Homeविविध विषयमनोरंजन'बदनसीब औरत, अल्लाह तुझे जहन्नुम की आग में जलाएगा, थू': ईद पर उर्फी जावेद...

‘बदनसीब औरत, अल्लाह तुझे जहन्नुम की आग में जलाएगा, थू’: ईद पर उर्फी जावेद को पानी में एन्जॉय करते देख भड़के मुस्लिम, कहा – तौबा, ईद के दिन तो कपड़े पहन लेती

असरार खान नाम के यूजर ने लिखा कि इनमें से एक भी मुस्लिम नहीं है, यदि कोई मुस्लिम होता तो आज के दिन इस तरह की तस्वीरें पोस्ट नहीं की जाती।

टीवी अभिनेत्री और मॉडल उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से नई तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरें को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उर्फी अपने दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियाँ मना रही हैं। ईद के दिन पोस्ट किए गए उर्फी की बोल्ड तस्वीरों को देखकर इस्लामवादी भड़क गए। उर्फी को बिकनी में देखकर उन्हें खूब कोसा जा रहा है।

इंस्टाग्राम पर उर्फी ने एक साथ कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। जिसमें उर्फी किसी स्विमिंग पूल में दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में उर्फी बिकिनी पहन कर पोज देती हुई नजर आ रही हैं। उनकी ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं लेकिन कुछ लोग उनके पोस्ट पर कमेंट कर निशाना भी साध रहे हैं। उर्फी को ‘बदनसीब’ कहते हुए मोहम्मद इमरान नाम के यूजर ने लिखा कि तुझे तो ईद भी नसीब नहीं है बदनसीब औरत।

उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर अपलोड की तस्वीरें

असरार खान नाम के यूजर ने लिखा कि इनमें से एक भी मुस्लिम नहीं है, यदि कोई मुस्लिम होता तो आज के दिन इस तरह की तस्वीरें पोस्ट नहीं की जाती।

उर्फी पर मुस्लिम लड़कियों ने भी खूब निशाना साधा। असरा नाम की यूजर ने लिखा, “ईद वाले दिन भी ये सब…बेशरम हो? तुम जैसों को क्या खुशी ईद की जब रमजान में भी तुम न सुधर पाई।”

मेहविश कासिम नाम की यूजर ने लिखा, “इंसान होने के नाते तुम्हें शर्म आनी चाहिए। ईद वाले दिन तो कपड़े पहन लेती।” नेहा अंसारी ने लिखा, “हद कर दी तूने घटिया लड़की। छी.. तौबा…थू-थू…। आज ईद है और आज के दिन भी? तुम कितनी घटिया हो यार। अल्लाह तूझे जहन्नम के आग में जलाएँगे। थू… है।

उर्फी के इंस्टाग्राम पोस्ट का स्क्रीनशॉट

इस तरह पोस्ट में यूजर्स ने कमेंट कर उन्हें ईद की याद दिलाई। बता दें उर्फी अपने अतरंगी कपड़ों और बोल्ड लूक्स की वजह से अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। उर्फी ने कई मशहूर धारावाहिकों जैसे ये रिश्ता क्या कहलाता है, बेपनाह, भैया की दुल्हनिया, मेरी दुर्गा और बिग बॉस ओटीटी में नजर आ चुकी हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -