Home Blog Page 3135

‘कब्र तक उनका पीछा कर रहे आरोप, सारे मामले से हटाया जाए उनका नाम’: फादर स्टेन स्वामी की मौत की जाँच की माँग, बॉम्बे HC में याचिका

भीमा-कोरेगाँव मामले में आरोपित ‘अर्बन नक्सल’ फादर स्टेन स्वामी की मौत की न्यायिक जाँच की माँग करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। उनके दोस्त फादर फ़्रेज़र मैस्करेन्हास ने ये याचिका दायर की है। बॉम्बे उच्च-न्यायालय से दरख्वास्त की गई है कि सभी मामलों से फादर स्टेन स्वामी का नाम हटाया जाए। कस्टडी में हुई उनकी मौत की न्यायिक जाँच की माँग करते हुए इस याचिका में कहा गया है कि उन पर लगे ‘दोषी होने के कलंक’ को मिटाया जाए।

बता दें कि फादर फ़्रेज़र मैस्करेन्हास सेंट जेवियर्स कॉलेज के प्रधानाध्यापक रहे हैं। उन्हें फ़िलहाल सेंट पीटर चर्च में मुख्य पादरी की जिम्मेदारी दी गई है। याचिका में उन्होंने कहा है कि फादर स्टेन स्वामी पर लगे आरोप काफी गंभीर हैं। स्पेशल NIA कोर्ट ने 22 अक्टूबर, 2020 को और 22 मार्च, 2021 को दिए गए आदेश में कहा था कि स्टेन स्वामी के खिलाफ शुरुआती जाँच में मामला बनता है। इसके बाद उनकी जमानत याचिका को भी रद्द कर दिया गया था।

तलोजा जेल में कस्टडी के दौरान ही बॉम्बे हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच को पता चला कि फादर स्टेन स्वामी की तबीयत बिगड़ गई है। इसके बाद उन्हें होली फैमिली हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। कोविड-19 पॉजिटिव होने के बाद उनकी बीमारियाँ बढ़ने लगीं और 84 वर्ष की उम्र में उनकी मौत हो गई। ताज़ा याचिका में कहा गया है कि NIA कोर्ट ने जो बात कही थी, उसे ‘ठीक करते हुए’ बदल देना चाहिए। याचिका में कहा गया है कि कब्र तक उन पर लगे आरोप गए हैं।

याचिका में कहा गया है कि जब एक ईसाई संस्था ने मेंगलुरु में उनके नाम पर एक पार्क का नाम रखना चाहा हो विहिप, बजरंग दल और ABVP जैसे संगठनों ने इसका विरोध किया। चूँकि उन्हें UAPA के तहत गिरफ्तार किया गया था, इसीलिए ये विरोध हुआ – ऐसा याचिका में दावा किया गया है। याचिका में ‘प्रतिष्ठा के अधिकार’ की बात करते हुए किसी व्यक्ति का मतलब सिर्फ उसका शरीर ही नहीं, बल्कि उसके अन्य पहलु भी होते हैं। बता दें कि तमिलनाडु के त्रिची में जन्मे फादर स्टेन स्वामी झारखंड में सक्रिय थे।

कोचिंग की लड़कियों को पैंट खोल दिखाता था गुप्तांग, जाकिर और इमरान को कवर्धा पुलिस ने किया अरेस्ट

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में छात्राओं को अश्लील इशारे करने वाले मोहम्मद ज़ाकिर खान और मोहम्मद इमरान खान को पुलिस ने गिफ्तार किया है। दोनों पर कोचिंग जाने वाली लड़कियों से छेड़छाड़ का आरोप है। इतना ही नहीं, कोचिंग जा रही छात्राओं को दोनों आरोपियों ने अपने गुप्तांग भी दिखाए। इस घटना से इलाके में तनाव फ़ैल गया। मामला शनिवार (18 दिसम्बर) का है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला कवर्धा के कोतवाली क्षेत्र का है। यहाँ एकता चौक नाम के इलाके में लड़कियाँ सुबह कोचिंग के लिए जाती हैं। आरोप है कि छात्राओं के कोचिंग जाने के दौरान ज़ाकिर और इमरान उन्हें रास्ते में रोक कर गंदे-गंदे इशारे और कमेंट करते थे।

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि रोज की तरह छात्राओं को कोचिंग जाने के दौरान दोनों आरोपियों ने लड़कियों को अपने गुप्तांग दिखाए। लड़कियों ने जब इसका विरोध किया, तब दोनों आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की। जैसे-तैसे लड़कियाँ वहाँ से बच कर निकल पाईं।

घर पहुँचकर छात्राओं ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। ये बात कई संगठनों तक भी पहुँची। उसके बाद छात्राओं के परिजन और कई संगठनों से जुड़े लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनने लगी। मामले को बढ़ता देख पुलिस ने सक्रियता दिखाई और दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

DSP बीआर मंडावी ने घटना की पुष्टि है। उन्होंने बताया, “छात्राओं और उनके परिवार वालों से शिकायत मिली है। इसके आधार पर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों पर धारा 294, धारा 354(क), 354(घ) IPC के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपितों के पुराने रिकॉर्ड भी खँगाले जा रहे हैं।”

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ की बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग, ‘बाहुबली’ का रिकॉर्ड तोड़ पाना होगा मुश्किल

साउथ इंडियन एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म ‘पुष्पा’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन शानदार ओपनिंग की है। सुकुमार के डायरेक्शन में बनी एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘पुष्पा’ को सिनेेमाघरों में हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया गया है।

ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबलन के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 50 करोड़ रुपए से अधिक का रिकॉर्ड तोड़ बिजनेस किया है। इस फिल्म ने अल्लू की कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पुष्पा (Pushpa) ने हिंदी भाषा में पहले दिन 3 करोड़ रुपए कमाई की। वहीं, सबसे ज्यादा बिजनेस आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में किया है। यहाँ फिल्म ने करीब 30 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया है। फिल्म समीक्षकों ने भी ‘पुष्पा’ को शानदार फिल्म बताते हुए इसकी सराहना की है।

अल्लू अर्जुन फिल्म में एक ट्रक ड्राइवर की भूमिका में हैं, जो आंध्र प्रदेश की रॉयलसीमा में शेषालम की पहाड़ियों में लाल चन्दन की स्मगलिंग करता है। फिल्म की कहानी के साथ इसके गाने, रश्मिका मंदाना का चुलबुल अंदाज और अल्लू की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा, अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के साथ ‘पुष्पा’ में एक्ट्रेस सामंथा (Samantha) के बोल्ड आइटम नंबर को भी काफी सराहा जा रहा है। फिल्म को ऑडियन्स के साथ-साथ क्रिटिक से अच्छे रिव्यू मिले हैं। ऐसे में ​उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स आफिस पर अच्छी कमाई करेगी, लेकिन एसएस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ पाना अल्लू के लिए टेढ़ी खीर साबित होगा।

दक्षिण के सिनेमा में इतिहास बना चुकी प्रभाष की फिल्म ‘बाहुबली 2’ पहले दिन 100 करोड़ रुपए की कमाई करने में कामयाब हुई थी। ऐसे में 200 करोड़ के बजट में बनी ‘पुष्पा’ का 450 करोड़ रुपए के बजट में बनी ‘बाहुबली 2’ को पीछे छोड़ना सपने जैसा होगा। भव्यता और कमाई के मामले में एसएस राजमौली की फिल्म भारत में बनने वाली सर्वाधिक बजट की फिल्मों के लिए एक बेंचमार्क है, जिसने हर आयु वर्ग के लोगों को अपना दीवाना बनाया। ‘बाहुबली 2’ की दमदार कहानी, शानदार अभिनय, बेहतरीन गाने और जबरदस्त डायलॉग आज भी दर्शकों को दिलों-दिमाग पर छाए हुए हैं।

साल 2015 में प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली’ ने उत्तर भारत में बिना किसी प्रमोशन के सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। उस समय किसी ने भी नहीं सोचा था कि देश को प्रभाष के रूप में पहला बाहबुली हीरो मिलेगा, जो दक्षिण भारतीयों के साथ उत्तर भारतीयों को भी अपना दीवाना बना देगा। ‘कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा’ इस सवाल का जवाब जानने के लिए दर्शकों ने 2 साल का लंबा इंतजार किया और जब 28 अप्रैल 2017 को फिल्म ‘बाहुबली 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ‘बाहुबली 2’ फिल्म को 2500 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था। यही कारण है कि 450 करोड़ रुपए के बजट में तैयार इस फिल्म ने कुल 500 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की थी। जितना बड़ा खतरा फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली ने लिया, उन्हें कमाई के लिहाज से उतना ही बड़ा तोहफा दर्शकों से मिला था। ऐसे में यह देखना खास होगा कि अल्लू अर्जुन साउथ सुपरस्टार प्रभाष की तरह हिंदी ऑडियन्स को अपना दीवाना बना पाने में कितना कामयाब हो पाते हैं।

कर्नाटक में भीड़ ने स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा उखाड़ी, 20 गाड़ियाँ तोड़ी: मराठा समूह पर शक, ‘शिवाजी के अपमान’ पर थे नाराज़

कर्नाटक के बेलगावी में स्वतंत्रता सेनानी संगोल्ली रायन्ना की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की गई है। हिंसक भीड़ ने ‘शिवाजी के अपमान’ का बदला लेने के लिए ऐसा किया। बता दें कि बेलगावी कर्नाटक और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित है, जो दोनों राज्यों के बीच चल रहे सीमा-विवाद के बीच एक संवेदनशील इलाका भी है। पुलिस ने बताया कि शनिवार (18 दिसंबर, 2021) को ये घटना सामने आई। भीड़ का कहना था कि बेंगलुरु के शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा तोड़े जाने के विरोध में उन्होंने ऐसा किया है।

बेलगावी में रविवार शाम 6 बजे तक कुछ पाबंदियाँ लगाई गई हैं। पुलिस ने बताया की कनकदास कॉलोनी में संगोल्ली रायन्ना की प्रतिमा लगी हुई थी, जिसे उखाड़ दिया गया है। प्रतिमा के साथ लगी तलवार और ढाल को भी वहाँ से दूर फेंक दिया गया। जब भीड़ की इस करतूत के बाद स्थानीय लोग बाहर आए तो भीड़ बदमाश वहाँ से भाग खड़े हुए। इससे बेलगावी में और तनाव होने की आशंका है। कन्नड़ और मराठी समुदाय के बीच तनातनी भी बढ़ती जा रही है।

कर्नाटक के गृह मंत्री अरगा जननेन्द्र ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बदमाशों के बीच कानून का भय व्याप्त किया जाएगा। उन्होंने पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई करने की बात करते हुए कहा कि एक भी बदमाश को नहीं छोड़ा जाएगा और सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि ये कुछ ही बदमाशों का काम है, जिन्हें ‘सीधा’ कर दिया जाएगा। 3 पुलिस थानों में 100 बदमाशों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। भाषा और क्षेत्र के आधार पर तनाव कायम करने के आरोप भी लगाए गए हैं।

शुक्रवार की आधी रात में विरोध प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने पत्थरबाजी शुरू कर दी और सरकारी व पुलिस की गाड़ियों को निशाना बनाया। इस घटना में कम से कम 20 गाड़ियाँ तोड़ डाली गईं। पुलिस ने हिंसक भीड़ पर लाठीचार्ज भी किया, ताकि स्थिति नियंत्रित किया जा सके। कर्नाटक में फ़िलहाल विधानसभा सत्र भी चल रहा है। कर्नाटक पुलिस को संदेह है कि इस घटना के पीछे ‘महाराष्ट्र एकीकरण समिति (MES)’ हो सकती है, जो दोनों राज्यों के बीच नए सिरे से तनाव पैदा करने की कोशिश में हो।

CrPc की धारा-144 के तहत इलाके में सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक पाबंदियाँ लगाई गई हैं। बेलगावी के सुवर्ण विधान सभा में ही फ़िलहाल सत्र चल रहा है। घटना को ‘उपद्रवी करतूत’ बताते हुए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि उन्होंने गृह मंत्री को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इस घटना में 27 लोगों की गिरफ़्तारी हुई है। उन्होंने कहा कि संगोल्ली रायन्ना जैसे स्वतंत्रता सेनानी सभी समुदायों के हैं। पूर्व मुख्यमंत्रियों येदियुरप्पा और सिद्दारमैया ने भी इस घटना की निंदा की है।

पंजाब में अफीम की खेती… लेकिन नशा करेंगे समाप्त: किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी की ‘संयुक्त संघर्ष पार्टी’ लॉन्च

किसान आंदोलन से चर्चित हुए गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने अपनी राजनैतिक पार्टी का एलान कर दिया है – ‘संयुक्त संघर्ष पार्टी’। यह पार्टी पंजाब के सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस बात की घोषणा चढ़ूनी ने आज 18 दिसंबर (शनिवार) को प्रेस वार्ता के दौरान की है।

‘संयुक्त संघर्ष पार्टी’ की घोषणा चंडीगढ़ में की गई। इसी दौरान पार्टी के पदाधिकारी भी घोषित कर दिए गए। उन्होंने गरीबों की लड़ाई को प्रमुखता देने की बात कही। साथ ही पंजाब से नशा समाप्त करना प्राथमिकता बताया। उनके अनुसार वो हर समाज के गरीब तबके के लिए काम करेंगे। पार्टी के एजेंडे के हिसाब से वो जाति और धर्म की बात नहीं करेंगे।

गुरनाम सिंह चढ़ूनी के मुताबिक, “वर्तमान राजनीति प्रदूषित हो चुकी है। अब इसे बदला जाना चाहिए। सरकारें पूँजीपतियों के बारे में सोच रही हैं। उनके ही पक्ष में कानून बनाए जा रहे। किसी को भी गरीबों की फ़िक्र नहीं है। हमारी पार्टी केवल किसानों को टिकट देगी। फतेहगढ़ साहिब में एक किसान उम्मीदवार घोषित भी हो चुका है। हम फिलहाल पंजाब पर केंद्रित हैं। आने वाले समय में हरियाणा के चुनावों पर भी विचार किया जाएगा।”

अफीम की खेती… लेकिन नशा समाप्त!

‘संयुक्त संघर्ष पार्टी’ के नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने आगे कहा, “उन चीजों की खेती की जाएगी, जिसकी माँग विदेश तक हो। पंजाब का विकास अफ़ीम की खेती से संभव है। अफीम नशा नहीं है। ये मज़ाक का मामला नहीं है, इसमें अच्छी कमाई होती है। किसानी के तौर-तरीकों में अब बदलाव की सख्त जरूरत है। हम चाहेंगे कि पंजाब में हर किसी के पास रोजगार हो। हमारे युवा उन्हीं अंग्रेजों के पास विदेश भाग रहे हैं, जिन्हें हमने देश से भगाया था। अब किसानों के साथ मजदूर और व्यापारी सबको साथ आना होगा।”

गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने बताया कि उनकी पार्टी का रजिस्ट्रेशन अभी नहीं हुआ है, न ही उन्हें चुनाव चिन्ह मिला है। भाजपा पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें देश बेचने की छूट नहीं दी जा सकती है। देश में गुंडाराज चल रहा है। उनके अनुसार अब राजनीति में वही रहेगा, जो सही काम करेगा।

‘संयुक्त संघर्ष पार्टी’ के पदाधिकारी और पार्टी प्रधान रिछपाल सिंह ने कहा, “राजनीति में आने का मकसद यही है कि लोहा लोहे को काटता है। राजनीति में खराब लोगों को हराना है और अच्छे लोगों को लाना है। पंजाब में किसानों की दुर्दशा की दोषी अकाली दल और कॉन्ग्रेस दोनों हैं। हर संघर्ष में पहले पंजाब आगे रहा है। इसलिए हमने मिशन पंजाब के तौर पर शुरूआत की है।”

‘जो सेना पर उठाते हैं सवाल, उन्हें काशी-अयोध्या से भी दिक्कत’: PM मोदी ने किया 594 km लम्बे ‘गंगा एक्सप्रेसवे’ का किया शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (18 दिसंबर, 2021) को उत्तर प्रदेश में ‘गंगा एक्सप्रेसवे’ का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित थे। बता दें कि 12 जिलों से गुजरने वाला ‘गंगा एक्सप्रेसवे’ मेरठ-बुलंदशहर मार्ग (NH-334) पर मेरठ के बिजौली ग्राम से शुरू होकर प्रयागराज बाइपास (NH-19) पर जुडापुर दांदू गाँव तक जाएगा। इससे पूर्वी व पश्चिमी यूपी की दूरी घटेगी। 594 किलोमीटर लम्बा ये एक्सप्रेसवे मेरठ के शहीद स्मारक, हापुड़ का गढ़मुक्तेश्वर और अमरोहा के वासुदेव मंदिर को जोड़ेगा।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को याद दिलाया कि रविवार को ही पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्लाह खान और ठाकुर रौशन सिंह का बलिदान दिवस है। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी सत्ता को चुनौती देने वाले शाहजहाँ के इन तीनों सपूतों को 19 दिसंबर को फाँसी दी गई थी। बकौल पीएम मोदी, भारत की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देने वाले ऐसे वीरों का हम पर बहुत बड़ा कर्ज है। पीएम ने कहा कि माँ गंगा सारे मंगलों की, सारी उन्नति प्रगति की स्रोत हैं।

उन्होंने आगे कहा कि जैसे माँ गंगा सारे सुख देती हैं, और सारी पीड़ा हर लेती हैं, ऐसे ही गंगा एक्सप्रेसवे भी यूपी की प्रगति के नए द्वार खोलेगा। उन्होंने कहा कि ये जो आज यूपी में एक्सप्रेसवे का जाल बिछ रहा है, जो नए एयरपोर्ट बनाए जा रहे हैं, नए रेलवे रूट बन रहे हैं, वो यूपी के लोगों के लिए अनेक वरदान एक साथ लेकर आ रहे हैं। बकौल पीएम मोदी, पहला वरदान- लोगों के समय की बचत। दूसरा वरदान- लोगों की सहूलियत में बढोतरी, सुविधा में बढोतरी। तीसरा वरदान- यूपी के संसाधनों का सही उपयोग। चौथा वरदान- यूपी के सामर्थ्य में वृद्धि। पाँचवाँ वरदान- यूपी में चौतरफा समृद्धि।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, यूपी में आज जो आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हो रहा है वो ये दिखाता है कि संसाधनों का सही उपयोग कैसे किया जाता है। पहले जनता के पैसे का क्या-क्या इस्तेमाल हुआ है ये आप लोगों ने भली-भाँति देखा है। लेकिन आज उत्तर प्रदेश के पैसे को उत्तर प्रदेश के विकास में लगाया जा रहा है। जब पूरा यूपी एक साथ बढ़ता है तो देश आगे बढ़ता है। इसलिए डबल इंजन की सरकार का फोकस यूपी के विकास पर है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ हम यूपी के विकास के लिए ईमानदारी से प्रयास कर रहे हैं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को पाँच साल पहले का हाल बताते हुए कहा कि राज्य के कुछ इलाकों को छोड़ दें तो दूसरे शहरों और गाँव-देहात में बिजली ढूँढे नहीं मिलती थी, लेकिन डबल इंजन की सरकार ने ना सिर्फ यूपी में करीब 80 लाख मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए, बल्कि हर जिले को पहले से कई गुना ज्यादा बिजली दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जो भी समाज में पीछे है, पिछड़ा हुआ है, उसे सशक्त करना, विकास का लाभ उस तक पहुँचाना, हमारी सरकार की प्राथमिकता है। यही भावना हमारी कृषि नीति में, किसानों से जुड़ी नीति में भी दिखती है।

पीएम मोदी ने कहा, “हमारे यहाँ कुछ राजनीतिक दल ऐसे रहे हैं जिन्हें देश की विरासत से भी दिक्कत है और देश के विकास से भी। देश की विरासत से दिक्कत क्योंकि इन्हें अपने वोटबैंक की चिंता ज्यादा सताती है। देश के विकास से दिक्कत क्योंकि गरीब की, सामान्य मानवी की इन पर निर्भरता दिनों-दिन कम हो रही है। इन लोगों को काशी में बाबा विश्वनाथ का भव्य धाम बनने से दिक्कत है। इन लोगों को अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनने से दिक्कत है। इन लोगों को गंगा जी के सफाई अभियान से दिक्कत है। यही लोग हैं जो आतंक के आकाओं के खिलाफ सेना की कार्रवाई पर सवाल उठाते हैं। यही लोग हैं जो भारतीय वैज्ञानिकों की बनाई मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन को कठघरे में खड़ा कर देते हैं।”

बता दें कि मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूँ, शाहजहाँपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज को जोड़ने वाला ‘गंगा एक्सप्रेसवे’ बुलंदशहर के इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को संभल के कैलादेवी मंदिर, बदायूँ के हनुमंत धाम और उन्नाव के बैसवारा द्वार को जोड़ेगा। शाहजहाँपुर में एयरस्ट्रिप भी बनेगी, जहाँ आपातकाल में वायुसेना के विमान लैंड कर सकते हैं। 94 प्रतिशत जमीन इसके लिए अधिग्रहित की जा चुकी है। 8 घंटे में मेरठ से लेकर प्रयागराज की दूरी तय होगी।

करतारपुर साहिब का प्रसाद सिगरेट की डिब्बी वाले दोने में… सिख भावनाओं के अपमान पर इमरान खान से शिकायत

पाकिस्तान के करतारपुर साहिब में सिख भावनाओं से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को जिस दोने में प्रसाद दिया जा रहा, वो सिगरेट के रैपर से बना हुआ है। पत्तल की दूसरी तरफ करतारपुर साहिब और ननकाना साहिब की फोटो लगी हुई है। इस पर भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने आपत्ति जताई है।

आपत्तिजनक तस्वीरों को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) के पूर्व अध्यक्ष ने लिखा, “यह सिख आस्था के साथ खिलवाड़ है। तंबाकू से बने दोने-पत्तलों में प्रसाद दिया जा रहा है, इससे बड़ा पाप और क्या हो सकता है? पाकिस्तान में सिखों की संख्या कम बची है, इसलिए अब उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।”

मनजिंदर सिंह सिरसा ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को टैग करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की भी माँग की है। गौरतलब है कि पहले भी पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब पर इस प्रकार की हरकतें (धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली) की जा चुकी हैं।

लाहौर की मॉडल स्वाला लाला द्वारा करतारपुर साहिब में किया गया एक फोटोशूट विवादों का विषय बना था। तब भारत ने इस पर आपत्ति जताई थी। विवाद बढ़ने पर मॉडल ने माफ़ी माँग ली थी। साथ ही पाकिस्तान की तरफ से दुबारा ऐसा न होने का आश्वासन भी दिया गया था।

‘अकेली बेटी के साथ मत रहो, शैतान सवार हो सकता है’: शादी की उम्र को लेकर बोले सपा नेता आजमी- हमारे पुरखों ने भी प्रिकॉशन लिया

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने लड़कियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 साल करने का अहम फैसला लिया है, लेकिन देश की बेटियों के हित में लिया गया यह फैसला संकीर्ण और दकियानूसी मानसिकता वाले लोगों को रास नहीं आ रहा है। फैसले के विरोध में कई नेता बेतुके बयान दे रहे हैं। इस फेहरिस्त में एक और नाम शामिल हो गया है। वह कोई और नहीं, बल्कि अपने बयानों के कारण अक्सर विवादों में रहने वाले समाजवादी पार्टी के नेता और मुंबई से विधायक अबू आजमी (Abu Azmi) हैं।

शुक्रवार (17 दिसंबर 2021) को अबू आजमी ने न्यूज 18 चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, ”मेरे हिसाब से ये बिल्कुल भी सही नहीं है। ये माँ-बाप की मर्जी के ऊपर होना चाहिए। मैं समझता हूँ कि जब लड़की एडल्ट हो जाए, बालिग हो जाए और जब लगता है कि इसको शादी की जरूरत है तो शादी मिलने के बाद भी अगर हम उसकी शादी 21 साल से पहले नहीं करेंगे। क्योंकि हम पर मुकदमा होगा। इसके लिए माँ-बाप और सरकार दोनों गुनहगार होंगे।” सपा नेता ने कहा, ”अगर लड़की किसी गलत रास्ते पर चली गई तो? लगता है सरकार ये सब कुछ जनसंख्या पर काबू पाने के लिए कर रही है।”

57:55 मिनट के वीडियो क्लिप में वह 44 मिनट से 56:06 के बीच में अपनी बात रख रहे हैं। ‘आर पार’ शो में शादी और इंतकाल को एक समान मानते हुए अबू आजमी कहते हैं, ”मैंने अपने पूर्वजों और अपनी संस्कृति से यही सीखा कि जो मेरी माँ और मेरा बाप, जिसे मैं सबसे अधिक चाहता हूँ अगर उसका इंतकाल हो जाए तो उनका जितना जल्दी हो सके क्रिया-करम कर देना चाहिए। इसी तरह से दूसरी चीज यह है कि जब हमारी बच्ची बड़ी हो जाती है, बालिग हो जाती है, एडल्ड हो जाती है यानी शादी के काबिल हो जाती है तो लड़की हो या लड़का, उसकी तुरंत शादी करवा देनी चाहिए। अगर शादी नहीं मिलती है, कोई मजबूरी है तो मिलने तक उसका इंतजार करो। लेकिन अगर उसका जोड़ा मिल जाता है और आप उसका किसी और कारणों से लेट करते हैं औक वह लड़की या लड़का कोई गुनाह करता है, किसी और के संपर्क में आता है तो इसका पाप उसके पाप माँ-बाप को मिलेगा कि उन्होंने इसकी शादी इतनी देर से क्यों की।”

पत्रकार अमिश देवगन ने बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया के ससुर और नेता आजमी से सवाल किया कि क्या उन्हें लड़कियों पर भरोसा नहीं है। इस पर उन्होंने कहा, ”आप भी भरोसे के काबिल हैं। लड़कियाँ भी भरोसा के ​काबिल हैं। मेरी भी लड़की है।” उन्होंने कहा, “अगर मेरी बेटी, मेरी बहन घर में अकेली है, तब भी मुझे ये बताया गया है कि अकेली बेटी के साथ मत रहो, शैतान कभी भी सवार हो सकता है। हम देख रहे हैं आज कि कजन ब्रदर, भाई, बाप के रेप के केस सामने आ रहे हैं। ये प्रिकॉशन हमारे पुरखों ने लिया है।”

पत्रकार ने अबू आजमी से कहा कि आपको नहीं लगता है कि ये आपकी दकियानूसी सोच है। इस पर नेता कहते हैं, ”जनाब ईश्वर ने दुनिया बनाई है और उन्हें मालूम है कि कितने मर्द बनाना है और कितनी औरतें बनाना है। यहाँ भगवान और अल्लाह की बनाई गई सल्तनत में हस्तक्षेप करने से डिस बैलेंस हो जाता है।”

अबू आजमी से पहले समाजवादी पार्टी के एक और नेता ने महिलाओं को लेकर बेतुका बयान दिया था। सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि लड़कियों की शादी की उम्र सीमा बढ़ाने से वो और ज्यादा ‘आवारगी’ करेंगी।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2020 को लाल किले की प्राचीर से अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण के दौरान लड़कियों की शादी की उम्र को 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष किए जाने संबंधी प्रस्ताव का ऐलान किया था। PM ने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा था, ”सरकार बेटियों और बहनों के स्वास्थ्य को लेकर हमेशा से चिंतित रही है। बेटियों को कुपोषण से बचाने के लिए जरूरी है कि उनकी शादी सही उम्र में हो।”

‘अन्नाथे’ ने भले कर ली ₹250 करोड़ की कमाई, लेकिन अपनी बीमार फैन को नहीं भूले सुपरस्टार रजनीकांत: वीडियो देख हो रही वाहवाही

अपनी फिल्मों में एक्शन से मनोरंजन की दुनिया में अलग पहचान बनाने वाले सुपरस्टार रजनीकांत अक्सर अपनी आध्यात्मिक और मानवीय संवेदनाओं के लिए जाने जाते हैं। साधना के लिए हिमालय की यात्रा करना हो या फिर किसी आपदा के कारण अपना जन्मदिन न मनाने की घोषणा करना, वो अक्सर फैंस को समाजसेवा का सन्देश देते रहते हैं। अब इंटरनेट पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे उन्होंने अपने एक बीमार फैन के लिए खास तौर पर जारी किया है।

170 के करीब फिल्मों में काम कर चुके सुपरस्टार रजनीकांत, जिनका असली नाम ‘शिवाजी गायकवाड़’ भी है, अक्सर अपने फैंस के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते रहते हैं। उन्हें खुश करने के लिए कई बार लीक से हट कर भी काम कर देते हैं। अब उन्होंने सौम्या नाम की अपनी एक फैन के लिए वीडियो सन्देश जारी कर के उसके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही उन्होंने इसके लिए माफ़ी भी माँगी कि वो व्यक्तिगत रूप से अपनी बीमार फैन को देखने नहीं आ सके।

21वीं सदी में ‘चंद्रमुखी (2006)’, ‘शिवाजी (2008)’, रोबोट (2010), कबाली (2016) और ‘2.0 (2018)’ जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्में दे चुके रजनीकांत ने कहा कि अगर कोरोना महामारी नहीं होती तो वो अपने बीमार फैन का हालचाल जानने के लिए जरूर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होते। 12 दिसंबर, 2021 को रजनीकांत ने अपना 71वाँ जन्मदिन भी मनाया है। उन्हें हाल ही में पता चला कि सौम्या नाम की उनकी फैन बीमार है और उसका इलाज चल रहा है।

उन्होंने वीडियो में कहा, “हैलो सौम्या, कैसी हो? चिंता मत करो, तुम जल्दी ठीक हो जाओगी। मेरा स्वास्थ्य भी मौसम से प्रभावित है और कोरोना महामारी भी है, वरना मैं तुम्हें देखने आता। मेरी प्रार्थनाओं में तुम हो। देखो तुम्हारी मुस्कान कितनी सुंदर है। तुम जल्दी अच्छी हो जाओगी।” इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी जम कर प्रशंसा कर रहे हैं। रजनीकांत ने अब तक अपनी अगली फिल्म की घोषणा नहीं की है, जिस कारण उनके फैंस इंतजार में हैं।

हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘अन्नाथे’ ने दुनिया भर में 250 करोड़ रुपए से भी अधिक का कारोबार किया है। अकेले तमिलनाडु बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 150 करोड़ रुपए से अधिक बटोरे हैं। हालाँकि, फिल्म को समीक्षकों ने लगभग नकार दिया और कहा कि इसे केवल उनके फैंस को ध्यान में रख कर बनाया गया है। इस फिल्म को ‘नेटफ्लिक्स’ पर भी रिलीज किया जा चुका है। इसमें उनके अलावा नयनतारा, कीर्ति सुरेश और खुशबु सुंदर ने भी अभिनय किया है। सपोर्टिंग कास्ट में प्रकाश राज, जगपति बाबू और अभिमन्यु सिंह हैं।

निकाह के दौरान ₹10 लाख की दहेज के लिए अड़ गया मुजम्मिल हुसैन, लड़की के परिजनों ने कर दी पिटाई, Video वायरल

उत्तर प्रदेश के जिला गाज़ियाबाद में निकाह के दौरान दूल्हे की पिटाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दूल्हे का नाम मुजम्मिल हुसैन है। आरोप है कि निकाह के दौरान ₹10 लाख दहेज की माँग करने के कारण की गई है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए केस दर्ज कर मामले की जाँच करने की बात कही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निकाह से पहले ही ₹3 लाख कैश और एक हीरे की अंगूठी दूल्हे के परिजनों ने ले ली थी। निकाह के दौरान दूल्हा जब अपने अब्बा महमूद हुसैन के साथ खाने के बाद मंडप में पहुँचा तो वह ₹10 लाख दहेज माँगने लगा। उसने कहा कि अगर दहेज नहीं मिला तो वह निकाह नहीं करेगा। इसी दौरान लड़की वालों को पता चला कि पैसे की लालच में मुजम्मिल पहले भी निकाह कर चुका है।

लड़की पक्ष वालों को जब इस धोखे का आभास हुआ तो उन्होंने मंडप में ही दूल्हे की पिटाई कर दी। इस दौरान कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अफरा-तफरी के दौरान कई बाराती और अन्य मेहमान वहाँ से खिसक गए। पुलिस को किसी ने सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर मामले को शांत कराया।

दुल्हन के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर साहिबाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट के मुताबिक, दूल्हे के खिलाफ 420 IPC के साथ दहेज अधिनियम में केस दर्ज हुआ है। पुलिस के मुताबिक मामले की जाँच चल रही है। जाँच के बाद जो भी दोषी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।