Homeफ़ैक्ट चेकसोशल मीडिया फ़ैक्ट चेककॉन्ग्रेस और आप समर्थकों ने कंगना को लेकर फैलाई फेक न्यूज़, बताया आगामी बिहार...

कॉन्ग्रेस और आप समर्थकों ने कंगना को लेकर फैलाई फेक न्यूज़, बताया आगामी बिहार चुनाव का स्टार प्रचारक

बीएमसी द्वारा दफ्तर पर बुलडोजर चलवाने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और शिवसेना की अगुवाई में महाराष्ट्र सरकार आमने-सामने है। वहीं इस मुद्दे का फायदा उठाते हुए कॉन्ग्रेस समर्थक और आम आदमी पार्टी समर्थकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह कहते हुए फर्जी खबरों का तांता लगा दिया कि..........

बीएमसी द्वारा दफ्तर पर बुलडोजर चलवाने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और शिवसेना की अगुवाई में महाराष्ट्र सरकार आमने-सामने है। वहीं इस मुद्दे का फायदा उठाते हुए कॉन्ग्रेस समर्थक और आम आदमी पार्टी समर्थकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह कहते हुए फर्जी खबरों का तांता लगा दिया कि कंगना आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में भाजपा के लिए प्रचार करेंगी।

एक सोशल मीडिया यूजर नीतू त्रिवेदी ने ऐसा ही एक ट्वीट शेयर करते हुए लिखा है, “झाँसी की रानी अब झाँसे की रानी बन चुकी है।”

वायरल हो रहा स्क्रीनशॉट

कई अन्य कॉन्ग्रेस समर्थक और भाजपा-विरोधी सोशल मीडिया एकाउंट ने भी इसी स्क्रीनशॉट को साझा करते हुए अपनी-अपनी टिप्पणियाँ दी।

इन ट्वीट्स को कॉन्ग्रेस और आम आदमी पार्टी से सहानुभूति रखने वाले बॉलीवुड अभिनेता मोना अम्बेगांवकर और वकील दुष्यंत अरोड़ा जैसे लोगों द्वारा भी फैलाया किया गया।

जैसा कि स्क्रीनशॉट में आप देख सकते है कि इसमें एबीपी न्यूज़ का लोगो और टेक्स्ट साथ में दिखाई दे रहा है। इस स्क्रीनशॉट से ऐसा साफ प्रतीत होता है कि कंगना रनौत को टारगेट करने के लिए यह प्रपंच रचा गया कि वह बिहार चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करेगी। इस स्क्रीनशॉट में भी कई विसंगतियाँ हैं।

गौरतलब है कि पिछले 24 घंटो में ऐसा कोई भी स्क्रीनशॉट या न्यूज़ क्लिप एबीपी न्यूज़ चैनल द्वारा नहीं चलाया गया है। वहीं इसमें टाइपो की छोटी-छोटी गलतियाँ भी देखी जा सकती हैं। साथ ही वायरल स्क्रीनशॉट के सिवाय कोई अन्य रिपोर्ट भी इस बात की पुष्टि करते हुए नहीं देखें गए हैं। इसके अलावा यह वायरल स्क्रीनशॉट सिर्फ फेक न्यूज़ पेडलर्स, कॉन्ग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और ट्रोल्स द्वारा ही साझा किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह कंगना ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी कि वह कभी बीजेपी की करीबी नहीं रही हैं।

उन्होंने कई बार यह भी स्पष्ट किया है कि वह किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ी नहीं है और पीएम मोदी को उनका समर्थन उनकी अपनी पसंद है।

बता दें, वायरल हो रहे फर्जी खबरों के बीच ऑपइंडिया ने कंगना रनौत से इस मुद्दे पर उनके आधिकारिक बयान जानने की कोशिश की है। जैसे ही हमें इस मामले में उनकी तरफ से कोई बात साझा की जाएगी हम इस रिपोर्ट को आगे अपडेट करेंगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -