Homeविविध विषयमनोरंजननाराज़ सोनम कपूर ने पति के साथ मिल कर भेजा नोटिस, YouTuber ने फिर...

नाराज़ सोनम कपूर ने पति के साथ मिल कर भेजा नोटिस, YouTuber ने फिर कर दिया रोस्ट: रागिनी के सामने काम नहीं आया रौब झाड़ना, लाखों लोग ले रहे मज़े

यूट्यूबर ने कहा कि सोनम कपूर और उनके पति चाहते हैं कि उनके वीडियो को डिलीट कर दिया जाए, जबकि उन्होंने अभिनेत्री के बारे में कुछ बुरा कहा भी नहीं है।

बॉलीवुड में कुछ ख़ास कमाल न दिखा सकीं अभिनेत्री सोनम कपूर एक बार फिर से चर्चा में हैं। उन्होंने रागिनी नाम की एक यूट्यूबर पर रौब झाड़ने की कोशिश की, जिसने उन्हें रोस्ट किया था। रौब झाड़ना काफी महँगा पड़ा, क्योंकि यूट्यूबर रागिनी ने एक तो उनके नोटिस का जवाब तक नहीं दिया, ऊपर से दूसरा रोस्टिंग वीडियो बनाकर सोनम कपूर का फिर से मजाक उड़ाया।

यूट्यूबर रागिनी ने सोनम कपूर को रोस्ट करते हुए एक वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने अभिनेत्री के अजीबोगरीब बयानों का मजाक उड़ाया था। रागिनी ने उसे ‘सोहम पपूर नॉट ए रोस्ट वीडियो’ नाम दिया था। गौर करने वाली तो ये है कि जब रागिनी ने वो वीडियो बनाया था, तो उनके महज 7000 फॉलोवर्स थे। वीडियो पर नोटिस आने से पहले भी उसे महज 4000 लोगों ने ही देखा था, लेकिन एक बार मामला नोटिस-नोटिस का क्या हुआ, एक तरह से रागिनी का डिजिटल करियर भी बन गया।

खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1.60 लाख लोग देख चुके थे। वहीं, अब रागिनी के फॉलोवर्स भी तेजी से बढ़ रहे हैं।

वैसे, सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने जो नोटिस भेजा है, उसमें पहले तो काफी बढ़ा-चढ़ा कर बातें लिखी गई हैं। बताया गया है कि मैं फलाने-फलाने ब्रांड की एंबेसडर हूँ। इन ब्रांड्स की रिटेल पार्टनर हूँ और मेरे पति एक्सपोर्ट कंपनी के मालिक हैं। इसमें लिखा है कि ऐसे में जो वीडियो मेरे (सोनम कपूर) पर बनाया गया है, वो उनके साथ ही उनके पति और उनके ब्रांड्स पर निगेटिव इंपैक्ट डाल रहे हैं।

सोनम और आनंद द्वारा भेजा गया नोटिस

कानूनी नोटिस की धमकी मिलने के बाद, यूट्यूबर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कानूनी नोटिस की कॉपी शेयर करते हुए कैप्शन दिया, “भाई ने एक वीडियो पर अपना दिमाग खो दिया है।”

रागिनी के इंस्टाग्राम स्टेटस का स्क्रीनशॉट

यूट्यूबर तो यूट्यूबर ही होते हैं। रागिनी ने भी बहती गंगा में हाथ धो ली और मौके को हाथ से लपक किया। रागिनी ने इस नोटिस को ‘शो ऑफ’ भी किया।

रागिनी ने नोटिस का किया ‘शो-ऑफ’

यूट्यूबर ने कहा कि सोनम कपूर और उनके पति चाहते हैं कि उनके वीडियो को डिलीट कर दिया जाए, जबकि उन्होंने अभिनेत्री के बारे में कुछ बुरा कहा भी नहीं है।

रागिनी से वीडियो डिलीट करने को कहा गया

वैसे, हैरानी की बात है कि जब उस वीडियो को कोई पूछ भी नहीं रहा था, तब सोनम कपूर वहाँ पहुँच गई आपत्ति लेकर और अब न सिर्फ वो वीडियो, बल्कि फॉलोअप वीडियो भी महज दो दिनों में तेजी से वायरल होने को है। अब तक फॉलोअप वीडियो को भी हजारों लोग देख चुके हैं। इस वीडियो में यूट्यूबर ने फिर से तगड़ी रोस्टिंग कर दी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

स्टैंडअप शो में बढ़ती अभद्र भाषा पर बहस तेज, प्रणित मोरे और मधुर विर्ली के वीडियो वायरल: क्या खुद दर्शक ही दे रहे ऐसे...

कॉमेडी इंडस्ट्री के विवादों में अभद्र कंटेंट कैसे फेम दिलाता है? समाज की भूमिका क्या है और क्या हम इसे सपोर्ट कर रहे हैं?

‘कॉन्ग्रेस ने भगवा आतंकवाद बोलने को कहा’: UPA सरकार में मंत्री रहे सुशील शिंदे ने खोल दी पार्टी की असलियत, पुराना वीडियो Viral होते...

वायरल वीडियो में शिंदे 'भगवा आतंकवाद' को लेकर बड़ा बयान दे रहे हैं। उन्होंने माना कि यह शब्द इस्तेमाल नहीं होना चाहिए था और इसके पीछे पार्टी का हाथ बताया।
- विज्ञापन -