Homeविविध विषयमनोरंजनमिल रही बिरयानी फिर भी बेटे के खाने की फिक्र में दुबली हुईं गौरी,...

मिल रही बिरयानी फिर भी बेटे के खाने की फिक्र में दुबली हुईं गौरी, मैकडॉनल्ड्स का बर्गर लेकर आईं; NCB ने बाहर ही रखवा लिया

रेव पार्टी के आरोपितों को जाँच एजेंसी द्वारा पुरी-भाजी, दाल-चवाल, सब्जी-परांठे, पुलाव और यहाँ तक कि बिरयानी खाने के लिए दी जा रही है।

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की बेगम गौरी खान इन दिनों अपने बेटे आर्यन के खाने को लेकर लेकर बेहद चितिंत नजर आ रही हैं। खबर है कि बुधवार (6 अक्टूबर 2021) को वह ड्रग्स केस में गिरफ्तार अपने बेटे के लिए मैकडॉनल्ड्स से कुछ बर्गर पैक करवाकर एनसीबी दफ्तर आईं थी। लेकिन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने सुरक्षा कारणों के चलते गौरी खान को बर्गर अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी।

आर्यन खान समेत 8 आरोपित 7 अक्टूबर तक एनसीबी की कस्टडी में हैं। रेव पार्टी के आरोपितों को जाँच एजेंसी द्वारा पुरी-भाजी, दाल-चवाल, सब्जी-परांठे, पुलाव और यहाँ तक कि बिरयानी खाने के लिए दी जा रही है। जानकारी के अनुसार, आर्यन खान को अन्य आरोपितों के साथ ही एनसीबी दफ्तर के पास बने नेशनल हिन्दू रेस्टोरेंट का खाना खिलाया जा रहा है। किसी भी आरोपित को घर से मनपसंद खाना एनसीबी दफ्तर में मँगाने की अनुमति नहीं दी गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर्यन खान ने एनसीबी अधिकारियों से कहा है कि उनके पिता इतने व्यस्त हैं कि उन्हें कभी-कभी उनसे मिलने के लिए अपॉइंटमेंट लेना पड़ता है। एनसीबी ने क्रूज शिप ड्रग्स मामले में आर्यन के साथ मुनमुन धामेचा, अरबाज मर्चेंट, विक्रांत छोकर, नुपुर सारिका, इस्मीत सिंह, मोहक जायसवाल और गोमित चोपड़ा को पकड़ा था। सोमवार (4 अक्टूबर 2021) को आर्यन के साथ अरबाज सेठ मर्चेंट और मुनमुन धामेचा को भी 7 अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में भेजा दिया गया था।

बता दें कि 2 अक्टूबर को मुंबई में समुद्री क्रूज पर चल रही एक ड्रग्स पार्टी में एनसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशीला पदार्थ जब्त किए और 8 लोगों को हिरासत में लिया था। यह जहाज मुंबई से गोवा जा रहा था। एक पुख्ता टिप मिलने के बाद मुंबई जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े और अन्य एनसीबी अधिकारी जहाज में आम यात्रियों की तरह सवार हुए और ऑपरेशन को अंजाम दिया था। इसके बाद शाहरुख़ के बेटे आर्यन को 12 घंटे तक चली लम्बी पूछताछ के बाद उसे चरस लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आर्यन खान पर अपने लेंस के डिब्बे में ड्रग्स छुपाकर रखने का आरोप है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘द वायर’ के समर्थन में आई PM मोदी से बदसलूकी करने वाली नार्वे की प्रोपेगेंडाबाज हेले लिंग: जानें- कैसे विदेशी ‘एक्टिविस्ट’ और वामपंथी मीडिया...

नॉर्वे की प्रोपेगेंडा बाज तथाकथित पत्रकार हेले लिंग ने 'द वायर' का समर्थन किया है। उसका कहना है कि भारत संबंधी जानकारी वह उसी से लेती हैं।

पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी, केजरीवाल-मान-सिसोदिया के साथ तस्वीरें: कौन है AAP नेता अशोक ओझा, जो अपनी ही पार्टी के नेताओं को IB के नाम...

अशोक ओझा केवल शहर स्तर का पदाधिकारी नहीं था, बल्कि पार्टी के बड़े नेताओं के साथ सीधा संपर्क रखने वाला और संगठन में पहचान रखने वाला चेहरा था।
- विज्ञापन -