाव खत्म करने को कहा है। निष्पक्ष जाँच का आश्वासन देते हुए पुलिस ने गलत ख़बरों और भ्रामक सूचनाओं को फैलने से रोकने के लिए भी उन्हें कहा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि लोग एक-दूसरे का हाथ थामे रखें और शांति बनाए रखें। गिरफ्तार आरोपित हैं – अंसार, ज़ाहिद, शहज़ाद, मुख़्तार अली, मोहम्मद अली, आमिर, अक्सार, नूर आलम, मोहम्मद असलम, ज़ाकिर, अकरम, इम्तियाज़, मोहम्मद अली और अहीर।

उत्तर-पश्चिम दिल्ली से भाजपा सांसद हंस राज हंस ने इस घटना पर टिप्पणी करते हुए कहा, “मैं सभी से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील करता हूँ। हर धर्म में कुछ बुरे तत्व हैं, वे ही ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार होते हैं। इसके पीछे कुछ विदेशी ताकतें हो सकती हैं जो भारत को कमजोर करना चाहती हैं।” सड़कों पर अभी भी ईंट-पत्थर, टूटे काँच और जली हुई गाड़ियाँ दिख रही हैं। मुस्लिमों की भीड़ सैकड़ों में थी।

वहाँ के स्थानीय लोगों का कहना है कि ये करतूत मुस्लिम भीड़ की है। उनके हाथों में तलवार, चाकू और डंडे जैसे हथियार थे। एक स्थानीय व्यक्ति ने भीड़ की संख्या हजार में बताया। लगभग एक घंटे तक ये बवाल चलता ही रहा। भीड़ द्वारा बंगाली भाषा में नारा लगाने की बात भी सामने आई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। फ़िलहाल वहाँ शांति है।

हनुमान जयंती के दिन कर्नाटक के हुबली में बवाल: पुलिस थाने और अस्पताल पर पथराव, 4 पुलिसकर्मी घायल, 40 गिरफ्तार

हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) के मौके पर दिल्ली, उत्तराखंड के अलावा कर्नाटक में भी मुस्लिम कट्टरपंथियों की भीड़ ने हिंसा की, उत्पात मचाया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ओल्ड हुबली पुलिस स्टेशन पर कट्टरपंथी मुस्लिमों की ओर से (Karnataka Hubli Stone Pelting Violence) पथराव की घटना हुई है। इसमें एक इंस्पेक्टर सहित 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद अधिकारियों ने इस इलाके में धारा-144 लागू कर दी है। ।

जानकारी के अनुसार, एक थाने के बाहर जमा हुई मुस्लिमों की भीड़ अचानक हिंसक हो गई और थाने, पुलिस के वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया। भीड़ को तितर-बितर करने और स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज और आँसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

लोकल मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कट्टरपंथी भीड़ एक व्हाट्सएप स्टेटस रखने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की माँग को लेकर थाने गए थे। इसी भीड़ ने फिर थाने पर हमला किया, पुलिस वालों पर पथराव कर कई को जख्मी किया। यही नहीं हिंसक भीड़ ने वाहनों में भी जमकर तोड़फोड़ की।

पुलिस और अस्पताल पर पथराव के मामले में पुलिस ने अब कर 40 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जाँच कर रही है। ऐसे में इस मामले से जुड़े और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद से हिंदुओं में खासा आक्रोश है।

क्या है पूरा मामला

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, एक युवक ने मस्जिद की तस्वीर को एडिट कर अपना व्हाट्सएप स्टेटस बनाया था। एडिट पोस्टर में उसने लिखा था, ”भगवान श्रीराम एक महान हिंदू सम्राट थे।” यह पोस्टर वायरल होते ही कट्टरपंथी मुस्लिम बेकाबू हो गए। इसके बाद उन्होंने उस युवक पर कार्रवाई की माँग करते हुए थाने और अस्पताल पर पथराव करना शुरू कर दिया।

भड़काऊ पोस्टर लगाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पथराव के कारण कॉन्स्टेबल गुरुपप्पा स्वादी और पूर्व यातायात निरीक्षक कददेवरमथ सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। हुबली-धारवाड़ पुलिस कमिश्नर लाभूराम ने मुस्लिम नेताओं के साथ बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। वहीं, ओल्ड हुबली थाने में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

अंसार ने शोभा यात्रा के दौरान लड़ाई की, असलम ने गोली चलाई: अब तक 14 गिरफ्तार, बांग्लादेशी-रोहिंग्या को AAP की मुफ्त बिजली-पानी पर सवाल

दिल्ली के जहाँगीरपुर में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार (16 अप्रैल 2022) को निकाली गई शोभायात्रा में पत्थरबाजी करने और दंगा फैलाने (Delhi Jahangirpuri Riot) के आरोप में पुलिस ने अब तक 14 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इस हमले का सूत्रधार अंसार नाम का शख्स है। उसी ने सबसे पहले शोभायात्रा के दौरान बहस कर विघ्न डालने की कोशिश की थी।

दिल्ली पुलिस ने पुलिस पर गोली चलाने वाले दंगाई को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिस पिस्तौल से गोली चलाई गई थी, पुलिस ने उसे भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी और कहा कि अन्य आरोपितों की पहचान की जा रही है।

जिस शख्स ने पुलिस पर गोली चलाई थी, उसका नाम असलम है। पुलिस ने असलम के साथ-साथ बहस कर दंगा भड़काने वाले आरोपित अंसार को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के हवाले एबीपी ने बताया है कि अंसार पर पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

दिल्ली पुलिस में दर्ज कराई गई FIR में कहा गया है कि शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से चल रही थी और शाम को करीब 6 बजे जहाँगीपुरी के सी-ब्लॉक में जामा मस्जिद के पास पहुँची। इसी दौरान अंसार का नाम का व्यक्ति अपने 5-6 साथियों के आया और शोभायात्रा में शामिल लोगों से बहस करने लगा। बहस के ही दौरान लोगों पर पथराव होने लगा। इसके बाद दूसरे पक्ष की ओर से भी जवाब दिया जाने लगा।

हालात को संभालने के लिए पुलिस अधिकारी लगातार अपील करते रहे, लेकिन दंगाई मानने को तैयार नहीं थे और पत्थरबाजी करते रहे। इस दौरान गोली भी चलाई गई, जो पुलिस अधिकारी के बाँह में जा लगी। दंगाइयों ने इस दौरान पत्थर और काँच की बोतलों से हमला किया। कई वाहनों में तोड़फोड़ की और आग के हवाले कर दिया।

भाजपा ने कहा सुनियोजित साजिश

दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर हिंसा की जाँच कराने का आग्रह करेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों की बस्ती को पानी और बिजली के कनेक्शन क्यों दिए गए। वहीं, उत्तर-पश्चिम दिल्ली के भाजपा सांसद हंसराज हंस ने हिंसा प्रभावित इलाके का दौरा किया।

इलाके में बांग्लादेशियों की भारी संख्या

स्थानीय लोगों का कहना है कि जहाँगीरपुरी के जिस इलाके में दंगाइयों ने पत्थरबाजी की वहाँ अवैध बांग्लादेशी मुस्लिम बड़ी संख्या में रहते हैं। सी-ब्लॉक और एच-टू झुग्गी में इनकी आबादी सबसे अधिक है। बी ब्लॉक में भी मुस्लिम आबादी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमला सी ब्लॉक के मंगल बाजार और कुशल सिनेमा के बीच हुआ। चारों तरफ से अचानक पत्थरबाजी होने लगी। यहाँ मुस्लिमों की आबादी बहुत अधिक है।

दंगाइयों को जमीयत का सपोर्ट

हिंसा की निंदा करने के बजाए जमीयत उलेमा-ए-हिंद दंगाइयों के बचाव में खुलकर सामने आ गया है। जमीयत के दिल्ली अध्यक्ष मोहम्मद आबिद ने दंगे का दोष हिंदुओं पर मढ़ने की कोशिश करते हुए मुस्लिमों के हमले को सही ठहराने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा कई बार मस्जिद के सामने से गुजरी और फिर वापस आई। इस दौरान लोग उसमें घुसने और झंडा लगाने की कोशिश कर रहे थे।

हालाँकि, आबिद का यह दावा पूरी तरह गलत है। सामने आए वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि शोभा यात्रा में शामिल लोग भगवान का संकीर्तन करते हुए रास्ते थे जा रहे थे। शोभा यात्रा जब मस्जिद के पास पहुँची, उसी दौरान उन मुस्लिमों ने उन पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों का भी कहना है कि शोभा यात्रा शांतिपूर्वक निकल रही थी, इसी दौरान पत्थरबाजी होने लगी।

उत्तराखंड में भी हिंदुओं पर हमला, हनुमान जयंती की शोभा यात्रा पर पथराव: पुलिस सहित 10+ लोग घायल, कई गाड़ियों को जलाया

हिंदुओं का पर्व हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti), हमला कट्टरपंथी मुस्लिम भीड़ का। दिन शनिवार (16 अप्रैल 2022) का। हिंदुओं पर यह हमला सिर्फ दिल्ली में नहीं हुआ। देवभूमि उत्तराखंड का रुड़की भी इस्लामी कट्टरपंथी भीड़ (Roorkee Violence) का शिकार बना। यहाँ भी शोभा यात्रा के दौरान हिंदुओं पर हमला हुआ। इसमें मंडावर चौकी प्रभारी समेत 10 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

इस घटना के बाद उत्तराखंड में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर शोभा यात्रा के दौरान हुई हिंसा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि पुलिस किस तरह बेकाबू भीड़ को काबू करती हुई नजर आ रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भगवानपुर थाना क्षेत्र के डाडा जलालपुर गाँव से बजरंग दल के कार्यकर्ता ग्रामीणों के साथ हनुमान जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा निकाल रहे थे। शोभा यात्रा जब डाडा पट्टी गाँव में मुस्लिमों के मोहल्ले से होकर गुजर रही थी, तभी कुछ लोगों ने आतिशबाजी शुरू कर दी। इस बीच मौके का फायदा उठाते हुए कट्टरपंथी मुस्लिमों ने शोभा यात्रा पर पथराव कर दिया, जिससे वहाँ भगदड़ मच गई। इसमें शोभा यात्रा में साथ चल रहे मंडावर चौकी प्रभारी आशीष नेगी के अलावा 10 से अधिक लोग घायल हो गए।

वहीं, पुलिस के अनुसार हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को शोभा यात्रा निकाली जा रही थी। करीब आठ बजे जैसे ही शोभा यात्रा डाडा पट्टी से डाडा जलालपुर गाँव पहुँची तो एक घर की छत से पथराव शुरू हो गया। इसके बाद दूसरे और तीसरे घर से भी पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस दौरान चारों ओर चीख पुकार और भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

कट्टरपंथी मुस्लिम उपद्रवियों ने एक दूध के वाहन में भी तोड़फोड़ की। इसके अलावा दो अन्य वाहनों को आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही भगवानपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुँचे और स्थिति को नियंत्रित किया। हालाँकि, गाँव में तनाव की स्थिति अभी भी बनी हुई है। इसे देखते हुए सीओ मंगलौर पंकज गैरोला सहित झबरेड़ा व बुग्गावाला थाना से भी पुलिस फोर्स मौके पर पहुँच गई है।

एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि शोभायात्रा पर घरों की छतों से पथराव हुआ। इसमें कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल पक्ष के लोगों से कानून हाथ में नहीं लेने की अपील की गई है। मौके पर तनाव को देखते हुए पुलिस बल और पीएसी तैनात की गई है।

हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक योगेंद्र सिंह रावत का कहना है, “फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। मामले की जाँच की जा रही है। जिले के कई थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी गाँव में तैनात कर दी गई है।”

गौरतलब है कि दिल्ली के जहाँगीरपुरी में भी हनुमान जन्मोत्सव शोभा यात्रा पर हमला हुआ। हमले में पुलिसकर्मियों तक को नहीं बख्शा गया। कई गाड़ियों में जम कर तोड़फोड़ की गई। वहाँ अभी भी तनाव का माहौल बना हुआ है और अफरा-तफरी के कई वीडियोज भी सामने आए हैं।

दिल्ली के पुलिस कमिश्नर ने सब कुछ नियंत्रण में होने की बात कहते हुए बताया कि हिंसा को लेकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली में कई इलाकों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।

चीन सीमा के नजदीक दुनिया की सबसे ऊँची सुरंग बना रहा भारत: शिंकु ला दर्रे पर हिमाचल से जुड़ेगा लद्दाख, 16580 फीट है ऊँचाई

भारत सामरिक और रणनीतिक महत्व को देखते हुए हिमाचल प्रदेश में दुनिया की सबसे ऊँची सुरंग का निर्माण करेगा। 16,580 फीट की ऊँचाई पर स्थित शिंकू ला दर्रे पर बनने वाला यह सुरंग हिमाचल प्रदेश को लद्दाख से जोड़ेगा। इससे दोनों प्रदेशों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी और समय की बचत होगी। इसके साथ ही इसके बन जाने से सेना को लेह-लद्दाख में चीन से सटी सीमा तक पहुँचना आसान हो जाएगा।

सीमा सड़क संगठन (BRO) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी ने इसकी जानकारी दी। इसके निर्माण का जिम्मा भी BRO के ही हाथों में है और इस साल के जुलाई तक वह लद्दाख की जांस्कर घाटी को जोड़ने वाली इस सुरंग का निर्माण शुरू कर देगा। साल 2025 तक यह सुरंग पूरी तरह तैयार हो जाएगा।

लेफ्टिनेंट चौधरी ने कहा कि इस परियोजना के लिए केंद्र पहले ही BRO की प्रोजेक्ट योजना को स्वीकृत कर चुका है। उन्होंने कहा कि सुरंग का दक्षिण पोर्टल शिंकू ला और उत्तरी पोर्टल लखंग में होगा।

उन्होंने यह बात शिंकू ला दर्रे पर हिमाचल से जांस्कर रोड को खोलते समय कही। यहाँ वाहन ज़ांस्कर की तरफ से मनाली की ओर शिंकू ला दर्रे को पार करते हैं। वर्तमान में मनाली से लेह रोड पर दारचा तक 101 किमी की यात्रा करनी पड़ती है और उसके बाद दारचा से शिंकू ला दर्रे की ओर मुड़कर ज़ांस्कर घाटी में प्रवेश करना पड़ता है।

इस दर्रे पर 4.2 किलोमीटर लंबी सुरंग बनने से कारगिल की मनाली से दूरी 60 किलोमीटर कम होकर 355 किलोमीटर से 295 किलोमीटर रह जाएगी। मनाली-लेह-कारगिल रूट के लिए यह वैकल्पिक है। अभी विश्व में दस हजार से अधिक की ऊँचाई पर अमेरिका में 2.7 किलोमीटर लंबी सुरंग बनी है।

बता देें कि अभी 11,500 फीट की ऊँचाई पर जोजिला पास सुरंग का निर्माण कार्य जारी है, जो साल 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगा। लगभग 14 किलोमीटर लंबी यह सुरंग जोजिला दर्रे को बायपास करेगी और सोनमर्ग को लद्दाख से जोड़ेगी। यह सुरंग भारत में बनने वाली अब तक की सबसे ऊँचाई पर बनने वाली सुरंग थी।

‘बांग्लादेशियों का गढ़’ में मस्जिद के सामने शोभा यात्रा पर पत्थरबाजी: हमलावर मुस्लिम भीड़ के समर्थन में जमीयत, 15 हिरासत में

दिल्ली के जहाँगीरपुरी में 16 अप्रैल (शनिवार) को हनुमान जन्मोत्सव शोभा यात्रा पर हमले के मामले में दिल्ली पुलिस ने 15 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इस हमले में 6 पुलिसकर्मियों सहित 7 लोगों के घायल होने के बात कही जा रही है। वहीं, एक पुलिसकर्मी को गोली भी लगी है। यह गोली उसके शरीर से आर-पार हो गई है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। हालात को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

दिल्ली पुलिस के जिस सब इंस्पेक्टर को गोली लगी है, उनका नाम मेधालाल है। बवाल की सूचना के बाद वह इलाके में पहुँचे थे। आजतक को उन्होंने बताया कि जब वे घटनास्थल पर पहुँचे तो उपद्रवियों लगभग एक हजार लोग इकट्ठा हो गए थे। उपद्रवियों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ की और उन्हें आग के हवाले कर दिया। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आँसू गैस के गोले छोड़े।

दंगाइयों के के उपद्रव के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें हजारों की संख्या वाली भीड़ अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगाते हुए पुलिस के बेखौफ होकर हाथों में तलवार लहरा रही है। शोभा यात्रा पर पत्थरबाजी करने के साथ-साथ गाड़ियों में आग लगाने का वीडियो भी सामने आया है।

वहीं, हिंसा की निंदा करने के बजाए जमीयत उलेमा-ए-हिंद दंगाइयों के बचाव में खुलकर सामने आ गया है। जमीयत के दिल्ली अध्यक्ष मोहम्मद आबिद ने दंगे का दोष हिंदुओं पर मढ़ने की कोशिश करते हुए मुस्लिमों के हमले को सही ठहराने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा कई बार मस्जिद के सामने से गुजरी और फिर वापस आई। इस दौरान लोग उसमें घुसने और झंडा लगाने की कोशिश कर रहे थे।

हालाँकि, आबिद का यह दावा पूरी तरह गलत है। सामने आए वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि शोभा यात्रा में शामिल लोग भगवान का संकीर्तन करते हुए रास्ते थे जा रहे थे। शोभा यात्रा जब मस्जिद के पास पहुँची, उसी दौरान उन मुस्लिमों ने उन पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों का भी कहना है कि शोभा यात्रा शांतिपूर्वक निकल रही थी, इसी दौरान पत्थरबाजी होने लगी।

इस मामले की जाँच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कर रही है। स्पेशल सेल की कई टीमें जहाँगीरपुरी इलाके में जाकर इलाके की सीसीटीवी फुटेज और अपराधियों की लिस्ट की जाँच कर रही है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ हो रही है।

बता दें कि उपद्रव के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस के कमिश्नर से बात कर स्थिति का जायजा लिया था। वहीं, हालात को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। दिल्ली से सटे नोएडा और लखनऊ जैसे संवेदनशील शहरों में पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया।

इलाके में बांग्लादेशी मुस्लिमों की भारी संख्या

स्थानीय लोगों का कहना है कि जहाँगीरपुरी के जिस इलाके में दंगाइयों ने पत्थरबाजी की वहाँ अवैध बांग्लादेशी मुस्लिम बड़ी संख्या में रहते हैं। सी-ब्लॉक और एच-टू झुग्गी में इनकी आबादी सबसे अधिक है। बी ब्लॉक में भी मुस्लिम आबादी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमला सी ब्लॉक के मंगल बाजार और कुशल सिनेमा के बीच हुआ। चारों तरफ से अचानक पत्थरबाजी होने लगी। यहाँ मुस्लिमों की आबादी बहुत अधिक है।

 

जहाँगीरपुरी में दंगा के बाद अमित शाह ने कमिश्नर से की बात, यूपी में भी हाई अलर्ट: शोभा यात्रा पर हमला, पत्थरबाजी और गोलीबारी

दिल्ली के जहाँगीरपुरी में हनुमान जन्मोत्सव शोभा यात्रा पर मुस्लिम भीड़ ने ‘अल्लाहु अकबर’ का नारा लगाते हुए हथियारों के साथ हमला कर दिया। गोलीबारी, आगजनी और पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी और आम लोग घायल हो गए। क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस (कानून व्यवस्था) ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और शांति समितियों के साथ पुलिस की बैठकें जारी हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनसे और पुलिस कमिश्नर से फोन पर बात की है।

सामने आई तस्वीरों से साफ़ देखा जा सकता है कि उपद्रवियों ने सार्वजनिक संपत्तियों को भी जम कर नुकसान पहुँचाया है। पुलिस दंगाइयों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खँगाल रही है। कई लोगों का मानना है कि ये पूर्व नियोजित साजिश हो सकती है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारी भी मौके पर पहुँचे हैं। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने जाँच कर दोषियों को सज़ा दिलाने की माँग करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में ये सब साजिश के तहत हो रहा है।

न सिर्फ जहाँगीरपुरी, बल्कि इससे सटे आसपास के अन्य इलाकों में भी हिन्दू-मुस्लिम समुदायों में झड़प की खबर है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उप-राज्यपाल (LG) अनिल बैजल से बात की। उन्होंने कहा कि LG ने उन्हें बताया है कि शांति-व्यवस्था की बहाली के लिए हर कदम उठाए जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस के साथ-साथ ‘रैपिड एक्शन फोर्स (RAF)’ के 200 जवानों को तैनात किया गया है। दिल्ली के विभिन्न इलाकों में पेट्रोलिंग तेज़ कर दी गई है।

उधर पड़ोसी प्रदेश में हुई इस घटना के बाद यूपी पुलिस भी अलर्ट पर है। मुस्लिमों का कहना है कि मस्जिद के सामने से शोभा यात्रा के गुजरने और नारेबाजी के कारण ये घटना हुई। सबसे पहले शोभा यात्रा में चल रहे डीजे पर हमला हुआ था। पुलिस-प्रशासन की पूरी अनुमति के बाद ही हनुमान जन्मोत्सव शोभा यात्रा निकल रही है। बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती के बाद हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं। पूरी दिल्ली की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है।

आगजनी भी की गई है। शाम के साढ़े पाँच के करीब ये घटना हुई। भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा, “दिल्ली के जहाँगीरपुरी में हनुमान जन्मोत्सव पर हुआ पथराव आतंकी हरकत है। बांग्लादेशी घुसपैठियों की बस्ती अब भारत के नागरिकों पर हमले करने की हिम्मत करने लगी है। इनके एक-एक के कागज चेक करके गैर-कानूनी घुसपैठियों को देश से निकालना अब जरूरी हो गया है।” जहाँगीरपुरी उत्तर-पूर्वी दिल्ली में स्थित है।

प्रसव के दौरान शरीर में फँसा मृत बच्चा, तड़पती बंदरिया की जान बचाकर UP पुलिसकर्मी विनोद ने पेश की मिसाल: देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से एक दिल जीतने वाली वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में फतेहपुर का एक पुलिसकर्मी बंदरिया के गर्भ में फँसे मृत बच्चे को बाहर निकालकर बंदरिया की जान बचाता दिखा रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।

वीडियो में देख सकते हैं कि प्रसव के दौरान, बच्चा बंदरिया में ही फँसा रह गया जिससे वह नाली के पास दर्द से कराह रही होती है। इसी बीच एक पुलिसकर्मी आता है और उसको तौलिए से पकड़ता है। बंदरिया घबरा कर दर्द में भागने की कोशिश करती है। लेकिन पुलिसकर्मी मदद करने के लिए उसे पकड़ता है और पीछे से बच्चे को निकालता है और फिर जैसे ही बंदरिया से मृत बच्चा अलग होता है उसे पुलिसकर्मियों द्वारा छोड़ दिया जाता है।

इस वीडियो को फतेहपुर पुलिस ने अपने अकॉउंट से शेयर किया है। फतेहपुर पुलिस ने इस वीडियो के साथ लिखा, “UP112 में PRV-3521 थाना खागा पर तैनात आरक्षी विनोद कुमार द्वारा बंदरिया के गर्भ में फंसे मृत बच्चे को बाहर निकालकर बंदरिया की जान बचाई।

इस वीडियो को देखने के बाद अब लोग पुलिसकर्मी की भर भर कर तारीफ कर रहे हैं। बंदरिया की मदद करने वाले विनोद को आशीर्वाद दिया जा रहा है। लोगों का कहना है, “ऐसे ट्वीट करने से काम नहीं चलेगा। आरक्षी को बेजुबान का जीवन बचाने एवं मानवतावादी कार्य करने हेतु पुरस्कृत किया जाना चाहिए।”

उत्तम उपाध्याय लिखते हैं, “जो लोग उत्तर प्रदेश पुलिस को भ्रष्ट कहते हैं वह कृपया इस वीडियो को जरूर देखें यह है हमारी उत्तर प्रदेश पुलिस। मैं उत्तम उपाध्याय, संस्थापक भगवाधारी योद्धा संघ, अपनी और अपने भगवाधारी परिवार की तरफ से उत्तर प्रदेश पुलिस के हर एक जवान को Salute करता हूँ।”

‘अल्लाहु अकबर’ नारे के साथ हनुमान शोभा यात्रा पर भीड़ का हमला, दिल्ली में गोलीबारी और पत्थरबाजी: कई पुलिसकर्मी भी घायल

दिल्ली के जहाँगीरपुरी में हनुमान जन्मोत्सव शोभा यात्रा पर हमला हुआ है। हमले में पुलिसकर्मियों तक को नहीं बख्शा गया। कई गाड़ियों में जम कर तोड़फोड़ की गई है। हनुमान जन्मोत्सव की शोभा यात्रा पर हमले के साथ शुरू हुई हिंसा की खबर पाकर जब पुलिस वहाँ पर पहुँची, तो पुलिस को भी नहीं छोड़ा गया। वहाँ अभी भी तनाव का माहौल बना हुआ है और अफरा-तफरी के कई वीडियोज भी सामने आए हैं। शोभा यात्रा पर पत्थरबाजी को लेकर फ़िलहाल पुलिस भी कुछ कहने से बच रही है।

दिल्ली के पुलिस कमिश्नर ने सब कुछ नियंत्रण में होने की बात कहते हुए बताया कि हिंसा को लेकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली में कई इलाकों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। पत्थरबाजी के साथ-साथ तीन राउंड गोलियाँ चलाने की बात भी सामने आई है। फायरिंग में एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी और कई लोग घायल हुए। घायल पुलिसकर्मियों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया है। मॉडल संभालने के लिए जवानों की एक टुकड़ी और भेजी जा रही है। भीड़ को ‘अल्लाहु अकबर’ नारा लगाते हुए भी देखा गया।

छिटपुट आगजनी भी की गई है। शाम के साढ़े पाँच के करीब ये घटना हुई। भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा, “दिल्ली के जहाँगीरपुरी में हनुमान जन्मोत्सव पर हुआ पथराव आतंकी हरकत है। बांग्लादेशी घुसपैठियों की बस्ती अब भारत के नागरिकों पर हमले करने की हिम्मत करने लगी है। इनके एक-एक के कागज चेक करके गैर-कानूनी घुसपैठियों को देश से निकालना अब जरूरी हो गया है।” जहाँगीरपुरी उत्तर-पूर्वी दिल्ली में स्थित है।

जहाँगीरपुरी की घटना के बाद लोगों को फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों की याद आ गई। वीडियोज में धुएँ के गुब्बार निकलते हुए देखा जा सकता है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हालात की समीक्षा के निर्देश दे दिए हैं। दिल्ली के सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को केंद्र का जिम्मा बताया। भीड़ को हथियार लहराते हुए भी देखा जा सकता है।

पाकिस्तान की एसेंबली में जम कर हंगामा, स्पीकर की ही कर दी धुनाई: लोटा फेंक कर मारा, बाल भी नोचे

पाकिस्तान के पंजाब की असेंबली में जम कर लात-घूसे चले हैं। इमरान खान को प्रधानमंत्री पद से हटाए जाने और उनकी जगह शाहबाज शरीफ को लाए जाने के बाद PTI (तहरीक-ए-इंसाफ) के नेता आक्रोशित हैं। उन्होंने असेंबली के स्पीकर दोस्त मोहम्मद मज़ारी की धुनाई कर दी। पंजाब प्रान्त के नए मुख्यमंत्री के निर्वाचन के लिए सेशन बुलाया गया था, तभी ये कांड हुआ। PTI के सदस्यों ने स्पीकर को चारों तरफ से घेर लिया और नारेबाजी करने लगे।

PTI के सदस्यों ने अपनी ही पार्टी के उन नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्हें मौकापरस्त बताते हुए नारेबाजी की, जिन्होंने पार्टी के खिलाफ जाने का निर्णय लिया था। उन्हें ‘लोटा’ कह कर पुकारा गया। बता दें कि गाँवों में लोटे में पानी रख कर पीते हैं, जो ग्लास से बड़ा बर्तन होता है। फिर स्पीकर के बाल पकड़ कर खींचे गए। उन पर लोटे उछाले गए। पाकिस्तान मुस्लिम लीग (Q) से परवेज इलाही, जबकि पाकिस्तान मुस्लिम लीग (N) से हमजा शाहबाज मुख्यमंत्री प्रत्याशी हैं।

परवेज इलाही का आरोप है कि स्पीकर मज़ारी कहीं और से आदेश ले रहे हैं। PTI जहाँ उन्हें समर्थन दे रहा है, वहीं विपक्षी गठबंधन ने परवेज इलाही को समर्थन दे रखा है। मज़ारी का कहना था कि सारे व्यवधानों के बावजूद जल्द ही सीएम का ऐलान होगा, और ऐसा हुआ भी। हमजा शाहबाज को मुख्यमंत्री घोषित कर दिया गया। उस्मान बुज़दार के इस्तीफा देने के बाद पिछले दो महीनों से प्रान्त के मुख्यमंत्री का पद खाली पड़ा हुआ है।

शाहबाज को मुख्यमंत्री बनने के लिए 186 सदस्यों के समर्थन की ज़रूरत थी, लेकिन उन्हें इससे 11 वोट ज्यादा ही पड़े। इधर ये भी खबर आई थी कि इमरान खान को पद से हटाने के लिए शनिवार (10 अप्रैल, 2022) की रात प्रधानमंत्री आवास पर उनके साथ मारपीट की थी। साथ ही ये भी खुलासा हुआ कि इमरान ने पीएम रहते हुए इस नेकलेस को 18 करोड़ रुपए में बेच दिया। इमरान को यह नेकलेस तोहफे में मिला था और नियमों के तहत उन्हें इसे सरकारी तोशा-खाना (राज्य उपहार भंडार) में जमा करवाना था, लेकिन इमरान ने ऐसा नहीं किया।