Homeफ़ैक्ट चेकसोशल मीडिया फ़ैक्ट चेककॉन्ग्रेस नेता और बॉक्सर विजेंद्र सिंह Randya पर फँसे: घेर रहे थे BJP को,...

कॉन्ग्रेस नेता और बॉक्सर विजेंद्र सिंह Randya पर फँसे: घेर रहे थे BJP को, अब ‘गाली नहीं है’ पर दूसरे दे रहे सफाई

एक यूजर ने कॉन्ग्रेस नेता और बॉक्सर विजेंद्र सिंह से कहा - "विजू भाई शादी करवा दो।" इस पर उन्होंने लिखा - ''भाई आज कल रंडया का जमाना है।" इसके साथ हँसता हुआ इमोजी भी लगाया था।

कॉन्ग्रेस नेता व बॉक्सर विजेंद्र सिंह महिलाओं के खिलाफ ट्विटर पर किए गए एक आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर फँस गए हैं। दरअसल, कॉन्ग्रेस नेता ने पहले बीजेपी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ''नोटबंदी में तो गंगा में बहे नोटों का श्रेय ले लिया, अब लाशों का श्रेय कौन लेगा।'' उनके ट्वीट पर फिरकी लेते हुए एक यूजर ने कहा कि विजू भाई शादी करवा दो। इस पर विजेंद्र ने अटपटा सा जवाब दिया।

कॉन्ग्रेस नेता ने रविवार (16 मई 2021) को ट्वीट किया, ”भाई आज कल रंडया का जमाना है और साथ में एक हंसता हुआ इमोजी शेयर किया।” सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विजेंद्र सिंह द्वारा की गई इस टिप्पणी से बवाल हो गया है।

कॉन्ग्रेस नेता का ट्वीट

दरअसल, ​बॉक्सर ने पहला ट्वीट करते हुए बीजेपी को घेरने का प्रयास किया। लेकिन इसको लेकर वह खुद भी गंभीर नहीं थे, तभी तो इस ट्वीट के 3 मिनट बाद ही उन्होंने रिप्लाई में बेतुका बयान दे दिया है। यानी कहीं न कहीं उनके दिलों दिमाग में न तो नोटबंदी वाली बात को लेकर गंभीरता थी, न ही लाशों पर। तभी उन्होंने शादी करवा दो भाई वाले ट्वीट पर तुरंत प्रतिक्रिया दी।

हालाँकि, उनके इस ट्वीट को कई लोगों ने गलत समझ लिया। दरअसल, उन्होंने अपने ट्वीट में randya शब्द का इस्तेमाल किया था। इसे सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने गाली समझ ली, लेकिन आगे भारत सिरोही नाम के यूजर ने बताया कि हरियाणा में इसका मतलब कुँवारा आदमी होता है। एक अन्य यूजर ने बताया कि ठेठ हरियाणा बोली में ‘रंडया’ का मतलब कुँवारा आदमी होता है।

बता दें कि सोशल मीडिया पर कॉन्ग्रेस नेता का बीजेपी को लेकर किया गया ट्वीट किसी और ही तरफ मुड़ गया है। यूजर के बीच उनका रंडया वाला ट्वीट चर्चा का विषय बन गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -