Homeविविध विषयअन्य'मालदीव में मत करो फिल्म शूटिंग, भारत में स्थान खोजो': FWICE ने दिखाई देश...

‘मालदीव में मत करो फिल्म शूटिंग, भारत में स्थान खोजो’: FWICE ने दिखाई देश के साथ एकजुटता, पर्यटन को बढ़ावा देने की अपील

एफडब्ल्यूआईसीई ने प्रेस रिलीज जारी कर सभी फिल्म प्रोड्यूसर से मालदीव में अपनी शूटिंग बुकिंग रद्द करने की अपील की। उन्होंने इस रिलीज में निर्माताओं से फिल्म शूटिंग के लिए भारत में समान स्थानों को चुनने और भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने का आग्रह किया।

मालदीव के मंत्रियों द्वारा भारत पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के कारण उपजा बवाल अब मालदीव पर भारी पड़ गया। बड़ी-बड़ी हस्तियों और कंपनियों ने तो पहले ही उसे बॉयकॉट करने का निर्णय ले लिया था। लेकिन अब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉयज (FWICE) ने भी एक प्रेस रिलीज जारी करके मालदीव में शूटिंग करने का विरोध किया है और अपील की है कि भारत में ही स्थान देखकर वहाँ शूट कर लिया जाए।

10 जनवरी 2024 को FWICE ने प्रेस रिलीज जारी कर सभी फिल्म प्रोड्यूसर से मालदीव में अपनी शूटिंग बुकिंग रद्द करने की अपील की। उन्होंने इस रिलीज में निर्माताओं से फिल्म शूटिंग के लिए भारत में समान स्थानों को चुनने और भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने का आग्रह किया।

FWICE ने अपनी रिलीज में बताया कि वो ये फैसला मालदीव के तीन मंत्रियों द्वारा भारत के खिलाफ जारी की गई अपमानजनक टिप्पणी के कारण ले रहे हैं। FWICE ने विश्व स्तर पर सम्मानित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गई ‘गैरजिम्मेदाराना’ और ‘घटिया’ टिप्पणियों की भी निंदा की है।

फ्वाइस ने सभी फिल्म निर्माताओं से शूटिंग के लिए वैकल्पिक स्थान चुनने की अपील करते हुए कहा, “देश और इसकी व्यापक संस्कृति के साथ एकजुटता दिखाते हुए, FWICE के सदस्यों ने अपने शूटिंग स्थानों के लिए मालदीव का बहिष्कार करने का फैसला किया है। इसके बजाय, FWICE अपने सदस्यों से अपने शूटिंग उद्देश्य के लिए भारत में समान स्थानों को चुनने और भारत में पर्यटन के विकास में योगदान देने की अपील करता है।

रिलीज में आगे लिखा गया, “भारत और दुनियाभर के सभी निर्माताओं को सलाह दी जाती है कि वे मालदीव में किसी भी शूटिंग या प्रोडक्शन से जुडी योजनाएँ न बनाएँ। हम सभी अपने प्रधानमंत्री और अपने राष्ट्र के प्रति पुरजोर समर्थन में खड़े हैं।” इस रिलीज पर फ्वाइस के मुख्य सलाकार अशोक पंडित, अध्यक्ष बीएन तिवारी, जनरल सेक्रेट्री अशोक दुबे और कोषाध्यक्ष गंगेश्वर श्रीवास्तव का भी नाम है।

बता दें कि मालदीव विवाद के बाद से अब तक तमाम लोग मालदीव का बॉयकॉट कर चुके हैं। भारत की बड़ी-बड़ी हस्तियाँ जो वहाँ छुट्टियाँ मनाने जाती थीं, वो भी खुलकर भारतीय द्वीपों का प्रचार कर रही हैं। यहाँ तक इजरायल ने भी खुले में भारत को सपोर्ट किया है। दूसरी ओर लगातार मालदीव की फ्लाइट बुकिंग, होटल बुकिंग कैंसिल होने की खबरें हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -