Home Blog Page 2809

ज्यादा मास्टरबेशन से बिगड़ी युवक की हालत: फेंफड़ों के ऊपर हवा अटकने से ICU में भर्ती, खोपड़ी-रीढ़ की हड्डी में भी फँसी थी हवा

स्विट्जरलैंड में एक 20 साल के युवक को हस्तमैथुन करना इतना महंगा पड़ा कि उसे ICU में भर्ती होना पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक ज्यादा हस्तमैथुन करने से लड़के के फेफड़ों को चोट आई। जिसके बाद उसे अकड़न महसूस हुई और वह साँस लेने में असमर्थ होने लगा। बाद में अस्थमा पीड़ित लड़के को कैंटोनल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।

एक्स-रे में सामने आया कि वो न्यूमोमेडियास्टिनम नामक बीमारी से पीड़ित हो गया था जो दर्दनाक होती है और ज्यादा खाँसने, उलटी करने या फिर किसी शारीरिक व्यायाम के कारण होती है। इसमें फेफड़ों से हवा रिसने लगती हैं और रीढ़ की हड्डी में इकट्ठा होती है। 

शोधकर्ता डॉ निकोला रैजिक और डॉ क्रिश्चियन बताते हैं कि ये स्थिति अधिकतर युवा लड़कों में होती है। इसके लिए कोई अलग से थेरेपी जरूरी नहीं होती, मगर कुछ समय के लिए अच्छी देख-रेख, साँस के लिए शॉर्ट टर्म ऑब्जर्वेशन जरूरी होती है।

स्विट्जरलैंड के इस युवक को जब ये बीमारी हुई तो ये गंभीर थी क्योंकि इसके एक्स-रे में दिख रहा था कि इसके फेफड़ों के ऊपर बहुत ज्यादा हवा अटकी है। उसका मुँह सूजता जा रहा था, उसकी गर्दन से लेकर उसकी कोहनियों तक अकड़न की आवाजें आ रही थीं। डॉक्टरों ने पाया कि ये हवा उसकी खोपड़ी के नीचे तक फँस गई थी। 

उसकी हालात देखते हुए ICU भेजा गया जहाँ उसे साँस के लिए ऑक्सीजन मुहैया कराई गई। उसे सीने के दर्द से निपटने के लिए पैरासिटामोल खिलाई गई और जो इंफेक्शन उससे हुआ उसे एंटीबायोटिक्स से दूर किया गया। ICU में जाने के कुछ दिन बाद जब उसे राहत आई तो उसे नॉर्मल वार्ड में भर्ती किया गया। बाद में ठीक होकर वह अपने घर लौटा। साइंस डायरेक्ट के अनुसार, स्विट्जरलैंड का ये आदमी पहला व्यक्ति था जिसे ज्यादा तेज हस्तमैथुन करने के कारण SPM ने पीड़ित होना पड़ा।

इससे पहले साल 2022 में ब्राजील में एक 54 वर्षीय व्यक्ति ने 4.4 पाउंड के डंबल को अपने पीछे से उठाने का प्रयास किया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इसी तरह एक 37 साल के व्यक्ति के लिंग में भी 6 फुट लंबा धागा फँसने का मामला सामने आया था। 

‘कश्मीर फाइल्स देख कर लौट रहे इरफान को हिन्दुत्ववादियों ने पीटा’: मीडिया ने फैलाई खबर, यहाँ जानें क्या है सच

इस सप्ताह कुछ मीडिया संस्थानों ने एक स्टोरी शेयर की जिसमें ‘द कश्मीर फाइल्स’ देख कर लौट रहे एक मुस्लिम लड़के पर धार्मिक आधार पर हमले की बात कही गई थी। इस खबर में घटना कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले की बताई गई थी। अमानुल्ला इरफ़ान नाम के 18 वर्षीय लड़के को पीड़ित के तौर पर दिखाते हुए उस पर टेरगाँव हरियाल में तलवारों से हमला होना बताया गया था। अब कर्नाटक पुलिस की जाँच में ये खबर तोड़-मरोड़ कर गलत तथ्यों के साथ पेश होना पाया गया।

कुछ ही समय में ये खबर सोशल मीडिया में वायरल हो गई। इस खबर के बाद हिंदुत्ववादियों और ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को हमले की वजह बताया जाने लगा। मुस्लिमों से जुड़ी खबरों को प्रमुखता देने वाले पोर्टल ‘सियासत’ ने लिखा, “हिंदुत्ववादियों ने कश्मीर फाइल्स देख कर लौट रहे मुस्लिम युवक पर हमला किया।” वहीं डेक्कन न्यूज़ ने लिखा, “18 साल के मुस्लिम लड़के को द कश्मीर फाइल्स फिल्म देख कर लौटने के दौरान मारा गया।”

स्क्रीनशॉट

कर्नाटक पुलिस ने खोली प्रोपोगेंडा की पोल

अब कर्नाटक पुलिस ने इस घटना की सच्चाई बताई है। पुलिस की इस सफाई के बाद वायरल हुई स्टोरी झूठी और भ्रामक साबित हो रही है। कर्नाटक पुलिस के फैक्ट चेक पेज पर इस घटना की सच्चाई प्रकाशित हुई है। इस से पता चलता है कि कैसे घटना को एक प्रोपोगेंडा के साथ अफवाह का रूप दिया गया।

कर्नाटक पुलिस के मुताबिक, “केस में आरोपित होनप्पा और पीड़ित इरफ़ान आपस में पड़ोसी हैं। किसी बात पर दोनों में बहस हो रही थी। इस दौरान इरफ़ान ने होनप्पा को माँ की गालियाँ दी। इसी से बात बढ़ गई और होनप्पा ने इरफ़ान पर हमला कर दिया। हमले के लिए होनप्पा ने जेब में रखी चाकू का इस्तेमाल किया था।”

आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जहाँ उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आगे की जाँच चल रही है। पुलिस के मुताबिक इस घटना का फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ या किसी साम्प्रदायिक मानसिकता से कोई वास्ता नहीं है। पीड़ित इरफ़ान की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि बिना पूरी पड़ताल के ये अफवाह उड़ाने वाले न्यूज़ पोर्टलों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

‘वहाँ यूक्रेनी महिलाएँ हैं ना, उनका रेप करो’: रूस की महिला ने अपने सैनिक पति को बलात्कार के लिए उकसाया, कहा- ‘प्रोटेक्शन’ जरूर लेना

रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) के बीच रूस की एक महिला का ऑडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने सैनिक पति से यूक्रेन की महिलाओं का रेप करने के लिए कह रही है। इसके साथ ही वह अपने पति ‘प्रोटेक्शन’ लेने की बात कह रही है। इस बातचीत को यूक्रेन की सिक्योरिटी सर्विस ने इंटरसेप्ट किया था।

‘रूसी आक्रमणकारियों की पत्नियाँ अपने पुरुषों को यूक्रेनी महिलाओं का बलात्कार करने की अनुमति देती हैं’ शीर्षक से ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में पति-पत्नी को रूसी भाषा में बात करते हुए सुना जा सकता है।

इसमें रूसी महिला अपने सैनिक पति से कह रही है और बात के दौरान कह रही है, “हाँ, वहाँ करो… वहाँ यूक्रेनी महिलाएँ हैं ना। उनका बलात्कार करो।” उसके बाद वह हँसते हुए आगे कहती है, “मुझे कुछ मत बताओ, समझे!”

उसके बाद यूक्रेन में लड़ रहा उसका पति कहता है, “ओहो! तो मुझे रेप करना चाहिए और तुम्हें कुछ नहीं बताना चाहिए।” उसका पति फिर पूछता है, “क्या मैं सच में कर सकता हूँ?” तब महिला कहती है, हाँ! मैं तुम्हें इसकी अनुमति दे रही हूँ। प्रोटेक्शन (कॉन्डोम) का इस्तेमाल करना।” इसके बाद उसका पति कहता है, “ठीक है”।

इस रूसी सैनिक और उसकी पत्नी का पहचान उजागर हो गया है। रूसी सैनिक का नाम रोमन ब्योकवस्की है और उसकी उम्र 27 साल है। वहीं, उसकी पत्नी का नाम ओल्गा ब्योकवस्की है। दोनों रूस के ओरियोल के रहने वाले हैं। जाँच में सामने आया कि दोनों सा 2018 में क्रीमिया चले गए थे।

यह ऑडियो यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडीमीर जेलेंस्की के उस आरोप के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि रूस के सैनिक यूक्रेन में महिलाओं का रेप कर रहे हैं। जेलेंस्की ने कहा था कि रूसी सैनिकों ने यूक्रेन में सैकड़ों महिलाओं का बलात्कार और बच्चों का शोषण किया है।

हाल ही में यूक्रेन की एक 50 वर्षीय महिला बीबीसी को बताया था कि पिछले महीने जब वह अपने पति के साथ घर पर थी, उसी समय एक रूसी की तरफ से लड़ने वाला चेचेन सैनिक ने हमला कर दिया था। महिला ने बताया, “बंदूक की नोक पर वह मुझे पास के एक घर में ले गया। उसने मुझे आदेश दिया कि अपने कपड़े उतारो या मैं तुम्हें गोली मार दूँगा। वह मुझे धमकी देता रहा कि अगर मैंने ऐसा नहीं किया तो वह मुझे मार डालेगा। फिर उसने मेरा बलात्कार कर दिया।”

महिला ने आगे बताया, “जब वह मेरे साथ बलात्कार कर रहा था, चार और सैनिक अंदर घुस गए। मैंने सोचा था कि मैं के लिए किया गया था। लेकिन वे उसे ले गए। मैंने उसे फिर कभी नहीं देखा।” महिला ने बताया कि इन रूसी सैनिकों उसे बचाया था।

महिला ने बताया कि जिन रूसी सैनिकों ने उसे हमलावर से बचाया था, वे उसके घर में कुछ दिनों के लिए रूके थे। जब वे चले गए तो ड्रग्स और वियाग्रा मिली। महिला ने बताया कि वे अक्सर नशे में रहते थे।

हजाम इमरान की बेरोजगारी पर तरस खा सिख परिवार ने दी थी दुकान, उनकी ही बेटी से कर ली शादी: धर्मांतरण के आरोप

उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर के सितारगंज में इमरान नाम के एक युवक पर सिख परिवार की लड़की से धर्म बदल कर शादी का आरोप लगा है। पुलिस ने इमरान और लड़की को कोर्ट में पेश किया जहाँ लड़की ने इमरान के साथ रहने की इच्छा जताई। अदालत में हुए बयान के बाद पति-पत्नी को रिहा कर दिया गया है। घटना 4 अप्रैल, 2022 की है। इमरान पुलिस के आगे अपने सभी प्रमाण ले कर मंगलवार (12 अप्रैल) को पेश हुआ था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना पंडरी क्षेत्र की है। यहाँ एक सिख परिवार ने इमरान नाम के एक युवक को लगभग 2 साल पहले अपनी दुकान सैलून के लिए किराए पर दे दी थी। बताया जा रहा है कि सिख परिवार ने इमरान की बेरोजगारी पर तरस खा कर ऐसा किया था। 2 साल बाद 4 अप्रैल को इमरान उसी परिवार की एक बालिग लड़की को ले कर दिल्ली चला गया। वहाँ उसने राहुल नाम से हिन्दू बन कर आर्य समाज मंदिर में लड़की से शादी कर ली।

इस बीच लड़की की माँ ने पुलिस में इमरान के विरुद्ध केस दर्ज करवा दिया। पुलिस द्वारा बुलाए जाने पर इमरान अपनी शादी के तमाम सबूतों के साथ 12 अप्रैल को थाने में पेश हुआ। पुलिस ने इमरान और लड़की को कस्टडी में ले कर जरूरी पूछताछ करते हुए उन्हें अदालत के आगे प्रस्तुत किया। अदालत में दोनों के बयान हुए।

ऑपइंडिया ने इस घटना की जानकारी सितारगंज के SHO से ली। उन्होंने बताया, “लड़का और लड़की दोनों बालिग थे। उन्होंने पुलिस के आगे अपनी मर्जी से शादी करना बताया। दोनों ने साथ रहने की भी इच्छा जताई थी। इमरान ने हिन्दू धर्म स्वीकार कर लिया था। उसके द्वारा पेश सबूतों की जाँच में वो सही पाए गए। दोनों साथ रहना चाह रहे थे। इसलिए, उन्हें रिहा कर दिया गया है।”

बिकिनी वैक्स से लेकर सेक्स, न्यूड, पीरियड… अनुराग कश्यप की 21 साल की बेटी ने दिए बहुत टिप्स, बोलीं- लड़के Video से दूर रहें

अनुराग कश्यप की 21 वर्षीय बेटी आलिया कश्यप ने हाल में अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर की है। ये वीडियो उनके हिसाब से लड़कियों के लिए है जिसमें उन्होंने पीरियड, सेक्स, बॉडी हेयर, रिलेशनशिप्स, न्यूड्स आदि पर बात की है। वीडियो की शुरुआत में उन्होंने कहा है लड़के इस वीडियो से दूर रहें। इसके बाद उन्होंने अपने फैन्स द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए। इस वीडियो पर 50 हजार से ज्यादा व्यूज आ गए हैं जबकि इसे 13 अप्रैल को ही अपलोड किया गया था।

बिकिनी वैक्स, लेजर या शेव

सबसे पहले आलिया ने बिकिनी वैक्स पर बात की। उनसे पूछा गया था कि क्या उन्होंने कभी बिकिनी वैक्स कराई है। इस पर आलिया ने बताया कि उन्होंने बिकिनी वैक्स एक बार कराई है। उसके बाद उन्होंने लेजर ट्रीटलेंट लिया और अब वह शेव करना ही सही समझती हैं। 

वह कहती हैं, “जब मैं 15-16 साल की थी तो मुझे ये सब अलाउ नहीं था मैंने अपनी माँ से छिपकर दोस्त के घर जाकर इसे कराया था। वो सबसे ज्यादा दर्दनाथ पल था जो मैंने महसूस किया। मैं अमूमन दर्द को झेल लेती हूँ। पर मुझे वो बहुत दर्द देने वाला था। वो पहला और आखिरी बार था जब मैंने बिकिनी वैक्स की। इसके बाद मैं बस शेविंग करती हूँ। बीच में मैने लेजर ट्रीटमेंट भी लिया ये जादू की तरह काम करता है। ये बालों को कम कर देता है। लेकिन ये बहुत महंगा होता है इसलिए मैंने पैसे बचाने के लिए इसे छोड़ दिया। अब मैं बस शेव करती हूँ।”

BF के साथ रहती हूँ: आलिया कश्यप

अपने अगले जवाब में आलिया ने अपने ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोयर को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि वो पूरी तरह अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन में रही हैं लेकिन जैसा कि वो दोनों साथ हैं तो जब वो लॉस एंजेल्स में होती हैं तो शेन उनके साथ रहते हैं और जब वो भारत आते हैं तो भी वो उन्हीं के साथ रहते हैं। वो लोग जब अपार्टमेंट में अलग रहते हैं तो उसका रेंट भी खुद ही देते हैं।

‘सहज हों तभी सेक्स करें’

वे आगे अपनी वीडियो में पहली बार सेक्स के लिए भी टिप्स देती नजर आती हैं। आलिया कहती हैं, “मेरे पास पहली बार सेक्स करने को लेकर कोई टिप्स तो नहीं है लेकिन ये फैसला आप तभी लें जब आप 100 प्रतिशत श्योर हो। मेरे लिए ये बहुत बड़ी बात है। जब आप फील करते हैं कि आप एकदम तैयार हैं तो आप इसके लिए आगे बढ़ सकते हैं लेकिन आप ध्यान रखें कि आप सामने वाले इंसान के साथ कंफर्टेबल हो।”

पीरियड्स में मेंस्ट्रअल कप

आलिया ने आगे मेंस्ट्रअल कप को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि वो ये प्रकृति के लिए अच्छा बताया जाता है लेकिन उन्होंने इसे अपनी खुद से ट्राय नहीं किया है। इसमें कप को अंदर डालना होता है जो थोड़ा उन्हें डरा देता है। फिलहाल वो पैड और टैंपॉन यूज करती है। लेकिन आगे वे मेंस्ट्रअल कप को ट्राय करने पर विचार कर रही हैं।

सेक्स से पहले अपनी इच्छा जानना जरूरी

अगले सवाल में उन्होंने औरतों द्वारा सेक्स एंजॉय करने को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि जवान लड़कों को लगता है कि सेक्स बस उनके आनंद पर निर्भर करता है। पर, ऐसा नहीं है, सेक्स दोनों ओर से मजे लेकर किया जाना चाहिए। ऐसे में बातचीत करना बेहद जरूरी है। आलिया टिप्स देते हुए कहती हैं कि पहले पता होना चाहिए कि खुद को सेक्स में क्या क्या अच्छा लगता है। अगर ऐसा नहीं पता लगाएँगे तो ये सामने वाले को कभी नहीं पता चल पाएगा आपको क्या पसंद है। अपनी पसंद को रखिए। इसमें कोई शर्म की बात नहीं हैं। ये सेक्स है। इसमें दोनों को मजा आना चाहिए। आपको इमानदारी से बता देना चाहिए कि आपको क्या पसंद है, आपको क्या अच्छा लगता है या आपके ऊपर क्या चीज काम करती है।

न्यूड भेजने से लगता है डर

आगे उन्होंने फ्रेंड, बेस्ट फ्रेंड पर बात की और ये भी बताया कि एक रिलेशन में होते हुए अगली तरफ अट्रैक्शन सामान्य बात है लेकिन सिर्फ तब तक जब आप अपनी हद नहीं पार करते। आगे सवाल में उन्होंने बताया कि उन्हें बाल और खुशबू फिजिकली उत्तेजित करती है। उन्होंने न्यूड तस्वीरों को लेकर कहा कि वो सुनती रहती हैं कि किसी ने किसी फोटो लीक कर दी किसी ने किसी की। ये सब चीजें उन्हें डराती हैं। इसलिए वे अपनी न्यूड तस्वीरें शेयर करने से बचती हैं। लेकिन अगर किसी और को ये करने में मजा आता है तो वो ध्यान रखें कि सिर्फ ऐसे लोगों को न्यूड तस्वीरें भेजी जाएँ जिनपर विश्वास हो और उसमें आपका चेहरा भी न दिखे ताकि कोई आपको पहचान न पाए।

गर्भनिरोधक गोलियाँ

21 साल की आलिया ने आगे गर्भनिरोधक गोलियाँ लेने पर बात की। उन्होंने कहा कि वो ये सब कभी नहीं लेतीं क्योंकि उनके दोस्तों ने लिया था और उन्हें बड़ा ही घटिया अनुभव हुआ। कभी पीरियड्स नहीं आ रहे, कभी हॉरमोन्स डिसबैलेंस हो रहा है आदि। इन्हीं कारणों से वह बर्थ कंट्रोल पिल नहीं लेतीं। लेकिन लोगों को ये ध्यान रखना चाहिए कि अगर वो बर्थ कंट्रोल पिल नहीं लेते तो अन्य गर्भनिरोधक लें।

उपचुनाव: बंगाल में TMC के शत्रुघ्न सिन्हा और बाबुल सुप्रियो जीते, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र में कॉन्ग्रेस, बिहार में RJD विजयी

बिहार, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में हुए उपचुनावों में भाजपा को हार मिली है। TMC के शत्रुघ्न सिन्हा और बाबुल सुप्रियो जीते। सबसे पहले बात करते हैं पश्चिम बंगाल की। यहाँ बालीगंज विधानसभा सीट और आसनसोल लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव हुए थे। आसनसोल से TMC उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने 2 लाख से भी अधिक वोटों से जीत दर्ज की। वहीं भाजपा के अग्निमित्र पॉल को हार मिली है। CPM उम्मीदवार पार्था मुखर्जी तीसरे स्थान पर रहे।

वहीं बालीगंज विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में भाजपा से तृणमूल कॉन्ग्रेस में गए बाबुल सुप्रियो ने जीत दर्ज की है। यहाँ से यहाँ से भाजपा और कॉन्ग्रेस उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई, जबकि CPM की सायरा शाह हलीम दूसरे स्थान पर रहीं। अब चलते हैं बिहार, जहाँ के मुजफ्फरपुर स्थित बोचहाँ विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव हुए थे। यहाँ से राजद के अमर पासवान जीते हैं, जबकि भाजपा की बेबी कुमारी को हार का सामना करना पड़ा।

इसी तरह कॉन्ग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में भी उपचुनाव हुए थे। यहाँ से राजनंदगाँव स्थित खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में कॉन्ग्रेस की उम्मीदवार यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने जीत दर्ज की है। भाजपा उम्मीदवार कोमल जंघेल दूसरे स्थान पर रहीं। महाराष्ट्र में भी कॉन्ग्रेस उम्मीदवार ने जीत दर्ज कर ली। पार्टी के जाधव जयश्री चंद्रकांत को सबसे ज्यादा वोट मिले। भाजपा के सत्यजीत कदम दूसरे स्थान पर रहे। इसके बाद NOTA का ही स्थान रहा।

हालाँकि, माना जाता है कि उपचुनाव में सामान्यतः सत्ताधारी पार्टी की ही जीत होती है, लेकिन बिहार के चुनाव परिणाम भाजपा के लिए सही नहीं हैं। यहाँ जातिगत समीकरणों को भाजपा के खिलाफ बताया जा रहा है। वहीं पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी पार्टी की हिंसा को भाजपा के पक्ष में वोट न पड़ने का कारण बताया जा रहा है।

‘पीड़िता के स्तन विकसित नहीं हुए थे, इसीलिए ये यौन अपराध नहीं’: कलकत्ता हाईकोर्ट ने दलील को नकारा, 13 साल की लड़की के शोषण का मामला

पश्चिम बंगाल स्थित कलकत्ता हाईकोर्ट (Calcutta High Court) ने एक फैसले में कहा है कि यौन उत्पीड़न (Sexual Molestation) की शिकार पीड़िता के स्तन विकसित नहीं होने पर भी इसे गलत इरादे से छूना यौन अपराध की श्रेणी में आएगा। कोर्ट ने कहा कि इसमें ये साबित होना चाहिए कि आरोपित ने यौन इरादे से पीड़िता के विशेष अंग को छुआ था। इस मामले में कोर्ट ने आरोपित को पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 7 के तहत दोषी माना।

सुनवाई के दौरान आरोपित के वकील ने कोर्ट में दलील देते हुए कहा कि पीड़िता के स्तनों को छूने का सवाल ही नहीं है, क्योंकि इस मामले चिकित्सा अधिकारी ने अपना बयान दिया था कि लड़की के स्तन विकसित नहीं हुए थे। हालाँकि, इस दलील पर कोर्ट सहमत नहीं दिखा।

इस पर न्यायमूर्ति विवेक चौधरी ने कहा कि यह महत्वहीन है कि 13 साल की लड़की के स्तन विकसित हुए हैं या नहीं। लड़की के शरीर के विशेष अंग को स्तन कहा जाएगा, भले ही मेडिकल कारणों से उसके स्तन विकसित नहीं हुए हों। पॉक्सो एक्ट की धारा 7 की व्याख्या करते हुए जस्टिस चौधरी ने कहा कि किसी बच्चे के लिंग, योनि, गुदा या स्तन को छूना या बच्चे को यौन इरादे से छूना यौन उत्पीड़न का अपराध है।

दरअसल, हाईकोर्ट साल 2017 के एक मामले की सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की। इस मामले में 13 साल की एक बच्ची की माँ की ने पुलिस को दी गई शिकायत में अपनी बेटी के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। बच्ची की माँ ने अपनी शिकायत में कहा था कि जब पीड़िता घर में अकेली थी, तभी आरोपित आया और उसे गलत तरीके से छुआ और उसके चेहरे को चूमा। इस मामले में निचली अदालत ने आरोपित को दोषी ठहराया था।

पीड़िता को चूमने की मंशा पर सवाल उठाते हुए अदालत ने कहा, “पीड़ित लड़की ने कहा है कि आरोपित ने उसके शरीर के विभिन्न हिस्सों को छुआ और उसे चूमा। एक वयस्क आदमी जो पीड़ित लड़की से किसी तरह संबंधित नहीं है, उसे उसके घर में चूमने के लिए क्यों जाएगा, वो भी तब जबकि उसके अभिभावक घर में मौजूद नहीं थे।” कोर्ट ने कहा कि संपर्क और आसपास की परिस्थितियों से किसी व्यक्ति के यौन इरादे का पता लगाया जा सकता है।

कोर्ट ने कहा कि यौन इरादे का कोई प्रत्यक्ष प्रमाण नहीं हो सकता है। इस मामले में आरोपित का शिकायतकर्ता के घर में उसके और उसके पति की अनुपस्थिति में प्रवेश करना, पीड़ित लड़की के शरीर को छूना और उसे चूमना यह दर्शाता है कि आरोपित का यौन इरादा था।

पैसे के लिए हनीट्रैप में फँसाने वाली नाजमा और रिफनाज साथियों समेत गिरफ्तार: पहले जान-पहचान बढ़ाते थे, कपड़े उतरवा बनाते थे वीडियो

UP की मुरादाबाद पुलिस ने हनीट्रैप के एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने 2 महिलाओं सहित कुल 4 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों का नेटवर्क उत्तर प्रदेश के साथ दिल्ली तक फैला मिला। इनके नाम राशिद, रफ़्फ़न नाजमा और रिफानाज हैं। इन सभी आरोपितों ने 70 साल के एक बुजुर्ग को अपने जाल में फँसाने की कोशिश की थी। गिरफ्तारी की जानकारी पुलिस ने 15 अप्रैल, 2022 (शुक्रवार) को दी है।

पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट के मुताबिक, “घटना कुंदरकी थाना क्षेत्र की है। आरोपितों के निशाने पर संभ्रांत लोग हुआ करते थे। इन्होंने अब तक लगभग 1 दर्जन लोगों को अपना निशाना बनाया था। इस गिरोह का सदस्य नईम अपने एक परिचित 70 साल के रिटायर्ड प्रिंसिपल मुरारी लाल को उनके पैसे लौटाने के बहाने 8 अप्रैल को दिल्ली के ओखला क्षेत्र में ले गया। उनके साथ नईम का एक और साथी राशिद भी था। इस दौरान वो एक घर में गए। उस घर में जाबिर और रफ़्फ़न भी मौजूद थे।

इन सभी के साथ वहाँ 2 महिलाएँ भी थीं जिनके नाम रिफानाज़ और नाजमा है। इन सभी ने मिल कर मुरारी लाल के कपड़े जबरन उतरवा दिए। इसके बाद मुरारी लाल को डरा कर अश्लील वीडियो और फोटोग्राफी करवाई गई। बाद में उनके ब्लैकमेल कर के रेप के झूठे मुकदमे में फँसाने और जान से मार देने की धमकी दे कर PAYTM से 25 हजार रुपए निकलवा लिए गए। 9 अप्रैल को फोन कर के मुरारी लाल से 2 लाख रुपए और माँगे गए। ये पैसे किसी मोहम्मद समीर उर्फ़ पहलवान नाम के व्यक्ति के एकाउंट में डालने को कहा गया था। इस पर मुरारी लाल ने पैसे का इंतज़ाम करने के नाम पर 1-2 दिन का समय माँगा।

आखिरकार मुरारीलाल ने इस पूरे मामले को अपने बेटे देवेंद्र को बताया। इसके बाद रिश्तेदारों की सलाह से 12 अप्रैल को मुरारी लाल ने कुंदरकी थाने में केस दर्ज करवाया। पुलिस ने फ़ौरन ही कार्रवाई कर के राशिद, रफ़्फ़न, नाजमा और रिफानाज को गिरफ्तार कर लिया। बाकी 2 आरोपितों की तलाश की जा रही है। मामले में जाँच जारी है। पुलिस आरोपितों के मोबाइल फोन भी ज़ब्त कर के जाँच कर रही है। इन आरोपितों के द्वारा शिकार बनाए गए अन्य व्यक्तियों के बारे में भी जानकारियाँ जुटाई जा रही हैं।

SSP मुरादाबाद IPS बबलू कुमार ने बताया, “यह हनीट्रैप गैंग कुल 6 लोगों का था। ये आरोपित पहले लोगों से अपनी जान पहचान बढ़ाते थे। बाद में वो उन्हें अपने किराए के मकान पर ले जाते थे। इसके बाद जबरन उनकी वीडियो बनाई जाती थी। इसी वीडियो के आधार पर पैसे माँगे जाते थे। इन आरोपितों में से एक पुरुष और महिला नए-नए मोहल्लों में किराए पर मकान लेते थे। फिर वहीं रिश्तेदार बता कर लोगों को बुलाना और उनके फोटो वीडियो बनाना इनके अपराध का तरीका है। अब तक की पूछताछ में आरोपितों ने राजस्थान और उत्तर प्रदेश के अलग – अलग स्थानों के लगभग 7 लोगों के साथ ऐसी ही घटना करना स्वीकार किया है।”

केरल में RSS कार्यकर्ता को मार डाला, पाँच हत्यारों ने 20 बार तलवार से किया वार: पूरे शरीर पर जख्म के निशान

केरल के पलक्कड़ में एक ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS)’ के कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है। ये घटना मेलामुरी इलाके में शनिवार (16 अप्रैल, 2022) को हुई है। वहीं पलक्कड़ में ही एक जगह और हुई हिंसा में RSS के ही एक अन्य कार्यकर्ता के घायल होने की भी खबर है। केरल में लगातार राजनीतिक हत्याएँ हो रही हैं। एक दिन पहले ही एलापुल्ली में ‘सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI)’ के एक नेता की हत्या हो गई थी।

RSS कार्यकर्ता श्रीनिवासन संगठन के शारीरिक शिक्षण प्रमुख के पद पर यह चुके थे। एक दुकान के पास उनकी हत्या हुई। तीन बाइक पर आए पाँच बदमाशों ने उन्हें मार डाला। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि श्रीनिवासन पर 20 बार तलवार से वार किए गए। अभी तक उन पाँचों अज्ञात हत्यारों की पहचान नहीं हो सकी है। SDPI कार्यकर्ता सुबैर की हत्या के बाद पूरे जिले में सुरक्षा अलर्ट रखा गया था, लेकिन इसके बावजूद ये घटना हो गई।

स्थानीय मीडिया में ये भी कहा जा रहा है कि चर्चा है कि नवंबर 2021 में संजीत नाम के RSS कार्यकर्ता की हत्या के बाद बदले की कार्रवाई में सुबैर की हत्या हुई। दोनों की ही हत्या तब हुई, जब वो बाइक पर सफर कर रहे थे। वहीं श्रीनिवासन पर 10 बार तलवार से वार किए जाने के बाद उन्हें एक नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वो तब एक बिजनेस यूनिट पर काम करने में व्यस्त थे।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उनके पूरे शरीर में जख्म के निशान थे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँच कर वहाँ मौजूद रहे लोगों से पूछताछ की। दोपहर के करीब एक बजे ये घटना हुई है। पश्चिम बंगाल के बाद केरल ही ऐसा राज्य है, जहाँ से इतनी राजनीतिक हत्याओं की खबरें आती हैं।

‘गैंगरेप का सबूत दो, वरना डंडा मार कर ठंडा कर दूँगा’: ‘ममता बनर्जी के बेटे’ अफरोज की धमकी, TMC नेता ने पीड़ित परिवार को ही किया बदनाम

बंगाल के मुर्शीदाबाद में एक टीएमसी नेता अफरोज ने विपक्षी नेताओं के लिए धमकी जारी करते हुए कहा है कि अगर किसी ने बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बिन इस सबूत के बदनाम करने की कोशिश की कि नादिया केस में पीड़िता का गैंगरेप हुआ था तो उसे पीटा जाएगा।

टीएमसी की भागबंगोला ब्लॉक वन कमेटी के अध्यक्ष अफरोज सरकार ने वीडियो जारी करते हुए कहा, ” या तो साबित करो कि उसके (पीड़िता के) साथ गैंगरेप हुआ था या फिर ममता बनर्जी को बदनाम करना बंद करो वरना तुम्हें डंडा मार कर ठंडा कर दूँगा।”

अफरोज ने कहा, “मैं किसी से डरता नहीं हूँ। हमारी नेता ममता बनर्जी का भले ही कोई अपना बेटा नहीं है लेकिन मैं उनका बेटा हूँ…अगर गैंगरेप हुआ है तो हम पुलिस को कहेंगे कि आरोपित को पकड़े लेकिन ममता बनर्जी की ऐसी बदनामी नहीं होनी चाहिए। फालतू के रैली या जुलूस न निकाले जाएँ। इन सबसे ममता बनर्जी को उनकी गद्दी से नहीं हटाया जा सकता।”

अफरोज सरकार की यह वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी नेताओं ने एक बार फिर से टीएमसी पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं। बयान को निंदनीय और घृणित बताने के साथ विपक्षी नेताओं का कहना है कि टीएमसी का चेहरा सामने आ रहा है।

ममता बनर्जी का विवादित बयान

बता दें कि पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के हंसखली में पिछले दिनों एक जन्मदिन की पार्टी में कथिततौर पर एक नाबालिग की मौत हो गई थी। इस केस में टीएमसी नेता के बेटे को मुख्य आरोपित बनाया गया था। जगह-जगह घटना की निंदा हुई थी। लेकिन बंगाल की मुख्यमंत्री ने इस घटना पर अपनी बात रखते हुए पीड़िता पर सवाल उठा दिए थे। जिसके कारण विपक्षी पार्टियों ने उनकी आलोचना की थी।

ममता बनर्जी ने विवादित बयान में कहा था, “आपको कैसे पता कि उसके साथ रेप हुआ, क्या वो प्रेग्नेंट थी, या लव अफेयर का मामला था या फिर वह बीमार थी….अगर कपल रिलेशनशिप में है तो हम उन्हें कैसे रोक सकते हैं, यह यूपी नहीं है कि मैं लव जिहाद के नाम पर ऐसा कर सकती हूँ। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि बाल आयोग इस केस में रेप और हत्या की जाँच करेगा।”

नादिया गैंगरेप केस

उल्लेखनीय है कि बंगाल के नदिया में नौवीं क्लास की छात्रा के माता-पिता ने घटना के चार दिन बाद शनिवार (9 अप्रैल) को हंसखली थाने में आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, लड़की सोमवार (4 अप्रैल) को आरोपित की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए उसके घर गई थी, लेकिन वह बीमार हालत में घर लौटी, हमारी बेटी का बहुत खून बह रहा था और पेट में तेज दर्द हो रहा था, और इससे पहले कि हम उसे अस्पताल ले जाते, उसकी मौत हो गई।