Home Blog Page 5364

पाकिस्तान: हत्या से पहले हिंदू मेडिकल छात्रा के साथ किया गया था रेप, सुसाइड साबित करने पर अमादा था प्रशासन

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदू मेडिकल छात्रा नमृता चंदानी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक हत्या से पहले उसके साथ रेप किया गया था। नमृता सितंबर में हॉस्टल के अपने कमरे में मृत मिली थी। नमृता के परिजन पहले दिन से ही उसकी हत्या किए जाने का शक जता रहे थे, लेकिन स्थानीय प्रशासन सुसाइड बताकर मामले को दबाने की कोशिश कर रहा था।

मीडिया रिपोर्टों में लरकाना के चंदका मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की वूमेन मेडिको लीगल ऑफिसर डॉ. अमृता के हवाले से यह खबर दी गई है। उनके मुताबिक हत्या से पहले नमृता के साथ रेप किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि उसकी मौत दम घुटने के कारण हुई थी। इससे पहले जॉंच में नमृता के कपड़ों और शरीर पर किसी पुरुष डीएनए के सैंपल मिलने की बात सामने आई थी।

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में आखिरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट चंदका मेडिकल कॉलेज से आई है। डॉ. अमृता ने रेप के बाद हुई हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि नमृता की मौत दम घुटने के कारण हुई। जिसके निशान उसकी गर्दन पर भी देखे गए।

रिपोर्ट से निकले निष्कर्षों पर डॉ. अमृता ने बताया कि मौका-ए-वारदतों पर मिले सबूतों के आधार पर नमृता कि मौत या तो दम घुटने के कारण हुई है या फिर उसे लटकाने के कारण हुई है।

उल्लेखनीय है कि इस मामले में अभी कुछ दिन पहले पुलिस अधिकारी मसूद बंगश ने नमृता की डीएनए रिपोर्ट का भी खुलासा किया था। जिसमें उसके कपड़ों और शरीर पर पुरुष डीएनए मिलने की बात सामने आई थी। पता चला था कि 17 सितंबर को नमृता के कपड़ों पर लगा खून का सैंपल जामशोरो फॉरेंसिक लैब में भेजा गया था। जिसके बाद पुलिस को इसकी रिपोर्ट लगभग डेढ़ महीने बाद (अक्टूबर 28, 2019) मिली।

बता दें, पाकिस्तान के लरकाना के बीबी आसिफा डेंटल कॉलेज में अंतिम वर्ष की बीडीएस छात्रा नमृता चंदानी की अचानक मौत ने सबको हिलाकर रख दिया था। हालाँकि कॉलेज प्रशासन बार-बार इस मौत को आत्महत्या करार देने की कोशिशों में जुटा था, लेकिन नमृता के घरवालों ने हत्या का संदेह जताया था। उन्होंने इंसाफ की गुहार लगाते हुए न्यायिक जाँच की माँग की थी। जिसके बाद ही मामले की सुनवाई करते हुए ही सिंध हाई कोर्ट ने 25 सितंबर को मामले में न्यायिक जाँच के आदेश दिए थे और इसके बाद 32 लोगों को हिरासत में लिया गया था।

नमृता घोटकी शहर से ताल्लुक रखती थी, जहाँ उसकी मौत से कुछ दिन पहले ही एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी। उसका शव 17 सितंबर को हॉस्टल के कमरे में चारपाई पर संदिग्ध हालत में मिली थी। कमरा अंदर से बंद था और गले में रस्सी बंधी थी। बाद में पुलिस ने उसके दो सहपाठियों अली शान मेमन और मेहरान अब्रो को गिरफ्तार किया था। अब्रो, नमृता का क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहा था।

विकास कार्यों में देरी से नाराज़ योगी: 7 अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृति, ग़ैर-ज़िम्मेदार अफ़सर-ठेकेदारों पर FIR

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नमामि गंगे परियोजना से जुड़े कार्यों की समीक्षा की है। समीक्षा बैठक के दौरान कार्यों में हो रही देरी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख़ अख़्तियार किया है। नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि जो भी ठेकेदार और अधिकारी कार्य में देरी का कारण बन रहे हैं, उनके ख़िलाफ़ FIR दर्ज करवाई जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नमामि गंगे परियोजना में मिशन डायरेक्टर नियुक्त करने के लिए भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मिशन डायरेक्टर सीधे परियोजना स्थलों का दौरा कर गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य को पूरा करवाएगा। इसके अलावा, उन्होंने परियोजना के कार्यों में देरी करने वाले ठेकेदारों और अधिकारियों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने निर्देश दिया है कि 12 नवंबर को देव दिवाली का कार्यक्रम वाराणसी में आयोजित होगा, उससे पहले सभी घाटों की साफ़-सफ़ाई हो जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने बरेली, आगरा, गाजीपुर और मथुरा में इस परियोजना के तहत आठ जुलाई से कार्य लंबित हैं, इसके लिए सिंचाई विभाग चीफ़ इंजीनियर को नोटिस जारी करके तीन दिन में जवाब देने को कहा है और अगर आवश्यकता पड़ी तो उच्च अधिकारियों को भी जवाबदेह बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कई महीने से अनुपस्थित रहने वाले फिरोजाबाद नगर निगम के चीफ़ इंजीनियर पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए। 

इसके अलावा, हर विभाग में सुस्त और भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों पर भी कड़ी नज़र रखी जा रही है। इसी क्रम में सात पीपीएस अधिकारियों पुलिस उपाधीक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृति दी है उनकी उम्र 50 या उससे अधिक थी। उनके नाम इस प्रकार हैं:

प्रशासन द्वारा निलंबित किए गए अधिकारियों की लिस्ट, सौजन्य: दैनिक जागरण

प्रदेश सरकार ने सहायक सेनानायक 15वीं वाहिनी पीएसी के पद पर कार्यरत अरुण कुमार, फैजाबाद में डिप्टी एसपी विनोद कुमार राणा, आगरा में डिप्टी एसपी नरेंद्र सिंह राणा, सहायक सेनानायक 33वीं वाहिनी पीएसी झाँसी तेजवीर सिंह यादव, डिप्टी एसपी मुरादाबाद संतोष कुमार सिंह तथा सहायक सेनानायक 30वी वाहिनी पीएसी गोंडा में कार्यरत तनवीर अहमद खाँ को अनिवार्य सेवानिवृति प्रदान की है। इन सभी की आयु 50 वर्ष से अधिक है और इनके ऊपर कार्य में लापरवाही सहित कई अन्य आरोप लगे हैं।

अब्दुल रहीम ने हॉस्टल वार्डन की गला रेतकर की हत्या: क्लास बंकिंग की सूचना देने से था नाराज

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में एक इंजीनियरिंग छात्र ने बुधवार (नवंबर 6, 2019) को अपने हॉस्टल के वॉर्डन वेंकटरमन की गला रेतकर हत्या कर दी। वार्डन की गलती सिर्फ़ इतनी थी कि उसने अब्दुल की लगातार हॉस्टल में अनुपस्थित होने के कारण उसकी शिकायत उसके पिता से कर दी थी। जिससे नाराज अब्दुल ने कैंपस पहुँचकर वेकटरमन पर चाकू से हमला बोल दिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपित अब्दुल रहीम को उन्होंने गिरफ्तार कर लिया है और बताया है कि वह बगैर किसी को बताए 4 दिन से कॉलेज नहीं आ रहा था। जिसके कारण वॉर्डन वेंकटरमन ने अब्दुल के परिजनों से इसकी शिकायत की थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब्दुल पेराम्बलुर जिले का निवासी है लेकिन उसकी गिरफ्तारी 50 किमी दूर थुरैयूर से हुई है। कहा जा रहा है कि वार्डन द्वारा शिकायत करने के बाद अब्दुल के पिता ने उसकी पिटाई की थी, जिसके कारण वे काफी गुस्से में था और इसलिए उसने कैंपस में पहुँचकर चाकू से वेंकटरमन के पेट और गले पर हमला किया। इस घटना के बाद जख्मी हालत में वेंकट को अस्पताल भर्ती करवाया गया, लेकिन इलाज के दौरान वहाँ उसकी मौत हो गई।

गौरतलब है कि इसी तरह की खबर पिछले वर्ष अलीगढ़ से भी आई थी। जब एक पीएचडी के छात्र ने अपने हॉस्टल के वार्डन पर गुस्से में आकर हमला किया था। जिसमें मो. वसीम बुरी तरह जख्मी हो गए थे और मामले के संबंध में मो. समी, शाकिर और तवेरज अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।

करतारपुर कॉरिडोर: पूर्व PM मनमोहन सिंह के लिए Pak ने किया खुली गाड़ी का इंतजाम, भारत ने माँगी Z+ सुरक्षा

9 नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के बाद पाकिस्तान जाने वाले 550 लोगों के जत्थे में शामिल पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की सुरक्षा से पाक प्रशासन ख़िलावड़ करता नजर आ रहा है।

खबर है कि भारत ने पाकिस्तान से पूर्व पीएम के लिए जेड प्लस सुरक्षा की माँग की थी, लेकिन पाकिस्तान ने उनके लिए बैटरी से चलने वाली खुली गाड़ी का इंतजाम कर दिया है। खूफिया एंजेंसियों द्वारा करतारपुर के आसपास इलाकों में आतंकी एक्टिविटी की सूचना मिलने के बावजूद भी सुरक्षा के इतने ढीले इंतजाम पूर्व पीएम की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के लिए जिस बैटरी से चलने वाली गाड़ी का इंतजाम किया, वो चारों तरफ से खुली है और जेड प्लस सुरक्षा के बराबर भी नहीं हैं। ऐसे में भारत ने पाकिस्तान से वीआईपी जत्थे के लिए अतिरिक्त इतंजाम करने के लिए कहा है।

इतना ही नहीं, भारत ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अपनी एक टीम को पाकिस्तान में दाखिल होने देने की इजाजत भी माँगी है। हालाँकि, पाक ने अभी तक इसका कोई जवाब नहीं दिया है। साथ ही पाक ने पूरे कार्यक्रमों का ब्योरा भी नहीं दिया है।

यहाँ बता दें कि पाकिस्तान की इन्हीं हरकतों के कारण भारतीय जत्थे के करतारपुर जाने को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। इस जत्थे में नवजोत सिंह सिद्धू, कैप्टेन अमरिंदर सिंह समेत केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, हरसिमरत कौर बादल, शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल और 150 सांसद भी शामिल हैं। जिन्हें गुरुद्वारे तक करीब चार किलोमीटर पाकिस्तान के अंदर जाना है।

ऐसे में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह को करतारपुर कॉरिडोर खोलने के पीछे पाकिस्तान का कोई मकसद नजर आना लाजमी है, वहीं गुरुद्वारे के आसपास इलाकों में चलाए जा रहे आतंकी कैंपों की खबर सुनने के बाद भारत सरकार अपने पहले जत्थे की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं।

7 साल की बच्ची के साथ 60 साल के मोहम्मद अनवर ने चॉकलेट देकर की दुष्कर्म की कोशिश, फरार

बिहार के दरभंगा में 60 साल के मोहम्मद अनवर ने अपनी हवस मिटाने के लिए एक सात साल की मासूम बच्ची को निशाना बनाया। लेकिन, लोगों की सजगता के चलते अनवर अपने मंसूबे में क़ामयाब नहीं हो पाया और उसके ख़िलाफ़ मामला दर्ज हो गया। यह घटना लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मौलागंज स्थित एक मोहल्ले की है, जहाँ सात साल की बच्ची पर 60 साल के अनवर ने कुदृष्टि डाली।

दरअसल, बच्ची अपने घर के सामने खेल रही थी। इसी दौरान लोगों की नज़र बचाकर अंडे की दुकान चलाने वाले अनवर ने उसे अपनी गोद में उठा लिया। मासूम बच्ची कुछ समझ पाती और कुछ कहती, इससे पहले ही अनवर ने उसके हाथ में चॉकलेट थमा दी। इसके बाद वो बच्ची को बहला-फ़ुसला कर अपनी दुकान के अंदर लेकर चला गया। बच्ची के अचानक लापता होने से उसकी माँ ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

दैनिक जागरण के दरभंगा संस्करण में प्रकाशित ख़बर

वहीं, सड़क किनारे पीड़िता के चाचा ने बच्ची की माँ को बताया कि अनवर उसकी बच्ची को गोद में उठाकर अपनी दुकान के अंदर ले गया है। इतना सुनते ही उसकी माँ दौड़ी-दौड़ी दुकान पर पहुँची, जहाँ अनवर ने अपनी दुकान को अंदर से बंद कर रखा था। लेकिन अंदर से बच्ची के रोने की आवाज़ें आ रही थी। रोने की आवाज़ सुनकर बच्ची की माँ ने हल्ला मचाना करना शुरू किया। लेकिन, अनवर ने अंदर से दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद परिवार समेत कई अन्य लोग भी वहाँ आ पहुँचे और सबने मिलकर दरवाज़े को तोड़ डाला। बच्ची की हालत देख सभी दंग रह गए। इस बीच आरोपित दुकानदार सभी को धमकी देते हुए वहाँ से भाग गया।


प्रभात खबर के दरभंगा संस्करण में प्रकाशित ख़बर

बच्ची की माँ का कहना है कि आरोपित उन लोगों को धमकी दे रहा है और कह रहा है कि अगर उसके ख़िलाफ़ मामला दर्ज कराया गया तो उसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। इस घटना की जानकारी देते हुए लहेरियासराय थानाध्यक्ष हरिनारायण सिंह ने कहा कि FIR दर्ज कर ली गई है। आरोपित को धर-दबोचने के लिए छापेमारी की जा रही है।

अगर मुझे भारत को सौंपा गया, तो मैं आत्महत्या कर लूँगा: नीरव मोदी

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) धोखाधड़ी मामले का मुख्य आरोपित और भगोड़ा घोषित हो चुके हीरा कारोबारी नीरव मोदी की ज़मानत याचिका एक बार फिर यूके कोर्ट में ख़ारिज हो गई है। सुनवाई के दौरान नीरव मोदी ने आपा खो दिया और गुस्से मेंं धमकी भरे लफ़्ज़ों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि अगर उन्हें भारत को प्रत्यर्पित किया गया तो वो आत्महत्या कर लेगा। सुनवाई के दौरान नीरव मोदी ने यह भी कहा कि उन्हें तीन बार जेल में पीटा भी गया है। हालाँकि, कोर्ट में उनकी किसी बात का कोई प्रभाव नहीं पड़ा और उनकी ज़मानत याचिका ख़ारिज कर दी गई।

नीरव मोदी के वकील हुय्गो कीथ ने कोर्ट को बताया कि नीरव मोदी को जेल में सबसे पहले अप्रैल में पीटा गया। अभी ताज़ा मामला पाँच नवंबर का है जब दो क़ैदी उनके कमरे में आ गए और उनके साथ मारपीट करने लगे। 

दरअसल, नीरव मोदी PNB से जुड़े दो अरब के धोखाधड़ी और धनशोधन मामले में भारत को प्रत्यर्पित किए जाने के ख़िलाफ़ केस लड़ रहे हैं। नीरव को लंदन में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की कोर्ट के समक्ष पेश किया गया था, जहाँ उनके ख़िलाफ़ अगले साल मई में मुक़दमें की सुनवाई शुरू होगी। नीरव मोदी ने इससे पहले ज़मानत पाने की कोशिश की। इस तरह 13000 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी मामले के आरोपित नीरव मोदी की ज़मानत याचिका पाँचवी बार भी ख़ारिज हो गई। फ़िलहाल वो लंदन की सबसे भीड़भाड़ वाली जेलों में से एक दक्षिण-पश्चिम लंदन के वैंड्सवर्थ जेल में बंद है।

ख़बर के अनुसार, नीरव मोदी ने मुचलके के तौर पर 40 लाख पाउंड भुगतान करने की पेशकश की थी, लेकिन न्यायाधीश एम्मा अर्बथनॉट ने उसकी ज़मानत याचिका ख़ारिज कर दी। ख़बर है कि अपनी पिछली पेशी की तुलना में नीरव इस दौरान अधिक तंदुरस्त दिखे। जबकि नीरव ने अपनी नई याचिका में बेचैनी और अवसाद की समस्या से घिरे होने का दावा किया। दरअसल, भारत सरकार के अनुरोध पर स्कॉटलैंड यार्ड (लंदन पुलिस) ने प्रत्यर्पण वारंट की तामील करते हुए उसे गिरफ़्तार किया था।

ग़ौरतलब है कि पंजाब नेशनल बेंक ने साल 2018 में नीरव मोदी और उसके रिश्तेदार मेहुल चौकसी के नेतृत्व वाले ज्वैलरी ग्रुपों पर फ़र्ज़ी गारंटी के माध्यम से क़र्ज़ लेने और धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए थे। लेकिन ये आरोप सामने आने से पहले ही दोनों चोरी से भारत छोड़कर चले गए।

काउंट डाउन शुरू: 4 दिन में आ सकते हैं ये बड़े फैसले, CJI की रिटायरमेंट को अब कुछ ही दिन शेष

सालों से ठंडे बस्ते में पड़े अयोध्या जैसे विवादित मामले पर माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट 17 नवंबर से पहले अपना फैसला सुना देगी। देखा जाए तो सीजेआई की रिटायरमेंट से पहले अब इस फैसले को आने में बहुत कम दिन शेष हैं। इसमें भी अगर छुट्टियों को निकाल दिया जाए तो जस्टिस गोगोई पर फैसला सुनाने के लिए कार्यदिवसों में केवल 4 दिन बचते हैं।

हालाँकि, अयोध्या मामले पर फैसला सुर्ख़ियों में रहने के कारण इस समय इसे सबसे महत्तवपूर्ण बताया जा रहा है। लेकिन इसके अलावा कुछ और ऐसे मामले हैं जिनकी सुनवाई रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने की थी और फैसला सुरक्षित रख लिया था। इसका मतलब है कि यदि देखा जाए तो इन्हीं 4 कार्यदिवसों में हमें अयोध्या समेत इन मामलों पर 17 नवंबर से पहले फैसला सुनने को मिल सकता है। ये मामले कौन से हैं, आइए जानते हैं…

1.अयोध्या मामला

लंबे समय से विवादों का हिस्सा रहा राम-जन्मभूमि मामला अब जल्द ही सुलझ सकता है। 17 तारीख से पहले रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ द्वारा इसपर फैसला सुनाने की पूरी संभावना है। इसके मद्देनजर समाज में हर समुदाय से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है और नसीहत दी जा रही है कि इसपर बेवजह की बयानबाजी करने से भी बचें।

2. सबरीमाला में महिलाओं का प्रवेश-

कोर्ट ने पिछले साल 28 सितंबर को केरल के सबरीमाला मंदिर में 10 से 50 वर्ष की महिलाओं के प्रवेश पर लगी पाबंदी को लिंग आधारित भेदभाव ठहराते हुए रद्द किया था। हालाँकि, ये फैसला 4-1 के बहुमत से था। जिसमें जस्टिस इंदू मल्होत्रा ने बहुमत से असहमति जताई थी। लेकिन फैसला आने के बाद अयप्पा अनुयायी इस फैसले का भारी विरोध करने लगे। नतीजतन इसके ख़िलाफ़ 55 पुनर्विचार याचिकाओं सहित कुल 65 याचिकाएँ कोर्ट में दर्ज हुई। जिसपर सुनवाई करते हुए बीती 6 फरवरी को CJI गोगोई, जस्टिस आर.एफ. नरीमन, जस्टिस ए.एम. खानविल्कर, जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ और जस्टिस इंदु मल्होत्रा ​​ने 45 से अधिक समीक्षा याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। 

3. राहुल गाँधी द्वारा अवमानना किए जाने पर माफी माँगने का मामला

कॉन्ग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी के चौकीदार चोर है बयान पर उनके खिलाफ लंबित अवमानना मामले में उन्हें माफी दिए जाने पर भी फैसला आना बाकी है। जिसमें भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने उन्हें माफी न देने की अपील कोर्ट से की है और कहा है कि इसके लिए केवल माफी काफी नहीं है बल्कि उन्हें सजा दी जानी चाहिए।

4. राफेल सौदे पर पुनर्विचार

दिसंबर 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने राफेल फाइटर जेट सौदे में आपराधिक जाँच से इनकार कर दिया था। इसके खिलाफ याचिकाएँ दायर हुई थीं। CJI गोगोई की अगुवाई वाली पीठ ने इस साल मई में इन पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब सीजेआई को रिटायरमेंट से पहले इसपर सुनवाई करना है।

5. आरटीआई के दायरे में सुप्रीम कोर्ट और सीजेआई का ऑफिस ‘लोक प्राधिकार’ है या नहीं

एक दशक से सुप्रीम कोर्ट के समक्ष लंबित पड़े इस मामले पर भी फैसला आने की पूरी संभावना है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री ने 2010 में दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील की थी और CJI गोगोई की अध्यक्षता वाली पाँच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने अप्रैल 2019 के मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। बता दें इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति रवींद्र भट ने फैसला सुनाया था कि CJI का कार्यालय RTI जाँच के लिए खुला है।

महाराष्ट्र में पिछली विधानसभा का आज है आखिरी दिन: BJP और शिवसेना ने माँगा राज्यपाल से वक्त, अटकलें तेज

महाराष्ट्र की सियासत बीजेपी और शिवसेना के बीच नई सरकार गठन को लेकर गतिरोध अभी भी जारी है। एक तरफ़ बीजेपी ने दावा किया है कि अगले 48 घंटों में सरकार का गठन हो जाएगा। बीजेपी के वरिष्ठ नेता धीर मुनगंटीवार ने बुधवार (6 नवंबर) को कहा कि महाराष्ट्र का गठबंधन (शिवसेना-बीजेपी) बरक़रार है और लोग कभी भी ख़ुशख़बरी की उम्मीद कर सकते हैं। उन्होंने ‘हम साथ-साथ हैं’ का संदेश दिया। वहीं, शिवसेना का कहना है कि उन्हें बीजेपी की तरफ़ से सरकार बनाने का कोई भी प्रस्ताव अभी तक नहीं मिला है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, शिवसेना अभी भी अपने 50-50 के फ़ार्मूले पर आधारित अपनी माँग पर क़ायम है। लेकिन बीजेपी ने यह साफ़ किया है कि मुख्यमंत्री पद पर वो पीछे नहीं हटेगी। इस राजनीतिक गतिरोध पर विराम लगाने के लिए बीजेपी गुरुवार (7 नवंबर) को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाक़ात करेगी।

शिवसेना सांसद संजय राउत का कहना है कि वो महाराष्ट्र के राज्यपाल से मिल चुके हैं। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया के रामदास अठावले भी राज्यपाल से मिल चुके हैं। अगर अब बीजेपी नेता राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा करने जा रहे हैं, तो उन्हें सरकार बनानी चाहिए।

वहीं, अगर एनसीपी की बात करें तो वो अभी भी सरकार बनाने के पक्ष में नहीं है, यह बात पार्टी सुप्रीमो शरद पवार कई बार स्पष्ट कर चुके हैं। पवार का कहना है कि एनसीपी और कॉन्ग्रेस मिलकर भी 100 सीटें नहीं जुटा सकती, ऐसे में सरकार बनाने की बात तो दूर की है। साथ ही पवार ने मुख्यमंत्री बनने की अफ़वाह को भी एक सिरे से यह कहते हुए ख़ारिज कर दिया कि वो चार बार मुख्यमंत्री बन चुके हैं, इसलिए अब वो मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे।

महाराष्ट्र की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल अगले दो दिनों में ख़त्म होने वाला है। दैनिक जागरण ने पीटीआई के सूत्रों के हवाले से लिखा कि अगले सप्ताह विधानसभा का तीन दिवसीय विशेष सत्र बुलाया जा सकता है, जिससे नए विधायकों को शपथ दिलाई जाए। हालाँकि, यह तस्वीर अभी तक साफ़ नहीं हो सकी है कि महाराष्ट्र में किसकी सरकार का गठन होगा।

ग़ौरतलब है कि महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 105 और उसकी सहयोगी शिवसेना को 56 सीटें मिली हैं। कॉन्ग्रेस ने 44 और उसकी सहयोगी एनसीपी ने 54 सीटों पर जीत हासिल की है। ऐसे में शिवसेना के साथ यदि कॉन्ग्रेस और एनसीपी आ जाते हैं तो सरकार बन सकती है। लेकिन, पवार ने नतीजों के तुरंत बाद कह दिया था कि उनकी पार्टी विपक्ष में बैठेगी। उन्होंने कहा था कि जनादेश भाजपा-शिवसेना गठबंधन को सरकार बनाने के लिए मिला है। इसके बाद से एनसीपी लगातार अपने इस रुख को दोहरा रही है।

ज़मीर की प्रेमिका सुनीता का बड़े भाई अनवर ने पहले पत्थर से सर फोड़ा, फिर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया, मौत

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा ज़िले में नवागढ़ में एक और लव जिहाद और हत्या का मामला सामने आया है। जहाँ छोटे भाई ज़मीर खान की प्रेमिका सुनीता कुशवाहा के सिर पर पत्थर मारकर बड़े भाई अनवर खान ने उसे पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। अभी तक इस हत्या के कई वीडियो और तस्वीरें सामने आ चुकी हैं जिसमें क्रूरता और असंवेदनशीलता को साफ देखा जा सकता है। इतना ही नहीं हत्या की इस ख़ौफ़नाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित अनवर ख़ान खुद पुलिस थाने गया और सरेंडर भी कर दिया, जैसे उसे अपने किए का कोई पछतावा न हो।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, थाने में पहुँचकर आरोपित ने जो कुछ भी बताया उसे सुनकर पुलिस भी दंग रह रह गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुँची। फ़िलहाल पुलिस आरोपित से पूछताछ में जुटी हुई है। ख़बर के अनुसार, महिला के जले हुए शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नवागढ़ पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, नगर पंचायत नवागढ़ के वार्ड नंबर-2 में अनवर खान पिता सब्बीर खान का घर है। उसका छोटा भाई जमीर खान का 6-7 साल पहले सूरजपुर जिले के जयनगर थानांतार्गत सुनीता कुशवाहा (35) से बिलासपुर में काम के दौरान जान पहचान हुई और यह पहचान प्रेम में तब्दील हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान सुनीता गर्भवती भी हुई थी जिसके बाद सुनीता ने ज़मीर पर शादी का दबाव बनाया और मामला थाने तक भी पहुॅचा था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रेम संबंध के दौरान ज़मीर ने सुनीता से शादी करने का वादा किया था। लेकिन, कुछ समय बाद ज़मीर नौकरी छोड़कर अपने गाँव नवागढ़ वापस चला गया। गाँव पहुँचने के बाद ज़मीर ने सुनीता से दूरी बना ली। एक तरफ सुनीता, ज़मीर पर शादी का दबाव बना रही थी, तो वहीं दूसरी तरफ़ ज़मीर ने सुनीता को बिना बताए अपने घरवालों की मर्जी से निक़ाह कर लिया था।

रिपोर्ट के अनुसार, जिस दौरान वह ज़मीर के घर पहुँची तब उसका प्रेमी जमीर खान मौजूद नहीं था। मगर पुराने मामले को लेकर सुनीता कुशवाहा और प्रेमी के परिजनों के बीच जमकर विवाद हुआ। रात में ज़मीर के घरवालों ने उसे घर के बाहर निकालकर दरवाजा बंद कर दिया।

रिपोर्ट के अनुसार, बाहर से सुनीता दरवाजा खटखटाती रही। खोलने की गुहार लगाती रही। इसी बीच देर रात जमीर का बड़ा भाई अनवर खान कहीं से कबड्डी खेलकर वापस घर लौटा तो सुनीता कुशवाहा घर के बाहर ही थीं। दरवाजा खटखटाते देख, अनवर खान ने तैश में आकर सुनीता के सिर पर पत्थर पटक दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। इसके बाद अनवर खान ने जेरीकेन में रखे पेट्रोल को सुनीता पर डालकर आग लगा दी। बुरी तरह जलने से व सिर पर पत्थर से प्रहार के चलते युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस का कहना है कि हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित ख़ुद पुलिस थाने पहुँचा और सरेंडर कर दिया। उसने पुलिस को ख़ुद पूरी घटना बताई। नवागढ़ टीआई विवेक पांडेय के अनुसार, फिलहाल पुलिस आरोपित से पूछताछ में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक़, पुलिस ने आरोपित के ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा-302 के तहत अपराध का मामला दर्ज किया है। व युवती के मोबाइल के माध्यम से परिजनों को सूचना दे दी गई है।

राम मंदिर पर फैसले की आहट: PM ने मंत्रियों से कहा- अनावश्यक बयानबाजी से बचें, 34 संवेदनशील जिलों में रेड-अलर्ट

अयोध्या मामले पर फैसला आने से ठीक कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कैबिनेट मंत्रियों को नसीहत दी है कि वे इस मामले पर अनावश्यक बयानबाजी करने से बचें और देश में सद्भाव बनाएँ रखें।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीएम मोदी ने बुधवार (नवंबर 6, 2019) को अपने मंत्रियों के साथ बैठक करने के दौरान उन्हें कहा है कि अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने वाला है। ऐसे में देश में सद्भाव और शांति बनाए रखने की हम सभी की जिम्मेदारी है। इस मुद्दे पर सभी को अनावश्यक बयानबाजी से बचना चाहिए और साथ ही इसे हार-जीत के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए।

बता दें कि अयोध्या मामले में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से पहले केंद्र सरकार ने सभी सांसदों (NDA) और मंत्रियों को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में रहने को कहा है। इसके साथ ही फैसले के कुछ दिनों बाद तक शांति-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। जिसके मद्देनजर जैसे-जैसे फैसले की घड़ी नज़दीक आ रही हैं वैसे-वैसे कानून व्यवस्था कायम रखने वाली एजेंसियाँ पूरी तरह से मुस्तैद हो रही हैं।

अभी तक की जानकारी के मुताबिक पुलिस मुख्यालय ने सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील 34 जिलों के पुलिस प्रमुखों को भी निर्देश जारी कर दिए हैं। इन जिलों में मेरठ आगरा, अलीगढ़ रामपुर, बरेली, फिरोजाबाद, कानपुर, लखनऊ, शाहजहांपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर और आजमगढ़ आदि हैं।

इसके अलावा याद दिला दें कि अभी कुछ दिन पहले ऐसी ही अपील राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भी की गई थी। जिसमें संघ के शीर्ष नेताओं ने अपने प्रचारकों से अयोध्या मुद्दे पर फैसला अपने पक्ष में आने पर जश्न नहीं मनाने की अपील की थी।

इधर, केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के घर मुस्लिम धर्म गुरुओं और संघ नेताओं की बैठक के बाद भी फैसला लिया गया था कि अयोध्या में राम मंदिर को लेकर किसी भी तरह के मैसेज सर्कुलेट नहीं किए जाएँगे और फैसले के बाद सब एक दूसरे को हिम्मत देंगे।