Homeविविध विषयमनोरंजन'राधे में मैं उनकी तरह युवा लगा हूँ': 55 साल के सलमान खान ने...

‘राधे में मैं उनकी तरह युवा लगा हूँ’: 55 साल के सलमान खान ने 28 की दिशा पाटनी को किया ‘KISS’

जहाँ सलमान खान की उम्र इस साल दिसंबर में 56 वर्ष हो जाएगी, 'राधे' में उनकी फीमेल लीड दिशा पाटनी मात्र 28 साल की हैं।

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने दावा किया है कि वो अपनी आने वाली फिल्म ‘राधे – योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ में काफी युवा दिख रहे हैं। अक्सर उनकी फिल्मों में उनसे काफी कम उम्र की अभिनेत्रियों को लेने के लिए सलमान खान की आलोचना होती रही है। ‘राधे’ में भी ऐसा ही है। जहाँ सलमान खान की उम्र इस साल दिसंबर में 56 वर्ष हो जाएगी, ‘राधे’ में उनकी फीमेल लीड दिशा पाटनी मात्र 28 साल की हैं।

सलमान खान से दोनों के उम्र में इस अंतर को लेकर सवाल भी पूछा गया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इस फिल्म में वो दिशा पाटनी की उम्र के ही दिख रहे हैं। दिशा के बारे में सलमान ने कहा, “कमाल का काम किया है उन्होंने। बड़ी खूबसूरत लगी हैं। हमउम्र लगे हैं हम दोनों। वो मेरी उम्र की नहीं बल्कि मैं उनकी उम्र का लगा हूँ।” उन्होंने कहा कि अगर कोई अभिनेता इस उम्र में एक्शन कर सकता है, तो वो रोमांस भी कर सकता है।

इस फिल्म में सलमान खान और दिशा पाटनी का एक किसिंग सीन भी है। इसके बारे में बताते हुए सलमान खान ने कहा कि फिल्म में ये दृश्य ज़रूर है लेकिन ये किस दिशा को नहीं, टेप पर किया गया है। दिशा के होठों के ऊपर टेप लगाया गया और उस पर किसिंग सीन फिल्माया गया। दिशा पाटनी ने उम्र के अंतर की बात करते हुए कहा कि सलमान खान को इस फिल्म में एक युवा का किरदार दिया गया है, जो अपने 20s में है।

दिशा का कहना है कि इससे लोगों को इस केमिस्ट्री को समझने में मदद मिलेगी। दिशा ने कहा कि उनके मैनेजरों की टीम है जिनके साथ वो अपने किरदार के बारे में विचार-विमर्श करती हैं, लेकिन उन्हें ये किरदार इतना पसंद आया कि उन्होंने तुरंत हाँ कर दिया। उन्होंने कहा कि फिर उन्हें सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिले न मिले, इसीलिए ये फिल्म तो करनी ही थी। ‘राधे’ के निर्देशक दक्षिण के मशहूर कोरियोग्राफर प्रभु देवा हैं।

इस फिल्म में सलमान खान ने 2017 में आई अल्लू अर्जुन की फिल्म Duvvada Jagannadham (DJ) के गाने ‘सिटी मार’ को कॉपी किया है। बॉक्स ऑफिस पर 115 करोड़ रुपए का कारोबार करने वाले DJ अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्मों में से एक है, जिसका संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया था। इसके ‘सिटी मार’ गाने का ऑडियो और वीडियो, दोनों ही बड़े हिट हुए थे। अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े के डांस मूव्स की भी खासी प्रशंसा हुई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अरुणाचल के सियांग डैम से लेकर मध्यप्रदेश के न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट तक का विरोध क्यों? जानिए प्रदर्शन का विदेशी फंडिंग और पादरी कनेक्शन

देश में हर बड़े विकास प्रोजेक्ट के शुरू होने से पहले ही विरोध शुरू हो जाता है। मध्य प्रदेश में परमाणु ऊर्जा परियोजना, अरुणाचल प्रदेश में सियांग अपर बांध सबका क्यों हो रहा विरोध?

कभी ईद पर तो कभी होली के बाद दंगे, मंदिरों पर पड़ा ताला और छीन लिए गए बिजनेस: जानें कैसे मुरादाबाद में विक्टिम मुस्लिम...

मुरादाबाद की जिस कहानी में मुस्लिमों को विक्टिम बताया जा रहा है असल में वहाँ सबसे ज़्यादा नुकसान में हिंदू ही हैं। हिंदुओं को बहुसंख्यक से अल्पसंख्यक बनाया गया, उनके धंधे छीन लिए गए, उनके पुजारी मार दिए गए और उनके मंदिरों पर ताले जड़ दिए गए।
- विज्ञापन -