Home Blog Page 5569

चिदंबरम को ‘मुँहमाँगी मुराद’: INX मीडिया मामले में 2 सितंबर तक रहेंगे CBI हिरासत में

दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत ने आईएनएक्स मीडिया केस में आरोपित कॉन्ग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की सीबीआई हिरासत 2 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी है। विशेष सीबीआई अदालत ने आईएनएक्स मीडिया मामले में पी चिदंबरम रिमांड तीन दिनों के लिए बढ़ा दी है।

पी चिदंबरम को 4 दिन की सीबीआई हिरासत की समाप्ति पर शुक्रवार (अगस्त 30, 2019) को सीबीआई अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान, जाँच एजेंसी ने मामले में चिदंबरम की हिरासत की अवधि 5 दिन बढ़ाने की माँग की थी।

बता दें कि पी चिदंबरम खुद सीबीआई रिमांड में रहना चाहते हैं। उन्होंने एक आप्रत्याशित आवेदन के जरिए 2 सितंबर तक खुद सीबीआई की गिरफ्त में रहने की इच्छा जताई थी। दरअसल, चिदंबरम को लगता है कि अगर रिमांड के बाद उन्हें बेल नहीं मिली तो उन्हें तिहाड़ भेजा जा सकता है। इसलिए वो सीबीआई की रिमांड में ही रहना चाहते हैं।

गौरतलब है कि 20 अगस्त को दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा चिदंबरम की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद सीबीआई ने 21 अगस्त को उन्हें गिरफ्तार किया था। तब कोर्ट ने उन्हें 26 अगस्त तक के लिए सीबीआई कस्टडी में पूछताछ के लिए भेज दिया था। बाद में कस्टडी को 4 दिन बढ़ाकर 30 अगस्त तक किया गया था।

गुरुवार (अगस्त 29, 2019) को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस आर. भानुमति और जस्टिस ए. एस. बोपन्ना की पीठ ने कहा था कि वह भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई हिरासत में भेजने के निचली अदालत के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर 2 सितंबर को सुनवाई करेगी। इसके बाद चिदंबरम के वकीलों ने खुद ही कह दिया था कि वह खुद 2 सितंबर तक सीबीआई हिरासत में ही रहने की पेशकश कर रहे हैं।

‘चाय पर चर्चा’ के लिए निकले पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष दिलीप घोष पर हमला, 2 कार्यकर्ता घायल

मॉर्निंग वॉक और चाय पे चर्चा के लिए निकले पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष पर लेक टाउन इलाके में हमला हुआ। शुक्रवार (अगस्त 30, 2019) की सुबह इस हमले के दौरान दो अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी घायल हो गए। दिलीप घोष ने इसके लिए तृणमूल कॉन्ग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि वो पार्टी समर्थकों के साथ इलाके में स्थानीय लोगों से चाय पर चर्चा करने गए थे कि तभी तृणमूल कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता वहाँ पहुँच गए और ‘वापस जाओ’ के नारे लगाने लगे। उन्होंने दिलीप घोष से तुरंत इलाका छोड़ने के लिए कहा। इस दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की भी हुई और भाजपा के झंडे, बैनर को भी तहस-नहस कर दिया गया।

दिलीप घोष सुबह लेक टाउन में कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ मौजूद थे। एक जगह बैठकर वह लोगों से बातचीत कर रहे थे। उसी समय स्थानीय पार्षद के नेतृत्व में करीब 250 तृणमूल कार्यकर्ता एकत्र हुए और उन पर हमला कर दिया। हालाँकि, दिलीप घोष को चोट नहीं आई, लेकिन उन्हें बचाने की कोशिश में भाजपा के दो कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।

गौरतलब है कि दिलीप घोष पर पहले भी कई बार हमले हो चुके हैं। इस साल मई में जब वह बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता हेमंत बिस्‍व सरमा के साथ जा रहे थे तो उनके काफिले पर खेजुरी में हमला हुआ था। हालाँकि तब भी उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ था लेकिन दो वाहनों में तोड़फोड़ की गई थी। घटना की जानकारी होने पर सीआरपीएफ मौके पर पहुँची थी। लेकिन बीजेपी ने आरोप लगाया था कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जाम लगा दिया और सीआरपीएफ को घटनास्थल पर नहीं पहुँचने दिया।

मोदी का नाम लेते ही पाकिस्तानी मंत्री शेख रशीद को लगा माइक से करंट

पाकिस्तान और उसके तमाम नेता इस समय भारत के नाम से बौखलाए हुए हैं। जिस तरह के प्रकरण सामने आ रहे हैं, उन्हें देख कर लगता है कि मानो इस बार कायनात भी उनका साथ देने को तैयार नहीं है।

ऐसा ही एक किस्सा शुक्रवार (अगस्त 30, 2019) को पाकिस्तानी सरकार में रेल मंत्री शेख रशीद के साथ हुआ। इमरान खान के मंत्री शेख रशीद एक सभा को संबोधित कर रह थे, जब वह भाषण दे रहे थे तभी उनके माइक में करंट आ गया और वह डर गए। ये देखकर वहाँ पर खड़े लोग हँसने लगे। इस पर शेख रशीद बोले- “लगता है कि करंट लगा है, लेकिन मोदी इस जलसे को खराब नहीं कर पाएगा।” और इसके बाद उन्‍होंने अपना भाषण रोक दिया।

पकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद इससे पहले भी कई बार भारत के खिलाफ युद्ध की धमकी देते आए हैं। ये वही नेता हैं जिन्होंने हाल ही में भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि अक्टूबर से नवंबर के बीच भारत-पाकिस्तान के बीच जंग हो सकती है।

पाकिस्तानी मंत्री शेख रशीद का ये करंट लगने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और पाकिस्तानी लोग ही उन्हें खरी-खोटी भी सुना रहे हैं।

48 वर्षीय मैकेनिक शाहिद ने बच्चे को खाना खिलाया, काम सिखाया, तीसरे दिन से करने लगा यौन उत्पीड़न

बीते मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने एक लड़के के अपहरण और उसका यौन शोषण करने के आरोप में 48 वर्षीय एसी मैकेनिक मोहम्मद शाहिद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वो इससे पहले भी कम से कम 5 बच्चों का यौन उत्पीड़न कर चुका है।

पुलिस के मुताबिक शाहिद दिल्ली में किराए पर रहते हुए एसी ठीक करने का काम करता है। इससे पहले बाल यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार होने पर उसके परिवार ने उसका साथ छोड़ दिया था और फिलहाल वह अकेला रहता था।

20 अगस्त को दर्ज हुई शिकायत पर पुलिस ने जाँच के बाद शाहिद को गिरफ्तार किया। इंडियन एक्प्रेस में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित बच्चा अपनी माँ से डाँट खाने के बाद घर से बाहर गया था। जहाँ खाने की एक दुकान पर वो शाहिद से मिला। शाहिद ने बच्चे को खाने का लालच दिया और बाद में उसे अपने साथ अपने घर ले गया।

बच्चे ने बताया कि शाहिद शुरुआती दो दिन उसके साथ सामान्य रहा। यहाँ तक उसने लड़के को एसी ठीक करने का काम भी सिखाया, लेकिन तीसरे दिन से वह उसका यौन उत्पीड़न करने लगा।

इस बीच लड़के के घरवालों ने उसके गायब होने की सूचना पुलिस को दी और पुलिस भी घर जा जाकर बच्चे की फोटो दिखाकर सबसे उसके बारे में पूछताछ करने लगी। तलाशी अभियान के दौरान उन्हें इलाके में एक लड़का मिला जिसने बताया कि उसने बच्चे को शाहिद के घर पर देखा था। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने देर रात शाहिद के घर पर रेड मारी और उसे गिरफ्तार किया। बच्चे को तुरंत पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया, जहाँ मेडिकल जाँच के बाद पुष्टि हुई कि शाहिद ने बच्चे का यौन उत्पीड़न किया था। आरोपित ने पूछताछ में इस बात को स्वीकारा कि वो इससे पहले 5 और बच्चों का भी यौन उत्पीड़न कर चुका है।

उल्लेखनीय है कि प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मद शाहिद पर 1996 से अब तक 8 मामले दर्ज हैं, जिसमें लड़के/ लड़कियों के बलात्कार के 6 मामले और एक हत्या की कोशिश का मामला दर्ज है।

‘चू#यों को चू#या बना रहे हैं, ऊपर से इंडिया के जहाज तो जा रहे हैं यार’ – फुस्स हुआ #KashmirHour

जम्मू-कश्मीर मामले में दुनिया तो दूर की बात, खुद पाकिस्तानियों ने अपने प्रधानमंत्री इमरान खान की गप्पों को सीरियसली लेना बंद कर दिया है। इसका सबूत पाकिस्तान को इमरान खान और उनकी पार्टी पीटीआई द्वारा आहूत #KashmirHour की असफलता है। न केवल ज़मीन पर पाकिस्तानी जनता में इसके प्रति ठंडी प्रतिक्रिया रही, बल्कि ट्विटर पर भी लोगों ने इसकी खिल्ली उड़ाई, जिसमें पाकिस्तानी भी शामिल रहे।

“साले, चू*** को चू*** बना रहे हैं”

पाकिस्तान के जाने-माने लेखक और स्तम्भकार सलमान रशीद ने ट्विटर पर लिखा, “मैंने अभी-अभी अपनी छत पर चढ़ कर देखना चाहा कि कितने बेवकूफ सड़क पर बाहर खड़े हैं। एक भी नहीं। साले चू#यों को चू#या बना रहे हैं।”

“मोदी तो ऊपर से गुज़र जाएगा”

पाकिस्तान में अपने ही देश में दूसरे देश के खिलाफ सरकार-प्रायोजित चक्काजाम से बहुत लोग खीझे नज़र आए। पाकिस्तान के किसी हाईवे पर पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड पर जमा परेशान लोगों में से एक ने खीझ कर पूछा, “मोदी तो ऊपर से गुज़र जाएगा कुछ देर में!” इसके पहले एक दूसरे व्यक्ति को ट्विटर पर पोस्ट किए गए वीडियो में इस पूरी कवायद की व्यर्थता निम्न शब्दों में बयाँ करते हुए सुना जा सकता है:

“… बंद तो किए हैं, ऊपर से लेकिन इंडिया के जहाज तो जा रहे हैं यार!”

लाहौर में कारों के नीचे आने से बचते फिरे चक्काजाम करने वाले

एक दूसरे ट्विटर वीडियो में लाहौर के लिबर्टी चौक का नज़ारा देखा जा सकता है, जहाँ दो-चार कठमुल्ले पाकिस्तान का झंडा लेकर सड़क बंद करने खड़े तो हो गए, लेकिन उनकी कोई सुन ही नहीं रहा था। यहाँ तक कि सामने से आ रहीं गाड़ियों के न रुकने पर वे खुद कुचले जाने से बचने के लिए इधर-उधर सरकते नज़र आए।

अंडे खाने वाले रशीद अब करंट खाए

इसके अलावा लंदन में अंडे खाने वाले पाकिस्तानी रेल मंत्री शेख रशीद ने भी अपनी भद्द पिटवाने के साथ-साथ दुनिया को पाकिस्तान पर हँसने का एक और मौका दे दिया। उन्हें माइक पर भाषण देते हुए करंट का झटका लगा, जिसे उन्होंने झेंप मिटाने के लिए हिंदुस्तानी प्रधानमंत्री मोदी की ओर मोड़कर अपना मज़ाकिया स्वभाव दिखाने की कोशिश की।

लेकिन न केवल इसमें वह नाकाम रहे, बल्कि ऐसे नेता के रूप में नज़र आए जो अपनी या अपने आयोजकों की गलतियों पर पर्दा डालने के लिए भी मोदी के परे कोई और मज़ाकिया पर्दा नहीं ढूँढ़ पाए। ट्विटर पर इसे भी 5 अगस्त से पाकिस्तानियों को चढ़े “मोदी-बुखार” के ही एक और केस के रूप में देखा जा रहा है।

धोखाधड़ी के मामले में कॉन्ग्रेस नेता रेणुका चौधरी के ख़िलाफ़ ग़ैर-ज़मानती वारंट जारी

कॉन्ग्रेस की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक मुसीबतों में घिरी कॉन्ग्रेस को चौतरफ़ा वार झेलने पड़ रहे हैं। इसी कड़ी में कॉन्ग्रेस नेता रेणुका चौधरी पर शिकंजा कसते हुए उनके ख़िलाफ़ चार साल पुराने धोखाधड़ी के मामले में ग़ैर-जमानती वारंट जारी किया गया है।

दरअसल, रेणुका चौधरी पर भुकिया राम चंद्र नाइक की पत्नी बी कलावती ने आरोप लगाया था कि रेणुका चौधरी ने 2014 के चुनाव में उसके पति को टिकट देने के बदले 1.20 करोड़ रुपए लिए थे। रेणुका चौधरी ने वादा किया था कि नाइक को वायरा विधानसभा सीट से टिकट दिलाएँगी। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ और रेणुका ने पैसे वापस करने से भी इनकार कर दिया। धोखाधड़ी की वजह से नाइक की तबियत ख़राब रहने लगी और 14 अक्टूबर 2018 को उनकी मौत हो गई।

इसके बाद नाइक की पत्नी ने रेणुका चौधरी के ख़िलाफ़ मामला दर्ज करवाया। इस मामले में रेणुका चौधरी को एक नोटिस जारी किया था, लेकिन वो पेश नहीं हुई थी। इसी के चलते अब उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया।

ग़ौरतलब है कि इस बार लोकसभा चुनाव 2019 के तहत तेलंगाना की खम्मम लोकसभा सीट पर कॉन्ग्रेस ने रेणुका चौधरी को टिकट दिया था, लेकिन इस सीट पर रेणुका चौधरी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस सीट पर तेलंगाना राष्‍ट्र समिति (टीआरएस) के नामा नागेश्वर राव 168062 वोटों के अंतर से जीते थे।

जब मुस्लिम कहीं कमजोर हो जाते हैं, तो जिहाद अनिवार्य हो जाता है: मौलवी ने किया जिहाद का ऐलान

एक ओर जहाँ पाकिस्तान आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कश्मीर मुद्दे को लेकर सभी मोर्चों पर लड़खड़ा रहा है। कोई देश इस मुद्दे पर उसका साथ देने के लिए तैयार नहीं है। वहीं इस्लामाबाद अभी भी भारत के खिलाफ जिहाद का खुलेआम आह्वान कर अपना प्रोपेगेंडा फैलाने में लगा हुआ है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गुलाम कश्मीर (PoK) में एक मौलवी भीड़ को संबोधित करते हुआ दिख रहा है। वह भीड़ से जम्मू कश्मीर पर भारत के फैसले के मद्देनजर जिहाद और धर्म युद्ध का आह्वान करने की बात कर रहा है। वह कहता है, “जब मुस्लिम कहीं भी कमजोर हो जाते हैं, तो जिहाद उनके लिए अनिवार्य हो जाता है। भारत के इस फैसले से हमारे कश्मीरी भाई, बहन और माताएँ प्रभावित हुईं हैं। अगर आपके पास (भारत के खिलाफ) लड़ने की हिम्मत नहीं है, तो आप हारते रहेंगे।”

मौलवी ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल क़मर जावेद बाजवा को जिहाद की सेना की ड्यूटी को पूरा नहीं करने की बात कही। जब मौलवी लोगों को संबोधित कर रहा था तो भीड़ ‘भारत का एक ही इलाज अल-जिहाद, अल-जिहाद, अल-जिहाद’ के नारे लगा रही थी। भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आह्वान यहींं पर समाप्त नहीं होता है। हाल ही में, खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान ने कहा कि अगर कश्मीर के लिए औपचारिक रूप से जिहाद की घोषणा कर दी जाए तो वह सबसे आगे रहकर इसका नेतृत्व करेंगे। 

भारत बार-बार पाकिस्तान से कहता रहा है कि वह अपनी जमीन पर पनप रहे और सक्रिय आतंकवादी समूहों के खिलाफ कार्रवाई करें। वहीं, जम्मू-कश्मीर पर भारत सरकार के फैसले से बौखलाए पाकिस्तान ने लाख कोशिश की कि इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाया जाए। लेकिन, उसे हर जगह से हार का ही सामना करना पड़ा। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने स्पष्ट कर दिया है कि कश्मीर मुद्दा भारत का आंतरिक मामला है। इसके बाद से इस्लामाबाद को भारी झटका लगा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश ने कहा, “हम जानते हैं कि पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद का इस्तेमाल करता है। ये उसकी नीति रही है। हर बार हमने उन्हें अपनी चिंताओं से अवगत कराया है। यह उनके लिए (पाकिस्तान) महत्वपूर्ण है कि वे एक सामान्य पड़ोसी की तरह व्यवहार करना शुरू करें।”

Animal Lover सोनम कपूर को क्यों कह रहे हैं लोग फर्जी एक्टिविस्ट?

सोनम कपूर ऐसी अभिनेत्री हैं जो अपनी फिल्मों से ज्यादा विवादों के लिए जानी जाती हैं। एक बार फिर सोशल मीडिया पर Animal Lover सोनम कपूर और उनके पशु-प्रेम को लेकर चर्चा तेज हैं। इस बार सोनम कपूर से जो भूल हुई है वो ‘The Zoya Factor’ फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान हुई है।

क्या है मामला?

दरअसल, सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। यह तस्वीरें उन्होंने ‘The Zoya Factor’ फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान क्लीक करवाई हैं। इन तस्वीरों में सोनम कपूर के हाथों में एक पर्स (हैंड बैग) नजर आ रहा है और इसके साथ ही उन्होंने तस्वीर में इस्तेमाल किए गए सभी ब्रांड्स के नाम भी Tag किए हैं।
यह हैण्ड बैग साँप या अजगर की खाल जैसा नजर आ रहा है।

इस हैंड बैग को बनाने वाले ब्रांड को देखते ही सोशल मीडिया यूजर्स के कान खड़े हो गए और उन्हें पता चला कि सोशल मीडिया पर ‘पशु-प्रेमी’ (Animal Lover) की छवि बनाकर चलने वाली सोनम कपूर के हाथ में जो हैण्ड बैग है उसे बनाने वाली कम्पनी जानवरों की खाल के बैग बनाती है।

इसके बाद वही हुआ जो सोनम कपूर और प्रियंका चोपड़ा जैसे ‘ऑनलाइन एक्टिविस्ट्स’ के साथ अक्सर होता ही है। सोशल मीडिया यूजर्स ने सोनम कपूर पर तुरंत संज्ञान लेते हुए उन्हें याद दिलाया कि वो ब्रांड्स का नाम बताने के चक्कर में अपनी ‘एनिमल लवर’ वाली इमेज को भूल गई हैं। सोशल मीडिया पर इसके बाद प्रतिक्रियाएँ आने लगीं।

कुछ यूजर्स ने कहा कि सोनम कपूर जानवरों से इतना प्रेम करती हैं कि उन्हें हर समय अपने पास (हैंड बैग बनाकर) रखती हैं। तो वहीं कुछ लोगों ने कहा कि सोनम कपूर के पाखंडों का स्तर शायद ही कोई और छू सके।

वास्तव में हर व्यक्ति अपने शौक, पहनावे और चयन के लिए स्वतंत्र होता है लेकिन जब आप सस्ती लोकप्रियता के लिए और खुदको ‘सामाजिक विचारक’ साबित करने के लिए जनता को उसी बात पर ‘ज्ञान’ देते हैं तो आपको अपनी इमेज का तो कम से कम लिहाज कर ही लेना चाहिए।

सोनम कपूर का वो इंस्टाग्राम पोस्ट जो विवाद की जड़ है –

Apple iPhone, Amazon Echo का उत्पादन चीन से भारत शिफ्ट होने को तैयार

Amazon Echo, एप्पल के iPhone और Xiaomi के फ़ोन बनाने वाली कंपनी Foxconn भारत में अपने मोबाइल असेम्ब्लिंग एंड टेस्टिंग प्लांटों के उत्पादन से उत्साहित हो नई फैक्ट्रियाँ लगाने और पुरानी फैक्ट्रियों की क्षमता बढ़ाने की तैयारी कर रही है। तायपेई स्थित यह कंपनी डोनाल्ड ट्रम्प के सुरक्षा कारणों से और ट्रेड-वॉर के चलते चीन में निर्मित फ़ोनों पर बढ़ रहे प्रतिबंधों और टैरिफ़-शुल्कों से बचने के उपाय के तौर पर मैन्युफैक्चरिंग में चीन के विकल्प के तौर पर भारत को देख रही है। Foxconn India के परिचालन (ऑपरेशन्स) प्रमुख जॉश फोल्गर ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बातचीत में इसकी जानकारी दी।

अभी तक होती है टेस्टिंग और असेम्ब्लिंग, अब मैन्युफैक्चरिंग और निर्यात की भी तैयारी

अभी तक Foxconn के भारतीय प्लांट चीन से आयातित मोबाइल फ़ोनों के हिस्सों को जोड़कर पूरा फ़ोन तैयार करने (असेम्ब्लिंग) और उसमें उपभोक्ता के इस्तेमाल में आने वाली संभावित खामियों को ढूँढ़ने (टेस्टिंग) का काम करते थे। शुरूआत पहले प्लांट में शाओमी के फ़ोन से की गई थी, और हाल ही में कर्मचारियों ने iPhone X की भी असेम्ब्लिंग-टेस्टिंग शुरू कर दी है। कम्पनी का पहला प्लांट चेन्नै के पास स्थित श्री सिटी नामक विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) में है, जहाँ से डायपरों से लेकर रेलवे के कोच तक सब कुछ आयात-निर्यात करने के लिए लालफ़ीताशाही कम-से-कम झेलनी पड़ती है। दो साल बाद 2017 में दूसरा प्लांट श्रीपेरंबदूर में खुला, और अब कम्पनी इन दोनों प्लांटों की क्षमता बढ़ाने और दो और प्लांट स्थापित करने के साथ-साथ भारत में अब तक आयात हो रहे मोबाइल के हिस्सों का यहीं उत्पादन करने की तैयारी कर रही है।

सस्ता लेबर मिल जाता है, लेकिन…

फोल्गर बताते हैं कि हालाँकि भारत में चीन की तुलना में उन्हें एक-तिहाई वेतन (₹9,000) कर्मचारियों को देना पड़ता है, और राज्य सरकार भी अपने स्तर पर हर-सम्भव सहयोग कर रही है, लेकिन समस्याएँ फिर भी कम नहीं हैं। पहले तो उन्हें पानी की बाकायदा दूसरे इलाकों से सप्लाई लेनी पड़ती है, क्योंकि चेन्नै और आस-पास के इलाकों में पानी की भयंकर कमी है। इसके अलावा जब Foxconn ने महिला कर्मचारियों को वरीयता के आधार नौकरी देना शुरू किया तो उनके लिए विशेष सुरक्षा प्रबंधन करना पड़ा। इसके अलावा बहुत सी महिलाएँ झटके में सरकारी नौकरी के चक्कर में काम छोड़ देतीं हैं, जिससे दैनिक उत्पादन लक्ष्य (डेली प्रोडक्शन टार्गेट) हासिल करने में समस्या हो जाती है।

गरीबों के लिए 1.5 करोड़ घर, आयुष्मान योजना से 12000 करोड़ की बचत: PM मोदी का जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (अगस्त 30, 2019) को कहा कि एक नया भारत है, जहाँ युवाओं के सरनेम (उपनाम) मायने नहीं रखते, जो मायने रखता है वह है उनके खुद के नाम बनाने की क्षमता। उन्होंने कहा कि न्यू इंडिया कुछ चुनिंदा लोगों की आवाज के बारे में नहीं है, बल्कि प्रत्येक भारतीय के लिए है। यह एक ऐसा भारत है, जहाँ भ्रष्टाचार कभी भी एक विकल्प नहीं है।

उन्होंने कहा कि अब चीजें बदल रही हैं। प्रधानमंत्री ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए उन लोगों पर प्रहार किया, जो कहते थे कि मौजूदा सरकार ने गरीब जनता के लिए कुछ भी नहीं किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि बहुत सारे लोग उनसे कहते हैं कि योजनाएँ और फंड तो पहले भी था, फिर उन्होंने अलग क्या किया? प्रधानमंत्री ने इसी ट्वीट में इसका जवाब देते हुए कहा, “हमारी सरकार ने तेज गति से गरीबों के लिए 1.5 करोड़ से अधिक घर बनाए हैं। पिछली सरकार की तुलना में यह किया गया बड़ा सुधार है।”

एक अन्य ट्वीट में पीएम ने लिखा, “हम इस तथ्य से अवगत थे कि हम मकान नहीं, बल्कि घर बना रहे थे। हमें केवल चार दीवारों के निर्माण की अवधारणा से दूर जाने की आवश्यकता थी। हमारी प्राथमिकता बिना किसी लागत के कम समय में अधिक सुविधाएँ प्रदान करना था।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि न्यू इंडिया के लिए उनके दृष्टिकोण में केवल राष्ट्र में रहने वाले बल्कि बाहर के लोगों की भी देखभाल शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीय देश का गौरव हैं, जिन्होंने भारत की आर्थिक वृद्धि में योगदान दिया है। उन्होंने कहा, “जब भी किसी भारतीय प्रवासी को किसी समस्या का सामना करना पड़ा है, हम इसे हल करने में सबसे आगे रहे हैं। रॉयल फैमिली द्वारा 250 भारतीयों की सजा को माफ करना इसी की एक झलक थी। ऐसा ही क्षमादान ओमान और सऊदी अरब ने भी किए हैं। सऊदी अरब ने तो भारतीयों के लिए हज कोटा भी बढ़ाया है।”

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत में किस तरह से बदलाव दिखने लगा है। इसे केवल दो शब्दों का इस्‍तेमाल करके अभिव्यक्त किया जा सकता है। 5 साल पहले, लोग पूछते थे- क्‍या हम कर पाएँगे? क्या हम कभी गंदगी से मुक्त हो पाएँगे? क्या हम कभी पॉलिसी पैरालिसिस को दूर कर पाएँगे? क्या हम कभी भ्रष्टाचार को खत्म कर पाएँगे? मगर, आज लोग कहते हैं कि हम करेंगे। हम स्वच्छ भारत बनेंगे, हम भ्रष्टाचार से मुक्त राष्ट्र बनेंगे। हम सुशासन को एक जन आंदोलन बना देंगे।”

वहीं, प्रधानमंत्री ने विज्ञान भवन में आयुष मंत्रालय को संबोधित करते हुए कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत जितने मरीजों को अब तक मुफ्त इलाज मिला है, वो अगर इसके दायरे में ना होते तो उन्हें 12 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक खर्च करने पड़ते। यानी कि एक तरह से देश के लाखों गरीब परिवारों के 12 हज़ार करोड़ रुपए की बचत हुई है।

साथ ही उन्होंने कहा, “जब हम देश में 1.5 लाख हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोल रहे हैं, तो आयुष को भूले नहीं हैं। देश भर में साढ़े 12 हज़ार आयुष सेंटर बनाने का भी लक्ष्य है, जिसमें से आज 10 आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स का उद्घाटन हुआ है। हमारी कोशिश है कि ऐसे 4 हजार आयुष सेंटर इसी वर्ष तैयार हो जाएँ।”