Homeफ़ैक्ट चेकसोशल मीडिया फ़ैक्ट चेक'अखिलेश यादव के लिए चुनाव प्रचार करने वाले पत्रकारों को 2 BHK फ्लैट देगी...

‘अखिलेश यादव के लिए चुनाव प्रचार करने वाले पत्रकारों को 2 BHK फ्लैट देगी सपा सरकार’: सोशल मीडिया पर वायरल पोस्टर का सच

वहीं एक अन्य पोस्टर जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उस पर लिखा है, "प्यार में धोखा खाए हुए लोगों को 5 लाख रुपए देगी सपा सरकार।" इस ट्वीट के बाद पूछ रहे हैं कि क्या जिन्होंने 2-3 बार प्यार में धोखा खाया है, उन्हें उसी हिसाब से रुपए मिलेंगे?

अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के नाम से तरह-तरह की घोषणाएँ वायरल हो रही हैं। जानिए क्या है सच। उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। ऐसे में आइए, आपको बताते हैं कि किस तरह की घोषणाएँ वायरल हो रही हैं। वायरल हो रही एक घोषणा में लिखा है, “कन्या से एक वर्ष के अफेयर के बाद ब्रेकअप होने पर कन्या पर किए गए खर्चे का मुआवजा देगी सपा सरकार”। अखिलेश यादव के पोस्टर और सपा के चुनाव चिह्न के साथ ये तस्वीर वायरल हो रहे हैं।

साथ ही उत्तर प्रदेश का नक्शा भी इस पोस्टर में बना हुआ है। एक अन्य ऐसी ही पोस्टर में लिखा है, “चार से अधिक प्रेमिका होने होनहार लड़कों को हर महीने 8000 रुपए गुजारा-भत्ता देगी सपा सरकार।” एक अन्य पोस्टर में लिखा है, “आयकर विभाग द्वारा दीवार तोड़ कालाधन जब्त होने वालों को प्लास्टर कर के पुताई कराएगी समाजवादी सरकार”। एक और पोस्टर में लिखा है, “अखिलेश यादव के लिए चुनाव में प्रचार-प्रसार करने वाले पत्रकारों को 2 BHK फ़्लैट देगी सपा सरकार।”

वहीं एक अन्य पोस्टर जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उस पर लिखा है, “प्यार में धोखा खाए हुए लोगों को 5 लाख रुपए देगी सपा सरकार।” इस ट्वीट के बाद पूछ रहे हैं कि क्या जिन्होंने 2-3 बार प्यार में धोखा खाया है, उन्हें उसी हिसाब से रुपए मिलेंगे? एक अन्य पोस्टर में टेढ़ी नाक होने तक पर सपा सरकार द्वारा 5 लाख रुपए दिए जाने की बात कह दी गई। इस पर एक व्यक्ति ने पूछा कि उसका तो पूरा शरीर टेढ़ा है, तो फिर उसे कितने रुपए मिलेंगे?

असल में वायरल हो रही ये सभी घोषणाएँ सही नहीं हैं और लोग हँसी-मजाक में समाजवादी पार्टी की एक घोषणा पर तंज कसते हुए उसी पोस्टर का टेक्स्ट एडिट कर के ये चीजें शेयर कर रहे हैं। जिस पोस्टर का मजाक बनाया जा रहा है वो असली है और उसे सपा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज से पोस्ट करते हुए लिखा था, “साँड़ से लड़ कर दुर्घटना में मौत होने पर 5 लाख रुपए का मुआवजा देगी सपा सरकार।” लोगों ने इस घोषणा का मजाक बनाते हुए लोगों ने ऊपर की अन्य घोषणाएँ शेयर की।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -