Home Blog Page 3421

कॉलगर्ल को हर महीने सैलरी, मुंबई के होटल में मुलाकात; लाखों के नोट भी गिनवाए: सचिन वाजे पर NIA की चार्जशीट से नित नए खुलासे

राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) ने हाल ही में एंटीलिया केस और मनसुख हिरेन की हत्या के मामले में चार्जशीट दाखिल की है। इसके बाद से मीडिया रिपोर्टों में लगातार हैरान करने वाली जानका​री सामने आ रही है। चार्जशीट से यह बात सामने आई है कि मुंबई पुलिस के बर्खास्त सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे ने सैलरी पर एक कॉलगर्ल रख रखा था। दो मौकों पर उसे लाखों रुपए के नोट गिनने को दिए थे।

इस कॉल गर्ल के साथ सचिन वाजे को साउथ मुंबई के पाँच सितारा होटल को छोड़ते हुए सीसीटीवी में देखा गया था। उस समय तक यह पूरा विवाद शुरू नहीं हुआ था। अब इसी महिला को लेकर खुलासा हुआ है कि वह एक 36 साल की सिंगल मदर है, जिसकी मुलाकात वाजे से 2011 में हुई थी। उस समय वह कॉल गर्ल का काम करती थी। NIA की पूछताछ में उसने कहा कि उसे याद नहीं है कि वाजे ने खुद को पुणे में पहली मुलाकात के समय ‘संजय’ कहा या ‘सुनील’। मगर, कुछ समय लगातार मिलने के बाद उसने अपनी असल पहचान बताई।

18 फरवरी को वाजे के साथ ओबरॉय होटल की सीसीटीवी फुटेज में दिखने पर महिला ने बताया कि वो फरवरी में दो बार वाजे के साथ होटल में रुकी क्योंकि वाजे ने उसे एक बार 40 लाख रुपए और दूसरी बार 36 लाख रुपए गिनने को दिए थे। उसके मुताबिक, 40 लाख उसे तब मिले जब 15 या 16 फरवरी को पुलिस कमीशनर दफ्तर में चौथे माले पर बुलाया गया था। यहाँ से पैसे लेकर वह लोकल ट्रेन से मीरा रोड स्थित घर गई। वाजे ने उसे कहा था कि वो सारे पैसे गिने, फिर पुराने नोट हटाए और 786 सीरियल नंबर वाले नोट अलग करे।

इसके बाद 19 फरवरी को जब वह होटल छोड़ रही थी, तो वाजे ने उसे दोबारा 36 लाख रुपए दिए, जिसे 20 फरवरी को महिला ने वाजे को उसी होटल में लौटा दिया। महिला के मुताबिक, वाजे ने उसे साल 2020 में कहा था कि वह कॉल गर्ल का काम छोड़ दे और बढ़िया तरीके से कमाई करे। अगस्त 2020 से वो उसे उसके खर्चे के लिए 50 हजार रुपए दे रहा था। दोनों एक दूसरे से साउथ मुंबई के होटल में मिलते थे।

महिला का दावा है कि एक बेरोजगार और गाली-गलौच करने वाले पति के कारण उसे कॉल गर्ल बनना पड़ा था। जब उसका बच्चा 2 माह का था तभी उसे पति से अलग होना पड़ा। इसके बाद उसकी मुलाकात सचिन वाजे से हुई। वाजे ने उसे कहा कि वो उसको दूसरों से अलग लगती हैं क्योंकि वह न तो स्मोक करती थी, न ड्रिंक और न ही ड्रग लेती थी। उससे एक बार मिलने के बाद वाजे उसे बार-बार कॉल करता रहा और मिलने को बुलाया, जिसके कारण 2-3 दिन बाद फिर मुलाकात हुई। इस बार उसने कहा कि वो एक बिजनेसमैन है।

ये महिला एक बैंक लॉक भी ऑपरेट करती थी जिसे दोनों लोग इस्तेमाल करते थे। इस अकॉउंट से उसने 5 लाख रुपए 18 मार्च को निकाले थे। यानी कि वाजे की गिरफ्तारी के कुछ दिन बाद। महिला कहती है कि उसने ये पैसा अपने भाई को देने के लिए निकाला था और कहा था कि एक अच्छा वकील कर लें ताकि उसके फँसने पर उसे बेल दिलवा सके। पैसे देने का बाद महिला अपने बच्चे के साथ 31 मार्च को होमटाउन चली गई और जब अगले दिन आई तो भाई ने बताया कि NIA उसे खोज रही है।

NIA की पूछताछ में महिला ने यह भी बताया कि सचिन वाजे ने ही उसे एक कंपनी में डायरेक्टर बनवाया था, लेकिन इस कंपनी के अकाउंट में 1.25 करोड़ रुपए कहाँ से आए, इस बारे में उसे जानकारी नहीं है। वो बस ब्लैंक चेक पर साइन करती थी।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले यह बात सामने आई थी कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित घर एंटीलिया के बाहर विस्फोटक लदी कार रखने से पहले सचिन वाजे महाराष्ट्र के तत्कालीन गृहमंत्री अनिल देशमुख से मिला था। साथ ही यह भी पता चला था कि मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिह ने इस मामले में रिपोर्ट बदलने के लिए 5 लाख रुपए दिए थे।

NIA द्वारा दायर 10,000 पन्नों की चार्जशीट से पता चलता है कि पूर्व पुलिस प्रमुख परमबीर सिंह ने इस मामले में आतंकी समूह जैश-उल-हिंद की संलिप्तता का हवाला देकर जाँच को गुमराह किया था। एक साइबर एक्सपर्ट के बयान के मुताबिक सिंह ने रिपोर्ट में आतंकी संगठन की भूमिका का जिक्र करने के लिए 5 लाख रुपए दिए थे।

चार्जशीट के मुताबिक 16 साल बाद वाजे की मुंबई पुलिस में दोबारा बहाली हुई तो उसने ‘सुपर कॉप’ के तौर पर अपनी पुरानी प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए पूरी साजिश रची। इसके लिए उसने उगाही से इकट्ठा रकम का इस्तेमाल किया। जब उसे एहसास हुआ कि हिरेन की वजह से उसकी पूरी साजिश सामने आ सकती है तो उसकी हत्या करवा दी। एनआईए ने चार्जशीट में 20 संरक्षित गवाहों सहित 178 गवाहों के बयानों का हवाला दिया है।

चार्जशीट के अनुसार वाजे को जब लगा कि हिरेन से पूछताछ में उसका सच सामने आ सकता है तो उसने प्रदीप कर उसे पैसे दिए। शर्मा ने यह पैसा संतोष आत्माराम शेलार को दिया। शेलार को हिरेन की हत्या की जिम्मेदारी दी गई थी। चार्जशीट में जो लोग आरोपी बनाए गए हैं उनमें वाजे के अलावा एनकाउंटर स्पेशलिस्ट रहे प्रदीप शर्मा का भी नाम है। शर्मा मुंबई पुलिस का चर्चित अफसर रहा है। वाजे उसे अपना ‘गुरु’ मानता है। अपने 36 साल के करियर में शर्मा ने करीब 312 एनकाउंटर किए। उसने शिवसेना के टिकट पर पिछला विधानसभा चुनाव पालघर की नालासोपारा सीट से लड़ा था। अन्य आरोपितों में नरेश रमणीकलाल गोर, विनायक बालासाहेब शिंदे, रियाज़ुद्दीन हिसामुद्दीन काज़ी, सुनील धर्म माने, आनंद पांडुरंग जाधव, सतीश तिरुपति मोथकुरी और मनीष वसंतभाई सोनी शामिल है।

रिपोर्ट के अनुसार हिरेन की हत्या महज 11 मिनट के भीतर अंजाम दी गई थी। सुनील माने ने 4 मार्च को क्राइम ब्रॉन्च इंस्पेक्टर तावड़े बनकर हिरेन को कॉल किया और ठाणे के घोड़बंदर रोड स्थित सूरज वॉटर पार्क के पास मिलने के लिए बुलाया। यहाँ से माने उसे सफेद रंग की कार में लेकर सुरेखा होटल पहुँचा। फिर उसे लाल रंग की टवेरा में बिठाकर उसका मोबाइल फोन ले लिया गया। टवेरा कार में हिरेन को ड्राइवर के पीछे वाली सीट पर योजना के तहत बीच में बैठाया गया। हिरेन के बैठते ही उसके एक तरफ संतोष शेलार और दूसरी ओर आनंद जाधव बैठ गया। इस सीट के पीछे पहले से ही सतीश बैठा हुआ था।

सतीश ने पीछे से हिरेन का सिर पूरी ताकत से जकड़ लिया और रूमाल से उसका मुँह और नाक दबा दिया। जब हिरेन ने बचाव में विरोध शुरू किया तो शेलार और जाधव ने उसके हाथ पकड़ लिए। हत्या के बाद उसका शव खाड़ी में फेंक दिया।

यह बात भी सामने आई है कि वाजे ने 2 मार्च को हिरेन को पुलिस हेडक्वार्टर में बुलाया था। तब प्रदीप शर्मा और संदीप माने भी मौजूद थे। ऐसा इसलिए किया गया ताकि शर्मा और माने भी हिरेन को पहचान लें। जिस दिन हिरेन की हत्या की गई उस दिन वाजे ने एक बार पर छापा मारा ताकि किसी को उस पर शक न हो। एंटीलिया के बाहर गाड़ी पार्क करने के बाद उसने अपने कपड़े जला दिए थे। अपना मोबाइल फोन भी नष्ट कर दिया था।

गौरतलब है कि इस मामले ने पूरी मुंबई पुलिस को ही कठघरे में खड़ा कर दिया। पुलिस कमिश्नर पद से हटाए जाने के बाद परमबीर सिंह ने दावा किया था कि अनिल देशमुख ने गृह मंत्री रहते वाजे को वसूली का टारगेट दे रखा था। इसके बाद देशमुख को भी पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

दिल्ली की मॉडल, नशे में धुत हो ग्वालियर में किया हंगामा: सेना की गाड़ी रोक हेडलाइट तोड़ी, जवान को मारा धक्का

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नशे में धुत दिल्ली की एक मॉडल द्वारा रात में बीच सड़क हंगामा मचाने का मामला सामने आय़ा है। युवती नशे में सड़क पर लोगों को रोककर उनसे मारपीट कर रही थी। उसने सेना की जिप्सी को भी रोका। उसकी हेडलाइट तोड़ दी औऱ जवान को धक्का मारा।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवती की उम्र लगभग 20 से 22 वर्ष बताई जा रही है। वो खुद को हरियाणा का बता रही थी। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि टॉप-स्कर्ट पहनी हुई युवती नशे में लड़खड़ा रही है और बीच सड़क पर हंगामा कर रही है। उसके हंगामे के चलते सड़क पर भीड़ लगने से जब सेना की जिप्सी रुकी तो वह उसके बोनट पर बैठ जाती है। जब जवान ने उसे वहाँ से हटाने की कोशिश की तो उसने जिप्सी की हेडलाइट पर कई लात मार उसे तोड़ दिया।

इस दौरान उसने जवान को भी धक्का मारा। कुछ लोगों ने इस तमाशे का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, हंगामा बढ़ने पर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुँची महिला पुलिस उसे थाने ले आई। इस मामले में ग्वालियर के पड़ाव थाने के थाना प्रभारी विवेक अस्थाना ने बताया कि सड़क पर एक युवती ने हंगामा किया और सेना की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की है। उसका मेडिकल टेस्ट कराया गया है और मामले से जुड़ी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

थाना प्रभारी का कहना है कि स्थानीय लोगों ने बताया है कि दिल्ली से तीन युवतियाँ यहाँ पार्टी करने के लिए आई हैं। उन्हीं में से एक ने यह हंगामा किया है। इस बीच हंगामेबाज युवती को हिरासत में लिए जाने के बाद दो अन्य युवतियाँ भी थाने आईं और चालान भरकर उसे अपने साथ ले गईं। ये तीनों खुद को मॉडल बता रही थीं।

गौरतलब है कि अगस्त में लखनऊ का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक युवती टैक्सी ड्राइवर को थप्पड़ मारती दिखी थी। इसके बाद ‘लखनऊ ट्रैफिक गर्ल’ के नाम से चर्चा में आई प्रियदर्शिनी नारायण यादव पर कार्रवाई की भी माँग उठी थी। प्रियदर्शिनी का आरोप था कि रेड लाइट के बावजूद टैक्सी ड्राइवर ने उसे टक्कर मारी थी। वायरल वीडियो में उसे कूद-कूद कर एक युवक को एक के बाद एक कई तमाचे जड़ते देखा गया था। वहीं बाद में ड्राइवर ने युवती की ही गलती बताते हुए उस पर साइड मिरर और फोन तोड़ने का आरोप लगाया था।

स्पेन के चर्च में गणपति बप्पा मोरया, जीसस से मिलने पहुँचे भगवान गणेश: Video वायरल

गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर स्पेन से एक वीडियो वायरल हुई है। इस वीडियो में गणपति बप्पा चर्च में जाकर जीसस से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं। इसे फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री समेत कई लोगों ने शेयर किया है। सबसे दिलचस्प बात ये है खुद चर्च प्रशासन ने ही हिंदू समुदाय से कहा कि वो गणेश भगवान को चर्च लाएँ ताकि दोनों भगवान एक दूसरे से मिल सकें।

फिल्म निर्माता विवेक अग्रिहोत्री ने 8 सितंबर को ट्वीट कर बताया कि स्पेन में रहने वाले लोग गणपति भगवान की यात्रा निकाल रहे थे। मगर तभी उनको रास्ते के बीच में चर्च दिखा और उन्होंने संबंधित प्रशासन से अनुमति लेकर आगे बढ़ना चाहा। जिसके बाद नेक इच्छा के साथ चर्च ने कहा कि वो भगवान गणेश को अंदर भी लेकर आएँ ताकि दोनों भगवान एक दूसरे से मिल सकें।

वीडियो में देख सकते हैं कि गणेश भगवान के चर्च में प्रवेश के साथ ही चर्च के लोग एक गाना गाते हैं और पूरा माहौल उत्साह से भर जाता है। शेयर हो रही वीडियो को लेकर विवेक अग्निहोत्री का कहना है कि ये वीडियो उनके किसी दोस्त ने भेजी है।

कुछ लोग इस वीडियो को देख अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं और कुछ भावुक भी हैं। जीवन सिंह बिष्ट कहते हैं, “मुस्लिम ऐसा करने की सोचते भी नहीं। उनके लिए ये हराम है कि किसी भी भगवान की मूर्ति को मस्जिद में लाया जाए।”

दिनेश अग्रवाल कहते हैं, “नफरत से भरे इस संसार में ऐसा व्यवहार बहुत कम होता है। जो ऐसा कर रहे हैं उन्हें सराहा जाना चाहिए और जागरूकता फैलानी चाहिए।”

दिगंबर के लिए ‘उत्तम क्षमा’ तो श्वेताम्बर कहेंगे ‘मिच्छामि दुक्कड़म्’: जानिए क्या है मानवीय विकृतियों पर विजय का महापर्व पर्युषण

जैन धर्म का प्रमुख पर्व पर्युषण जिसका उद्देश्य न सिर्फ आत्मिक उन्नति है बल्कि कहीं न कहीं खुद को मानवता के उच्च शिखर पर स्थापित करना भी है। कहते हैं आत्मोथान के दसलक्षण अर्थात पर्युषण- क्रोध, मान, माया, लोभ आदि विकारों से मुक्त होते हुए संयमपूर्वक धर्म की आराधना करने का अवसर है। पर्युषण शब्द में ही इसका मूल अर्थ समाहित है परि यानी चारों ओर से, उषण अर्थात धर्म की आराधना।

यह पर्व महावीर स्वामी के मूल सिद्धांत ‘अहिंसा परमो धर्म’ और ‘जिओ और जीने दो’ की राह पर चलना सिखाता है तथा मोक्ष प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करता है। जैन धर्म के दो पंथ श्वेतांबर और दिगंबर समाज में तप का पर्व पर्युषण, भाद्रपद महीने अर्थात भादो (अगस्त-सितम्बर) में मनाए जाते हैं। अंतर बस ये है कि श्वेतांबर के व्रत समाप्त होने के बाद दिगंबर समाज के व्रत प्रारंभ होते हैं।

जैन शास्त्रों के अनुसार- ‘संपिक्खए अप्पगमप्पएणं’ अर्थात आत्मा के द्वारा आत्मा को देखो। यह सभी के जीवन में आनंदमय परिवर्तन का कारण बन सकता है। यह मन, आत्मा या अपने मूल स्वरुप पर पड़ी बुराई रूपी बाहरी कालिमा को धोने का अवसर है। दूसरे शब्दों में कहें तो जो हमने जो तमाम बुराइयाँ, विकृतियाँ इस संसार में कार्य-व्यवहार के दौरान जाने-अनजाने में अर्जित किए हैं, उनका विनाश और विशुद्धि का विकास ही पर्युषण पर्व का मूल ध्येय है।

दस दिन चलने वाले इस पर्व में प्रतिदिन धर्म के एक अंग या लक्षण को जीवन में उतारने का प्रयास किया जाता है। इसलिए इसे दसलक्षण पर्व भी कहा जाता है। श्वेतांबर जहाँ 8 दिन तक पर्युषण पर्व मनाते हैं वहीं दिगंबर के लिए 10 दिन का होता है, जिसे ‘दसलक्षण’ कहते हैं। ये दसलक्षण हैं- क्षमा, मार्दव, आर्जव, शौच, सत्य, संयम, तप, त्याग, आकिंचन एवं ब्रह्मचर्य।

जैन धर्म के जिन दस लक्षणों की आराधना की जाती हैं, वे इस प्रकार हैं:

  1. उत्तम क्षमा : उत्तम क्षमा की आराधना से पर्युषण पर्व की शुरुआत होती है। व्यक्ति के अंदर सहनशीलता का विकास इसका केंद्रीय उद्देश्य है। प्रकृति के रूप के प्रति क्षमाभाव रखना।
  2. उत्तम मार्दव,: चित्त अर्थात मन में मृदुता व व्यवहार में नम्रता का होना। सभी के प्रति विनय का भाव रखना।
  3. उत्तम आर्जव : इसका अर्थ है भाव की शुद्धता। जो सोचना वही कहना। जो कहना, वही करना। छल, कपट या किसी भी प्रकार के चालाकी का त्याग करना। कथनी और करनी में अंतर नहीं होना।
  4. उत्तम शौच : मन में किसी भी तरह का लोभ या लालच न रखना। आसक्तिभाव को घटाना। न्याय और नीति पूर्वक धन अर्जन करना।
  5. उत्तम सत्य : सत्य बोलना। हितकारी बोलना। कम बोलना। प्रिय और अच्छे वचन बोलना।
  6. उत्तम संयम : मन, वचन और शरीर पर नियंत्रण रखना। संयम का पालन करना। मन तथा इंद्रियों को काबू में रखना।
  7. उत्तम तप : मलिन वृत्तियों को दूर करने के लिए तपस्या करना। यहाँ तप का उद्देश्य मन की शुद्धि है।
  8. उत्तम त्याग : सुपात्र को ज्ञान, अभय, आहार और औषधि का दान देना तथा राग-द्वेषादि का त्याग करना।
  9. उत्तम आकिंचन : अपरिग्रह को स्वीकार करना। अर्थात आवश्यकता से अधिक इकठ्ठा नहीं करना।
  10. उत्तम ब्रह्मचर्य : सद्गुणों का अभ्यास करना और पवित्रता का पालन करना। दूसरे अर्थों में चिदानंद आत्मा में लीन होना।

एक तरह से देखा जाए तो आज हम वर्षपर्यन्त भौतिकता की जिस अंधी रेस में दौड़ रहे हैं उसमें हर वर्ष आने वाला 8 या 10 दिन का यह पर्व जिंदगी को थोड़ा ठहरकर देखने, खुद का विश्लेषण करने, अपनी गलतियों के लिए पश्च्याताप करने का अवसर देकर फिर से नए अंदाज और अहोभाव से भरकर जीने का रास्ता दिखलाती है। यह पर्व व्यक्ति की चेतना का परिष्कार कर खुद को जागृत करने, होश पूर्वक जीने में सहायक बनता है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो पर्युषण पर्व आमोद-प्रमोद का नहीं है बल्कि तप और त्याग के माध्यम से आत्मिक उन्नति का एक सुनहरा अवसर है।

बता दें कि श्वेतांबर परंपरा के जैन मतावलंबी इस वर्ष 3 से 10 सितंबर तक इस साधना में हैं। आज उनका समापन है तो वहीं दिगंबर परंपरा को मानने वाले इसे आज 10 सितम्बर से शुरू करके 19 सितंबर तक यह महापर्व मनाएँगे। संयम और आत्मशुद्धि के इस पावन पर्व पर भगवान जिनेन्द्र की आराधना, अभिषेक, शांतिधारा, विधान, जप, उपवास, प्रवचन श्रवण आदि किया जाता है। साथ ही कठिन व्रत और तप के नियमों का पालन किया जाता है।

पिछले साल की तरह इस वर्ष भी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए जैन धर्म के अनुयायी अपने घरों में ही जहाँ तक संभव हो सुबह छह से शाम छह बजे तक (12 घंटे) णमोकार मंत्र का जप करते हैं। अंतगड सूत्र वाचन के साथ ही कई लोग इस दौरान उपवास भी रखते हैं। सूर्यास्त के बाद हल्के भोजन के साथ व्रत खोला जाता है। पर्युषण पर्व पर कुछ लोग सिर्फ शाम के वक्त सरासू पानी (राख मिश्रित पानी) पीते हैं। जैन मंदिरों या स्थानक (मुनियों के ठहरने का स्थान) में जैन मुनि हर दिन एक-एक घंटे का प्रवचन कर अनुयायियों को इस पर्व का महत्व भी बताते हैं।

पर्युषण पर्व के समापन पर ‘विश्व-मैत्री दिवस’ अर्थात संवत्सरी पर्व मनाया जाता है। पर्युषण पर्व के अंतिम दिन जहाँ दिगंबर ‘उत्तम क्षमा’ तो श्वेतांबर ‘मिच्छामि दुक्कड़म्’ कहते हुए लोगों से क्षमा माँगते हैं।

नोट- यह लेख दर्शन सांखला (संस्थापक- RolBol: Rest Of Life Best of Life) ने लिखा है।

40 साल की मुस्लिम महिला, 10 साल में 25 मर्दों के साथ भागी: हर बार लौटने पर शौहर कर लेता है कबूल, 2011 में हुआ था निकाह

वह करीब 40 साल की है। 2011 में उसका निकाह माफिजुद्दीन के साथ हुआ। उसके तीन बच्चे भी हैं। निकाह के बाद से अब तक वह अलग-अलग मर्दों के साथ 25 बार भाग चुकी है। हर बार जब वह घर लौटती है तो शौहर उसे कबूल भी कर लेता है। हालाँकि उसे अफसोस भी है कि उसकी बीवी अब तक अपने कमिटमेंट पर खरी नहीं उतर सकी है।

हैरान करने वाली यह घटना असम के नगाँव की है। महिला ढिंग की रहने वाली है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार आखिरी बार जब वह घर से भागी थी तो अपने तीन महीने के बच्चे को पड़ोसी के घर में छोड़ गई थी। हर बार वापस लौटने पर शौहर ने उसे स्वीकार कर लिया। भागने के बाद वह जब भी वापस आती है तो दोबारा ऐसा नहीं करने का वादा करती है, लेकिन बाद में फिर भाग जाती है।

रिपोर्ट के मुताबिक महिला के तीन बच्चे हैं। इनमें सबसे छोटा केवल तीन महीने का है। अभी हाल ही में वो अपने ही गाँव के एक व्यक्ति के साथ भाग गई थी। घर से भागते वक्त उसने अपने तीन महीने के बच्चे को पड़ोसी के घर छोड़ दिया और कहा कि बकरियों के लिए चारा लेने जा रही है। जाते-जाते अपने 22,000 रुपए और कुछ गहने भी साथ ले गई।

महिला के पति के मुताबिक, “आखिरी बार इसी महीने वो 4 सितंबर को भागी थी। 2011 में हमारा निकाह होने के बाद 10 वर्षों में मेरी बीवी लगभग 25 बार दूसरों के साथ भागी है। हर बार परिवार में वापस आने के बाद उसने वादा किया कि वह फिर से ऐसा नहीं करेगी, लेकिन अब तक वह अपना वादा निभाने में विफल रही है।”

माफिजुद्दीन ने आगे कहा, “कभी मेरी बीवी ने दावा किया कि वह अपने रिश्तेदारों के घर गई थी। कभी उसने कहा कि वह अपने बीमार रिश्तेदारों को देखने गई थी। मैं उसे स्वीकार करूँगा, क्योंकि मैं उससे सच्चा प्यार करता हूँ और हमारे तीन छोटे बच्चे भी हैं। अगर मैं अपनी बीवी को स्वीकार नहीं करता तो उनकी देखभाल कौन करेगा? मैंने कानूनी और अन्य परेशानियों से बचने के लिए पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं की।”

महिला के दो नाबालिग बेटे और एक बेटी है। उसके सबसे छोटे बेटे की उम्र महज 3 महीने है और सबसे बड़ी बच्ची की उम्र 6 साल है। उसका दूसरा बेटा 3 साल का है। मुस्लिम बहुल सुदूर ढिंग लहकार गाँव के पड़ोसियों के मुताबिक महिला के गाँव के कई युवकों से अवैध संबंध हैं और वह अलग-अलग प्रेमियों के साथ भाग जाती है। बाद में कुछ हफ्तों या महीनों के बाद वह वापस आ जाती है।

शरिया शासन में पत्रकार भी नहीं महफूज: तालिबान ने 48 घंटे में 24 पत्रकारों को पकड़ा, कुछ के साथ बर्बरता भी

अफगानिस्तान में शरिया कानून लागू होने के बाद महिलाओं के साथ-साथ पत्रकारों की सुरक्षा भी एक बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है। खबर आई है कि मात्र 48 घंटों के भीतर तालिबान ने 24 पत्रकारों को अपनी हिरासत में लिया और कई घंटों बाद उन्हें गिरफ्त से रिहा किया गया।

टोलो न्यूज पर 9 सितंबर को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान डेस्क के हेड रेजा मोइनी ने कहा कि बीते 48 घंटों में 24 पत्रकारों को तालिबान ने हिरासत में लिया और कई घंटों बाद जाकर उन्हें छोड़ा।

इससे पहले बुधवार (8 सितंबर) को एतिलात्रोज़ (Etilaatroz) अखबार ने दावा किया था महिलाओं का प्रोटेस्ट कवर करने पहुँचे उनके 5 रिपोर्टर को तालिबान ने हिरासत में लिया था। इनमें दो को तो इतनी बुरा पीटा गया था कि उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। उनकी तस्वीरें भी सामने आई थी।

8 सितंबर को सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक एतिलात्रोज़ (Etilaatroz) से जुड़े दो पत्रकार- तकी दरयाबी (Taqi Daryabi) और नेमातुल्लाह नक़दी (Nematullah Naqdi) को तालिबान ने बेरहमी से मारा था। दोनों पत्रकार महिलाओं का प्रदर्शन कवर करने मौके पर पहुँचे थे। इसी बीच तालिबानियों ने दोनों को पकड़ा और अंधाधुंध पीटा। पत्रकारों की पीठ पर केबल की तार और डंडों के निशान पाए गए थे।

दोनों का इलाज अस्पताल में हुआ था। नक़दी ने हिरासत से रिहा होने के बाद बताया था कि तालिबानियों में से किसी एक ने उनके सिर पर पाँव रखा और जमीन से मसलने लगे। उन्हें लगा कि वे मार दिए जाएँगे। हालाँकि, घंटों बाद जब उन्हें छोड़ा गया तो ये भी कहा गया, “तुम खुशकिस्मत हो तुम्हारा सिर कलम नहीं हुआ।”

इस बीच कुछ रिपोर्टर ऐसे भी हैं जिनका कहना है कि तालिबान ने ऊपर लिमिटेशन लगा दी है। इस बाबत तालिबान ने कहा है कि उन्होंने रिपोर्टर्स के साथ होते व्यवहार मामले में संज्ञान लिया है और आगे ऐसी घटनाएँ रोकने का वो प्रयास कर करेंगे।

तालिबान के सांस्कृतिक आयोग के एक सदस्य अनामुल्ला समांगानी ने कहा, “पिछले दिनों जो पत्रकार शिकार हुए, हमें उसका खेद हैं। हमने उनकी चुनौतियों का समाधान करने की कोशिश की। अगर मुजाहिद्दीनों द्वारा उन्हें किसी सुरक्षित स्थान भेजा जाता है और इस काम को हिरासत में लेना समझते हैं तो हम इस पर भी काम करेंगे और कोशिश करेंगे उनसे सही व्यवहार किया जाए।”

बता दें कि अफगानिस्तान में कुछ दिन पहले टोलो न्यूज के रिपोर्टर जियार याद और उनके कैमरा मैन बेस मजीदी को काबुल में बेरहमी से पीटा गया था। बेस मजीदी उस समय उन लोगों को कैमरे में शूट कर रहे थे जो बेरोजगार थे या मजदूर थे। इसी बीच तालिबानी उनके पास आए उन्हें मारने लगे और उनका कैमरा-फोन सब छीन लिया।

आप किसके वंशज हैं? मनोज मुंतशिर के मुगल बर्बरता के खुलासे वाले वीडियो को You-Tube ने ‘कॉपीराइट’ के नाम पर हटाया

सोशल मीडिया यूट्यूब ने कवि और गीतकार मनोज मुंतशिर के उस वीडियो को अपने प्लेटफॉर्म पर से हटा दिया है, जिसमें उन्होंने मुगल बर्बरता का खुलासा किया और बताया कि कैसे हम भारतीयों ने अपनी विरासत के साथ हुई छेड़छाड़ को आसानी से स्वीकार कर लिया। हालाँकि, इस वीडियो को हटाने के पीछे कॉपीराइट का आरोप लगाया गया है। मनोज मुंतशिर ने इस आरोप को आधारहीन बताया है। 

एक यूजर द्वारा इस वीडियो के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “कुछ लोगों को चुभने वाली आवाज को नुकसान पहुँचाना कोई नई प्रथा नहीं है। इसकी पहुँच को कम करने के लिए ‘आप किस वंशज हैं’ के खिलाफ एक निराधार कॉपीराइट दावा किया जाता है। हमने दावे को चुनौती दी है। वीडियो जल्द वापस आना चाहिए। समर्थन के लिए आप सभी को धन्यवाद।”

मनोज मुंतशिर के इस ट्वीट पर अन्य लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रियाएँ दी है।

एक यूजर ने लिखा, “हैरानी और परेशानी होती है ये देख के हिंदू आज भी एकजुट नहीं है। आज भी बहुत से लोग सच बोलना और सुनना पसंद नहीं करते। वो चाहते हैं कि आने वाली नस्ल भी सेक्युलरिज़म की ग़ुलाम रहे और हम “अकबर दी ग्रेट“ के गुण गाते रहें। अफ़सोस कि आज भी नींद में रहना चाहता है हिंदू।”

एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “यह वैश्विक हिंदुत्व को खत्म करने का एक हिस्सा है। टोरंटो विश्वविद्यालय दुनिया भर के हिंदुओं को हतोत्साहित करने के लिए इस कार्यक्रम की शुरुआत कर रहा है। मोदी को पीएम के रूप में कमजोर करने का विचार है। हिंदुओं को एकजुट करने के लिए बीजेपी आने वाले चुनावों में जीतती रहेगी और भारत सुपर पावर बन जाएगा। इसलिए हिंदू आवाजों को दबाया जा रहा है।”

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “उन गद्दारों में भगदड़ मच गई है, जिनकी परदादियों पर नारियों के साथ मुगल लुटेरों ने रातें रंगीन की थी।” इस ट्वीट में यूजर ने सबा नकवी और आरफा खानम शेरवानी समेत कई लिबरलों को टैग किया है।

रोहित माने लिखते हैं, “आपको हर जगह ऐसे लोग मिल जाएँगे जो सच बोलने वाले को पसंद नहीं करते। वे आपको झुकाने का रास्ता खोजते हैं। हम जानते हैं कि इन लोगों ने आपके वीडियो पर शिकायत की है। लेकिन, वे नहीं जानते कि वे तुम्हें झुका नहीं सकते। लव यू।”

गौरतलब है कि कवि द्वारा शेयर किए गए वीडियो की एक क्लिप में वह यह पूछते हुए दिखाई दे रहे थे कि हम भारतीय अपनी विरासत की विकृति को कैसे स्वीकार कर सकते हैं। उन्होंने पूछा कि हजारों भारतीयों को मारने वाले आक्रमणकारियों और लुटेरों को नायक के रूप में कैसे दिखाया जा सकता है। उन्होंने मुगलों की ‘महिमामंडित डकैतों’ (‘glorified dacoits’) के रूप में आलोचना की। उन्होंने लोगों से अपनी विरासत को पहचानने और बर्बर एवं लुटेरों को नायकों के रूप में महिमामंडित करने से बचने के लिए कहा। मनोज मुंतशिर ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए वीडियो में उन्होंने धर्म, जाति और अन्य बाधाओं से परे नायकों को चुनने की बात की।

इस वीडियो के पोस्ट होने के बाद कई लिबरल और कट्टरपंथी नाराज हो गए। सबने मुंतशिर को मुगलों की बर्बरता के ख़िलाफ़ बोलने के लिए सुनाया। इसमें एक आरजे सायमा भी थीं। उन्होंने ट्वीट करते हुए मुंतशिर को ‘कट्टर’ कहा और बताया कि कट्टरता का शिक्षा से कोई लेना-देना नहीं होता। सायमा ने लिखा, “अगर आप साक्षर हैं और कट्टर हैं तो ये बहुत घातक कॉकटेल है।” इसके बाद एक अन्य ट्वीट में सायमा ने बस इतना लिखा, “बात उनसे कीजिए जो सुनने को तैयार हों, न कि उनसे जो सुनाने को आतुर हों।”

‘तालिबानी फरमान’: Pak में महिला टीचर्स के जींस व टाइट कपड़ों पर रोक, तो अफगानिस्तान में मंत्री नहीं होंगी महिलाएँ, सिर्फ पैदा करें बच्चा

पाकिस्तान के संघीय शिक्षा निदेशालय (FDE) ने एक अधिसूचना जारी कर महिला शिक्षकों के जींस और टाइट कपड़े पहनने पर रोक लगा दी है। इसके अलावा पुरुष शिक्षकों को जींस और टी-शर्ट पहनने से रोकने के लिए भी अधिसूचना जारी की है। 

डॉन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस संबंध में शिक्षा निदेशक ने स्कूल और कॉलेजों के प्राचार्यों को एक पत्र भेजा है। पत्र में प्राचार्यों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि प्रत्येक स्टाफ अपना पहनावा सही करे जिससे कि समाज में एक अच्छा संदेश जाए। पत्र में नियमित बाल कटवाने, दाढ़ी ट्रिमिंग, नाखून काटने, शॉवर और इत्र के उपयोग जैसे अच्छे उपायों के बारे में भी कहा गया है।

पत्र के मुताबिक, पाकिस्तान में शिक्षकों द्वारा ऑफिस समय के दौरान और आधिकारिक सभाओं एवं बैठकों में भी इन उपायों का पालने करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा महिला टीचर्स को सलवार, कमीज, दुपट्टा शाल पहनना अनिवार्य है। वो हिजाब भी पहन सकती हैं और चप्पल पहनकर स्कूल आने के लिए कहा गया है। वहीं, पुरुष शिक्षकों के भी जींस और टी-शर्ट पहनने पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जा रही है। उन्हें क्लास रूम और लैब्स में टीचिंग गाउन्स या कोट्स पहनना जरूरी होगा।

पाकिस्तान के न्यूज चैनलों पर शिक्षा विभाग के इस फरमान के खिलाफ विरोध की आवाजें उठने लगी हैं। कुछ लोगों का कहना है कि जिस मुल्क का प्रधानमंत्री ही यौन शोषण के लिए महिलाओं के लिबास को दोष देता हो, वहाँ तो इस तरह के फरमान जारी होने ही थे। लेकिन, उन्हें यह बताना चाहिए कि तीन साल की बच्चियों के साथ होने वाले रेप और मर्डर के लिए कौन से नियम लागू होते हैं। कुछ लोग इसे तालिबान का असर भी बता रहे हैं।

वहीं ताजा जानकारी के मुताबिक अफगानिस्तान में तालिबान शासन के गठन के बाद वहाँ पर महिलाओं की सरकार में भागीदारी को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। हालाँकि स्थानीय मीडिया ने तालिबान प्रवक्ता के हवाले से दावा किया है कि किसी भी महिला को वहाँ पर मंत्री नहीं बनाया जाएगा। उन्हें सिर्फ बच्चे पैदा करना चाहिए। स्थानीय मीडिया टोलो न्यूज ने तालिबान के प्रवक्ता के हवाले से ट्वीट कर कहा, “एक महिला मंत्री नहीं हो सकती, यह ऐसा है जैसे आप उसके गले में कुछ डालते हैं जिसे वह सँभाल नहीं सकती। एक महिला के लिए कैबिनेट में होना जरूरी नहीं है, उन्हें बच्चे पैदा करना चाहिए। महिला प्रदर्शनकारी पूरे अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं।”

उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में तालिबान शासन के आने के बाद से ही आम लोगों में काफी दहशत है। पिछले कुछ दिनों से काबुल समेत कई अन्य शहरों में तालिबान की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। खास बात यह है कि इन प्रदर्शनों की अगुवाई महिलाएँ कर रही हैं। लेकिन तालिबान को ये प्रदर्शन रास नहीं आ रहा है।

यही वजह है कि वहाँ प्रदर्शन कर रही महिलाओं, आम लोगों और उन प्रदर्शनों को कवर कर रहे पत्रकारों पर तालिबान का गुस्सा बरस पड़ा है। तालिबान द्वारा अंतरिम सरकार के ऐलान करने के बाद काबुल में अलग-अलग जगहों पर महिलाओं द्वारा प्रदर्शन किया गया और सरकार में हिस्सेदारी की माँग की गई। सोशल मीडिया में कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जहाँ तालिबान के लड़ाकों द्वारा महिलाओं को पीटा जा रहा है। तालिबान ने महिलाओं और पत्रकारों को डंडों और रायफल की बट से मारा। साथ ही कई पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया और उन्हें बुरी तरह से पीटा गया।

राहुल गाँधी के वैष्णो देवी यात्रा पर भड़के लोग, कहा- ‘मस्जिद-मजारों पर नजर आने वाले को अब हर चुनाव से पहले मंदिर जाना पड़ता है’

अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद कॉन्ग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद राहुल गाँधी गुरुवार (सितंबर 9, 2021) से जम्मू के दो दिवसीय दौरे पर पहुँच चुके हैं। वह जम्मू पहुँच कर सबसे पहले माँ वैष्णो के दर्शन के लिए रवाना हुए। उनके यात्रा मार्ग पर जाने का एक वीडियो वायरल है, जहाँ माता वैष्णो देवी के जयकारों की गूँज है। 

राहुल गाँधी के इस दौरे को लेकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “मन्दिर नहीं बनाएँगे लेकिन हिन्दू लोग को उल्लू बनाने के लिए चुनाव के नजदीक आने पर मन्दिर जाकर नाटक बाजी करेंगे। कौवा दूध से नहाएगा तो भी सफेद नहीं बनने वाला।”

विनय कुमार त्रिपाठी लिखते हैं, “कहीं किसी हिंदू प्रदेश में चुनाव आने वाले है, सावधान ये नक़ली लोग मंदिर नहीं बनाने वाले हैं।”

लेहरीलाल नाम के यूजर ने लिखा, “मोदी और योगी जी ने सब कुछ बदलकर रख दिया है। राहुल गाँधी माता वैष्णव देवी के दर्शन को गए हैं, प्रियंका गाँधी अयोध्या जा रही हैं, मायावती अपने मंच से हर हर महादेव का नारा लगा रही हैं और टीपू सुल्तान के चहक अखिलेश यादव मथुरा में मंदिर बनाने की घोषणा कर रहे हैं। हमारा वोट सार्थक हुआ।”

एक यूजर ने लिखा, “पहले जो सिर्फ मस्जिद-मजारों पर ही नजर आते थे उन्हें अब हर चुनाव से पहले हिंदूओं को रिझाने के लिए मंदिर-मंदिर घूमना पड़ रहा है। मोदी है तो मुमकिन है।”

जीतू पाल ने लिखा, “राहुल जी कहते थे मंदिरों में तो लोग लड़की छेड़ने जाते हैं। अब क्या राहुल जी आपने भी लड़की छेड़ी या नहीं।”

एक अन्य ने लिखा, “मंदिर में लोग लड़कियाँ छेड़ने जाते है यह बयान देने वाला जनेऊ धारी फर्जी ब्राह्मण आज मंदिर घूम रहा है। यह आदमी स्वार्थ के लिए कोई भी रोल कर लेता है।” गौतलब है कि कॉन्ग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गॉंधी भी कह चुके हैं कि मंदिर जाने वाले लोग ही छेड़खानी करते हैं। 

चंद्रभूषण श्रीवास्तव लिखते हैं, “दर्शन नहीं ड्रामा है, इनका मकसद सिर्फ कैमरे में आना है।”

अरुण सिंह ने लिखा, “आखिर राहुल जी के किसी भी कदम को कोई भी सीरियसली क्यो नहीं लेता, इतना तो बढिया नाटक कर रहे है मंदिर जाने का लेकिन फिर जनता इनको एक समझदार नेता नहीं मानती। बंगाल के पंडाल पर, यूपी के काँवड़ पर, जगन्ननाथ पुरी की यात्रा पर भी अगर बोलते तो शायद सच लगता।”

उल्लेखनीय है कि चुनाव के समय में कॉन्ग्रेस पार्टी का हिंदू धर्म के प्रति आस्था उमड़-उमड़ कर सामने आती रहती है। वे विभिन्न मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर मत्था टेकते नजर आते हैं। पिछले कई वर्षों में इस तरह के शॉर्टकट ही कॉन्ग्रेस की वर्तमान राजनीतिक सोच को परिभाषित करते रहे हैं।

पिछले दिनों केरल की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री शैलजा टीचर ने कॉन्ग्रेस पार्टी पर ‘सॉफ्ट हिन्दुत्व’ के जरिए देश को बर्बाद करने का आरोप लगाया। केके शैलजा ने इंदिरा गाँधी और राजीव गाँधी के समय को याद किया और उसी के आधार पर राहुल गाँधी पर भी आरोप लगाया।

सीपीआईएम नेता शैलजा टीचर ने कहा कि गाँधी मंदिर-मंदिर घूमते हैं, यहाँ तक कि शिव मंदिर भी। जबकि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि भारत एक ‘सेक्युलर’ देश है। शैलजा ने इसे नौटंकी बताया और केरल की प्रदेश कॉन्ग्रेस से यह अपेक्षा की कि वह सेक्युलर केरल बनाए रखने के लिए यह सब नौटंकी नहीं करेगी।

बहन के प्रेम संबंधों से नाराज भाई आरिफ ने उसे गोली से उड़ाया, कहा- ‘आज के बाद परिवार की नहीं होगी बदनामी’

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सरधना थाना क्षेत्र के मोहल्ला इस्लामाबाद में एक युवक ने अपनी बहन के प्रेम संबंधों से नाराज होने के चलते देर रात अपनी बहन की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी। युवक ने बुधवार (सितंबर 8, 2021) देर रात ऑनर किलिंग की वारदात को अंजाम दिया। भाई ने हत्या को अंजाम देने के बाद कहा कि आज के बाद परिवार की बदनामी नहीं होगी। हत्या के बाद आरोपित तमंचा लेकर घर से भाग निकला, जिसको पुलिस ने कुछ ही देर बाद गिरफ्तार कर लिया। हत्या की सूचना पर सरधना पुलिस मौके पर पहुँच कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

प्रेमी के साथ बहन को देख लिया था

सरधना के इस्लामाबाद में अपने मामा के पास रह रही सिमरन (पिता- सलीम) का अपने पड़ोस के रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के परिवार वाले इसका विरोध करते थे, लेकिन लड़की अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी। तीन माह पहले जब परिवार के लोगों को पता चला तो परिजनों ने लड़की के घर से निकलने पर रोक लगा दी। उसके बाद भी लड़की मोबाइल से अपने प्रेमी से चोरी छिपे बात करती थी। 3 दिन पहले लड़की के छोटे भाई आरिफ ने अपनी बहन सिमरन को प्रेमी के साथ देख लिया था। कुछ मीडिया रिपोर्ट में लड़की के भाई का नाम आरिश बताया गया है। 

सोते वक्त बहन को गोली मार दी 

बुधवार की देर रात ढाई बजे जब सिमरन गहरी नींद में सोई थी, तभी उसका छोटा भाई आरिफ तमंचा लेकर कमरे में पहुँचा और गोली मारकर हत्या कर दी। युवती की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार व आसपास के लोग भी जाग गए। केशव मिश्रा एसपी देहात मेरठ ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बहन की वजह से लोग करते थे कमेंट 

पूछताछ में पता चला है कि आरोपित आरिफ का कहना था कि सिमरन की वजह से उसे लड़के कमेंट करते थे। वो इससे ज्यादा बदनामी नहीं झेल सकता। जिसके बाद आरिफ ने यह भी कहा था कि वो सिमरन को जिंदा नहीं छोड़ेगा। बहन की हत्या करने के बाद आरिफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में कार्रवाई करने में जुटी है।